• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अभाविप ने एएस महाविद्यालय की नई प्राचार्या डॉ नीलिमा वर्मा को दी बधाई

March 15, 2024

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

    सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

    पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

अभाविप ने एएस महाविद्यालय की नई प्राचार्या डॉ नीलिमा वर्मा को दी बधाई

by admin
March 15, 2024
in Deoghar
0
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/नगर संवाददाता। गुरुवार को अभाविप देवघर जिला संयोजक प्रशांत शंकर एवं एएस महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष कुंदनलाल यादव के नेतृत्व में एएस महाविद्यालय की नई प्राचार्या बनाई गई डॉ नीलिमा वर्मा को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। मौके पर अभाविप देवघर के जिला संयोजक प्रशांत शंकर ने प्राचार्या को शुभकामनाएं देते हुए कहा की छात्र यह आशा करते है की आपके नेतृत्व में महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं का उत्थान होगा व छात्र-छात्राओं को आगे होने वाली समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। मौके प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवराज सिंह ने कहा की नई प्राचार्या महाविद्यालय का काफी विकास होगा और महाविद्यालय नई ऊचाईयों को छूएगी। मौके पर जिला संयोजक प्रशांत शंकर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य युवराज सिंह, नगर सह मंत्री गोपाल राज, एएस महाविद्यालय कॉलेज इकाई अध्यक्ष कुंदन लाल यादव, मंत्री दीपक कुमार, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र, प्रभाकर ठाकुर, ईश्वरी पंडित सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों से की मुलाकात

  • संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश
    देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात कर उनके समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही उपायुक्त द्वारा उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावा उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो।

आज देवघर कॉलेज में सजेगा बागेश्वरधाम सरकार का दरबार

  • आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे प्रवचन
  • अभी से ही विशाल पंडाल में डेरा डाल रहे हैं बिहार, बंगाल, यूपी व झारखंड के भक्त
    देवघर/पंच टीम। बाबाधाम में बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत करने के लिए भक्त आतुर हैं। बिहार, यूपी, बंगाल सहित झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बाबाधाम पहुंचने वाले भक्तों द्वारा विशाल पंडाल में डेरा डाले हुए हैं। 15 मार्च को देवघर कॉलेज मैदान में बागेश्वर धाम सरकार संत सम्मेलन में भाग लेंगे और प्रवचन से भक्तों की जिज्ञासा शांत करेंगे। पंडाल व मंच निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद निशिकांत दुबे के सौजन्य से यह कार्यक्रम आयोजित है। देवघर कॉलेज मैदान में भव्य पंडाल बनाए गए हैं। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए बाथरूम, पीने के लिए पानी एवं बड़े पंडाल का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा पांच हजार प्राइवेट वोलेंटियर की भी व्यवस्था प्रशासन के सहयोग के लिए लगाए गए हैं। बताया जाता है कि बाबा बागेश्वर धाम सरकार कार्यक्रम में भाग लेने 15 मार्च को चार्टर्ड प्लेन से दोपहर 12:30 बजे देवघर एयरपोर्ट उतरेंगे। उसके बाद सीधे बाबा मंदिर पहुंच कर बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक देवघर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेगें। कार्यक्रम को सफल बनाने व प्रवचन सुनने के लिए आये भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है और एक लाख एक्सक्वायर फीट में पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। आज रात तक सारी व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी। सांसद निशिकांत दुबे खुद तैयारी पर नजर रखे हुए हैं। बाबा की लोकप्रियता को देखते हुए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। एक ओर जहां झारखंड पुलिस के जवान अभी से पंडाल में मौजूद रहेगें। वहीं बाबा बागेश्वर की अपनी सिक्योरिटी भी कथा के दौरान वहां मौजूद होगी। देवघर में बाबा बागेश्वर की पहली कथा का आयोजन गोड्डा के सासंद डॉ निशिकांत दुबे की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। हनुमंत कथा के लिए कॉलेज ग्राउंड में भव्य पंडाल बन रहा है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमान कथा की शुरुआत दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। सांसद की माने तो अब तक बाबा की किसी भी कथा में ऐसा नहीं हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए 12 एलईडी स्क्रीन भी पंडाल में और पंडाल के आसपास लगाए जाएंगे। जिससे अगर किसी श्रद्धालु को पंडाल में जगह नहीं मिली है, बावजूद इसके वह बाबा बागेश्वर के दर्शन कर सके और उनकी कथा को सुन सके। बड़ी तादाद में संत समाज भी बाबा बागेश्वर की कथा में शामिल होंगे। इसके अलावा कई विधायक सांसद केंद्रीय मंत्रियों को भी इस कार्यक्रम के लिए न्योता दिया गया है।

ऑनलाइन समीक्षा सह कार्यशाला का आयोजन
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना, देवघर ने ऑनलाइन माध्यम से सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड साधनसेवी, संकुल साधनसेवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं तकनीकी रूप से दक्ष शिक्षकों की ऑनलाइन कार्यशाला बुधवार को आयोजित की गयी।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिव शंकर प्रभात, अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी देवघर तथा संजय कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी देवघर द्वारा किया गया। उन्होंने राज्य स्तरीय लांच के दौरान बताये गए ‘जिज्ञासा’, ‘शिक्षक सहायक’ और ‘डीजी साथ वीकली प्रेक्टिस’ चैट वोट के महत्वपूर्ण बातों को बताकर प्रतिभागियों को हौसला बढ़ाया।
कार्यशाला कन्वेजिनियस के राज्य प्रबंधक रवि प्रकाश गुप्ता ने मुख्य रूप से संबोधित किया।कार्यशाला में सभी उपस्थित प्रतिभागियों को स्विफ्टचैट एप के साथ साप्ताहिक अभ्यास, शिक्षक सहायक और जिज्ञासा चैट बोट को सभी विद्यालय में लागू करने पर चर्चा की गई। शैक्षणिक परामर्शी संस्था कन्वेजिनियस के प्रतिनिधि रवि प्रकाश गुप्ता द्वारा बताया गया कि शिक्षक और बच्चों को सीखने-सिखाने की प्रक्रिया आसान करने के लिए शिक्षक सहायक चेटबॉट शिक्षकों के लिए और डीजी साथ वीकली प्रेक्टिस चेटबॉट बच्चों के लिए लांच किया गया है। उनके द्वारा बताया गया कि डिजिटल युग में इस चैटबोट के माध्यम से शिक्षक अपने क्लास रूम जाने से पूर्व शिक्षक सहायक चैट बोट के उपयोग से लेशन प्लान, वर्कशीट और वीडियो के माध्यम से अपने क्लास रूम में सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को आसान कर पायेंगे। साथ ही बच्चे प्रत्येक सप्ताह शनिवार से अगले शुक्रवार तक साप्ताहिक अभ्यास के माध्यम से अपने सीखने का (लर्निंग) स्तर समझ पायेंगे। कार्यशाला के दौरान पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को स्विफ्ट चैट ऐप आधारित डीजी साथ वीकली प्रैक्टिस, शिक्षक सहायक और जिज्ञासा चैट बोट के बारे में बताया गया।

घर का ताला तोड़कर नकद और जेवरात की चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के चंदाजारी इलाके में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकद एवं जेवरात की चोरी कर ली। इसे लेकर चंदाजोरी निवासी काशी पंडित ने नगर थाना में आवदेन देकर शिकायत की है। कहा है कि रात को घर में सो रहा था उसी दौरान करीब एक बजे घर में आवाज हो रहा था। नींद जब खुली तो उसने घर का लाइट जालाया तो देखा की उसके घर से तीन चोर चोरी कर सामान लेकर भाग रहे हैं। भागने के क्रम में उसने एक को पहचान लिया। उपरांत वह कमरे में गया तो देखा की टीन का बॅक्सा टूटा हुआ है। उसमें रखा 50 हजार नकद और लगभग 20 भर चांदी का जेवर गायब है। इधर नगर पुलिस आवेदन लेकर छानबीन में जुट गयी है।

महिला का पर्स काटकर मोबाइल और रुपए किया गायब
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के जटाही मोड़ के पास बुधवार की देर रात को बाइक पर पीछे बैठकर जा रही एक महिला का पर्स काट कर नकद एवं मोबाइल सहित अन्य सामान गायब कर दिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर महिला के भाई ऑल्ड रजिस्ट्री ऑफिस निवासी अभिषेेक दूबे ने नगर थाना में शिकायत की है। बताया कि वह अपनी बहन के साथ बाइक से पहले कल्याणपुर एक शादी समारोह में भाग लेने गया था। उपरांत रात के नौ बजे के आसपास अन्य लोगोंे के साथ अलग अलग बाइक से चांदन एक अन्य शादी समारोह में लेने जा रहा था। उसी दौरान जटाही मोड़ के पास उसके साथ बाइक पर पीछे बैठी बहन का पर्स राह चलते अज्ञात व्यक्ति ने काट लिया। बताया कि पर्स में 1500 नकद, एक जोड़ा चांदी का पायल, मोबाइल और ब्लूटूथ था। नगर पुलिस द्वारा इसे लेकर सिर्फ मोबाइल गायब होने का फार्म भरा लिया गया।

कई थाना इलाके से सात साइबर अपराधी गिरफ्तार, गया जेल

  • मोबाइल, सिम कार्ड एवं एटीएम बरामद
    देवघर/संवाददाता। जिले के साइबर थाना पुलिस ने पालोजोरी, सोनारायठाढ़ी, खागा थाना इलाके से सात साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गया फिरोज अंसारी पालोजोरी थाना कांड संख्या 111/23 एवं 112/23 में वांछित था। इन साइबर ठगों के पास से बरामद मोबाइल में पूरे भारत वर्ष में किये गये साइबर ठगी के आठ लिंक मिले हैं। जिसकी पुलिस छानबीन करने में जुटी है। इनके पास से पुलिस ने सात मोबाइल, 10 फर्जी सिमकार्ड, दो एटीएम, एक बैंक पासबुक बरामद किया है।
    कौन- कौन गये जेल : जेल जाने वालों में जियाउल अंसारी, फिरोज अंसारी ग्राम जरगड़ी, अजहरुद्दीन अंसारी, मबुद्दीन अंसारी ग्राम दुधानी थाना पालोजोरी, हिदायत अंसारी ग्राम कल्होलिड़या थाना सोनारायठाढ़ी, जान मोहम्मद, फिरोज साकिन रघुनाथपुर थाना खागा का नाम शामिल है।

चार वारंटी गया जेल
देवघर/संवाददाता। जिले के रिखिया थाना पुलिस ने छापामारी कर चार वारंटी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये वारंटियों में मनाजे कुमार साकिन बारा, मुकेश यादव रिखिया, रिखिया थाना कांड संख्या 122/18 का आरोपी पिटूं यादव नया चित्तकाठ और विक्रम यादव साकिन भुरभुरा का नाम शामिल है।

इलाज के क्रम में आग से झुलसी महिला की मौत
देवघर/संवाददाता। सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में झुलसी एक 42 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। मृतका का नाम पुतुल देवी है जो जसीडीह थाना इलाके के महतोडीह की रहने वाली है। परिजनों ने बताया कि कई दिनों पूर्व वह आग की चपेट में आकर झुलस गयी थी। पहले उसे इलाज के लिये देवघर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। इधर जानकारी मिलते ही बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

सड़क हादसे में दो घायल
देवघर/संवाददाता। जिले में हुए अलग- अलग सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये। घायलों में संजय तुरी पिंडारी देवीपुर और रहीम शेख मधुपर का नाम शामिल हैं। दोनों का इलाज सदर अस्पताल मेंे किया जा रहा है।

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला

  • सिविल सर्जन ने दी कई जानकारियां
    देवघर/संवाददाता। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आईएमए हॉल, पुराना सदर अस्पताल परिसर में किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डा रंजन सिन्हा उपस्थित थे। एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य रुप से सभी प्रखंडों से दो-दो राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सा पदाधिकारी, जिला एवं सभी प्रखंडों के भंडारपाल, ई-औषधि पोर्टल में इंट्री करने वाले ऑपरेटर, सहिया कार्यक्रम के बीटीटी एवं अन्य शामिल हुए।
    कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि एनएफएचएस पांच के अनुसार झारखंड राज्य में अनीमिया एक गंभीर स्थिति में है खास कर महिलाओं, किशारियों तथा आदिवासियों में विशेष रुप से ध्यान दिए जाने पर बल दिया गया। प्रतिवर्ष तीन प्रतिशत की दर से अनीमिया के प्रसार को कम किया जाना हैं। इसके लिए भारत सरकार के कार्यनीति को अपना कर ही इसमें कमी लाई जा सकती है। कार्यशाला में रॉची से आए अशोक सोनी राज्य कार्यक्रम प्रबंधक, एवीडेंश एक्शन द्वारा विस्तार से अनीमिया के कारण, लक्षण, एवं रोकथाम हेतु सभी उपायों के बारे में विस्तार से प्रजेंटेशन दिया गया। सभी प्रतिभागीयों बताया गया कि 6 माह से 59 माह के सभी बच्चों के लिए आयरन फॉलिक एसीड, आईएफए सीरप। 5 साल से 9 साल के सभी बच्चों के लिए आईएफए की गुलाबी गोली। 10 से 19 साल के सभी किशोर-किशोरियों के लिए आईएफए की नीली गोली तथा सभी गर्भवती, धात्री एवं प्रजनन आयुवर्ग की महिलाओं के लिए आईएफए की लाल गोली का मासिक, त्रैमासिक, वार्षिक लक्ष्य की गणना करने, दवा की मांग एवं आपूर्ति ई-औषधि पोर्टल के माध्यम से करने हेतु जानकारी दी गई। सभी सरकारी विद्यालयों में दवा की आपूर्ति बीआरसी के माध्यम से करवाने, मासिक प्रतिवेदन तैयार करने एव ससमय पोर्टल में दर्ज करवाने हेतु जानकारियां दी गई। कार्यशाला में नीरज भगत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा मुकेश कुमार सिंह जिला डाटा प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा भी विशेष रुप से ई-औषधि, एचएमआईएस पोर्टल का नियमित अपडेशन तथा शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्व्य स्थापित कर अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में जिले की रैंकिग प्रथम 5 स्थान प्राप्त करने हेतु आगामी 3 माह में लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

हेमंत सोरेन की रिहाईर् को लेकर झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा
देवघर/वरीय संवाददाता। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर झामुमो जिला कमेटी ने गुरुवार को पंडित शिवराम झा चौक से न्याय यात्रा निकाला। जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने की। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह, महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष सरोज सिंह, मनोज दास, प्रदीप चौधरी सहित अन्य कई लोग न्याय यात्रा में शामिल हुए। न्याय यात्रा की समाप्ति वीर कुंवर सिंह चौक पर हुई। मौके पर जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जबरन एक साजिश के तहत जेल में डाला गया है। मौके पर अन्य नेताओं ने भी जमकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।

उपायुक्त ने किया जलसार पार्क का निरीक्षण
-पार्क में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था व सौंदर्यीकरण का रखें विशेष रूप से ध्यान

  • जलसार पार्क का जीर्णोद्धार कर जल्द से जल्द आमजनों के सुविधा हेतु करें तैयार
    देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा शहरी क्षेत्र अन्तर्गत जलसार पार्क को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं व सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जलसार पार्क में आने वाले लोगों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण पर विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही पार्क के अंदर शौचालय, कैंटिन, दुकान, बैठने की व्यवस्था के अलावा बच्चों हेतु किड्स स्वीमिंग पुल को सुव्यवस्थित करने का निदेश उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि आमजनों व बच्चों हेतु जलसार पार्क खुलने के पश्चात किसी प्रकार की अव्यवस्था या समस्या न हो। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि पार्कों की खूबसूरती व सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखें और थोड़ा प्रयास करते हुए इसे और बेहतरीन बनाने का प्रयास करें, ताकि यहां आने वाले स्थानीय लोगों पर्यटकों को एक बेहतर व सुकून वाला माहौल मुहैया कराया जा सके। साथ हीं पार्कों में लोगों की सुविधा हेतु छोटे स्तर पर कैफेटरिया की व्यवस्था व स्वच्छ शौचालय व पेयजल की व्यवस्था को दुरूस्त करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने पर्यटन विभाग की ओर से जलसार पार्क में वाटर र्स्पोट्स सामग्री के अलावा लाईट साउंड शो से जुड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निदेश अधिकारियों को दिया। साथ ही जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए पार्क को पुन: एक बार आमजनों व बच्चों हेतु खोलने का निदेश उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया। वहीं निरीक्षण के क्रम में जलसार पार्क अंतर्गत प्रसाद योजना के तहत किये गये कार्यों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व जलसार तालाब के सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देने का निदेश उपायुक्त ने नगर आयुक्त को दिया। इस दौरानउप विकास आयुक्त नवीन कुमार, नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सागरी बराल, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 200 लाभुकों के बीच 20 लाख रुपए का वितरण

  • नगर निगम कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
    देवघर/नगर संवाददाता। गुरुवार को देवघर नगर निगम कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना व स्वनिधि से समृधि कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर आयुक्त सह प्रशासक योगेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में भारतीय स्टेट बैंक के सौजन्य से ऋण वितरण व वित्तीय साक्षरता सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत कुल दो सौ लाभुकों को 20 लाख रूपये की राशि का चेक प्रथम किश्त के रूप में प्रदान किया गया। विदीत हो कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की शुरुआत 1 जून 2020 को कोविड महामारी के कारण लाकडाउन से पीड़ित फूटपाथ विक्रेताओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर पुन: व्यवसाय शुरू करने में सक्षम बनाने तथा महाजनों के चंगुल से बचने के लिए की गयी थी। इस योजना के अन्तर्गत तीन किस्तों में कुल 80 हजार की सहायता राशि बैंको के माध्यम से 7 प्रतिशत व्याज दर पर प्रदान की जाती है। साथ ही डिजिटल लेनदेन हेतु वित्तीय प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाता है। देवघर नगर निगम प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को आच्छादित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा इस दिशा में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रविशंकर चौधरी एवं उनकी टीम का अत्यंत सराहनीय सहयोग रहा है। देवघर नगर निगम में अभी तक कुल 4728 लाभुकों को इस योजना से आच्छादित किया गया है। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लाभुको से अनुरोध किया गया कि वे इस प्राप्त राशि का सार्थक उपयोग करते हुए अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं तथा किश्तों की नियमित वापस करें ताकि उन्हें द्वितीय एवं तृतीय किश्त की राशि भी प्रदान की जा सके। साथ ही डिजिटल लेनेझ्रदेन कर न केवल डिजिटल इंडिया का भागीदार बने बल्कि इसके लिए इस योजना में निर्धारित प्रोत्साहन राशि को भी प्राप्त करें। सभी उपस्थित लाभुकों से यह भी अनुरोध किया गया की सभी अपना तथा अपने परिवार का प्रोफाइलिंग भी करवाना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक रविशंकर चौधरी, मुख्य प्रबंधक प्रभाशंकर झा, आदित्य कुमार, धीरज कुमार, वरिष्ठ सहयोगी प्रणव कुमार, दीपक कुमार सिंह, अंजनी कुमार शाखा प्रबंधक, उप प्रबंधक पोरेश कुमार, प्रणव कुमार चौधरी, सहायक प्रबंधक अंकित सिन्हा, कुमारी आर्या, देवघर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजीव रंजन, सुरेन्द्र किस्कू, नगर निवेशक विवेक हर्सिल, नगर मिशन प्रबंधक हिमांशु शेखर, कौशल किशोर, सामुदायिक संगठनकर्ता श्वेता कुमारी, कुमारी अलका सोनी, सविता कुमारी तथा सभी सामुदायिक संसाधन सेवी उपस्थित थे।

विभांशु हत्याकांड में एक हिरासत में
देवघर/संवाददाता। नगर थाना पुलिस ने विभांशु केशरी हत्याकांड मामले में जलसार मोड़ इलाके से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसे बुधवार की रात को ही उसे हिरासत में लिया। दो दिनों से पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। बताते चलें कि पिछले रविवार को मीना बाजार निवासी डीजे संचालक विभांशु कुमार केशरी की ईंट से कूच कर बेहरमी से हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या तिवारी चौक स्थित शिव बिहार कॉलोनी में एक चाहरदीवारी के अंदर बने करकट के मकान के बरामदे में की गई थी।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store