• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, दो जेवर व्यवसायी भी धराये

November 24, 2026

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

November 25, 2026

गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

November 25, 2026

पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

November 25, 2026

किशोरी के अपहरण की शिकायत

November 25, 2026

मुरलीधर गुप्ता के नाम पर रखा गया पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष का नाम

November 25, 2026

बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, खेतों में पहुंची बीमा कंपनी की टीम

November 25, 2026

शहर में स्कूल बसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग

November 25, 2026

त्रिकुट पहाड़ भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट जांच करने पहुंचे पर्यटन जिला पदाधिकारी

November 24, 2026

त्रिकुट पहाड़ से गिरा विशाल चट्टान 200 फीट लंबे पहाड़ का हिस्सा ढहा

November 23, 2026

बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चे को पोलियो की दो बूंद अत्यंत आवश्यक : डीडीसी

November 23, 2026

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

November 22, 2026

साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल

November 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 25, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

    गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

    पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

    किशोरी के अपहरण की शिकायत

    मुरलीधर गुप्ता के नाम पर रखा गया पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष का नाम

    बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, खेतों में पहुंची बीमा कंपनी की टीम

    शहर में स्कूल बसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग

    त्रिकुट पहाड़ भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट जांच करने पहुंचे पर्यटन जिला पदाधिकारी

    डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, दो जेवर व्यवसायी भी धराये

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, दो जेवर व्यवसायी भी धराये

by admin
November 24, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/संवाददाता
जिले में चोरी, गृहभेदन, छिनतई और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा कांडों के त्वरित उद्भेदन के लिए गठित विशेष पुलिस टीम ने डकैती की एक बड़ी योजना को विफल कर दिया है। पुलिस ने बेलाबगान स्थित वन विभाग के आवास की बाउंड्रीवाल के पीछे रेलवे लाइन से सटे सुनसान स्थान पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, मौके से एक व्यक्ति अंधेरे और झाड़ी का लाभ उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपितों में अंतरराज्यीय गिरोह के अपराधकर्मियों के साथ चोरी के आभूषण के दो व्यवसायी भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक रिवॉल्वर, पांच जिंदा गोली, धारदार हथियार, लोहे के औजार, पांच मोबाइल फोन, 1.50 लाख रुपये नकद और करीब 1.5 किलो चांदी के जेवर बरामद किये हैं। पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर 2026 की रात गश्ती के दौरान पुलिस दल को दूरभाष पर सूचना मिली कि पांच-छह असामाजिक तत्व बेलाबगान स्थित वन विभाग के आवास की बाउंड्रीवाल के पीछे रेलवे लाइन के किनारे सुनसान जगह पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के अनुसार, त्वरित कार्रवाई करने पर उन्हें अवैध हथियारों के साथ पकड़ा जा सकता था। इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गयी। इसके बाद एसडीपीओ सदर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गयी। टीम जब बताए गये स्थल पर पहुंची, तो वहां पांच व्यक्ति बातचीत करते मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने पूर्व से रेकी किये गये बेलाबगान के किसी घर में डकैती करने की योजना बनाने की बात बतायी। इसके लिए सभी अवैध आग्नेयास्त्र, जिंदा कारतूस, धारदार हथियार और लोहे के औजार के साथ जुटे थे।

ट्रेकर स्टैंड के पास युवक से जबरन छीने तीन हजार रुपये, बदमाश फरार
देवघर/संवाददाता।
शहर में बदमाशों ने एक युवक से जबरन तीन हजार रुपये छीन लिये और फरार हो गये। घटना के संबंध में बताया गया कि सीमावर्ती बिहार के बांका जिला अंतर्गत जयपुर थाना के एक चौकीदार का पुत्र देवघर एसबीआइ से पैसा निकालने जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रेकर स्टैंड के पास रुका। बताया जाता है कि तभी दो युवक उसके पास पहुंचे। इनमें से एक युवक ने अचानक जबरन उसका पैर पकड़ लिया। इस दौरान दूसरे युवक ने उसकी जेब से तीन हजार रुपये निकाल लिये। जब तक युवक कुछ समझ पाता, दोनों बदमाश रुपये लेकर मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना को अंजाम देने के तरीके को देखते हुए आशंका जतायी जा रही है कि इसमें शहर के कुख्यात धपरा गिरोह के सदस्य शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

इतिहास सेमेस्टर-06 के विद्यार्थियों ने किया विदाई समारोह
देवघर/वरीय संवाददाता
ए.एस. महाविद्यालय, देवघर के इतिहास विभाग के सेमेस्टर-06 के विद्यार्थियों द्वारा अपने जूनियर एवं सहपाठियों के साथ यादगार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. त्रिपुरारी प्रसाद सिंह उपस्थित थे।कार्यक्रम में इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापिकाएं डॉ. वत्सला पन्ना, डॉ. असुंता हेम्ब्रम एवं डॉ. पूनम दयाल के साथ साथ डॉ राजेश राज की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि डॉ. त्रिपुरारी प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों का विशेष महत्व है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने कविता पाठ, संगीत, भाषण एवं नृत्य जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कविता पाठ में प्रियांशु ने अपनी प्रस्तुति दी। संगीत कार्यक्रम में शिवानी, आशीष, विचित्रा, गरिमा, रेशमा, आशा एवं कशिश ने अपनी मधुर आवाज से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। भाषण में आयुष्मान कुमार सिंह, अरबाज अंसारी एवं आशीष बरनवाल ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं आकांक्षा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में आयुष्मान कुमार सिंह, अरबाज अंसारी, राजकुमार सिंह, सोहेल, आशीष, कशिश, शिवानी, निकिता, विचित्रा एवं गरिमा सहित अन्य विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका रही। अंत में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ बिताए गए शैक्षणिक जीवन के अनुभवों और यादों को साझा किया। समारोह हर्षोल्लास एवं भावुक माहौल में संपन्न हुआ।

टीयूसीसी ने वित्त मंत्री को सौंपे श्रमिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े 9 प्रमुख सुझाव
देवघर/वरीय संवाददाता।
भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त केंद्रीय श्रमिक संगठन ट्रेड यूनियन को-आर्डिनेशन सेन्टर ने आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के संदर्भ में आयोजित बजट-पूर्व परामर्श बैठक में भाग लिया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एस.पी. तिवारी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर असंगठित और संवेदनशील क्षेत्रों के श्रमिकों के कल्याण, रोजगार सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। टी.यू.सी.सी. का मानना है कि देश के आर्थिक विकास के साथ-साथ श्रमिकों को सामाजिक न्याय, उचित वेतन और व्यापक सुरक्षा मिलना अनिवार्य है। बजट 2027-28 में शामिल करने के लिए संगठन द्वारा रखे गए प्रमुख सुझाव दिये है। जिसमे आशा और आंगनवाड़ी कर्मियों के लिए न्यूनतम मानदेय और ईपीएफ सुरक्षा देने, आशा कर्मियों के लिए न्यूनतम मासिक मानदेय 10,000, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 15,000 और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए 12,000 तय किया जाए। इन कर्मियों को कर्मचारी भविष्य निधि योजना के दायरे में लाया जाए, जिसमें केंद्र और संबंधित राज्य सरकारें समान रूप से अंशदान करें। साथ ही नियमित भुगतान और सेवानिवृत्ति पर अनुग्रह राशि सुनिश्चित की जाए।

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा
देवघर/वरीय संवाददाता।
सोमवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जन-जागरूकता और कृषक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में स्थानीय आर० एल० सर्राफ उच्च विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। मधुपुर प्रखंड अंतर्गत धमनी पंचायत के हरला गांव में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत कृषक पाठशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय किसानों को आधुनिक और उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, रबी फसल के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों के बीच मटर एवं सरसों के बीजों का वितरण भी किया गया। इस मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशांक शेखर सहित अन्य संबंधित कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।

बाजला महिला कॉलेज में 26 नवंबर को मनेगा संविधान दिवस
देवघर/नगर संवाददाता। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देशानुसार रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय, देवघर में 26 नवंबर को संविधान दिवस 2026 के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय के शैक्षणिक जागरूकता कैलेंडर के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी राजनीति विज्ञान विभाग को सौंपी गई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व के साथ-साथ संवैधानिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। महाविद्यालय की सभी छात्राओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें देश के लोकतांत्रिक ढांचे, नागरिक अधिकारों और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका समझने का अवसर मिलेगा। राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. प्रकाश चंद्र दास ने बताया कि कार्यक्रम 26 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक महाविद्यालय के न्यू बिल्डिंग में आयोजित होगा। उन्होंने सभी छात्राओं से कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है।

देवीपुर साइंस सेंटर में बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण जारी
देवघर/वरीय संवाददाता
जिले में विज्ञान शिक्षा को सुलभ बनाने और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से बच्चों को लगातार शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में, जिले के देवीपुर प्रखंड स्थित साइंस सेंटर में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ले जाकर विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं से रूबरू कराया जा रहा है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों के बच्चों को रोस्टर के अनुसार साइंस सेंटर का निरीक्षण कराया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर बच्चों को प्रयोगात्मक और व्यावहारिक रूप से विज्ञान के सिद्धांतों को समझाना है, ताकि उनमें जिज्ञासा, नवाचार और तार्किक सोच को बढ़ावा मिल सके।इसकेअलावा भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं साइंस सेंटर में प्रदर्शित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों, उपकरणों और प्रदर्शनियों का सूक्ष्मता से अवलोकन कर रहे हैं। मौके पर मौजूद विशेषज्ञों और शिक्षकों द्वारा बच्चों को इन मॉडलों की कार्यप्रणाली और दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी जा रही है। उपायुक्त के इस विजन के तहत साइंस सेंटर को विकसित करने और नियमित रूप से ऐसे शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के बच्चों को एक बेहतर मंच मिल रहा है। इससे न केवल विद्यार्थियों की विज्ञान विषय में रुचि बढ़ेगी, बल्कि भविष्य में जिले से नए बाल वैज्ञानिक और नवाचारी प्रतिभाएं भी सामने आएंगी।

सामान्य ट्रेनों की व्यवस्था में सुधार करने की मांग
देवघर/ वरीय संवाददाता
संथाल परगना चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर सामान्य ट्रेनों की व्यवस्था में सुधार करने की मांग रेल मंत्रालय से की है। श्री कुमार ने कहा कि एक तरफ बंदे भारत जैसी और भी कई ट्रेनें चल रही हैं जिसमें सफर करने वाले यात्रियों को हर तरह की सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराई गई है और दूसरी तरफ सामान्य ट्रेनों की हालत काफी खराब है और इससे सफर करने वाले यात्रियों को न तो सुविधा मुहैया कराई गई है और न ही सुरक्षा ,परिणाम स्वरुप सामान्य ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री ट्रेनों में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित तो हैं ही साथ ही अपने आप को असुरक्षित भी महसूस करते हैं।

माइके के लिए निकली विवाहिता गुम
जसीडीह/संवाददाता।
जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर गांव की एक विवाहिता माइके जाने की बात कहकर निकली और गुम हो गई। इस संबंध में मानिकपुर गांव निवासी एवं विवाहिता के पति धुरंधर कुमार यादव ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर पत्नी के गुम होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिनांक बीस नवंबर को उसकी पत्नी चानमनी कुमारी -26 वर्ष घर से माइके जाने की बात कहकर तीन बजे निकली। जब ससुराल में पता किया तो जानकारी मिली कि वह नहीं पहुंची है। इसके बाद हम सभी काफी परेशान हो कर सभी जगह काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ भी पता नहीं चल सका है।

बीच कोड़ा गांव की विवाहिता लापता
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थानांतर्गत बीच कोड़ा गांव की एक विवाहिता के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विवाहिता के पति एवं बीच कोड़ा गांव निवासी लखन मरांडी ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर पत्नी के लापता होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिनांक बीस नवंबर को उसकी पत्नी रेकांती टूडू 24 वर्ष बुढ़ई(देवीपुर) से घर बीच कोड़ा आर रही थी। इसी दौरान वह रास्ते से ही लापता हो गई। पति ने आगे कहा कि इलाजरत रहने के कारण उसकी दिमागी हालत थोड़ी सुस्त है। पत्नी के घर नहीं पहुंचने पर आस पास एवं संबंधियों के यहां खोजबीन की लेकिन पत्नी का कुछ भी पता नहीं चल पाया।

जसीडीह थाना में आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान
जसीडीह/संवाददाता।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जसीडीह थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से कुल सात यूनिट रक्त संग्रह किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुद्धिनाथ झा (एलटी), अभिषेक कुमार (डीओ) सहित अन्य कर्मियों ने रक्त संग्रह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

गोपालपुर में पशु आश्रय केंद्र के प्रस्ताव पर बवाल ग्रामीणों ने सरकार से मांगा स्थान परिवर्तन
देवघर/वरीय संवाददाता।
देवघर नगर निगम द्वारा वार्ड-06 गोपालपुर में प्रस्तावित पशु आश्रय सह जन्म नियंत्रण केंद्र को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने इसे “लोकहित के खिलाफ” बताते हुए सरकार के 3 बड़े अधिकारियों को पत्र भेजकर योजना का स्थान बदलने की मांग की है।
क्या है पूरा विवाद
ग्रामीणों के अनुसार नगर निगम ने इस केंद्र के लिए जमाबंदी नं-50, प्लॉट नं-566, रकवा 4 एकड़ 69 डिसमील जमीन चिन्हित की है। इसको लेकर निविदा संख्या-24/2026-27 भी निकाली जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन मुख्य सड़क पर है और इसके चारों तरफ घनी आबादी है।आबादी वाला इलाका गोपालपुर एक अत्यंत प्राचीन और घनी आबादी वाला गांव है। यहां इस तरह का केंद्र बनाने से लोगों का जनजीवन प्रभावित होगा। शैक्षणिक-खेल संस्थान खतरे में होगा। पास में ही पर्यटन, कला, संस्कृति विभाग का छात्रावास और मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित है। केंद्र बनने से खिलाड़ियों और छात्रों को दिक्कत होगी। इस जमीन पर पहले से स्थानीय गरीबों के लिए बन्दोबस्त आश्रय स्थल है, जो उजड़ जाएगा। मुख्य मार्ग पर स्थित कीमती जमीन को इस काम में इस्तेमाल करना गलत है। स्वास्थ्य और स्वच्छता का मुद्दा: घनी आबादी के बीच पशु आश्रय से बीमारी और गंदगी फैलने का डर है।जनभावना के खिलाफ लोकहित में ऐसी योजनाएं आबादी से दूर होनी चाहिए।

फोनपे कस्टमर केयर और पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले सात साइबर अपराधी गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता
साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 मोबाइल फोन और नौ सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों पर गूगल पर फर्जी फोनपे कस्टमर केयर नंबर के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने के साथ-साथ पीएम किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार तथा साइबर अपराध के पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के निर्देश पर 22 नवंबर को यह कार्रवाई की गयी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पथरौल थाना क्षेत्र के सिरसा गांव और पथरड्डा ओपी क्षेत्र के पहाड़पुर मोड़ पर कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी सक्रिय हैं। ये लोग गूगल पर फर्जी फोनपे कस्टमर केयर नंबर डालकर आम लोगों को अपने जाल में फंसा रहे थे। इसके अलावा पीएम किसान योजना और लोन दिलाने का झांसा देकर फर्जी मोबाइल नंबरों के माध्यम से ऑनलाइन ठगी भी कर रहे थे।सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर छापेमारी कर सात आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता सामने आयी है। गिरफ्तार आरोपितों में मिथुन कुमार दास और लालू यादव पथरड्डा ओपी क्षेत्र के करहैया और टंगीडीह गांव के निवासी हैं। वहीं मुन्ना दास और निरंजन कुमार दास पथरौल थाना क्षेत्र के कुशाहा गांव के रहने वाले हैं। इसके अलावा विकास यादव सारवां थाना क्षेत्र के जारा गांव, विशाल महरा पथरौल थाना क्षेत्र के पिपरा और कमल किशोर दास पथरौल थाना क्षेत्र के सिरसा गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में मिथुन कुमार दास, निरंजन दास और मुन्ना कुमार दास का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध क्रमश: साइबर थाना कांड संख्या 115/2025, 80/2021 और 15/2025 दर्ज है।
ऐसे देते थे ठगी को अंजाम
पुलिस के अनुसार आरोपित फर्जी गूगल पे, फोनपे, पेटीएम कस्टमर केयर और आईआरसीटीसी पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का झांसा देते थे। इसके बाद फोनपे गिफ्ट कार्ड बनवाकर उसे रिडीम कर ठगी करते थे। वहीं फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेते थे। एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से उनका एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद कर देते थे और फिर सहायता के नाम पर कार्ड दोबारा चालू कराने का झांसा देकर ठगी करते थे। इस कार्रवाई में पथरौल थाना प्रभारी पुअनि दिलीप कुमार बिलुंग के नेतृत्व में पथरौल थाना की पुलिस टीम तथा पथरड्डा ओपी प्रभारी पुअनि मोतीराम देवगम के नेतृत्व में ओपी की पुलिस टीम शामिल थी।

चोरी के मामले में फरार वारंटी रवि कुमार साह गिरफ्तार, भेजा गया जेल
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना की पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के कानीजोर गांव निवासी रवि कुमार साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रवि कुमार साह के खिलाफ काफी पहले चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। इस मामले में उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कुंडा थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

November 25, 2026

गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

November 25, 2026

पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

November 25, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store