• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

त्रिकुट पहाड़ भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट जांच करने पहुंचे पर्यटन जिला पदाधिकारी

November 24, 2026

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

November 25, 2026

गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

November 25, 2026

पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

November 25, 2026

किशोरी के अपहरण की शिकायत

November 25, 2026

मुरलीधर गुप्ता के नाम पर रखा गया पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष का नाम

November 25, 2026

बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, खेतों में पहुंची बीमा कंपनी की टीम

November 25, 2026

शहर में स्कूल बसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग

November 25, 2026

डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, दो जेवर व्यवसायी भी धराये

November 24, 2026

त्रिकुट पहाड़ से गिरा विशाल चट्टान 200 फीट लंबे पहाड़ का हिस्सा ढहा

November 23, 2026

बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चे को पोलियो की दो बूंद अत्यंत आवश्यक : डीडीसी

November 23, 2026

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

November 22, 2026

साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल

November 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 25, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

    गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

    पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

    किशोरी के अपहरण की शिकायत

    मुरलीधर गुप्ता के नाम पर रखा गया पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष का नाम

    बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, खेतों में पहुंची बीमा कंपनी की टीम

    शहर में स्कूल बसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग

    त्रिकुट पहाड़ भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट जांच करने पहुंचे पर्यटन जिला पदाधिकारी

    डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, दो जेवर व्यवसायी भी धराये

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

त्रिकुट पहाड़ भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट जांच करने पहुंचे पर्यटन जिला पदाधिकारी

by admin
November 24, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मोहनपुर/संवाददाता।
मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल त्रिकुट पहाड़ में रविवार को हुए भूस्खलन के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। देवघर उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का निर्देश पर्यटन जिला पदाधिकारी संतोष कुमार यादव को दिया। निर्देश मिलते ही सोमवार को पर्यटन जिला पदाधिकारी त्रिकुट पहाड़ पहुंचे और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि घटनास्थल काफी खतरनाक स्थिति में है। इसे देखते हुए उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंपी जाएगी। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग को आसपास के चट्टानों एवं संवेदनशील स्थानों पर खतरे से संबंधित चेतावनी संकेत लगाने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों और पर्यटकों को इस क्षेत्र में जाने से रोका जा सके। लोगों को स्पष्ट रूप से आगाह किया जाएगा कि फिलहाल इस क्षेत्र में प्रवेश नहीं करें, क्योंकि कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। मौके पर प्रधान वनरक्षी प्रकाश राणा, टूरिज्म मैनेजर शिवकुमार चौबे समेत वन विभाग के अन्य गार्ड उपस्थित थे।
क्या थी पूरी घटना
गौरतलब है कि 22 नवंबर की अहले सुबह करीब पांच बजे त्रिकुट पहाड़ पर अचानक एक विशाल चट्टान टूटकर नीचे गिर गई थी। चट्टान गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास का पूरा इलाका गूंज उठा। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण और दुकानदार सहम गए। कुछ देर तक घटनास्थल पर धूल का गुबार छाया रहा। स्थिति सामान्य होने के बाद जब ग्रामीण और दुकानदार मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। जानकारी के अनुसार, त्रिकुट पहाड़ की करीब 1500 फीट ऊंची चोटी से लगभग 200 फीट लंबा-चौड़ा पहाड़ी हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। इस दौरान विशाल चट्टान रास्ते में आने वाले पेड़-पौधों को तोड़ते हुए आश्रम से महज 50 फीट की दूरी तक पहुंच गई। चट्टान की चपेट में आने से वहां स्थित पानी की टंकी भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पानी की आपूर्ति का स्रोत बंद हो गया। इस घटना में सैकड़ों कीमती पेड़ों सहित हजारों छोटे-बड़े पेड़-पौधों के नुकसान का अनुमान है। साथ ही पहाड़ पर मौजूद जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक वन संपदा को भी भारी क्षति पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चट्टान गिरने की भयावह आवाज से आसपास के जंगलों में रहने वाले बंदरों, पक्षियों और अन्य जंगली जानवरों में अफरातफरी मच गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे के समय घटनास्थल पर कोई पर्यटक या स्थानीय व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ी जानमाल की क्षति हो सकती थी।

दिव्यांग बच्चों के लिए हुआ जांच शिविर का आयोजन, 70 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता।
झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के तहत विद्यालयों में अध्ययनरत 6 से 16 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों के लिए सोमवार को प्रखंड के दोन्दिया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक उच्च विद्यालय केनखपरा पिडरा में जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शशिकांत प्रसाद, फिजियोथैरेपिस्ट मनीष पांडे, रिसोर्स टीचर सरिता कुमारी एवं समाजसेवी मनोज मंडल ने संयुक्त रूप से किया। इस नि:शुल्क जांच शिविर में कुल 70 दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान बच्चों की दिव्यांगता की स्थिति का आकलन कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई। मौके पर समाजसेवी मनोज मंडल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए इस तरह का जांच शिविर किसी वरदान से कम नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे दिव्यांग बच्चे हैं, जिन्हें उचित जांच और उपचार संबंधी सुविधाएं समय पर नहीं मिल पाती हैं। ऐसे शिविरों के आयोजन से बच्चों को अपने ही क्षेत्र में विशेषज्ञों से जांच कराने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी समाज का अभिन्न अंग हैं। उन्हें दया नहीं, बल्कि सम्मान, सहयोग और समान अवसर की जरूरत है। सरकार की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा और बेहतर जीवन जीने के अवसर से वंचित न रहे। उन्होंने इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस मौके पर एलएमको कंपनी से आए पदाधिकारी सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

तीन दिवसीय आईसीटी चैंपियनशिप परीक्षा शुरू
-कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से परखी जा रही तकनीकी दक्षता
मधुपुर/संवाददाता।
अनुमंडल के करौं प्रखंड स्थित रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय आईसीटी (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) कंप्यूटर बेस्ड चैंपियनशिप परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों के नवम से लेकर 12वीं कक्षा तक के चयनित छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
इस प्रतियोगिता में रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय, बसकुपी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोड़ामो, उत्क्रमित उच्च विद्यालय आसनबनी सहित प्रखंड के अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हैं। विद्यालय स्तर पर चयनित कुल 55 छात्र-छात्राएं तीन दिनों तक आयोजित इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा और कंप्यूटर संबंधी ज्ञान का प्रदर्शन करेंगे।
परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला स्तरीय मूल्यांकन टीम का गठन किया गया है। टीम में रूपलाल मंडल, दीपक भंडारी एवं निकेश कुमार को शामिल किया गया है। वहीं, परीक्षा के सुचारू संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी एमआईएस कोऑर्डिनेटर इरशाद आलम को सौंपी गई है। इस अवसर पर रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य उदय शंकर पाठक, नवीन कुमार, विवेक कुमार, गंगाधर तिवारी, सुनील लक्ष्मीरामका, मनीषा कुमारी, आरती कुमारी, यदुनंदन स्वरूप, राहुल कुमार दास, पंकज स्वर्णकार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

रेलवे मजिस्ट्रेट की चेकिंग में 247 यात्री पकड़े गए, 28,300 रुपये जुर्माना वसूला
जसीडीह और मधुपुर स्टेशनों पर चला सघन अभियान, रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हुई कार्रवाई
जसीडीह/संवाददाता। रेलवे जुडिशियल मजिस्ट्रेट विवेक राज के निर्देश पर सोमवार को जसीडीह एवं मधुपुर रेलवे स्टेशनों पर विशेष टिकट एवं सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में कुल 247 लोगों को पकड़ा गया। अभियान के तहत महिला बोगी, दिव्यांग बोगी और लगेज बोगी में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अलावा सीढ़ियों एवं ट्रेन के पायदान पर सफर करने तथा रेलवे लाइन पार करने वाले लोगों को भी पकड़ा गया। पकड़े गए सभी 247 लोगों को रेलवे जुडिशियल मजिस्ट्रेट विवेक राज के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उनके निर्देश पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी से कुल 28,300 रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान में स्टेनो उदय सिन्हा, पेशकार सहित आरपीएफ एवं जीआरपी के पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

माइके के लिए निकली विवाहिता गुम
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर गांव की एक विवाहिता माइके जाने की बात कहकर निकली और गुम हो गई। इस संबंध में मानिकपुर गांव निवासी एवं विवाहिता के पति धुरंधर कुमार यादव ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर पत्नी के गुम होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिनांक बीस नवंबर को उसकी पत्नी चानमनी कुमारी -26 वर्ष घर से माइके जाने की बात कहकर तीन बजे निकली। जब ससुराल में पता किया तो जानकारी मिली कि वह नहीं पहुंची है। इसके बाद हम सभी काफी परेशान हो कर सभी जगह काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ भी पता नहीं चल सका है।

बाबा नायक धाम के वार्षिक उत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
मधुपुर/संवाददाता।
अनुमंडल के करौं प्रखंड अंतर्गत गंजोबारी स्थित प्रसिद्ध बाबा नायक धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय वार्षिक उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शुरू हुआ। वार्षिक उत्सव को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने बाबा नायक की पिंडी पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मत्था टेका और अपने परिवार, समाज तथा इष्ट-मित्रों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। वार्षिक उत्सव में गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, चंडीगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान पूरा नायक धाम भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर प्रबंधन की ओर से भक्तों को कतारबद्ध तरीके से पूजा कराने की व्यवस्था की गई थी। उत्सव के दौरान विभिन्न ट्रस्टों एवं सामाजिक संगठनों की ओर से सेवा शिविर लगाए गए। इन शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन, पेयजल, शरबत सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने भी सेवा शिविरों का लाभ उठाया। दो दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा गया। उत्सव के दौरान मुख्य पूजा बुधवार को आयोजित की जाएगी। मौके पर नायक धाम ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष रामसागर प्रसाद, सचिव शंभूनाथ साव, कोषाध्यक्ष पिंटू कुमार साव, सूर्या वाहिनी के अध्यक्ष रासबिहारी गुप्ता, सहसचिव संतोष कुमार साव, रामलखन गुप्ता, संस्थापक खिरू साव, ग्राम प्रधान त्रिपुरारी राय, शत्रुघ्न प्रसाद राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

महिलाओं को पांच दिवसीय मशरूम खेती का प्रशिक्षण शुरू
सारठ/संवाददाता।
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्रालय उद्यान निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा उद्यान उद्यान विकास योजनांतर्गत प्रखंड के बामनगामा पंचायत के दुनुवाडीह गांव में महिला कृषकों को पांच दिवसीय मशरूम खेती का प्रशिक्षण शुरू किया गया। इस बाबत प्रशिक्षिका आशा कुमारी ने बताया कि उद्यान विकास योजना अंतर्गत विनायका इंटरप्राइजेज रांची द्वारा उद्यान कार्यालय देवघर द्वारा चयनित महिला कृषकों को पांच दिवसीय मशरूम की खेती करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को मशरूम उत्पादन से जुड़े सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला कृषकों को कम समय कम लागत व कम जगह में बेहतर खेती करके अधिक मुनाफा कमाकर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाना है। इस दौरान रूबी कुमारी, ललिता देवी, किरण देवी, प्रियंका देवी, सबिता देवी दुलारी देवी समेत अन्य महिलाएं मौजूद थी।

भलबिंधा में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, एफसी ठाढ़ीयारा बनी विजेता
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता।
प्रखंड अंतर्गत मगडीहा पंचायत के भलबिंधा गांव के खेल मैदान में बाबा नवयुवक स्पोर्ट्स क्लब भलबिंधा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन सोमवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में एफसी ठाढीयारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि एफसी लकड़ा की टीम उपविजेता रही। तीसरे स्थान पर बीजेएम एफसी जामा तथा चौथे स्थान पर शिवनगर एफसी देवघर की टीम रही। टूर्नामेंट में एफसी लकड़ा के जर्सी नंबर 2 के खिलाड़ी बीरेंद्र सोरेन को उनके शानदार रक्षात्मक खेल के लिए सराहा गया वहीं एफसी ठाढीयारा के गोलकीपर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आए मगडीहा पंचायत के मुखिया शंकर कुमार मिस्त्री खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल से युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। आगे उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस तीनदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन में शिक्षक सह संयोजक जनार्दन हांसदा, आलोक कुमार, सुबल सोरेन, प्रीतम हांसदा, दशरथ सोरेन, नित्यानंद सोरेन, शनि मुर्मू, महेश सोरेन, मदन हांसदा, गणेश सोरेन, सनातन रावानी आदि का महत्वपूर्ण भूमिका रहा। टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका कमलेश मुर्मू एवं उनकी टीम ने निभाई।

विकास योजनाओं में गति देने को ले बीडीओ ने कर्मियों के साथ की बैठक
मारगोमुंडा/संवाददाता
प्रखण्ड कार्यालय सभागार में सोमवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने कर्मियों के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने पंचायतों में विकास योजनाओं में गति देने को लेकर कई तरह का दिशा निर्देश दिया।कहा पंचायत क्षेत्र में जो पूर्व से चल रहे योजना थोड़ी बहुत कमी के चलते लंबित पड़े हैं उसे शीघ्र ही पूर्ण कर बंद करें। साथ ही उपयोगी ओर जरूरी स्थलों को चिन्हित करते हुए नए योजनाओं को प्रस्ताव में लेते हुए स्वीकृति कराएं। ध्यान रहे। उपयोगी और जरूरी स्थलों पर ही योजनाओं को चिन्हित करें। ओर पारदर्शिता के साथ योजनाओं का संचालन कराएं।ताकि विकास के साथ साथ मजदूरों को रोजगार उपलब्ध हो सके।मौके पर जेई, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित कर्मी मौजूद थे।

महिला हिंसा के खिलाफ महिलाओं को किया जागरूक
मधुपुर/संवाददाता।
प्रखंड के पसिया स्थित स्वयंसेवी संस्था बुलाहट की ओर से एआईडब्ल्यूसी (अकहउ), नई दिल्ली के सहयोग से उत्क्रमित विद्यालय कंकरलीतर, ढाकोटिल्हा में घरेलू महिला हिंसा के खिलाफ एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों की 61 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पुष्पा ने घरेलू हिंसा के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को घर में होने वाली मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, दहेज उत्पीड़न और भेदभाव के खिलाफ चुप नहीं रहना चाहिए। महिलाओं को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की जरूरत है। वहीं अविनाशी ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 की जानकारी देते हुए बताया कि कानून के तहत महिलाओं को साझा घर में रहने और हिंसा से सुरक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरत पड़ने पर संरक्षण अधिकारी या मजिस्ट्रेट से शिकायत करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के दस कानूनी अधिकारों की भी जानकारी दी गई। मौके पर साक्षी, अनीता, अविनाशी, सीता, गुलशन, पुष्पा, मती और कृपा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में संस्था की सचिव बेरनादेत तिर्की ने धन्यवाद ज्ञापन किया। महिलाओं ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

मजिस्ट्रेट के सघन चेकिंग अभियान में 247 यात्री पकड़े गये
मधुपुर/संवाददाता।
रेलवे की ओर से सोमवार को रेलवे मजिस्ट्रेट विवेक राज के नेतृत्व में मधुपुर और जसीडीह स्टेशन सहित विभिन्न ट्रेनों में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने और रेलवे एक्ट का उल्लंघन करने वाले कुल 247 यात्रियों को पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 28 हजार 300 रुपये की वसूली की गई। अभियान के तहत पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, धनबाद-पटना इंटरसिटी, जनशताब्दी, पूर्वा एक्सप्रेस सहित ईएमयू सवारी ट्रेनों में जांच की गई। इस दौरान ट्रेनों के गेट और पायदान पर लटककर यात्रा करने, महिला एवं दिव्यांग कोच में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने तथा एसएलआर बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया। इसके अलावा वैध टिकट के बिना यात्रा करने वाले यात्रियों से भी जुर्माना वसूला गया। इस अवसर पर रेलवे मजिस्ट्रेट विवेक राज ने यात्रियों को रेलवे नियमों का पालन करने की नसीहत देते हुए कहा कि सुरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा के लिए सभी यात्रियों को वैध टिकट लेकर ही सफर करना चाहिए।
महिला एवं दिव्यांग कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करने और ट्रेन के पायदान पर लटककर सफर करने से बचना चाहिए। अभियान में जीआरपी, आरपीएफ के जवानों के अलावा रेलवे चेकिंग स्टाफ सक्रिय रूप से मौजूद रहे। वहीं रेलवे कोर्ट के रमीज राजा, उदय सिन्हा सहित अन्य कर्मियों ने भी अभियान में सहयोग किया।

पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन डोर टू डोर खिलायी पोलियो की दवा
सारठ/संवादाता।
सारठ सीएचसी के अन्तर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में पल्स पोलियो के दूसरे दिन स्वास्थ्यकर्मियों ने दीवाल लेखन के साथ-साथ हर घर में छुटे हुए बच्चों की पहचान कर पोलियो की दवा खिलाई। सहिया रम्भा देवी ने बताया कि चिकित्सा प्रभारी डाँ0 गुडाकेश के निर्देशानुसार सभी स्वास्थ्यकर्मी इस अभियान के दूसरे दिन दीवाल लेखन के साथ-साथ डोर टू डोर 0 से 5 वर्षो तक के बच्चों की पहचान कर पोलियो की दवा खिलायी जा रही है।

सारठ में दिन भर छायी रही घटा, कभी-कभी थोड़ी बहुत धूप के हुए दर्शन
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को दिन भर घटा छाया रहा। हालांकि कभी-कभी थोडी समय के लिए धूप के भी दर्शन हुए। बादल के साथ-साथ मौसम भी सामान्य रहा। बाजारों में हर दिन की भाँति चहल-पहल कम रही। कुल मिलाकर लोगों को अब मौसम बदलने का इंतजार है।

बिजली समस्या के समाधान के लिए मधुपुर में लगा विशेष शिविर
मधुपुर/संवाददाता।
झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सोमवार को मधुपुर नगर परिषद कार्यालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मधुपुर की ओर से आयोजित यह शिविर आगामी 25 नवंबर तक शहर एवं विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा। शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इसमें मुख्य रूप से बिजली बिल में गड़बड़ी, बिल सुधार, बकाया भुगतान, खराब बिजली मीटर बदलने तथा बिलिंग से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया गया। समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ताओं से आवेदन भी प्राप्त किए गए, ताकि शिकायतों की जांच कर नियमानुसार उनका त्वरित निष्पादन किया जा सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत कार्यालयों का बार-बार चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर के माध्यम से उपभोक्ताओं और विद्युत विभाग के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। विद्युत विभाग की इस पहल से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने के लिए आवेदन दें।

एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने मोहनपुर थाना में की पुराने कांडों की समीक्षा
मोहनपुर/संवाददाता।
देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार सोमवार को मोहनपुर थाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में दर्ज पुराने कांडों एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से विभिन्न मामलों की वर्तमान स्थिति, अनुसंधान की प्रगति तथा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने और अनुसंधान को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुराने मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनके निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। जिन मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी बाकी है, उनमें आवश्यक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। वहीं, जिन मामलों में साक्ष्य संकलन एवं अन्य अनुसंधान संबंधी कार्य अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। उन्होंने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने का भी निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेकर निष्पक्ष कार्रवाई करने तथा पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि लंबित कांडों के निष्पादन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्ण समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने जताया शोक
सारवां/संवाददाता। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन हो जाने की खबर मिलते ही पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने गहरी संवेदना और दुख प्रकट करते हुए शोक जताते हुए उन्होंने कहा की मां का निधन जीवन की अपूरणीय क्षति है इस दुख की घड़ी में मुंडा जी के साथ समस्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

November 25, 2026

गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

November 25, 2026

पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

November 25, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store