सारठ/संवाददाता। सारठ स्थित बाबा दुखहरणनाथ मंदिर में शिव बारात को लेकर इस बार मुख्य आकर्षक का केन्द्र डायनासोर होगा।
बताते चलें कि सारठ में महाशिवरात्रि को लेकर विगत 27 वर्षो से चली आ रही इस परंपरा का इस वर्ष 28वां मनाया जा रहा है। जिसे लेकर शिव शक्ति सेवा समिति के हर एक सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीण के साथ-साथ आसपास के गांवों के ग्रामीणों का भी सहयोग प्राप्त है। महाशिवरात्रि गुरुवार है और अहले सुबह से ही शिव मंदिरों में शिव भक्तों की पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारें रहेगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा स्वयंसेवकों को श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखकर जगह-जगह पर तैनात किये जायेंगे। मेले में व्यवस्था बनाये रखने के लिए 50 मीटर की परिधि में स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे।
क्या है बारात की तैयारी : समिति द्वारा शिव बारात के लिए व्यवस्था मुकम्मल किया गया है। बारात पुराने पेट्रोल पंप से निकाला जाएगा जो राम जानकी पुरूषोत्तम धाम मंदिर, सारठ चौक होते हुए शांति चौक, शहीद गणेश चंद्र पांडेय के स्मारक होते हुए सभी गांवों का भ्रमण करते हुए बाबा दुखहरणनाथ मंदिर पहुंचेगी। जहां पूर्व की भांति समधी मिलन होेगा और भगवान शिव बने दूल्हे राजा का विधिवत परछन किया जाएगा और इसके बाद मंदिर ले जाकर देर रात्रि में विद्वान पंडितों द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा।
महाशिवरात्रि को लेकर सजी है सारठ नगरिया : महाशिवरात्रि को लेकर सारठ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सारठ मधुपुर रोड, सारठ देवघर रोड और सारठ पालोजोरी रोड पर तोरण द्वारा बनाया गया है। जिस ओर से बारात गुजरेगी उन रास्तों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।
पूजा हेतु निर्धारित कार्यक्रम : समिति द्वारा महाशिवरात्रि के दिन प्रात: जलाभिषेक से भगवान शिव का पूजन आरंभ किया जाएगा और सुबह आठ बजे से रूद्राभिषेक के साथ हवन किया जाएगा। जबकि शिव भक्त अहले सुबह से ही पूजा-अर्चना करना आरम्भ कर देंगे जो देर तक चलता रहेगा। इस बार शिव बारात में डायनासोर मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा। वहीं बारात का शोभा बढ़ाने के लिए स्थानीय कलाकारों द्वारा देव-देवी, भूत-पिचाश एवं अन्य स्वरूप घारण कर बारात में चार-चांद लगायेंगे। इन कलाकारों को सजाने और तैयार करने में हृदयस्पर्शी कलाकर सह पेंटर जगदानन्द पत्रलेख, शिवशंकर मंडल अहम भूमिका निभायेंगे। महाशिवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने में शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष नंटू सिंह, सचिव अनिल कुमार राय, उपसचिव टिंकु राउत, कोषाध्यक्ष रामदेव साह, उपकोषाध्यक्ष रवि पौद्वार, सदस्य राजेश राजहंस, गोतम दे, छोटेलाल साह, भूपाल प्रसाद, प्रदीप कुमार सिन्हा, नवीन वर्मा, विजय रवानी, अमन सिन्हा, सोनू साह, किशन मंडल, दीपक वर्मा, आशिष वर्मा, परमेश्वर मंडल, गोपाल पंडित, मुरारी मंडल, चिन्टु साह, रिंकु गुप्ता समेत अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान है।
राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारी को लेकर गोष्ठी 10 मार्च को
मधुपुर/संवाददाता। शहर के गांधी चौक पुरानी धर्मशाला स्थित गायत्री मंदिर साधना कक्ष में 10 मार्च रविवार प्रात: 10 बजे जिला संगठन प्रबंधन समन्वयक उमाकान्त राय की अध्यक्षता में प्राणवान कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी बुलाई गई है। जिसमें नारी सशक्तिकरण वर्ष के अंतर्गत 14 से 17 अप्रैल 2024 को चार दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की स्वीकृति गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से मिली है। गोष्ठी आयोजन का मुख्य उद्देश्य गायत्री महायज्ञ की सफलता के लिए यज्ञ आयोजन समिति का गठन करना है। साथ ही संगठनात्मक बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला संगठन प्रबंधन समन्वयक उमाकांत राय ने दी है।
भाजपा ने किया नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड भाजपा अध्यक्ष श्याम देव प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड के गोविंदपुर गांव में किया गया। कार्यक्रम में दूबरा, गोविंदपुर, तारापुर आदि गांव के कई दर्जन स्वयं सहायता के महिलाओं एवं अन्य लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष श्याम देव प्रसाद चौधरी ने नरेंद्र मोदी भाई द्वारा दिए गए अभिभाषण को उपस्थित लोगों को सुनाया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए अनेक कदम उठाए। इसके तहत उज्वला गैस योजना, जनधन योजना, नि:शुल्क चावल योजना, महिलाओं का आरक्षण आदि अनेकों प्रकार का योजनाओं का संचालन किया। जिसके कारण आज महिलाएं स्वालंबन हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार समाज के सभी वर्गों का विकास किया वह काबिले तारीफ है। आने वाले दिनों में और अधिक विकास किया जाएगा। मौके पर रूपेश कुमार, प्रकाश यादव, मोहन कुमार, बबलू दास, खुदीराम राय, अशोक रवानी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
स्टेडियम निर्माण से खिलाड़ियों को होगी सुविधा : हफीजुल
- 1.51 करोड़ की लागत से बनने वाले स्टेडियम का मंत्री ने किया शिलान्यास
मधुपुर/संवाददाता। सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने बिरनगढ़िया पंचायत के पहरदहा, मदनकट्टा में जिला परिषद से एक करोड़ 51 लाख की लागत से निर्माण होने वाले स्टेडियम का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। मौके पर मंत्री हफीजुल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो वादा किया था उसको हर हाल में पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। अपने कार्यकाल में कई दर्जन सड़कों का निर्माण कराया एवं शिलान्यास भी हाल फिलहाल मे कराया। साथ ही अन्य योजना का कार्य भी कराया और आने वाले समय में अन्य योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करेंगे। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष कंगालू मरांडी, समीर आलम इदरीस संजीव कुमार चौधरी, अंसारी, धनंजय पांडे, नवल किशोर सिंह, दीपक कुमार चौधरी, राजेश कुमार चौधरी, रीना राय और रितु पांडे महिला मोर्चा, भागीरथ गोस्वामी, मिथिलेश राय, मुन्ना रवानी, किशोर कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि सीताराम मरांडी, मुखिया सोहराब अंसारी मौके पर मौजूद थे।
मारगोमुंडा में भी हुआ स्टेडियम का शिलान्यास
मारगोमुंडा/संवाददाता। सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद युवा कार्य एवं निबंधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत कानों पंचायत के मारनी में जिला परिषद की देखरेख में एक करोड़ 54 लाख की लागत से निर्मित स्टेडियम निर्माण और मुरलीपाहड़ी पंचायत के जोगीडीह में जिला परिषद की देखरेख में एक करोड़ 57 लाख की लागत से निर्मित स्टेडियम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत समलापुर में समलापुर से कागड़ो तक 7 किलो मीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। मौके पर मंत्री ने कहा क्षेत्र में स्टेडियम में बनने से यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा और गांव के साथ साथ पंचायत, प्रखण्ड जिला व राज्य का नाम रोशन करेगा। मौके पर मंत्री प्रतिनिधि सब्बीर हसन, जिला परिषद् प्रतिनिधि मो इदरीस अंसारी, प्रमुख प्रतिनिधि मेमुल हुसैन, मो नईम हाजी, मो अयुब अंसारी, समसूल अंसारी, ताहिर अंसारी, खुरशेद अंसारी, ताहिर अंसारी, खुदा बक्स अंसारी, मोबीन अंसारी, बबलू मुर्मू, इम्तियाज अंसारी, असलम अंसारी, हुसैन अंसारी, कुटुल मियां, मकबूल फिदा, तस्लीम अंसारी, सब्बीर अंसारी, शमशेर अंसारी, मुखिया रियासत अंसारी, नाजिर अंसारी, ननकिशोर राय, फैयाज आलम, देवाशीष रवानी, मेहबूब अंसारी, सोहन मुर्मू, बाबूराम मुमु, छोटू किस्कू, सुधीर मंडल, जयनारायण मंडल, विनोद मंडल, मो शमीम उर्फ पप्पू, शशी शरण, इलियास अंसारी, सहित अपने अपने शिलान्यास समारोह में दर्जनों ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद थे।
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष
डॉ कांदबिनी गांगुली भारत ही नहीं दक्षिण एशिया की थी पहली ग्रेजुएट महिला : विद्रोह
मधुपुर/संवाददाता। समाज मे उकृष्ट योगदान देने वाली महिलाओ को सम्मान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। भारत में हर वर्ष यह दिन विशेष हो जाता है, क्योंकि इस विशेष दिवस पर किसी न किसी विशेष महिलाओं की उपलब्धियों को दर्शाते हैं। डॉक्टर कांदबिनी गांगुली न केवल भारत की बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की पहली महिला ग्रेजुएट थी। झारखंड बंगाली समिति के प्रदेश अध्यक्ष विद्रोह कुमार मित्रा बताते हंै कि तत्कालीन पराधीन भारत में महिलाओं की शिक्षा मे विभिन्न बाधाओं के बावजूद कांदबिनी गांगुली जैसी महिलाओं को लड़ना पड़ा था। सबसे खास बात तो यह है कि कांदबिनी गांगुली न केवल सिर्फ उच्च शिक्षित थीं, बल्कि जीवन में उनके संघर्षशील जज्बे ने सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने किसी आईसीसी या बैरिस्टर से शादी नहीं की, बल्कि एक बहुत ही आम आदमी द्वारकानाथ गांगुली से शादी की, जो नारी शिक्षा के सबसे बड़े प्रवर्तक थे। कादंबिनी को इस व्यक्ति मे एक वास्तविक व्यक्ति, ब्रह्म समाज के नेता, एक समाज सुधारक मिला। अपने पति के प्रोत्साहन और अपने अदम्य प्रयासों से कादंबिनी आधुनिक चिकित्सा मे डिग्री प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला बनी। ब्रिटिशकालीन भारत में बिहार के भागलपुर में 18 जुलाई को कांदबिनी गांगुली का जन्म हुआ था। उदार विचारों के धनी पिता बृजकिशोर ने पुत्री कांदबिनी की शिक्षा पर पूरा ध्यान दिया। उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से 1882 में बीए की परीक्षा उत्तीर्ण की।
शिक्षकों के लगातार विरोध के बावजूद, कादंबिनी 1886 मे कोलकत्ता मेडिकल कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और पहली भारतीय शिक्षित महिला डॉक्टर बनी। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय की रचनाओं से कादंबिनी बहुत प्रभावित थी। बंकिमचन्द्र की रचनाएं उनके भीतर देशभक्ति की भावनाएं उत्पन्न करतीं थी।
कांदबिनी गांगुली का जीवन पूरे बंगाल मे कई महिलाओं के लिए अनुकरणीय रहा है। वह हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा और साहस का स्रोत है जो मानवता को पहले स्थान पर रखने और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाने मे विश्वास करते हैं। कांदबिनी गांगुली 19वी, 20वी तथा यहां तक कि 21वी सदी के नजरिए से एक अद्भुत शख्सियत है। बंगाली चिकित्सा विज्ञान की दुनिया में कादंबिनी गांगुली दुनिया में अग्रदूतो मे से एक थी। कांदबिनी गांगुली भारत और पुरे ब्रिटिश साम्राज्य मे बांग्ला महिला विश्वविध्यालय की पहली दो महिला स्नातकों में से एक है।
मार्च में बिजली बिल वसूली का लक्ष्य करें पूरा : अधीक्षक अभियंता
- ऊर्जा साथी और बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ हुई बैठक
सारवां/संवाददाता। सारवां पंचायत भवन सभागार में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सारथ के संबंधित ऊर्जा साथी व बिजली विभाग के कर्मी के साथ बैठक का आयोजन विद्युत अधीक्षण अभियंता केके सिंह की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए समस्याओं को लेकर जानकारी प्राप्त की गई और सभी ऊर्जा साथी, बिजली मिस्त्री, कर्मी से एक-एक कर उनकी समस्या को सूचीबद्ध किया गया। इसके साथ ही ऊर्जा साथियों को शत-प्रतिशत बिजली बिल जनरेट कर उपभोक्ताओं को उनके निवास स्थान तक बिल पहुंचाने का निर्देश दिया। कहा घर बैठे बिलिंग नहीं करें बल्कि रीडिंग के आधार पर ही बिल बनायें। वहीं बिजली मिस्त्री व कर्मियों को निर्देश दिया गया कि जिन बिजली उपभोक्ताओं का बिल बकाया 10 हजार से अधिक है उनका बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट करें। इसके बावजूद भी चोरी छुपे यदि बिजली का उपयोग करते हैं तो उनके विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। कहा मार्च में अधिक से अधिक बिजली बिल की वसूली करना है। क्षेत्र से किसी प्रकार की बिजली संबंधी समस्या हो तो उसका मिस्त्री त्वरित निष्पादन करें। बिल देना उपभोक्ताओं का कार्य है और बिजली सेवा देना हमारा दायित्व है इसलिए मिस्त्री एवं अन्य कर्मी सेवा निष्ठा से दे। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता रोहित मांझी, एइ प्रमिला लकड़ा, जेई गोविंद महतो, सुपरवाइजर सिकंदर राणा, ऊर्जा साथी आदित्य चक्रवर्ती, पंकज कुमार, जयप्रकाश यादव, संजय यादव, अरुण यादव, दिवाकर यादव, मुरारी यादव, आदित्य, पिंटू राय, रंजीत यादव, मिस्री मनोज साव, जवाहर मंडल, छोटू झा, गौतम प्रताप सिंह, सुभाष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
अस्पताल में इलाज नहीं करने की शिकायत
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बैजूकुरा गांव निवासी बबलू साह ने चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ बीके सिन्हा सारवां को आवेदन देकर ओपीडी में ऑन ड्यूटी सीएचओ द्वारा दवा नहीं देने और उपचार नहीं करने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि 6 मार्च को सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच वह अपनी पत्नी के साथ इलाज को पहुंचे थे। उन्हें बुखार, सर्दी, खांसी एवं पूरे बदन में जोरों से दर्द हो रही थी और ओपीडी में पहुंचकर एक मेडम बैठी हुई थी जो सीएचओ थी, समस्या सुनने के बाद उन्होंने कहा की सब कुछ अभी बंद हो गया है दिन में आया करो तभी सेवा मिल सकेगी। किसी तरह वापस आकर अपना उपचार ग्रामीण डॉक्टर से करवाया। संबंधित मामले जांच कर में उचित कार्यवाही की मांग की है ताकि इसकी पुनरावृत्ति ना हो। इस संबंध में सीएससी प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिला है जांच की जाएगी।
मधुपुर के नये एसडीपीओ सुमित सौरभ ने किया योगदान
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में सुमित सौरभ लकड़ा ने गुरुवार को योगदान दिया।
पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने ने पत्रकारों को बताया कि क्षेत्र मे विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिले यही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साइबर अपराध को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कहा कि क्षेत्र में किसी तरह का अवैध कारोबार का बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। शहर में यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण समस्या को लेकर अधिकारियों और आम लोगों के साथ सामंजस्य बैठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने महाशिवरात्रि को शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
10 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी
मधुपुर/संवाददाता। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मधुपुर के सहायक अभियंता सोमेश कुमार ने मधुपुर थाने में 10 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिक की दर्ज कराई है।
उन्होंने थाना मे लिखित दिए आवेदन में कहां है की झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार गुरुवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुंडू बांग्ला ,गांधी चौक सत्य बाबू लेंन, नीमतल्ला रोड, नवाडीह भेड़वा आदि जगहों पर कुल 10 लोगों को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया। इन लोगों द्वारा अवैध रूप से बिजली उपयोग करने से सरकार को करीब नौ लाख रुपए की राजस्व की क्षति हुई है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
चितरा/संवाददाता। चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र के कोयरी जमुआ गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में छह दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान एवं महाशिवरात्रि को लेकर गुरुवार को 251 कुंवारी कन्या व महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके पूर्व सबसे पहले स्थानीय जोरिया में पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल पूजन किया गया। तत्पश्चात कलश में विधिवत जल भरकर कुंवारी कन्या व महिलाओं द्वारा गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा प्रारंभ की गई। इस दौरान हर हर महादेव, जय श्री राम आदि धार्मिक जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं कलश यात्रा पूरे कोयरी जमुआ गांव का भ्रमण कराया गया। पूरे गांव भ्रमण के पश्चात कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंचकर समाप्त की गई। साथ ही हवन कुंड बाहर चारों ओर तथा शिव मंदिर के चारों ओर जल भरे कलश को स्थापित किया गया। इसके साथ छह दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत की गई। इस अवसर पर छह दिनों तक नित्य दिन हवन, पूजन, आरती के अलावा मुख्य मंच के माध्यम श्रीमद् भगवत कथा, भक्ति जागरण, बंगला बाउल आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जायेगी। मौके पर सुबोध सिंह, विवेकानंद सिंह, केशव नारायण सिंह, हलधर गिरि, बैकुंठ गिरि, सनातन गिरि, प्रमोद सिंह, जनार्दन यादव,पोचन मंडल सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण कलश यात्रा में शामिल थे।
जन आरोग्य समिति की बैठक हुई बैठक
सारवां/संवाददाता। सीएचसी सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके सिन्हा की देखरेख में जन आरोग्य समिति संपन्न हुई। बैठक में सारवां व सोनारायठाढ़ी के हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालन के लिये अध्यक्ष, सचिव व एक सदस्य का संयुक्त खाता खोलने का निर्देश दिया गया। इस दौरान पंजाब सिंध बैंक देवघर के शाखा प्रबंधक प्रितम कुमार साह, प्रशांत कुमार द्वारा बैठक में ही वेलनेस सेंटर का खाता खोला गया। प्रबंधक ने बैंक के विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी कर्मियों को दी। मौके पर बीडीएम प्रशांत कुमार, बाम आलोक कुमार, सीएचओ कुमूदिनी लकडा, रंजीता लकडा, मनोरमा टोप्पो, दिप्ती तिर्की, आलोक कश्यप, प्रियंवदा आर्या, बेबी कुमारी आदि ने भाग लिया।
कृषक मित्र संघ की बैठक में लिये कई निर्णय
सारवां/संवाददाता। प्रदेश कृषक संघ के निर्देश को लेकर प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में कृषक मित्र संघ की बैठक अध्यक्ष कांग्रेस यादव की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर सदस्यों ने कहा कृषक मित्र मिट्टी जांच, किसानों के केसीसी, ऋण माफी कार्य, बीज वितरण के साथ सरकारी योजना को किसानों तक पहुंचाने में निरंतर लगे हुए हैं लेकिन हम लोगों को अब तक मानदेय नहीं दिया जा रहा है। अध्यक्ष कांग्रेस यादव ने बताया कि बैठक में संघ द्वारा सर्वसम्मति से मानदेय के लिये कोर्ट जाने निर्णय लिया गया है। बैठक में पवन कुमार पांडे, रंजीत कुमार पंडित, सुरेश यादव, कमलाकांत वर्मा, प्रमोद कुमार राय, परेश चंद्र ठाकुर, बहादुर यादव, सुनील हजारी समेत कई कृषक मित्र मौजूद थे।
शिवरात्रि पर संवेदनशील जगहों पर रहेगी पुलिस की तैनाती : थाना प्रभारी
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं थाना मे गुरूवार को महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो और वह अमन चैन के साथ पूजा कर सके इसका हर संभव ख्याल रखा जाए। कहा कि पूजा के अवसर पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों का खैर नहीं है। महाशिवरात्रि के अवसर पर संवेदनशील जगह में पुलिस गश्त तेज किया जाएगा। पुलिस और शरारती तत्वों के ऊपर कड़ी नजर रखी जाएगी। पुलिस अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
मौके पर समाज सेवी अजीत प्रसाद सिंह, जिला परिषद सदस्य ललन सिंह, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष श्याम देव प्रसाद चौधरी, विष्णु प्रसाद चौधरी, कलाम अंसारी,मुखिया सोहराब अंसारी, ऋषि प्रसाद सिंह, इदरीश अंसारी, आशीष आचार्य, राजीव चौधरी, जितेंद्र प्रसाद यादव, कमरुद्दीन अंसारी, संजीव कुमार चौधरी, प्रकाश यादव हीरालाल रूपेश कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।