• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के 77 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट में हुआ चयन

March 10, 2024

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

    सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

    पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के 77 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट में हुआ चयन

by admin
March 10, 2024
in Deoghar
0
506
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • चयनित छात्र अप्रैल में देंगे योगदान
    मधुपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राजाभिठा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुजॅलान एनर्जी लिमिटेड के अधिकारी अनिमेष भट्टाचार्या द्वारा कालेज मे प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।
    सत्र 2021-24 वर्ष के 150 छात्र ने प्लेसमेंट मे भागीदारी निभाई। जिसमें लिखित और मौखिक परीक्षा के आधार पर 77 छात्रों का चयन किया गया। जिसमंे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा से 33, मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा से 28, सिविल इंजीनियरिंग शाखा से 11, कंप्यूटर इंजीनियरिंग शाखा से पांच छात्र का चयन किया गया। सभी चयनित छात्र अप्रैल माह से उक्त कंपनी में अपना योगदान देंगे। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य इंचार्ज सह प्लेसमेंट ऑफिसर मो अमजद अली, डीन कन्हैया प्रसाद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के हेड मुकुल सहाय, सिविल इंजीनियरिंग शाहनवाज अशरफ, बेसिक साइंस के हेड कृष्णा कुमार समेत सहायक प्लेसमेंट ऑफिसर पप्पू गांधी आदि मौजूद थे।

मधुपुर के सुमन कुमार बने कनीय अभियंता
मधुपुर/संवाददाता। मन मे लगन और जज्बा है तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। शहर के चांदमारी मोहल्ला निवासी महानंद दास के पुत्र सुमन कुमार उर्फ पंकज ने झारखंड जूनियर इंजीनियर सिविल परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सुमन का चयन जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता के पद पर हुआ है। सूबे के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रांची में आयोजित भव्य समारोह में सुमन को नियुक्ति पत्र सौपा है। सुमन के पिता महानंद स्थानीय स्वयंसेवी संस्था संवाद के कार्यकर्ता है। सुमन ने मैट्रिक जवाहर नवोदय विद्यालय से पास किया और डिप्लोमा सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज से की है। सुमन के बड़े भाई प्रताप कुमार मेहरा डीएलडब्ल्यू चितरंजन में सीनियर इंजीनियर पद पर कार्यरत है। सुमन के एक छोटे भाई भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सुमन के शानदार सफलता पर परिजन फूले नहीं समां रहे हैं।

महाशिवरात्रि पर 24 घंटे का अष्टयाम पूर्णाहुति के साथ संपन्न
मधुपुर/संवाददाता। शहर के खलासी मोहल्ला शिव मंदिर प्रांगण मे मिलन संध द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर 24 घंटे का अष्टयाम व शिव पार्वती शुभ विवाह का आयोजन किया गया। शुक्रवार को शुरू हुए अष्टयाम का समापन शनिवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इसके पूर्व रात्रि में शिव पार्वती विवाह संपन्न हुआ।
अष्टयाम मंे हरे राम हरे कृष्ण की संगीतमय धुन से पूरा इलाका धार्मिक बना हुआ था। भक्तों ने उत्साह पूर्वक आयोजन मे शामिल हुए। पूजा समाप्ति के बाद लोगों के बीच खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने मे मुन्ना राय, शांति रंजन मुखर्जी, आरएन दास, विनोद गुप्ता, सूरज गुप्ता, कपिल शर्मा, जय, टोटो मुखर्जी समेत कई सदस्यों की सराहनीय भूमिका है।

महाशिवरात्रि मेला देखने निकला छात्र गायब
मधुपुर/संवाददाता। प्ररवंड के बड़ा शेखपुरा निवासी 14 वर्षीय छात्र सतीश कुमार विगत शुक्रवार से रहस्यमय ढंग से गायब है। इस संवंध मे बच्चे के पिता सदानंद यादव ने मधुपुर थाना मे लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। पुलिस को बताया कि उनका पुत्र महाशिवरात्रि मेला देखने के लिए निकला था। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोज खबर लेना शुरू किया। आसपास और सगे संबंधी तथा उसके मित्र के यहां जानकारी ली, लेकिन उनके पुत्र का कही पता नहीं चला। बताया कि उनका पुत्र वर्ग आठवां का छात्र है । उन्होंने आशंका जाहिर की है कि उनका पुत्र भटक कर कहीं चला गया है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आर्य समाजियों ने स्वामी दयानंद सरस्वती का बोधोत्सव मनाया
मधुपुर/संवाददाता। शहर के थाना मोड़ स्थित आर्य समाज मंदिर में महाशिवरात्रि पर स्वामी दयानंद सरस्वती का बोधोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर हवन यज्ञ और सत्संग का आयोजन हुआ । आर्य पुरोहित श्यामाकांत शास्त्री व प्रकाश पंडित ने वरिष्ठ प्रधान जालेश्वर यादव व पत्नी सुशीला के यजमनत्व में वैदिक मंत्रोचारण के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न कराया।
बता दें कि शिवरात्रि के दिन स्वामी दयानंद सरस्वती को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। फिर वे सच्चे शिव की खोज में गृह त्याग कर निकल पड़े। भटकते हुए अंतत: वे गुरु बिरजानंद के कुटिया में पहुंचे। उनके सानिध्य में वे वेदादि ग्रंथों का अध्ययन कर ज्ञान पिपाशा को शांत किया। अंतत: गुरु बिरजानंद के भावना को सम्मान करते हुए अपना पूरा जीवन भारत के लिए समर्पित कर दिया। मौके पर समाज के संरक्षक नसीब लाल आर्य सहित कई वक्ताओं ने अपना-अपना विचार रखा। इस अवसर पर आर्य समाज के मंत्री कृष्णा प्रसाद आर्य, बैजनाथ रजक, एसपीएम उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक परमानंद बरनवाल, रमेश चंद्र सिंह, डॉक्टर कैलाश प्रसाद राउत, सत्यव्रत कुमार, संजय कुमार बारी, आशुतोष कुमार बारी, हरदेव मंडल, आशीष कुमार, शिवम, उमेश कुमार दास आर्य, अनीता आर्य, हरिश्चंद्र आर्य, निधि कुमारी सहित दर्जनों आर्यगण उपस्थित थे।

आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल मे चल रहा इलाज
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पंदनिया गांव में एक युवती घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास की। घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मधुपुर में भर्ती कराया। चिकित्सकों के सूचना पर मधुपुर थाना के पुलिस अस्पताल पहुंची। वहां युवती के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। घटना के संबंध में जाता है कि घरेलू कलह के कारण युवती ने आत्महत्या का असफल प्रयास किया। घरवालों को जानकारी मिली कि उनकी बेटी घर में फांसी लगा रही है। घर वालों ने दरवाजा तोड़ा और उसे बचाया। युवती की हालत गंभीर देखते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पाथरोल से प्रेमी युगल गायब
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के पाथरोल थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी युगल घर से फरार है। युवक और युवती दोनों के परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया है। दोनों परिवार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। युवक और युवती दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दो दिन पहले घर से गायब हो गए है। लड़की के घर से गायब होने की सूचना पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया। खोजबीन के क्रम जानकारी मिली कि गांव का एक युवक भी गायब है। इसके बाद परिवार वालों ने घटना की सूचना थाना में देकर युवती की सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है। घटना के बाद दोनों घरवाले परेशान हैं।

भलुआपहाड़ी में संदिग्ध डिप्थीरिया का मरीज मिला

  • सूचना मिलने पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
    मधुपुर/संवाददाता। प्रखंड के भलुआपहाड़ी गांव में संदिग्ध डिप्थीरिया मरीज मिलने की सूचना पर अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर कुमारी आशा के नेतृत्व मे मेडिकल टीम भलुआपहाड़ी गांव में सर्वेक्षण किया। डब्ल्यूएचओ मॉनिटर नीरज कुमार की मौजूदगी में विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। सर्वेक्षण में डिप्थीरिया के लक्षण वाले मरीज को खोजने का अभियान चलाया गया। मौके पर चिकित्सक और मॉनिटर ने ग्रामीणों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया। कहा कि इस बीमारी के चपेट में आने पर यह लाइलाज है। इसका एकमात्र बचाव सिर्फ टीकाकरण ही है। बताया गया कि नियमित टीकाकरण के तहत बच्चों को टीका अवश्य दिलवाएं। विशेष टीकाकरण सत्र में कुल 86 बच्चों का टीकाकरण किया गया। मॉनिटर ने बताया कि गांव कि स्थिति बिल्कुल ठीक है। जागरूकता के अभाव में लोग अपने बच्चों को टीका दिलाने से कतरा रहे थे। हालांकि अब ग्रामीणों ने नियमित टीकाकरण में बच्चों को टीका दिलाने का भरोसा दिलाया। सर्वेक्षण मेडिकल टीम में आयुष के डॉ संजीत कुमार सिंह, एएनएम सुरबाला सुमन, शांति कुमारी, जूलियाना टुडू, एलटी वरुण कुमार समेत सहिया साथी मौजूद थे।

मधुपुर महाविद्यालय में महिला दिवस मना
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन एनएसएस यूनिट-3 के तत्वावधान में किया गया। मौके पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरूआत की। कार्यक्रम पदाधिकारी अनिता गुआ हेंब्रम ने तत्पश्चात एनएसएस लक्ष्य गीत से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। डॉ भारती ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सावित्रीबाई फुले के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सीख लेने की प्रेरणा दी। कहा कि वैदिक काल से लेकर आधुनिक काल तक नारी को कई झंझावात झेलने पड़े हैं।
इस अवसर पर अनिता गुआ हेंब्रम ने कई उदाहरण के साथ बताया कि महिलाएं दिन प्रतिदिन ऊंचाइयों को छू रही हैं। इतिहास के विभागाध्यक्ष महेंद्र एक्का ने इतिहास के कई उदाहरण देकर महिलाओं को सशक्त बनाने का आह्वान किया। धन्यवाद ज्ञापन आशुतोष कुमार ने किया। मंच संचालन रामचंद्र झा ने किया । इस अवसर पर अनीता गुआ हेंब्रम ने घोषणा की की एनएसएस यूनिट-3 के द्वारा विशेष शिविर 13 से 20 मार्च तक बरसतिया गांव में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर रंजीत कुमार प्रसाद, शिवनंदन राय, कैलाश मंडल, सिकंदर यादव सहित महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राएं एवं एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

भू माफियाओं के खिलाफ भाकपा माले ने दिया धरना

  • सीओ को सौंपा नौ सूत्री मांग पत्र
    मोहनपुर/संवाददाता। भू माफियाओं के खिलापु शनिवार को भाकपा माले ने प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया। धरना के बाद पार्टी ने नौ सूत्री मांग अंचलाधिकारी को सौंपा।
    जिसमें बताया कि खतियानी रैयत मसूदन सिंह के नाम से गेंजर सर्वे सेटेलमेंट में दर्ज है अंचल के रजिस्टर टू में भूमाफियाओं की मिली भगत से बदलाव कर श्याम सुंदर सिंह के नाम से दर्ज कर दिया गया है। इसकी जांच कराने, जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, मोहनपुर बाजार स्थित आनंद मार्ग विद्यालय के पीछे तालाब आगे नाला से हादसे की संभावना है इसकी ठीक कराने, रैयतों को मुआवजा दिलाने, छात्र-छात्राओं को जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र दिलाने, अंचल कार्यालय में गार्ड द्वारा रजिस्टर मेंटेनेंस कराने समेत अन्य मांगें शामिल है। मौके पर केंद्रीय कमेटी सदस्य गीता मंडल, जिला कमेटी सदस्य शंभू तुरी, अरुण कापरी, विजय शर्मा, अशोक महतो, प्रखंड कमेटी सदस्य सुरेश सिंह, चंपा सिंह, जगदंबा सिंह, विकास बरनवाल, बिरजू रजवार, अनिल कुमार सिंह, पवन कुमार, खुशवंत सिंह समेत दर्जनों से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शिव बारात देखने गए व्यवसायी की बाइक चोरी
चितरा/संवाददाता। बीते शुक्रवार रात्रि को शिव बारात देखने गए व्यवसाई चितरा निवासी चंदन कुमार साह की हीरो ग्लैमर बाइक जेएच 15 जे 9763 दुखिया बाबा शिव मंदिर के मुख्य द्वार के समीप से अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद बाइक नहीं मिलने पर चितरा थाना में लिखित शिकायत की गई है। पीड़ित चंदन ने बताया कि शिव बारात देखने करीब 10:30 बजे रात मंदिर पहुंचा था और अपनी बाइक मंदिर के मुख्य द्वार के समीप खड़ी कर हैंडल लॉक किया और मंदिर परिसर में घुसा। कुछ देर बाद जब वह वापस घर जाने के लिए मंदिर परिसर से बाहर निकला तो देखा कि उनकी बाइक खड़ी कई जगह से गायब था। जिसके बाद उन्होंने इधर-उधर काफी खोजबीन किया, लेकिन बाइक नहीं मिली। मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

आग से किसान का घर और अनाज जला
सारवां/संवाददाता। सारवां थाना अंतर्गत कुशमाहा पंचायत के कल्होड़ गांव में शाम को आग लग जाने से किसान का पुआल घर सहित उसमें रखा अनाज आदि जल गया। आग की सूचना पर ग्रामीणों ने मोटर पंप लगाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस संबध में किसान राकेश सिंह ने बताया कि वो मजदूरी कर किसी तरह घर चलाता था। अचानक घर में आग लग जाने से घर और उसमें रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों के प्रयास से दूसरे लोगों का घर बचा। पीड़ित किसान ने बीडीओ सह सीओ रजनीश कुमार को आवेदन देकर सहायता की मांग की। बीडीओ ने बताया कि आवेदन के आधार पर कर्मचारी को जांच कराने को कहा है। नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

तुतरा पहाड़ी पर हुई गानों की शूटिंग
सारवां/संवाददाता।प्रखंड के पर्यटक स्थल तुतरा पहाडी शनिवार को डाइरेक्टर राहुल राज ने गानों की शूटिंग की। शूटिंग को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये थे। मौके पर गायक विजय लाल, कलाकार प्रियंका, कैमरा मैन जितेंद्र, म्यूजिक डाइरेक्टर बिट्टू आनंद, माथुर सिवान, कृष्णा कुमार ने अहम योगदान दिया।

कोयला चोरी रोकथाम के लिए अवैध सुरंगों को किया गया बंद
चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी क्षेत्र के सहरजोरी स्थित बंद कोयला खदान में मौजूद अवैध सुरंगों से कोयला चोरी की रोकथाम के लिए शनिवार को चितरा कोलियरी के सिक्योरिटी विभाग, सीआईएसएफ व स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी के सहयोग से सात अवैध सुरंगों को मिट्टी पत्थर डालकर बंद किया गया। जानकारी के अनुसार उक्त सुरंगों से चोरी-छिपे अवैध तरीके से अक्सर कोयला चोरी किया जाता था। कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। मौके पर सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रूपेश मिश्रा, अनूप कुमार, सतीश अम्बष्ट, जैनुल अंसारी, हवलदार सुमन देवी, चितरा थाना के एसआई साहेबराम किस्कू, सीआईएसएफ के अजय मंडल सहित सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।

लाभुकों के बीच किया गया बॉयलर चूजा का वितरण
मारगोमुंडा/संवाददाता। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना द्वारा बॉयलर पालन के तहत शनिवार को महजोरी पंचायत सचिवालय प्रांगण में जिला परिषद् प्रतिनिधि मो इदरीस अंसारी की उपस्थिति में चयनित 10 यूनिट लाभुकों के बीच बॉयलर चूज़ा, दाना और डीनकर फीडर का वितरण किया गया। मौके पर पशु चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार दास, सुधीर मंडल, पूरण कुमार राउत, वेंडर राजेश कुमार सहित लाभुक मौजूद थे।

दूल्हे सरकार का सारथी बने विधायक
सारठ/संवाददाता। सारठ शिवशक्ति सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर भव्य बारात निकाली गयी। जिसमें दूल्हे सरकार यानि भोलेनाथ का सारथी विधायक रणधीर कुमार सिंह बने। जबकि बारात के दौरान झामुमो नेता परिमल उर्फ भूपेन सिंह श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करते रहे। जागृति मंच संस्था द्वारा भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। शिवरात्रि महोत्सव को देखते हुए सारठ थाना प्रभारी सूरज कुमार ने जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती कर स्वयं बारातियों का जायजा लेते रहे। वहीं विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किये गये थे।

सारठ के नये बीडीओ ने लिया प्रभार
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड के नवपदस्थापित बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने शनिवार को प्रभार लिया। प्रभार लेने के उपरांत अपने अधीनस्थ प्रखंडकर्मियों से मिलकर सबका परिचय लिया तथा प्रखंड से संबंधित मनरेगा, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा अन्य कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। कहा कि प्रखंड वासियों की समस्याओं को निष्पक्ष और पारदर्शिता बरतते हुए समाधान प्राथमिकता के तौर पर उचित कार्रवाई की जाएगी। योजनाओं को ससमय पूरा कराये जाने पर भी बल दिया जाएगा। कहा कि लोगों को कार्यालय संबंधी किसी भी तरह की समस्या हो तो वे स्वयं भेंट कर अपनी समस्या बतायें। नियमानुकुल समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

मुरलीपहाड़ी से पुलिस ने एक युवक का शव किया बरामद
मारगोमुंडा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी गांव से शनिवार की सुबह पुलिस ने इरफान अंसारी के घर से एक युवक का शव बरामद किया। शव की पहचान गिरिडीह जिला के अहिल्यापुर थाना अंतर्गत सगरभंगा गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह 25 वर्ष के रूप में हुई है। शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मुरलीपहाड़ी गांव के इरफान अंसारी के घर के चौकी पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है और घर के सभी परिजन फरार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर सूचना थाना प्रभारी प्रेम कुमार टुडू सदल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां छानबीन में पुलिस ने शव की पहचान गिरिडीह जिला के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के सगरभंगा गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह के रूप में हुई। मृतक परिजन को घटना की सूचना दी। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर घटना को लेकर छानबीन में जुट गई है।म् ाृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक के चाचा राजेश कुमार सिंह ने उसके भतीजा की हत्या कर देने से संबंधित लिखित आवेदन थाना में देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
थाना प्रभारी प्रेम कुमार टुडू ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत नशीले पदार्थ के सेवन करने से प्रतीत होता है। हलांकि अभी कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारी सचाई सामने आ जाएगी।

2.50 करोड़ की लागत से विधायक ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

चितरा/संवाददाता। सारठ विधायक रणधीर सिंह ने शनिवार को पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से कुल नौ योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें मुख्य रूप से दासियोडीह पहाड़ी टोला में सभा भवन निर्माण, भुरकुंडी में शनि मंदिर के समीप सभा भवन निर्माण, पालोजोरी में पुस्तकालय, पालोजोरी बालिका उच्च विद्यालय में रिनोवेशन, कुंजबोना पंचायत के खेरवा में मनोज भंडारी के घर से राजेश महथा के तालाब तक आरसीसी नाला निर्माण ढक्कन सहित, केंदुआटांड़ जोरिया में चेकडैम निर्माण, दुधानी में घाट निर्माण, बसाहा में स्वयं सहायता समूह के लिए सभा भवन निर्माण आदि योजना शामिल है। इस मौके पर विधायक ने विधिवत संबंधित योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए योजनाओं को धरातल पर लाने का काम किया जा रहा है। कहा कि हमारा प्रयास है कि विकास की किरण से एक भी गांव अछूता ना रहे और सभी को योजनाओं का लाभ मिले। मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

विधायक ने किया सड़क की शिलान्यास
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर प्रखंड में विधायक नारायण दास ने शनिवार को तीन करोड़ की लागत से सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना तहत सड़कों की विशेष मरम्मत करायी जायेगी। इसमें तीन करोड़ की लागत से रिखिया क्षेत्र के बंका से बरगच्छा गांव तक, जिसकी लंबाई लगभग पांच किलोमीटर लंबी विशेष मरम्मत करायी जायेगी। मौके पर रिखिया मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा, भाजपा नेता राजेंद्र भोक्ता समेत दर्जनों से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share202Tweet127Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store