• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026

जिले के होनहार खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों से मिले उपायुक्त

November 5, 2026

लापता बच्ची के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एसआईटी गठन का दिया सुझाव

November 4, 2026

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी बेटियां

November 4, 2026

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी संप्रेषण गृह की 57 बच्चियां

November 4, 2026

जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल

November 3, 2026

भाजपा कार्यकर्ता नंदलाल रजक के निधन पर जिलाध्यक्ष ने जताया शोक

November 3, 2026

नाली निर्माण के बाद जलजमाव, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

November 3, 2026

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन देवघर से लखोरिया तक फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

November 2, 2026

1.59 करोड़ रुपये की लागत से लालगढ़-बसकुप्पी पथ का होगा निर्माण व सुदृढ़ीकरण

November 2, 2026

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के देवघर आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

November 2, 2026

राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

November 1, 2026

निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन

November 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

    जिले के होनहार खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों से मिले उपायुक्त

    लापता बच्ची के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एसआईटी गठन का दिया सुझाव

    कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी बेटियां

    कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी संप्रेषण गृह की 57 बच्चियां

    जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल

    भाजपा कार्यकर्ता नंदलाल रजक के निधन पर जिलाध्यक्ष ने जताया शोक

    नाली निर्माण के बाद जलजमाव, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

    महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन देवघर से लखोरिया तक फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

by admin
November 5, 2026
in Deoghar
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/संवाददाता।
मधुपुर अनुमंडल के करौं स्थित रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीजीटी उमेश कुमार सिंह की देखरेख में हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा मताधिकार के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर मतदाता बनना प्रत्येक नागरिक का अधिकार होने के साथ-साथ लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ‘मेरा वोट, मेरी ताकत’ विषय पर नारा लेखन किया। वहीं, लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता एवं आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने और मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय शंकर पाठक ने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की नींव होते हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज में मतदाता जागरूकता का संदेश फैलाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सुदीप कुमार मिश्रा ने किया। मौके पर विवेक कुमार, नवीन कुमार, विवेक कुमार तिवारी, रामनाथ कुमार बेदिया, कुमार यदुनंदन स्वरूप, श्याम कुमार पटेल, सार्थक मरिक एवं योगेश्वर पंडित सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

क्राइम समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन व अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश
सारवां /संवाददाता।
पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में बुधवार को इंस्पेक्टर कृष्ण दत्त झा के नेतृत्व में क्राइम समीक्षा बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। इस अवसर पर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने और पेट्रोलिंग तेज करने का निर्देश दिया गया। मौके पर लंबित कांडों के उद्वेदन अनुसंधान से संबंधित जानकारी ली गई और समय सीमा के अंदर अनुसंधान करने का निर्देश दिया। क्षेत्र के हाट बाजार में चोरी पर रोकथाम लगाने दर्ज पूर्व के मामले का उद्वेदन करने एवं घटित घटना के स्थान का कॉल डंप निकालने के साथ जमीन विवाद को थाना दिवस पर सीओ के माध्यम से निपटारा करने संदिग्ध अपराधियों का सत्यापन करने पुलिस का आम लोगों के प्रति शालिनता और सभ्य व्यवहार करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही फरियादी को न्याय दिलाने मामला दर्ज करने के मुद्दों पर चर्चा किया गया। अवैध खनन बालू उठाव रोक ओर निगरानी का निर्देश दिया गया। इसके साथ आगामी धन तेरस पर विशेष निगरानी और दीपावली पर होने वाले जुवा पर रोक लगाने ध्यान देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार देवीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार रीडर कुणाल किशोर मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

शौचालय निर्माण कर करें उपयोग, सरकार से मिलेगा प्रोत्साहन सहयोग का अवसर
मधुपुर/संवाददाता।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले को स्वच्छ मॉडल गांव बनाने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त जिम्मेवारी तय की गई है। इसके तहत शत-प्रतिशत घरों में शौचालय के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। जिला जल एवं स्वच्छता समिति, देवघर ने बताया कि शौचालय विहीन सभी योग्य लाभुकों को शौचालय निर्माण और उसके निरंतर उपयोग करने पर 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है। यह शौचालय निर्माण के लिए अंतिम अवसर है। लाभुकों को अपने आधार कार्ड और बैंक पासबुक की कॉपी के साथ आवेदन जमा करना होगा। बिना पूर्व स्वीकृति के निर्माण का आवेदन मान्य नहीं होगा। निर्माण की ऑनलाइन स्वीकृति मिलने के एक सप्ताह के अंदर शौचालय का निर्माण पूर्ण करना है। आवेदन फॉर्म के साथ चार जीपीएस फोटो लगाना अनिवार्य है। निर्माणाधीन शौचालय की आगे की फोटो, पीछे लीचपिट टंकी की फोटो, निर्माण पूर्ण होने के बाद दीवार पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का स्लोगन, लोगो, लाभुक का नाम, ग्राम, पंचायत, प्रखंड और निर्माण तिथि अंकित शौचालय में लाभुक के साथ आगे की फोटो, टंकी की फोटो लेना है। फॉर्म को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल में जमा करना है। लाभुक के आवेदन पर जलसहिया और मुखिया द्वारा सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद कार्यालय में जमा होने पर कनीय अभियंता द्वारा भौतिक सत्यापन, ऑनलाइन जियो टैगिंग और फिजिकल एंट्री के बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किया है कि सभी पंचायत के ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति यह सुनिश्चित करें कि शत-प्रतिशत लोग शौचालय का ही इस्तेमाल करें। यदि कोई व्यक्ति खुले में शौच करता पाया जाता है तो उस परिवार पर सार्वजनिक दंड का प्रावधान किया जाएगा।इसके अलावा सामुदायिक स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन और 16वें वित्त आयोग की राशि से नाडेप, सोकपिट, गोबरधन, प्लास्टिक शेड तथा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन हेतु भस्मक के निर्माण का प्रावधान है। घरेलू स्तर के सभी निर्माण मनरेगा अब जीबी रामजी से किए जाएंगे। जीपी शेड और कचरा वाहन के संचालन हेतु यूजर चार्ज, पंचायत समिति और जिला परिषद के टाइड फंड से करने हेतु पंचायती राज, ग्रामीण विकास और पेयजल विभाग की संयुक्त एडवाइजरी जारी की गई है।

ग्राम प्रधानों व मूल रैयतों की बैठक में राजस्व संबंधी समस्याओं पर हुई चर्चा
मधुपुर/संवाददाता।
अनुमंडल के करौं प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को अंचलाधिकारी ऋषि राज की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों एवं मूल रैयतों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा के साथ गांवों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर सीओ ऋषि राज ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान 1949 के एसपीटी एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधानों को सितंबर 2026 तक का मानदेय भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों एवं मूल रैयतों को अपने-अपने गांव का लगान ऑनलाइन जमा करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि राजस्व संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गांवों में होने वाले अतिक्रमण की जानकारी लिखित रूप से अंचल कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि नियमानुसार कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जा सके। इसके अलावा पंजी-2 का संधारण निर्धारित नियमों के अनुसार करने तथा इसकी जानकारी नियमित रूप से अंचल कार्यालय को देने का निर्देश दिया। बैठक में ग्राम प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने भी ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इसके बाद क्षेत्र की राजस्व एवं अन्य स्थानीय समस्याओं पर बारी-बारी से चर्चा की गई। मौके पर अरुण राय, मनोज मंडल, शिवशंकर सोरेन, श्रवण सोरेन, उपेंद्र भोगता, मुरारी सिंह, भूदेव रवानी, परमेश्वर मंडल, राजगीर भोगता, सनाउल मियां, जमाल अंसारी, रवींद्र नाथ सिंह, अंचल नाजिर आकाश झा, कंप्यूटर ऑपरेटर सईद अंसारी सहित दर्जनों ग्राम प्रधान एवं मूल रैयत उपस्थित थे।

सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
मार्गोमुंडा/संवाददाता
थाना क्षेत्र के मार्गोमुंडा मधुपुर मुख्य सड़क पर गत महीने 28 अक्टूबर की शाम रामपुर पुल पर एक बाईक में पीछे से दूसरे अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मारी थी। जिसमें पहले बाइक चालक रामपुर गांव निवासी राजाउद्दीन अंसारी बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिसका इलाज रांची रिम्स अस्पताल चल रहा था। इस क्रम इलाजरत जख्मी राजाउद्दीन अंसारी का मृत्यु 3 नवम्बर को अस्पताल में ही हो गया।मृतक का शव बुधवार को रामपुर गांव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने उचित मुआवजा व न्याय की मांग को लेकर मार्गोमुंडा मधुपुर मुख्य सड़क को रामपुर पुल पर सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक तकरीबन दो घंटे सड़क को जमा कर दिया।इधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही मार्गोमुंडा थाना प्रभारी शशि कपूर सदलबल सड़क जाम स्थल पर पहुंचे ओर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को उचित मुआवजा व न्याय दिलाने की बात पर समझबुझा कर सड़क जाम को हटाया गया।इधर मृतक के पत्नी जुलेखा खातून ने थाने में आवेदन देकर दुर्घटना किए बाइक चालक पर उचित कार्यवाही करते हुए मुआवजा व न्याय की गुहार लगाई है।उनका कहना है कि वे लोग काफी गरीब एवं मजदूर किस्म के लोग हैं।उनके छोटे छोटे छह बच्चे हैं जो बेसहारा हो गए हैं।उनका पति ही एक मात्र था जो दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। अब ये लोग काफी विवश हो गए हैं। किसी तरह गांव में चंदा कर गंभीर घायल पति का इलाज करा रहे थे। वो भी अब इस दुनिया से चले गए।

पालोजोरी पुलिस इंस्पेक्टर ने थानेदारों के साथ की समीक्षा बैठक
पालोजोरी/संवाददाता।
पालोजोरी सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को सर्किल के सभी थानेदारों के साथ पुलिस निरीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी की गई। मासिक अपराध गोष्ठी में पालोजोरी, खागा, चितरा, सारठ और पथरड्डा थाना के थाना प्रभारी मौजूद थे। धनतेरस, दिवाली और छठ पर्व को लेकर थानेदारों को कई निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण, समयबद्ध तरीके से लंबित कांडों के निष्पादन एवं अपने अपने थाना क्षेत्रों में विधि व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। मौके पर थाना प्रभारी संजय कुमार, राजेश कुमार यादव, दीपक कुमार साह, प्रियरंजन कुमार, मोतीराम देवगम आदि मौजूद थे।

टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में नारायण ने शास्त्रीय गायन में हासिल किया द्वितीय उपविजेता का स्थान
मधुपुर/संवाददाता।
झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मधुपुर के छात्र नारायण ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। रांची में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के छात्र नारायण ने शास्त्रीय गायन विधा में द्वितीय उपविजेता (सेकंड रनरअप) का स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर उन्हें ट्रॉफी, प्रमाणपत्र एवं पांच हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता से लौटने के बाद विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर छात्र नारायण को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य शिवनाथ झा ने उन्हें ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। मौके पर उपप्रधानाचार्य शिवनाथ झा ने कहा कि लगन, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम के बल पर ही सफलता हासिल की जा सकती है। नारायण की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, विद्यालय अध्यक्ष सरोज कुमार मिश्रा, सचिव राजकुमार कोठारी, प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा, संरक्षक मानक चंद्र नाहटा एवं तेरापंथ ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी विमल कुमार बरडिया ने भी नारायण को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नप उपाध्यक्ष ने किया चुनावी पाठशाला का आयोजन
मधुपुर/संवाददाता। नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 अंतर्गत बूथ संख्या 252, 253 और 254 की चुनावी पाठशाला का आयोजन महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मधुपुर में हुआ, जिसमें बीएलए टू के रूप में मेरी सक्रिय सहभागिता रही। चुनावी पाठशाला के माध्यम से मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक योग्य नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मौके पर नप उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने कहा हमारा संकल्प अडिग है हर योग्य मतदाता का नाम सूची में हो, हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित हो। क्योंकि लोकतंत्र की असली ताकत जनता है और जनता की सबसे बड़ी ताकत उसका मताधिकार है।

रोमांचक मुकाबले में वीरेन एकादश ने सोरेन पावर को हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
चितरा/संवाददाता।
चितरा के तुलसीडाबर मैदान में एसएसएफसी क्लब, तुलसीडाबर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय स्वर्गीय बिनोद मुर्मू, उपेंद्र हांसदा एवं महादेव मरांडी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम एवं रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हो गया। फाइनल मुकाबले में वीरेन एकादश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोरेन पावर को एक-शून्य गोल से पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ डेढ़ लाख रुपये का चेक, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। फाइनल मुकाबले में वीरेन एकादश और सोरेन पावर के खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। मध्यांतर तक दोनों टीमें एक-दूसरे पर बढ़त बनाने में नाकाम रहीं। मैदान में मौजूद सैकड़ों खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अंतत: वीरेन एकादश ने एक गोल दागकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया और खिताब पर कब्जा जमा लिया। इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पावर सोरेन ने द ब्लू वॉरियर को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में वीरेन एकादश ने ब्लैक पैंथर रामगढ़ को एक-शून्य गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह एवं थाना प्रभारी प्रिय रंजन कुमार सहित अन्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी रही और पूरे मैदान में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक, ग्राम प्रधान प्रदीप टुडू, हरिशन हेम्ब्रम, श्याम सुंदर टुडू, नुनुलाल मुर्मू, आनंद हेम्ब्रम, साहेबलाल सोरेन, रतन, सुरेश, जियालाल, सोनू, विवेक, राजेश, टुनटुन एवं सोनातन सहित अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर योगेश राय, उद्घोषक अमित आनंद, रामगति सिंह, सोरव शर्मा, विक्की भोक्ता, सिंधु सिंह, अरविंद भोक्ता, बापी कोल आदि मौजूद थे।

काली पूजा व दीपावली पर मंदिर परिसर में दीप जलाने की होड़, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
मधुपुर/संवाददाता।
अनुमंडल के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ पाथरोल स्थित मां काली मंदिर में दीपावली और काली पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। आगामी 8 नवंबर को मां काली की पूजा और दीपावली मनाई जाएगी। श्रद्धालु भक्त माता के आंगन में दीप जलाकर दीपावली का उत्सव मनाने और मां से सुख समृद्ध का आशीर्वाद लेने के लिए आना शुरू कर दिए हैं। पाथरोल स्थित काली माता का मंदिर करीब 500 वर्ष पुराना बताया जाता है। जानकारो के अनुसार धटवाल राजा का साम्राज्य इस क्षेत्र में हुआ करता था। लेकिन किसी कारणवश खितौरी सामुदाय ने कब्जा कर लिया। फिर इसने क्षेत्र मे कर वसूली की जटिल प्रक्रिया शुरू किया जिसमे आम जन मानस त्रस्त होने लगी। जंगल निवासी धटवाल राजा ने देवी काली का उपासना कर भगवती को प्रसन्न कर उनसे शक्ति का वरदान प्राप्त किया। मंदिर प्रबंधक बताते है कि उनके पूर्वज राजा दिग्विजय सिंह जो देवी काली के उपासक थे। जिनकी भक्ति से प्रसन्न देवी ने स्वयं अपनी प्रतिमा बंगला के काली धाट मे प्रकट कर उनके साथ पाथरोल आने की इच्छा किया। राजा ने माता की आज्ञा से काली धाट से मां का प्रतिमा लाकर पाथरोंल मे मंदिर बनवाकर पूरे विधि विद्यान से स्थापित करवाया। यहाँ मां को चावल व गुड का भोग लगाया जाता है । रात मे माता को पान अर्पित किया जाता है। माता के अनेक जेवरात है जो पूजा के दिन बाहर निकाला जाता है। मान्यता के अनुसार दीपावली की रात मंदिर पासिर मे दीप जलाने से सालो भर माता की कृपा भक्त पर बनी रहती है। यही कारण है कि झारखंड के अलावे बिहार, बंगाल, आसाम, उडीसा, एमपी आदि राज्य से भक्त पूजा मे पंहुचते है। यहाँ लोग पाँच दिन से दीपावली उत्सव मनाते है मध्य रात्रि से बकरे की बलि शुरू हो जाती है । काली पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर मे हजारों बकरों की बलि पडती है। मंदिर मे भक्तो की भारी भीड को देखते हुए मेला नियंत्रण की विशेष् व्यवस्था प्रशासन द्वारा किया गया है।

Share196Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026

जिले के होनहार खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों से मिले उपायुक्त

November 5, 2026

लापता बच्ची के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एसआईटी गठन का दिया सुझाव

November 4, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store