• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

1.59 करोड़ रुपये की लागत से लालगढ़-बसकुप्पी पथ का होगा निर्माण व सुदृढ़ीकरण

November 2, 2026

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन देवघर से लखोरिया तक फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

November 2, 2026

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के देवघर आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

November 2, 2026

राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

November 1, 2026

निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन

November 1, 2026

चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन पर काटा केक, जरूरतमंदों में बांटे फल

November 1, 2026

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल

October 31, 2026

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

October 30, 2026

पाथरौल थाने को मिलेगा अपना आशियाना, 3.18 करोड़ से बनेगा नया भवन

October 30, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां

October 30, 2026

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

October 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, November 2, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन देवघर से लखोरिया तक फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

    1.59 करोड़ रुपये की लागत से लालगढ़-बसकुप्पी पथ का होगा निर्माण व सुदृढ़ीकरण

    भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के देवघर आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

    राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

    निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन

    चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन पर काटा केक, जरूरतमंदों में बांटे फल

    पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

    ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल

    पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

1.59 करोड़ रुपये की लागत से लालगढ़-बसकुप्पी पथ का होगा निर्माण व सुदृढ़ीकरण

by admin
November 2, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के लेड़वा में शनिवार को पथ निर्माण विभाग, देवघर पथ प्रमंडल के अंतर्गत लालगढ़झ्रबसकुप्पी पथ के विभिन्न हिस्सों में सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया। करीब 1 करोड़ 59 लाख रुपये की प्राक्कलित राशि से होने वाले इस कार्य का शिलान्यास सूबे के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने ऑनलाइन किया। इस अवसर पर ऑनलाइन संबोधन में मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
लंबे समय से आवागमन में होने वाली परेशानियों से ग्रामीणों को राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और टोले तक बेहतर सड़क एवं मजबूत बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास की इस यात्रा में कोई भी गांव या क्षेत्र पीछे नहीं छूटेगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान गुलाम अशरफ, मुखिया जमील अंसारी, अख्तर शेख, गुसकु सिंह, कैलाश यादव, टिमन मुखिया, अख्तर अंसारी, दिनेश सोरेन, अमित राणा, संवादक शिबू राय, बालमुकुंद, समीर आलम, अशफाक अहमद सहित दर्जनों गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

धोबाना में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, चकदह ने दर्ज की जीत
मधुपुर/संवाददाता।
करौं प्रखंड अंतर्गत नागदारी पंचायत के धोबाना गांव में रविवार को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व मुखिया दिलीप यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में देवघर व जामताड़ा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मुकाबला चकदह और करौं पहाड़ी के बीच खेला गया, जिसमें चकदह की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करौं पहाड़ी को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में सहजपुर, करौं पहाड़ी, लूसियो चकदहा, बूदेश्वरी, हिरनाटांड़ सहित अन्य ग्रामीण टीमों ने भाग लिया। मौके पर पूर्व मुखिया दिलीप यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल बेहद जरूरी है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। मौके पर अशोक मंडल, सुखदेव सोरेन, रूपलाल सोरेन, योगेश बास्की, विशेश्वर सोरेन सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।

चितरा कोलियरी में मनाया गया कोल इंडिया का स्थापना दिवस
चितरा/संवाददाता।
एसपी माइंस चितरा कोलियरी में रविवार को कोल इंडिया का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोलियरी के अभिकर्ता प्रभात कुमार ने कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित परिसर में कोल इंडिया का झंडा फहराकर समारोह की शुरुआत की। मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कोल इंडिया की उपलब्धियों और देश के ऊर्जा क्षेत्र में उसके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कोल इंडिया की सफलता में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों की मेहनत और समर्पण की अहम भूमिका रही है। उन्होंने उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के साथ-साथ खदानों में सुरक्षा मानकों का पालन करने पर जोर दिया। वहीं, चितरा कोलियरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को उनके बेहतर प्रदर्शन एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कोलियरी की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक रूप से बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।

डॉ जेएम कॉलेज जसीडीह के इग्नू केंद्र में नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बैठक
जसीडीह/संवाददाता।
डॉ जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय जसीडीह स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र (कोड 87012) में जुलाई 2026 सत्र के नव-नामांकित छात्र छात्राओं के लिए रविवार को एक दिवसीय अभिप्रेरणा बैठक (इंडक्शन मीटिंग) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देवघर के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ आदित्य कुमार जायसवाल, अध्ययन केंद्र के समन्वयक अनंत कुमार सिन्हा, सहायक समन्वयक भावना भारती एवं विधार्थियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। केंद्र समन्वयक अनंत कुमार सिन्हा ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत किया और इग्नू के शैक्षणिक कैलेंडर की रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि शिक्षार्थियों को समय पर असाइनमेंट, प्रथम वर्ष का परीक्षा फॉर्म तथा द्वितीय वर्ष के लिए पुन: नामांकन (री-रजिस्ट्रेशन) प्रक्रिया पूरी करनी अनिवार्य है। साथ ही स्पष्ट किया कि अध्ययन केंद्र से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण सूचनाएं शिक्षार्थियों को आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ आदित्य कुमार जायसवाल ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को असाइनमेंट तैयार करने के मानक, गुणवत्ता और उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर जमा करने की पूरी तकनीकी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन सामग्री का गहन अध्ययन करने और समय-सीमा का पालन करने का आहन किया। इस बैठक में दूर-दराज के शिक्षार्थियों की सुविधा के लिए ऑफलाइन के साथ-साथ ‘गूगल मीट’ के जरिए ऑनलाइन जुड़ने की भी हाइब्रिड व्यवस्था की गई थी, जिसमें कुल 212 शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सहायक समन्वयक भावना भारती ने सभी अतिथियों एवं शिक्षार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

मधुपुर-गिरिडीह रेलखंड पर चार दिनों का ब्लॉक
मधुपुर/संवाददाता।
मधुपुर बाइपास परियोजना के तहत पुल संख्या 6-ए के बॉक्स पुशिंग कार्य को लेकर मधुपुर-गिरिडीह रेलखंड पर चार दिनों तक यातायात एवं विद्युत ब्लॉक लिया जाएगा। आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत मधुपुर और जगदीशपुर स्टेशन के बीच आगामी 5, 8, 23 एवं 26 नवंबर को यह कार्य किया जाना है। इसे लेकर रेलवे ने निर्धारित समय के अनुसार ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।
ब्लॉक के कारण 8 नवंबर और 23 नवंबर को ट्रेन संख्या 53515 मधुपुर-गिरिडीह तथा 53516 गिरिडीह-मधुपुर का परिचालन रद्द रहेगा। वहीं, 5 एवं 26 नवंबर को उक्त दोनों ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय के अनुसार सामान्य रूप से किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे उक्त तिथियों में ट्रेनों के परिचालन में किए गए बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

रोडसेल में हाइवा परिचालन का ट्रक ऑनर, कोल लिफ्टर व मजदूरों ने किया विरोध, जमकर की नारेबाजी
चितरा/संवाददाता।
एसपी माइंस चितरा कोलियरी में रोडसेल के माध्यम से कोयला उठाव में हाइवा परिचालन शुरू किए जाने की चर्चा के बीच ट्रक ऑनर, कोल लिफ्टर एवं मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में रविवार को ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पू भोक्ता के नेतृत्व में कोलियरी के सेल्स कार्यालय के समीप तथा गिरजा कोल डंप के प्रवेश द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हाइवा परिचालन के प्रस्ताव का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हाइवा परिचालन शुरू होने से वर्षों से कोलियरी में परिवहन कार्य से जुड़े स्थानीय ट्रक मालिकों, कोल लिफ्टरों, चालकों एवं मजदूरों के समक्ष रोजगार का गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने अपनी पूंजी लगाकर ट्रक खरीदे हैं और इसी व्यवसाय के सहारे उनके परिवारों का भरण-पोषण होता है। ऐसे में नई व्यवस्था लागू होने से सैकड़ों परिवारों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका है। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि चितरा कोलियरी को धीरे-धीरे कॉरपोरेट घरानों के हाथों सौंपने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले स्थानीय ट्रक मालिकों और कोल लिफ्टरों की भूमिका सीमित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि भविष्य में परिवहन व्यवस्था पर बाहरी कंपनियों का वर्चस्व स्थापित हो सके। उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्थानीय स्तर पर पर्याप्त संख्या में ट्रक उपलब्ध हैं, तो फिर हाइवा परिचालन को बढ़ावा देने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने कहा कि चितरा कोलियरी केवल कोयला उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि आसपास के हजारों परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार है। यहां के ट्रक ऑनर, कोयला व्यवसायी और मजदूर वर्षों से कोलियरी की परिवहन व्यवस्था में अपनी भागीदारी निभाते आ रहे हैं। ऐसे में किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने से पहले स्थानीय हितधारकों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन से मांग की कि रोडसेल में हाइवा परिचालन के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए तथा स्थानीय ट्रक मालिकों, कोल लिफ्टरों और मजदूरों के रोजगार एवं हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में ट्रक ऑनर, कोयला व्यवसायी एवं अड़खा लीडर जेपी राय, ललित नारायण मिश्रा, विजय भोक्ता, छबि मियां, दिलीप मंडल, सुरेश सिंह, परिमल भोक्ता, जगन्नाथ यादव, जुगनू यादव, संतलाल रजक, बलराम ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

सेवानिवृत्ति पर चौकीदार आनंदी मिर्धा व गोपाल राय को दी गई भावभीनी विदाई
सारवां/संवाददाता।
अंचल अंतर्गत कार्यरत बीट संख्या 3/2 के चौकीदार आनंदी मिर्धा और बीट संख्या 2/13 के चौकीदार गोपाल राय के सेवा निवृत्ति के मौके पर थाना परिसर में थाना प्रभारी संदीप कुमार की देखरेख में चौकीदार संघ के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन रविवार देर शाम को किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी के द्वारा उन्हें माला पहना कर और शाल ओढ़ा कर उनके मंगल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा की गोपाल राय और आनंदी मिर्धा ने अपने सेवा काल में समय के पाबंद रहे और निष्ठा पूर्वक इन लोगों ने अपने दायित्व का निर्वहन किया। जो लोगों के लिए प्रेरणा है मौके पर के एएस आई धर्मेन्द्र सिंह के साथ चौकीदार संघ जिला अध्यक्ष आदेन हाजरा के साथ अन्य चौकीदारों के द्वारा उन्हें शॉल और गमछा प्रदान कर उनके बेहतर भविष्य की कामना की गई। मौके पर उन्हें विभिन्न प्रकार के उपहार संघ की ओर से चौकीदारों ने प्रदान किया लोगों ने गुलाल लगा कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसआई अमरेश सोलंकी, मुंशी आकाश कुमार, रंजीत कुमार के साथ सभी बिटों के चौकीदार उपस्थित थे। इस दौरान उन लोगों को फूल से सजे वाहनों से घर पहुंचाया गया। वहीं दूसरी और इंडियन बैंक जियाखड़ा के शाखा प्रबंधक कुमार वैभव की देख-रेख में चौकीदार गोपाल राय की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बैंक कर्मियों ने उन्हें सोल और गमछा के साथ अन्य उपहार प्रदान कर बेहतर भविष्य की कामना की मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा की की सेवा काल में गोपाल राय बैंक पर समय से आते और जाते थे ईमानदारी पूर्वक अपने सेवा काल के दायित्व का निर्वहन किया।

झारखंड बंगाली समिति ने मनाया पारंपरिक विजया मिलन समारोह
मधुपुर/संवाददाता।
झारखंड बंगाली समिति मधुपुर शाखा की ओर से रविवार को पंच मंदिर रोड स्थित एक निजी आवास में पारंपरिक विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दुर्गापूजा के सफल आयोजन के बाद आयोजित समारोह में बंगाली समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और एक-दूसरे को विजया दशमी की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. आशीष कुमार सिन्हा एवं प्रदेश अध्यक्ष विद्रोह कुमार मित्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर तथा बड़ों का चरण स्पर्श कर विजया की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया। बंगला संगीत, रवींद्र संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियों का उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि विजया मिलन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज की एकता, प्रेम और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का सशक्त माध्यम है। यह पर्व आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रदेश अध्यक्ष विद्रोह कुमार मित्रा ने कहा कि विजया मिलन धार्मिक आयोजन के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने और आपसी दूरियां मिटाने का अवसर है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करते हैं। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों के लिए पारंपरिक बंगाली व्यंजन एवं मिष्टान्न की विशेष व्यवस्था की गई थी। धन्यवाद ज्ञापन मिंटू घोष ने किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया। मौके पर लखी रानी दास, अनिता बनर्जी, टुंपा बनर्जी, सुष्मिता चक्रवर्ती, साधना मुखर्जी, रमा सिन्हा, मिठु दत्ता, मणीमाला मित्रा, छोबी बोस, माया गांगुली, दिलीप राय, शांति रंजन मुखर्जी, अमूल्य दे, प्रदीप भादुड़ी, मिंटू घोष, शुभेंदु दां समेत समिति के सदस्य एवं समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

दस परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट परीक्षा
मधुपुर/संवाददाता। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) रविवार को मधुपुर अनुमंडल के दस परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी, संत जेवियर्स मिशन स्कूल, संत जोसेफ हाई स्कूल, मधुपुर कॉलेज, एसपीएम हाई स्कूल, एमएलजी हाई स्कूल, अंची देवी सर्राफ बालिका उच्च विद्यालय, महेंद्र मुनि सरस्वती विद्या मंदिर, मधुस्थली विद्यापीठ एवं मधुस्थली इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने केंद्रों पर उपस्थित एवं अनुपस्थित परीक्षार्थियों की जानकारी ली। साथ ही पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने केंद्र अधीक्षकों, दंडाधिकारियों, फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारियों एवं पुलिस बल को परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
प्रवेश से पहले हुई सघन जांच
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नोट्स एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
परीक्षार्थियों की भीड़ से शहर में बढ़ी चहल-पहल परीक्षा को लेकर सुबह से ही मधुपुर शहर में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ देखी गई। विभिन्न परीक्षा केंद्रों के आसपास काफी चहल-पहल रही। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के पहुंचने के कारण शहर की सड़कों पर भीड़ बढ़ गई और कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। प्रशासन की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

भाजपा नगर इकाई की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
मधुपुर/संवाददाता।
स्थानीय डालमिया कूप के समीप निजी सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रवि रवानी ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नगर अध्यक्ष रवि रवानी ने बूथ सशक्तीकरण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आहन किया। बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मौके पर भाजपा महामंत्री विनोद गोंड, सत्यनारायण रवानी, गुड्डू दुबे, मालती सिन्हा, हेमंत दुबे, मदन यादव, विक्की भारद्वाज, अमिताभ गुप्ता, संजय मिश्रा, शैलेंद्र गौतम, बिट्टू गुप्ता, मुकेश ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

भोंरे के डंक से बालक घायल
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रक्ति गांव में घर के बाहर खेल रहे बालक आशीष कुमार 14 पर अचानक काले भोंरे ने हमला कर उसे डंक मार कर घायल कर दिया। भोंरे के जहरीले डंक से बालक बेचैन हो गया। जिसे आनन फानन में परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सारवां सीएचसी लाया गया। मौके पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा उसे भर्ती कर प्राथमिक इलाज किया गया और बेहतर इलाज को लेकर देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन देवघर से लखोरिया तक फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन देवघर से लखोरिया तक फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

November 2, 2026

1.59 करोड़ रुपये की लागत से लालगढ़-बसकुप्पी पथ का होगा निर्माण व सुदृढ़ीकरण

November 2, 2026

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के देवघर आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

November 2, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store