चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी के सताक्षी महिला मंडल द्वारा असहाय व गरीब महिला की बेटी की शादी में सहयोग करते हुए आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई। बता दें कि चितरा कोलियरी के पुरानी कॉलोनी के समीप निवास करने वाली महिला राम प्यारी घरेलू कामकाज कर अपने व अपने परिवार का भरण पोषण करती है। बेटी उषा कुमारी की शादी तय होने के बाद सूचना मिलने पर शताक्षी महिला मंडल के द्वारा आवश्यक खाद्य सामग्री सहयोग हेतु दी गई। इस मौके पर शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्ष सह मिसेज जीएम उर्मिला आनंद, पूनम दास, प्रतिमा देवी व सुमन देवी ने पुरानी कॉलोनी पहुंचकर रामप्यारी की पुत्री को किचन सेट, साड़ी, सूट, सेंडिल, किचन का सामान सहित 2100 रुपए नकद राशि दान किया गया। इस संबंध में अध्यक्ष उर्मिला आनंद ने कहा कि शताक्षी महिला मंडल सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करती है। गरीब महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई कार्यक्रम चल रही है। कहा कि आगे गरीब महिलाओं के उत्थान हेतु आवश्यक कदम उठाया जाएगा।
एसडीपीओ ने थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक
मधुपुर/संवाददाता। नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित सौरभ लकड़ा ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्षेत्र के विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की।
उन्होंने क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ परिचय प्राप्त करने के बाद क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। मौके पर एसडीपीओ श्री लकड़ा ने पुलिस पदाधिकारियों को थाना में लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादान करने का निर्देश दिया। वारंटियों की धर पकड़ एवं अवैध कारोबार पर रोक लगाने का निर्देश दिया। विधि व्यवस्था बनाये रखने सहित कई आवश्यक निर्देश दिये।
मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, इंस्पेक्टर इंचार्ज सह मधुपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गोराई, महिला थाना प्रभारी ललिता कुजूर, बुढ़ई थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल, पाथरोल दिलीप कुमार बिलुंग, मार्गोमुंडा के प्रेम कुमार टुडू, करौं के विकास पासवान आदि मौजूद थे।
सारवां में जल्द बनेगा डिग्री कॉलेज : कृषि मंत्री
सारवां/संवाददाता। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सारवां प्रखंड में डिग्री कॉलेज की समस्या का समाधान शीघ्र हो जाएगा। जिससे सारवां व सोनारायठाढ़ी प्रखंड के बच्चे बच्चियों को शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा मिलेगी। एक-दो दिन में जमीन चिह्नित कर फाइनल कर लिया जाएगा। विभाग की ओर से बार-बार डिग्री कॉलेज को लेकर प्रतिवेदन मांगा जा रहा है। डिग्री कॉलेज कहां बनेगा यह स्थानीय प्रमुख, जिप सदस्य, वार्ड सदस्यों के साथ सारवां और सोनारायठाढ़ी के समाजसेवी वर्ग को तय करना है। मैं एक अभिभावक की भांति आप सबों के आदेश अनुसार समाज हित में डिग्री कॉलेज बनवाने का काम करूंगा। कृषि मंत्री बादल ने कहा कि देवघर व बासुकीनाथ सनातन संस्कृति का उद्भव स्थल है। राज्य सरकार शीघ्र ही देवघर में संस्कृत विश्वविद्यालय बनाने जा रही है। जिसके लिए 20 से 25 एकड़ जमीन चिह्नित करने का काम किया जाएगा। इससे हमारे सामाजिक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ अध्ययन करने में भी स्थानीय लोगों को सुविधा होगी। राज्य सरकार झारखंड का विकास करने के साथ-साथ युवा कौशल को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयत्नशील है। मौके पर प्रमुख फुकनी देवी के अलावा मुखिया मिथिलेश सिंह, रामकिशोर सिंह, भोला यादव, सुधांशु शेखर, वीरू यादव, त्रिपुरारी मंडल, उमाकांत मंडल, चुन्नू सिंह, अनिल राउत, कामदेव रवानी, रंजीत यादव, राजेश सिंह, मुन्ना राय, ब्रजभूषण झा, सीताराम सिंह, उमाकांत मंडल खेल विकास संघ के गुरुदेव सिंह, उमाकांत मंडल , भोला यादव, बबलू सिंह, सुभाष वर्मा, वीरू, छोटू सिंह समेत भारी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।