• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

October 30, 2026

पाथरौल थाने को मिलेगा अपना आशियाना, 3.18 करोड़ से बनेगा नया भवन

October 30, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां

October 30, 2026

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

October 29, 2026

डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

October 29, 2026

जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

October 29, 2026

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

October 26, 2026

13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

October 26, 2026

अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

October 26, 2026

जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

October 17, 2026

मोहनपुर की बाघमारी पंचायत से जुड़े सात बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी

October 17, 2026

फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

October 17, 2026

पूर्व मुखिया सह झारखंड आंदोलनकारी नंदलाल राय की पुण्यतिथि मनाई गई

October 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 30, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

    पाथरौल थाने को मिलेगा अपना आशियाना, 3.18 करोड़ से बनेगा नया भवन

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां

    गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

    डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

    जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

    मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

    13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

    अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

by admin
October 30, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • संगठन विस्तार, शिक्षा और पंचायत चुनाव में समाज की भागीदारी पर हुई चर्चा
    सारठ/संवाददाता। झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ, देवघर की ओर से समाज को संगठित, शिक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सारठ प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने नैयाडीह, ओझाडीह, गांडा, परसबनी, लोकपुर, सरपत्ता, पारबाद, पिपरा और जमुनियाटांड़ समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया। अभियान के दौरान समाज के प्रबुद्धजनों, बुजुर्गों और युवाओं से मुलाकात कर सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
    महासंघ के जिला अध्यक्ष उमाशंकर प्रजापति ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए लोगों का संगठित होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सदस्यता अभियान को तेज करने और महासंघ की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। जनसंपर्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की गई। आगामी पंचायत चुनावों में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक भागीदारी के माध्यम से समाज के हितों को मजबूती से उठाया जा सकता है। इसके लिए युवाओं को आगे आने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है। शिक्षा को समाज के विकास का आधार बताते हुए महासंघ की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग देने की बात कही गई। पदाधिकारियों ने कहा कि कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहे, इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। वहीं, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया गया। कहा गया कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास में बाधक है। इसे रोकने के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना चाहिए। इस अभियान में जिला महामंत्री रंजीत कुमार पंडित सहित हराधन पंडित, प्रभु पंडित, दीपक कुमार पंडित, अभिमन्यु पंडित, वासुदेव पंडित, ब्रज किशोर पंडित, पुष्प नारायण पंडित, परशुराम पंडित, संदीप पंडित, भारत पंडित, मुरली पंडित, शंभू पंडित, प्रकाश पंडित, कमलेश्वर पंडित, धनेश्वर पंडित और गणेश पंडित समेत अन्य लोग शामिल रहे।

डिगरिया पहाड़ पर महिला की हत्या कर फेंका शव, पहचान नहीं

  • गर्दन मरोड़े जाने की आशंका, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, पुलिस जांच में जुटी
    जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के जसीडीह-चकाई मुख्य मार्ग स्थित डिगरिया पहाड़ पर करीब 32 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की हत्या कर शव को पहाड़ पर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया।
    जानकारी के अनुसार, महिला का शव डिगरिया पहाड़ की तलहटी से करीब 200 मीटर ऊंचाई पर एक चट्टान के ऊपर पड़ा हुआ था। महिला साड़ी पहने हुए थी। उसके गले में चेन और पैरों में पायल थी। उसके एक हाथ पर गोदना से अंग्रेजी में कुछ अक्षर लिखे हुए थे, जबकि सीने पर भी गोदना का निशान मिला है। महिला की गर्दन एक ओर झुकी हुई थी। इससे उसकी गर्दन मरोड़े जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सह जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार, सब इंस्पेक्टर अमर कुमार, सब इंस्पेक्टर सचिता सिंह और एएसआई अभय सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव की स्थिति देखकर आशंका है कि महिला को डिगरिया पहाड़ पर ले जाकर उसकी हत्या की गई और शव को वहां छोड़ दिया गया। हालांकि, महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की पहचान करने और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

  • चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण कर खोला व्रत, सोलह श्रृंगार कर की पूजा-अर्चना
    पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी क्षेत्र में गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखा। इस अवसर पर महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास कर विधि-विधान से करवा माता की पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की कथा सुनी। शाम होते ही चांद के दर्शन और पूजन की तैयारी शुरू हो गई। चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने के बाद महिलाओं ने पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। करवा चौथ को लेकर विवाहित महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। सुबह से ही महिलाएं पर्व की तैयारियों में जुटी रहीं। उन्होंने हाथों में मेहंदी लगाई और पारंपरिक परिधानों के साथ सोलह श्रृंगार कर खुद को सजाया। पूजा के दौरान महिलाओं ने करवा माता से अपने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-शांति और वैवाहिक जीवन में प्रेम व सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की। मान्यता के अनुसार, करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला उपवास रखती हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद अर्घ्य देकर पति की पूजा करती हैं और उनके हाथों जल ग्रहण कर व्रत पूरा करती हैं। पर्व में करवा माता की पूजा और व्रत कथा सुनने का विशेष महत्व माना जाता है। करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। चांद निकलने का इंतजार कर रही व्रती महिलाओं ने पूजन की परंपरा पूरी करने के बाद व्रत खोला। पूरे दिन क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

आज नहीं तो कल, जैविक खेती ही समाधान : शशांक शेखर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 70 विक्रेताओं ने लिया हिस्सा
    जसीडीह/संवाददाता। खेतों की उर्वरता बनाए रखने, मिट्टी एवं जल संरक्षण और बेहतर गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त करने के लिए जैविक खेती को अपनाना जरूरी है। आज नहीं तो कल, जैविक खेती ही खेती की समस्याओं का समाधान बनेगी। यह बातें देवघर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशांक शेखर ने कहीं। वे साई क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता की ओर से खेत बचाओ अभियान के तहत आयोजित कृषक गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
    कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। रबी सीजन को ध्यान में रखते हुए देवघर स्थित वायोरी इन के सभागार में आयोजित गोष्ठी में बिहार के भागलपुर, बांका और खगड़िया जिलों से आए उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी विक्रेताओं ने भाग लिया। उन्हें जैविक खेती के महत्व और कंपनी के विभिन्न उत्पादों के सही उपयोग की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि शशांक शेखर ने सरकार की ओर से संचालित खेत बचाओ अभियान, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और डिजिटल कृषि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विक्रेताओं से कहा कि किसान जब बीज खरीदने आएं, तो उन्हें बीज उपचार के लिए जरूर प्रेरित करें। इससे उत्पादन में 40 प्रतिशत तक वृद्धि होने की संभावना रहती है। उन्होंने किसानों को रासायनिक खाद एवं दवाओं का उपयोग कम कर प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर बढ़ने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया। कंपनी के डीजीएम सुमन कुमार सिंह ने पीपीटी के माध्यम से ग्रीन गोल्ड, साई ट्राइकोडर्मा, साई पावर प्लस, साई मैजिक और बायो मैन्योर सहित अन्य उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी के अनुसार, उसके उत्पादों को ओडिशा के कटक स्थित चावल अनुसंधान केंद्र से प्रमाणन प्राप्त है। रीजनल मैनेजर प्रणव कुमार और वीरेंद्र मिश्रा ने भी उत्पादों के इस्तेमाल की विधि और सावधानियों के बारे में जानकारी दी। प्रणव कुमार ने किसानों को कम उर्वरक के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए कहा, ”खाद करो आधा, मिलाओ साई पावर एवं साई मैजिक और उपज पाओ ज्यादा।” कार्यक्रम में बताया गया कि खेत बचाओ अभियान के तहत पंचायत स्तर पर किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। गोष्ठी में करीब 60 से 70 उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेता उपस्थित थे।

हथियार के बल पर मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप, फरार रवि खवाड़े गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। हथियार के बल पर मारपीट करने और रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त रवि खवाड़े को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रवि खवाड़े के खिलाफ देवघर नगर थाना में कांड संख्या 106/26 दर्ज है। यह मामला छह मार्च 2026 का है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(4), 352, 308(5), 111(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि खवाड़े, पिता रामकिशोर खवाड़े, निवासी चांदनी चौक, झौंसागढ़ी, थाना नगर, जिला देवघर के रूप में हुई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नगर पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

देवघर में जाम से मुक्ति के लिए वीर कुंवर सिंह चौक से बैजनाथपुर तक बने फ्लाईओवर

  • वार्ड-23 के पार्षद शैलेश चरण मिश्रा ने बोर्ड बैठक में रखे सात प्रस्ताव, टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक टोटो पर रोक लगाने की मांग
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर नगर निगम की बोर्ड बैठक में गुरुवार को वार्ड संख्या 23 के पार्षद शैलेश चरण मिश्रा ने शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े सात प्रस्ताव रखे। उन्होंने बढ़ते यातायात दबाव के मद्देनजर वीर कुंवर सिंह चौक से बैजनाथपुर मोड़ तक फ्लाईओवर निर्माण, टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक टोटो के प्रवेश पर रोक और जलसार चिल्ड्रन पार्क को नगर निगम के अधीन करने की मांग की। पार्षद ने कहा कि शहर में वाहनों की संख्या और यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इससे कई प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या बनी रहती है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए वीर कुंवर सिंह चौक से बैजनाथपुर मोड़ तक फ्लाईओवर का निर्माण जरूरी है। इस संबंध में सांसद निशिकांत दुबे से भी पहल करने का अनुरोध किया जाएगा। वहीं, टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक जाम की समस्या दूर करने के लिए इस मार्ग पर टोटो के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया।
    जलसार चिल्ड्रन पार्क निगम के अधीन करने की मांग : मिश्रा ने जलसार स्थित चिल्ड्रन पार्क को दोबारा नगर निगम प्रशासन के अधीन करने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही झारखंड सोशल संस्थान के इतिहासकार से जुड़े केंद्र को फिर से शुरू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि यह केंद्र पहले पुराने सदर अस्पताल भवन परिसर में संचालित था, लेकिन किसी कारणवश इसे हटा दिया गया। उन्होंने केंद्र के लिए उपयुक्त जमीन चिह्नित कर इसे फिर से अस्तित्व में लाने की पहल करने का सुझाव दिया।
    विभागों में समन्वय स्थापित करने पर जोर : पार्षद ने विकास योजनाओं के दौरान सड़कों के क्षतिग्रस्त होने और पाइपलाइन टूटने से जलापूर्ति बाधित होने की समस्या भी उठाई। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर काम कराने का सुझाव दिया, ताकि बार-बार सड़क खोदने और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की समस्या पर रोक लग सके।
    सड़क और नाला निर्माण का प्रस्ताव : शहर के छापानालों की मरम्मत के लिए आवश्यक सामग्री की ढुलाई हेतु निगम कर्मियों को मालवाहक टोटो उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा वार्ड संख्या 24 और 27 के अंतर्गत बैजनाथपुर पावर ग्रिड के पीछे करीब 350 फीट सड़क और नाला निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया गया। पार्षद ने इन प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार कर कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था, आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं में सुधार हो सके।

अर्णब चक्रवात का सारठ में दिखा असर, रुक-रुककर होती रही बारिश

  • दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट, बाजार की चहल-पहल पर भी पड़ा असर
    सारठ/संवाददाता। अर्णब चक्रवात के प्रभाव से गुरुवार को सारठ एवं आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। कई बार बारिश तेज भी हुई। इसके कारण तापमान में गिरावट आई और लोगों ने मौसम में ठंडक महसूस की। लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। रोजमर्रा के कामकाज के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रुक-रुककर हुई बारिश के कारण कुछ स्थानों पर सड़कों पर जलजमाव जैसी स्थिति भी देखने को मिली। बारिश का असर बाजार की चहल-पहल पर भी पड़ा। सामान्य दिनों की तुलना में बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही। दिनभर धूप नहीं निकलने और आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना तो हुआ, लेकिन बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। शाम तक बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी रहा। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण पूरे दिन सारठ और आसपास के इलाकों में लोगों को बदले मौसम का सामना करना पड़ा।

प्रजापति समाज के उत्थान में पलटन बाबू का योगदान सदैव रहेगा अविस्मरणीय : नारायण दास

  • पूर्व भाजपा विधायक ने पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा समाज की एकता, विकास और प्रजापति भवन के निर्माण में उनका योगदान बना रहेगा प्रेरणास्रोत
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर के पूर्व भाजपा विधायक नारायण दास ने प्रजापति समाज के गौरवशाली व्यक्तित्व दिवंगत पलटन बाबू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि पलटन बाबू ने समाज के उत्थान, एकता और विकास के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके सामाजिक कार्य और समाज के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। नारायण दास ने कहा कि प्रजापति भवन के निर्माण से लेकर सामाजिक क्षेत्र में पलटन बाबू द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य समाज के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने समाज को संगठित करने और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सेवा भावना, दूरदर्शी सोच और सामाजिक प्रतिबद्धता उनके व्यक्तित्व को विशिष्ट बनाती है। उन्होंने कहा कि पलटन बाबू का जीवन समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। समाज के प्रति उनका समर्पण केवल उनके जीवनकाल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके कार्य आज भी लोगों को एकता और सहयोग का संदेश देते हैं। उनके योगदान को सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।पूर्व विधायक ने कहा कि महापुरुषों और समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। पलटन बाबू के विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेकर प्रजापति समाज को सामाजिक एकता और विकास के प्रयासों को आगे बढ़ाना चाहिए। पुण्यतिथि के पावन अवसर पर नारायण दास ने दिवंगत पलटन बाबू को कोटि-कोटि नमन करते हुए उनकी पुण्य स्मृतियों को सदैव जीवंत रखने की कामना की। उन्होंने उनके योगदान को समाज की अमूल्य विरासत बताते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ ने दिवंगत पलटन बाबू को दी श्रद्धांजलि
देवघर/नगर संवाददाता। प्रजापति समाज के गौरवशाली व्यक्तित्व दिवंगत पलटन बाबू की पुण्यतिथि पर झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महासंघ ने उन्हें नमन करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान और व्यक्तित्व को स्मरण किया।
इस अवसर पर महासंघ के सदस्यों ने दिवंगत पलटन बाबू को प्रजापति समाज की प्रेरणादायी शख्सियत बताते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। महासंघ के देवघर जिला अध्यक्ष प्रजापति उमाशंकर ने कहा कि समाज के गौरवशाली व्यक्तित्वों का स्मरण करना नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे महापुरुषों के जीवन और विचारों से समाज को एकजुट रहने तथा सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। महासंघ की ओर से कहा गया कि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की स्मृतियों को संजोकर रखना और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। पुण्यतिथि के अवसर पर दिवंगत पलटन बाबू के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। महासंघ ने उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें भावपूर्ण नमन किया। श्रद्धांजलि देने वालों में महासंघ के महामंत्री रंजीत पंडित, सदस्यता प्रभारी गोपाल पंडित, पुष्पनारायण पंडित, राजेश पंडित समेत अन्य लोग शामिल है।

मथुरापुर-मधुपुर के बीच ट्रैक अनुरक्षण कार्य, जसीडीह-अंडाल मेमू के 10 फेरे रद्द

  • तीन मेमू ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित, बर्द्धमान-झाझा मेमू मधुपुर तक ही चलेगी
    मधुपुर/संवाददाता। आसनसोल रेल मंडल के मथुरापुर और मधुपुर स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य को लेकर रेलवे ने परिचालन में बदलाव किया है। 29 अक्टूबर से 30 नवंबर तक निर्धारित तिथियों में प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को 210 मिनट का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण तीन मेमू ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। गुरुवार को ब्लॉक के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रैक की मरम्मत और अनुरक्षण कार्य के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान 63546 जसीडीह-अंडाल मेमू ट्रेन के कुल 10 फेरे रद्द रहेंगे। इससे इस ट्रेन से नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।
    वहीं, 63509/63510 बर्द्धमान-झाझा-बर्द्धमान मेमू ट्रेन के दोनों दिशाओं में 10-10 फेरे मधुपुर तक ही चलेंगे। निर्धारित दिनों में ये ट्रेनें मधुपुर स्टेशन पर ही आंशिक रूप से समाप्त होंगी और यहीं से वापसी यात्रा शुरू करेंगी। इससे मथुरापुर, शंकरपुर, जसीडीह, सिमुलतला और झाझा की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। गुरुवार को परिचालन में बदलाव के कारण बर्द्धमान-झाझा मेमू ट्रेन को मधुपुर से ही वापस झाझा की ओर रवाना किया गया। इससे आगे के स्टेशनों तक जाने वाले यात्रियों को असुविधा हुई।
    पांच दिन 45 मिनट देर से खुलेगी जसीडीह-आसनसोल मेमू : ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण 63564 जसीडीह-आसनसोल मेमू ट्रेन भी पांच दिनों तक निर्धारित समय से 45 मिनट देर से रवाना होगी। यह ट्रेन 29 अक्टूबर तथा 5, 12, 19 और 26 नवंबर को विलंब से खुलेगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों के परिचालन और समय की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पर अनावश्यक इंतजार और परेशानी से बचा जा सके।

बुद्धा पहाड़ के पास दो घरों से मोबाइल चोरी, खिड़की के रास्ते चोरों ने दिया घटना को अंजाम
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के बुद्धा पहाड़ स्थित दो अलग-अलग घरों से देर रात दो मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। दोनों घरों की खिड़कियां खुली हुई थीं और घर के लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने खिड़की के रास्ते घर में प्रवेश कर दोनों मोबाइल फोन चोरी कर लिये। चोरी गये मोबाइल में एक गौतम कुमार और दूसरा प्रकाश दास का बताया गया है। गौतम कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के सीमावर्ती जमुई जिले के तेलबारा गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह नंदन पहाड़ स्थित अपने घर में रहकर पढ़ाई करते हैं। वहीं प्रकाश दास का घर भी उनके घर के पास ही है। बताया गया कि देर रात दोनों घरों के लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने खुली खिड़की का फायदा उठाते हुए दोनों घरों से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर दोनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है।

रौशन हत्याकांड में गिरफ्तार सुमन यादव 48 घंटे के पुलिस रिमांड पर
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ के पास पिछले दिनों रौशन कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में गिरफ्तार सुमन यादव को पुलिस ने पूछताछ के लिए 48 घंटे के रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे हत्याकांड को लेकर पूछताछ करेगी। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद मृतक के पिता सीमावर्ती बिहार के बांका जिला अंतर्गत चांदन थाना क्षेत्र के गोड़ियारी गांव निवासी नागेश्वर यादव के बयान पर नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने सुमन यादव को गिरफ्तार किया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर हत्याकांड के कारणों के संबंध में पूछताछ करेगी। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी का भी प्रयास किया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड पर पूछताछ के दौरान हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी मिल सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और हथियार की बरामदगी को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

युवती के होटल में ठहरने की जांच को लखीसराय पुलिस देवघर पहुंची
देवघर/संवाददाता। एक मामले की जांच के सिलसिले में बिहार के लखीसराय जिले के बड़हैया थाना की पुलिस टीम गुरुवार को देवघर नगर थाना पहुंची। एसआई निकिता कुमारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने नगर थाना पुलिस से संपर्क किया और मामले से संबंधित जानकारी साझा की। बताया जाता है कि बड़हैया थाना क्षेत्र की एक युवती को इसी वर्ष अगस्त माह में अगवा कर लिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। युवती के बरामद होने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाने पर बिहार पुलिस को जानकारी मिली कि वह देवघर में बाबा मंदिर के पास स्थित एक होटल में ठहरी थी। इसी जानकारी के सत्यापन और होटल से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाने के उद्देश्य से बड़हैया थाना की पुलिस टीम देवघर पहुंची। बिहार पुलिस टीम ने नगर थाना पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी ली। युवती के होटल में ठहरने से संबंधित तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

October 30, 2026

पाथरौल थाने को मिलेगा अपना आशियाना, 3.18 करोड़ से बनेगा नया भवन

October 30, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां

October 30, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store