• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पाथरौल थाने को मिलेगा अपना आशियाना, 3.18 करोड़ से बनेगा नया भवन

October 30, 2026

कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

October 30, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां

October 30, 2026

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

October 29, 2026

डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

October 29, 2026

जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

October 29, 2026

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

October 26, 2026

13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

October 26, 2026

अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

October 26, 2026

जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

October 17, 2026

मोहनपुर की बाघमारी पंचायत से जुड़े सात बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी

October 17, 2026

फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

October 17, 2026

पूर्व मुखिया सह झारखंड आंदोलनकारी नंदलाल राय की पुण्यतिथि मनाई गई

October 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 30, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

    पाथरौल थाने को मिलेगा अपना आशियाना, 3.18 करोड़ से बनेगा नया भवन

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां

    गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

    डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

    जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

    मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

    13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

    अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

पाथरौल थाने को मिलेगा अपना आशियाना, 3.18 करोड़ से बनेगा नया भवन

by admin
October 30, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • कल्होड़ गांव के समीप होगा निर्माण, क्वार्टर सहित मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल के पाथरौल थाना को जल्द ही अपना नया भवन मिलने की उम्मीद है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में झारखंड में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पांच नए थाना और ओपी भवनों के निर्माण की योजना बनाई गई है। इनमें देवघर जिले का पाथरौल थाना भी शामिल है। इसके नए भवन के निर्माण पर करीब 3.18 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। भवन का निर्माण कल्होड गांव के समीप प्रस्तावित है, जहां पहले ही स्थल का चयन किया जा चुका है।
    वर्तमान में पाथरौल थाना बुनियादी सुविधाओं वाले भवन में संचालित हो रहा है। यहां न तो पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं और न ही पुलिस पदाधिकारियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था है। स्थिति यह है कि कुछ पदाधिकारी पंचायत भवन, तो कुछ अन्य सरकारी भवनों में रहने को मजबूर हैं। नए थाना भवन के निर्माण से पुलिसकर्मियों को इन परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित भवन में थाना कार्यालय, पदाधिकारियों के लिए क्वार्टर और अलग-अलग कार्यों के लिए कमरे बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि नौ मार्च 2019 को तत्कालीन श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार, तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण और पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने नवसृजित पाथरौल थाना का उद्घाटन किया था। मां काली मंदिर में चोरी की घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से थाना स्थापित करने का प्रस्ताव लिया गया था। राज्य में कुल पांच थाना और ओपी भवनों के निर्माण पर लगभग 13.86 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। इसके लिए गृह विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति से संबंधित प्रस्ताव प्रधान महालेखाकार को भेजा है। योजना में देवघर के पाथरौल के अलावा पाकुड़ का रद्दीपुर, रांची का गोंदा, जमशेदपुर का टेल्को और गिरिडीह का गुनियाथर शामिल हैं। टेल्को में स्मार्ट थाना भवन का निर्माण 5.44 करोड़ रुपये से प्रस्तावित है, जबकि गोंदा यातायात थाना भवन पर 2.04 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। रद्दीपुर और गुनियाथर में ओपी भवन बनाए जाएंगे। स्वीकृति और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नंदलाल रजक के निधन से शोक

  • जनसंघ काल से संगठन से जुड़े थे, नेताओं ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
    मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं बाजार निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नंदलाल रजक का गुरुवार तड़के आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही करौं क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान पार्टी का झंडा समर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा करौं मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि नंदलाल रजक जनसंघ के समय से ही संगठन से जुड़े हुए थे। वे पार्टी के प्रति समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ करौं प्रखंड में भाजपा संगठन के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने लंबे समय तक संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने भी नंदलाल रजक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिवंगत कार्यकर्ता ने करौं प्रखंड में भाजपा संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए वर्षों तक सराहनीय योगदान दिया। उनका समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा अन्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नंदलाल रजक के बताए मार्ग पर चलकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लेने की अपील की। इस दुख की घड़ी में भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, श्यामदेव चौधरी, दिलीप यादव, दिलीप सिंह, पूर्णानंद राय, ऋषि सिंह, विष्णु चौधरी, लखन चौधरी, विश्वनाथ रवानी, रूपेश कुमार, मनोहर रजक समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ट्रांसफार्मर चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

  • ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा था, बिजली विभाग के जेई के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
    सारवां/संवाददाता। सारवां थाना क्षेत्र के लखोरिया पंचायत अंतर्गत सातेडीह गांव में बिजली ट्रांसफार्मर चोरी करते पकड़े गए दो आरोपियों को पुलिस ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जेल भेज दिया। दोनों की पहचान चितरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव निवासी शमीम अंसारी और शहाबुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात सातेडीह गांव में ट्रांसफार्मर चोरी करने के दौरान ग्रामीणों ने दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, चोरी की घटना में कुल चार लोग शामिल थे, जिनमें से दो मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों के पास से ट्रांसफार्मर के बुश इंसुलेटर, नट-बोल्ट समेत अन्य सामान बरामद किए गए थे। घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। मामले में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सारठ के कनीय अभियंता (जेई) दीपक कुमार ने सारवां थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आवेदन के आधार पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 114/26 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के जेई के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पंचायत समिति की बैठक में लंबित योजनाओं को पूरा करने पर जोर

  • 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा, गांवों में सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए लोगों के चयन का निर्देश
    सारवां/संवाददाता। सारवां प्रखंड प्रमुख कार्यालय में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख फुकनी देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछली बैठक में लिए गए प्रस्तावों की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित योजनाओं को पूरा कराने और पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व में पारित प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए नियमित निरीक्षण करने पर सहमति बनी। सदस्यों ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के साथ उनकी प्रगति की निगरानी भी जरूरी है, ताकि योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंच सके। इस दौरान 15वें वित्त आयोग की राशि से स्वीकृत उन योजनाओं को पूर्ण कराने का प्रस्ताव लिया गया, जो अब तक लंबित हैं। संबंधित योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्हें जल्द पूरा कराने पर जोर दिया गया। बैठक में गांवों और पंचायतों में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। इसके लिए उपयुक्त लोगों का चयन करने का निर्देश दिया गया, ताकि स्वच्छता संबंधी कार्यों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
    बैठक में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी और योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।
    मौके पर प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, पंचायत सेवक मोईन अंसारी, रामदेव मंडल, लीलानंद महतो, सत्यवती देवी, श्रीमती देवी, कन्हैयालाल यादव, अकोरा बीबी और कोऑर्डिनेटर पीयूष कुमार सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

अर्णव चक्रवात का दिखा असर, दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश
चितरा/संवाददाता। अर्णव चक्रवात के प्रभाव से चितरा कोलियरी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर तो कभी झमाझम बारिश होती रही। जिससे मौसम में परिवर्तन देखने को मिला और पारा भी लुढ़का। वहीं, लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। बीच-बीच में बारिश होने से सड़कों पर कहीं कहीं जल जमाव जैसी स्थिति बनी रही। मौसम में आए इस बदलाव का असर चितरा बाजार सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला। बारिश के कारण बाजार में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। दिनभर धूप नहीं निकलने और बादलों के छाए रहने से मौसम में ठंडक महसूस की गई। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन बारिश के कारण दैनिक गतिविधियों पर इसका असर भी दिखाई दिया। शाम तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने से मौसम का मिजाज बदला रहा।

चितरा के हाटतल्ला में मोरल ग्रुप ऑफ कंपनी का शाखा कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • नैतिकता जागरण पर दिया जोर
    चितरा/संवाददाता। बेरोजगारी, गरीबी, बीमारी और सामाजिक भेदभाव से मुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से मोरल ग्रुप ऑफ कंपनी वर्ष 2007 से सक्रिय है। कंपनी का लक्ष्य लोगों में नैतिकता का भाव जागृत कर समाज और देश के नवनिर्माण में योगदान देना है। उक्त बातें गुरुवार को चितरा के हाटतल्ला में कंपनी के शाखा कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कंपनी के मैजेस्टिक क्राउन महेश प्रसाद साहा ने कहीं।
    उन्होंने कहा कि कंपनी ने ‘नैतिकता जगाना है, भारत बनाना है’ का नारा दिया है। इसी उद्देश्य के साथ संस्थान के सदस्य देशभर में अभियान चला रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कंपनी से जुड़कर हजारों युवा देश सहित तीन देशों में रोजगार के अवसरों से जुड़ रहे हैं। इससे लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ स्वस्थ समाज और छुआछूत मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में भी संस्थान कार्य कर रहा है।
    महेश प्रसाद साहा ने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही विश्व गुरु रहा है, लेकिन समय के साथ समाज में नैतिक मूल्यों का ह्रास हुआ है। ऐसे में लोगों के बीच नैतिकता, सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से समाज में बदलाव लाने के साथ भारत के नवनिर्माण में भी योगदान दिया जा सकता है।
    इससे पूर्व कंपनी के मधुपुर शाखा प्रबंधक पीयूष कुमार चौधरी, महेश प्रसाद साहा, ब्लू डायमंड विष्णु साह और ब्लू डायमंड प्रेम कुमार रवानी सहित वीरेंद्र कुमार भोक्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर सुबल सिंह, सुनीति सिंह, सिंधु सिंह, संजय सिंह, विनोद महतो, बद्री मॉल, नीतीश यादव, सतीश यादव, पूरन महतो, सिद्धेश्वर हेंब्रम, बालेश्वर मुर्मू, सिदाम महतो, मुकेश रवानी, दिलीप कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

जाति प्रमाण पत्र के लिए घोड़दौड़ के ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी से लगाई गुहार

  • जमीन संबंधी कागजात नहीं रहने से हो रही परेशानी, ग्रामसभा की अनुशंसा के साथ सौंपा आवेदन
    सारठ/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की बड़बाद पंचायत अंतर्गत घोड़दौड़ मौजा के ग्रामीणों ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानियों को लेकर गुरुवार को सारठ अंचल अधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा और अंचल निरीक्षक विभाष कुमार से मुलाकात की। ग्रामीणों ने अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए लिखित आवेदन सौंपा और जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की। बताया गया कि संबंधित ग्रामीण रजवार जाति के हैं। उनके पास जमीन से संबंधित आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं होने के कारण जाति प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय रैयतों और ग्रामीणों ने बड़बाद पंचायत के मुखिया जगन्नाथ रवानी की अध्यक्षता एवं अगुवाई में ग्रामसभा आयोजित की। ग्रामसभा में ग्रामीणों की समस्या पर चर्चा करते हुए जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए अनुशंसा की गई। इसके बाद ग्रामीण ग्रामसभा की अनुशंसा के साथ अंचल कार्यालय पहुंचे और संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में उन्हें जाति प्रमाण पत्र बनवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद अंचल अधिकारियों ने उन्हें विधि-सम्मत आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसआईआर से संबंधित विषयों को ध्यान में रखते हुए मामले पर आवश्यक प्रक्रिया अपनाने की बात कही गई। ग्रामसभा में काफी संख्या में स्थानीय रैयत एवं ग्रामीण शामिल हुए।

पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर टास्क फोर्स की बैठक

  • मधुपुर में 52,686 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
  • 22 से 24 नवंबर तक चलेगा अभियान, बनाए गए 235 बूथ
    मधुपुर/संवाददाता। पल्स पोलियो अभियान की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मोहम्मद शाहिद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान की तैयारियों, बूथों की व्यवस्था, वैक्सीनेटरों की तैनाती और प्रशिक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मोहम्मद शाहिद ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 22 से 24 नवंबर तक चलाया जाएगा। अभियान के पहले दिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए पोलियो बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 23 और 24 नवंबर को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बूथ पर दवा पीने से छूट गए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगे। उन्होंने कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना जरूरी है। इसके लिए अभिभावकों को जागरूक करने के साथ अभियान की निगरानी भी प्रभावी ढंग से करनी होगी।
    235 बूथों पर होगी व्यवस्था : अभियान के लिए कुल 235 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 50 शहरी और 185 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। कुल 52,686 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी 28,946 घरों तक पहुंचेंगे। अभियान के संचालन के लिए 45 सुपरवाइजर और 472 वैक्सीनेटर लगाए जाएंगे। निगरानी के लिए आठ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
    वैक्सीन की गुणवत्ता पर जोर : डॉ. शाहिद ने वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आइस पैक और बीवीएम (बोतल वायल मॉनिटर) पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े सुपरवाइजर, वैक्सीनेटर, सहिया और आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालयों में अभियान शुरू होने से एक सप्ताह पहले ब्लैक बोर्ड पर पोलियो अभियान की तिथि अंकित कर बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आलोक नाथ, मॉनिटर नीरज कुमार, राजेंद्र यादव, सालोनती हेंब्रम, जुड़ाव के प्रतिनिधि महेश मिश्रा, प्रशांत सौरभ सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

एम्स में स्वच्छता अभियान, नर्सिंग विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

  • जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन और तंबाकू निषेध के प्रति लोगों को किया जागरूक
    देवीपुर/प्रतिनिधि। एम्स देवघर में विशेष अभियान-6 के तहत मंगलवार को स्वच्छता एवं कायाकल्प गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. नितिन एम. गंगने के नेतृत्व में अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और स्वच्छता कर्मियों ने अभियान में भाग लिया। इस दौरान संस्थान परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत स्वच्छता शपथ, जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन, ई-कचरे का निस्तारण, कार्यस्थलों की सफाई और सुव्यवस्थित रखरखाव जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के डीन, अधिकारी और संकाय सदस्य भी अभियान में शामिल हुए। संस्थान परिसर के विभिन्न ब्लॉकों, फूड कियोस्क और सड़क किनारे स्थित दुकानों में सफाई अभियान चलाया गया। दुकानदारों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कुछ दुकानदारों को कचरा संग्रहण के लिए डस्टबिन भी उपलब्ध कराए गए।
    नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश : ओपीडी क्षेत्र में बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से व्यक्तिगत स्वच्छता और आसपास के वातावरण को साफ रखने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने लोगों को स्वच्छ आदतें अपनाने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए परिसर में तंबाकू निषेध नियमों का पालन करने की अपील की गई।
    स्वास्थ्य केंद्रों में भी चला अभियान : एम्स देवघर से संबद्ध कल्याणपुर स्थित अर्बन हेल्थ एंड ट्रेनिंग सेंटर तथा देवीपुर स्थित रूरल हेल्थ एंड ट्रेनिंग सेंटर में भी स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों का नेतृत्व कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग की प्रो. डॉ. जी. जाह्नवी ने किया। एम्स प्रबंधन ने कहा कि संस्थान स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के साथ आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

October 30, 2026

पाथरौल थाने को मिलेगा अपना आशियाना, 3.18 करोड़ से बनेगा नया भवन

October 30, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां

October 30, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store