• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण में बीजोपचार व कीट प्रबंधन की दी गई जानकारी

November 26, 2026

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 26, 2026

जिले में 9 से 23 दिसंबर तक चलेगा घर-घर कुष्ठ रोगी खोज अभियान

November 26, 2026

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

November 25, 2026

गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

November 25, 2026

पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

November 25, 2026

किशोरी के अपहरण की शिकायत

November 25, 2026

मुरलीधर गुप्ता के नाम पर रखा गया पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष का नाम

November 25, 2026

बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, खेतों में पहुंची बीमा कंपनी की टीम

November 25, 2026

शहर में स्कूल बसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग

November 25, 2026

त्रिकुट पहाड़ भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट जांच करने पहुंचे पर्यटन जिला पदाधिकारी

November 24, 2026

डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, दो जेवर व्यवसायी भी धराये

November 24, 2026

त्रिकुट पहाड़ से गिरा विशाल चट्टान 200 फीट लंबे पहाड़ का हिस्सा ढहा

November 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 26, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण में बीजोपचार व कीट प्रबंधन की दी गई जानकारी

    झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    जिले में 9 से 23 दिसंबर तक चलेगा घर-घर कुष्ठ रोगी खोज अभियान

    गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

    गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

    पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

    किशोरी के अपहरण की शिकायत

    मुरलीधर गुप्ता के नाम पर रखा गया पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष का नाम

    बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, खेतों में पहुंची बीमा कंपनी की टीम

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण में बीजोपचार व कीट प्रबंधन की दी गई जानकारी

by admin
November 26, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत देवघर प्रखंड की गिधनी (टाभाघाट) पंचायत में आयोजित दो दिवसीय पंचायत स्तरीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से जिला कृषि पदाधिकारी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण में स्थानीय किसानों, विशेषकर महिला कृषकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों को विभिन्न कीटों एवं रोगों से बचाने के आधुनिक और जैविक उपायों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बुवाई से पहले बीजोपचार करने की सही विधि का प्रायोगिक अभ्यास कराया। साथ ही किसानों को खेतों में ले जाकर फेरोमोन ट्रैप लगाने और कीट नियंत्रण के अन्य प्रभावी उपकरणों के इस्तेमाल का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रासायनिक कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से बचने तथा पर्यावरण अनुकूल समेकित कीट प्रबंधन अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर कृषि विभाग के पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय कर्मी, कृषक मित्र और बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित थे। किसानों ने फसल सुरक्षा से जुड़ी अपनी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त जनता के मताधिकार के रक्षक नहीं, भक्षक : अजय
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें जनता के मताधिकार का रक्षक नहीं, बल्कि भक्षक बताया है।
जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। एसआइआर के माध्यम से जनता के वोट के अधिकार पर डाका डालने और नागरिकों के मौलिक मताधिकार का हनन करने का प्रयास किया जा रहा है। अजय कुमार ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकलापों से चुनाव आयोग की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। इससे मतदान की पवित्रता, लोकतंत्र और संविधान की गरिमा पर भी सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियां इस जिम्मेदारी के निर्वहन पर सवाल खड़ा कर रही हैं।

मोहनपुर के स्कूलों में मध्याह्न भोजन का चावल नहीं पहुंचने की शिकायत

  • स्थानीय लोगों ने डीएसई कार्यालय में सौंपा आवेदन, कालाबाजारी का भी लगाया आरोप
    देवघर/वरीय संवाददाता। मोहनपुर प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत चावल की अनियमित आपूर्ति और कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। इस संबंध में बुधवार को स्थानीय लोगों ने जिला शिक्षा अधीक्षक को लिखित आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
    आवेदन में आरोप लगाया गया है कि प्रखंड के लगभग सभी विद्यालयों में समय पर चावल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके कारण कई स्कूलों में मध्याह्न भोजन नहीं बन पा रहा है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, चावल उपलब्ध नहीं होने से बच्चों को बिना भोजन किए ही घर लौटना पड़ रहा है। इससे बच्चों के पोषण और शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर मध्याह्न भोजन योजना के चावल की कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में डीएसई ने फोन पर बातचीत के दौरान मोहनपुर प्रखंड में समस्याएं होने की बात स्वीकार की। उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में नारंगी पंचायत ने कुशमाहा को हराया

  • 12 ओवर के मुकाबले में 135 रन बनाकर हासिल की जीत, विजेता और उपविजेता टीम को मिला पुरस्कार
    सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कोरडीहा खेल मैदान में महाभारत हिंदू सेना की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को नारंगी पंचायत और कुशमाहा पंचायत के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नारंगी पंचायत की टीम ने कुशमाहा पंचायत को हराकर खिताब अपने नाम किया। 12 ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुशमाहा पंचायत की टीम ने 134 रन का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी खेलने उतरी नारंगी पंचायत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 135 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मैच के समापन पर महाभारत हिंदू सेना के संस्थापक सरोज सिंह, मुख्य अतिथि सह संरक्षक डॉ. राजीव रंजन (डेंटल क्लिनिक, देवघर), डॉ. पूजा राय, डॉ. राजेश कुमार, विहिप अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, भाजपा अध्यक्ष संतोष सिंह, अध्यक्ष कैलाश रावत, सचिव दिनेश वर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव राय एवं रामदेव यादव ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता टीम को नगद राशि के साथ तलवार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि तलवार प्राचीन भारतीय परंपरा और पूर्वजों की विरासत के प्रतीक के रूप में भेंट की गई है, ताकि युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत और इतिहास से परिचित हो सके। कार्यक्रम में महाभारत हिंदू सेना के सदस्य एवं खेलप्रेमी मौजूद थे।

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण को लेकर सहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण

  • जसीडीह सीएचसी में 50 सहियाओं ने लिया प्रशिक्षण, मलेरिया जांच और बचाव के बताए गए उपाय
    जसीडीह/संवाददाता। जिला वीबीडी पदाधिकारी, देवघर के निर्देशानुसार बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसीडीह के सभागार में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सहियाओं के लिए प्रखंड स्तरीय पुन: प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। निगरानी कार्यकर्ता आसिफ हुसैन ने क्षेत्र की 50 सहियाओं को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान वेक्टर जनित बीमारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके लक्षण, बचाव और नियंत्रण के उपाय बताए गए। साथ ही मलेरिया के लिए रक्त पट्ट संग्रह करने तथा आरडीके से जांच करने की प्रक्रिया की जानकारी एमपीडब्ल्यू द्वारा दी गई। प्रशिक्षण की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए सभी सहियाओं का प्री-टेस्ट और पोस्ट-टेस्ट भी लिया गया। बताया गया कि यह प्रशिक्षण 26 और 28 नवंबर को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसीडीह में आयोजित होगा। दोनों तिथियों पर 50-50 सहियाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में एमपीडब्ल्यू इरशाद अंसारी, धीरेंद्र कुमार दास, पिरामल से पिंटू कुमार तिवारी और राजेश कुमार सहित अन्य सहियाएं उपस्थित थीं।

12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होगा लंबित मामलों का निपटारा

  • पीडीजे कौशल किशोर झा ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ की बैठक, अधिक से अधिक समझौता योग्य मामलों को चिह्नित करने का दिया निर्देश
    देवघर/वरीय संवाददाता। आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने की। इसमें देवघर सिविल कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि मधुपुर न्याय मंडल के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन और आम लोगों को इसके प्रति जागरूक करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर लंबित मामलों का त्वरित एवं सरल निस्तारण करना है। इससे लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है तथा समय और धन की बचत होती है। उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक समझौता योग्य मामलों को चिह्नित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में भेजें। साथ ही संबंधित मामलों के पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का समाधान करने के लिए प्रेरित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन हो सके।
    लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील : बैठक में आम लोगों तक राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी पहुंचाने और उन्हें इसमें भाग लेने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। कहा गया कि न्यायालय में लंबित मामलों के पक्षकार समाधान के लिए संबंधित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर सकते हैं। लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों का निपटारा कराकर अनावश्यक कानूनी प्रक्रिया से बचा जा सकता है। बैठक में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार सिंह, एडीजे नवम मुकुलेश चंद्र नारायण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा, एसीजेएम आनंद सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी बंकिम चंद्र चटर्जी, प्रतीक रंजन सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों के बीच उपकरण वितरित

  • उद्यान विकास योजना के तहत छत्ता, बक्सा और शहद निष्कासन यंत्र देकर किसानों को किया गया प्रोत्साहित
    देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बुधवार को जिले के किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में उद्यान विकास योजना (वित्तीय वर्ष 2026-27) के तहत संयुक्त जिला कृषि भवन में किसानों के बीच मधुमक्खी पालन से संबंधित उपकरणों का वितरण किया गया। जिला उद्यान कार्यालय, देवघर के सौजन्य तथा मोरहाबादी मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण केंद्र, रांची के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में लाभुक किसानों को मधुमक्खी छत्ता, बक्सा, शहद निष्कासन यंत्र और अन्य सहायक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान किसानों को मधुमक्खी पालन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मधुमक्खी पालन किसानों के लिए अतिरिक्त आय और स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बन सकता है। इस पहल का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आय के वैकल्पिक स्रोतों से जोड़ना तथा उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है।

सारठ के बोचबांध में स्थापना दिवस पखवाड़ा पर कार्यक्रम, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

  • उपायुक्त ने आवास लाभुकों का कराया गृहप्रवेश, पीवीटीजी गांव का निरीक्षण कर बुनियादी जरूरतों का आकलन करने का दिया निर्देश
    सारठ/संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बुधवार को सारठ प्रखंड की बोचबांध पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों, स्वीकृति पत्रों और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीण विकास में महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने बताया कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अब प्रत्येक बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों में बीडीओ, सीओ और सीडीपीओ संयुक्त रूप से जनता दरबार लगाएंगे। इसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने कहा कि आवास, रोजगार और आजीविका मिशन जैसी योजनाएं ग्रामीणों के जीवन स्तर में बदलाव ला रही हैं। उन्होंने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से समन्वय के साथ काम करने तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवास योजना के तहत ग्राम सुरा के लाभुक राजू रवानी को आवास का स्वीकृति पत्र दिया गया। वहीं, अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण पूरा करने वाले लाभुकों का गृहप्रवेश कराया गया। इस अवसर पर ‘हर आवास एक पेड़’ अभियान के तहत उपायुक्त ने फलदार पौधा भी लगाया। रोजगार सृजन अभियान के तहत राजमिस्त्री प्रशिक्षण पूरा करने वाले मधुसूदन यादव, बलराम महरा और नरेश महरा को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं, विनोद मिर्धा, नरेश महरा, मधुसूदन यादव और लक्ष्मण महरा के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया गया। पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और जेएसएलपीएस की महिला कैडरों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें मुखिया आशा देवी, पंचायत सचिव संजय मंडल, रोजगार सेवक रोहित कुमार दास, सहायक पंचायत सचिव धनंजय प्रसाद यादव एवं पितांबर यादव, प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखंड समन्वयक मोहन महरा तथा लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर संजय रवानी शामिल थे। इसके अलावा ग्रामीण आजीविका संवर्धन में योगदान देने वाली जेएसएलपीएस की महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
    पीवीटीजी गांव का निरीक्षण, जरूरतों का प्रतिवेदन देने का निर्देश : बोचबांध में कार्यक्रम के बाद उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने भूरा पंचायत अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) गांव का दौरा किया। वहां उन्होंने आवास निर्माण पूरा करने वाले लाभुकों का गृहप्रवेश कराया और ‘हर आवास एक पेड़’ अभियान के तहत आम का पौधा लगाया। उपायुक्त ने गांव का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की तथा उनकी बुनियादी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को गांव की जरूरतों का आकलन कर शीघ्र विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि गांव के समग्र विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें। मौके पर विधायक प्रतिनिधि राहुल यादव, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, बीडीओ चंदन कुमार सिंह, सीडीपीओ नीतू कुमारी, मुखिया आशा देवी, मुखिया प्रतिनिधि नरेश प्रसाद यादव, पंचायत सचिव संजय मंडल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

पेयजल विक्रेताओं को ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य, 31 दिसंबर तक की मोहलत

  • 31 जनवरी 2027 तक जमा करनी होगी पांच हजार रुपये की पहली किस्त, एक फरवरी से नगर निगम करेगा नियमानुसार कार्रवाई
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर नगर निगम ने शहर में पेयजल का कारोबार करने वाले विक्रेताओं के लिए ट्रेड लाइसेंस एवं निबंधन अनिवार्य करते हुए शुल्क जमा करने की समय-सीमा निर्धारित कर दी है। इस संबंध में बुधवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में पेयजल विक्रेता संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल विक्रेताओं के निबंधन, ट्रेड लाइसेंस और निर्धारित शुल्क के भुगतान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी पेयजल विक्रेताओं को 31 दिसंबर 2026 तक ट्रेड लाइसेंस एवं निबंधन शुल्क जमा करना होगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी पेयजल विक्रेताओं को 31 जनवरी 2027 तक प्रथम किस्त के रूप में पांच हजार रुपये जमा करना अनिवार्य होगा। नगर निगम ने इस प्रक्रिया के दौरान न्यायालय के आदेश को भी ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई का प्रावधान रखा है। निर्णय के अनुसार, यदि निर्धारित अवधि के दौरान पेयजल विक्रेता संघ की ओर से माननीय न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर नगर निगम के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, तो न्यायालय के आदेश के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निर्धारित समय-सीमा तक न्यायालय से कोई स्थगन आदेश प्राप्त नहीं होने की स्थिति में नगर निगम एक फरवरी 2027 से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा। नगर आयुक्त ने सभी पेयजल विक्रेताओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ट्रेड लाइसेंस, निबंधन एवं देय शुल्क जमा करने की अपील की है। उन्होंने नगर निगम के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। बैठक के निर्णय से शहर में पेयजल कारोबार करने वाले सभी संबंधित विक्रेताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना व्यवसाय संचालित करना होगा।
Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण में बीजोपचार व कीट प्रबंधन की दी गई जानकारी

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण में बीजोपचार व कीट प्रबंधन की दी गई जानकारी

November 26, 2026

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 26, 2026

जिले में 9 से 23 दिसंबर तक चलेगा घर-घर कुष्ठ रोगी खोज अभियान

November 26, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store