• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

लकड़ी मिल में लगी आग, लाखों का सामान खाक

April 12, 2024

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

    सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

    पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

लकड़ी मिल में लगी आग, लाखों का सामान खाक

by admin
April 12, 2024
in Deoghar
0
507
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • दमकल की दो गाड़ियों ने घंटों प्रयास के बाद आग पर पाया काबू
    जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थानांतर्गत एवं जसीडीह रोहिणी मार्ग स्थित आरोग्य भवन के समीप मेसर्स राय वुड वर्कस में बीते आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
    सूचना पाकर अग्निशमन सेवा दल पहुंचे एवं राय उड वर्कस के मालिक, परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के आग पर काबू पाया। मिली जानकारी अनुसार 10 अप्रैल की रात करीब दो बजे राय उड वर्कस परिसर में धुआं के साथ आग तेज लपेटे उठते देख आसपास के पड़ोसी हल्ला करने लगे। साथ ही उक्त आग लगने की जानकारी राय वुड वर्कस के मालिक महादेव राय एवं अग्निशमन सेवा कार्यालय देवघर को मोबाइल के माध्यम से दी। सूचना पाकर जहां श्री राय परिजनों के साथ राय वुड वर्कस जसीडीह पहुंचे। वहीं जानकारी मिलते ही देवघर जिला अग्नि शमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने तत्परता दिखाई और अपने स्टॉफ के साथ अग्निशमन सेवा वाहनों को घटनास्थल भेजे। इस दौरान आग की लपटे भंयकर रुप धारण कर लिया और राय वुड वर्कस परिसर में रखा लकड़ियों सहित लकड़ी काटने का मशीन एवं जरनेटर आदि जल गया। लेकिन अग्नि शमन सेवा दल कई घंटों के मशक्कत के बाद करीब साढ़े पांच बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। जिसके कारण परिसर में रखा काफी संख्या में छोटे बड़े लकड़ी जलने से बच गया। देवघर जिला अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने बताया कि अपने स्टॉफ दिनकर कुमार देव, जीतराम उरांव, बिरेंद्र मुंडा, राजेश सोरेन, राजीव रंजन, नवीन कुमार सिंह के साथ मिलकर छोटा बड़ा अग्नि शमन सेवा के 15 वाहनों (टैंकर) के पानी से आग पर काबू पाई गई। उधर राय वुड वर्कस के मालिक महादेव राय ने बताया कि 10 अप्रैल को देर शाम वुड वर्कस बंद कर अपना घर अमरपुर चले गए। रात करीब ढ़ाई बजे उड वर्कस में आग लगने की जानकारी मिली। वहीं संभावना व्यक्त कर बताया गया है लकड़ी आरा मशीन चलाने वाले जनरेटर से निकली चिंगारी से लकड़ी डस्ट में आग पकड़ लिया और धीरे-धीरे आग बिकराल हो गया। श्री राय आग लगने की घटना की जानकारी जसीडीह थाना को दी है।

सारठ में हर्षोल्लास के साथ मनी
सारठ/संवाददाता। प्रखंड के सारठ, मलिकडंगाल, कैचुवाबांक, बसमत्ता, पिण्डारी, कपसा, बारापंसारी, उबिया, लकड़ाकौंधा, सधरिया समेत अन्य गांवों में ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद का नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के साथ गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी। विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह-जगह पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी।

कृषि मंत्री ने ईद की बधाई

सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। ईद पर गुरुवार की सुबह जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मस्जिद में नान्हीडीह, मगडीहा, भोड़ा जमुआ समेत अन्य जगहों पर मुस्लिमों भाइयों की भीड़ देखी गई। नमाज अता करने के बाद सभी ईद की बधाई दी। मस्जिद के ईमाम ने बताया कि नमाज अदा करने वाले लोगों पर अल्लाह की रहमत बरसती है। वसीम ने बताया कि ईद का त्योहार भाईचारे और शांति का संदेश देता है। इधर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख विभिन्न मस्जिदों में पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी।

ईदगार में अता की गयी नमाज
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के, नान्हीडीह, सोनारायठाढ़ी, भोड़ाजमुआ, महापुर समेत अन्य मुस्लिम गांव में धूमधाम के साथ ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा कर देश प्रदेश की तरक्की, अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। त्यौहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाह परिसर के बाहर मेला का नजारा दिख रहा था। बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मौके भाजपा नेता आलमगीर अंसारी, 20 सूत्री अध्यक्ष नजाबुल अंसारी, प्रिंस, कलीम अंसारी समेत अन्य लोगों ने गले मिलकर ईद की बधाई दी।

ईद पर पूर्व विस अध्यक्ष ने गले मिल दी बधाई
चितरा/संवाददाता। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता गुरुवार को ईद के मौके पर मुस्लिम बहुल गांव ठाढी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए लोगों से गले मिलकर ईद त्यौहार की बधाई दी और अपने समर्थकों के साथ खुशियां बांटी। इसके अलावा पूर्व विस अध्यक्ष श्री भोक्ता क्षेत्र के विभिन्न मुस्लिम बहुल गांव में जाकर मस्लिम समुदाय के लोगों से मिलकर ईद त्यौहार की बधाई दी। इस मौके पर दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

राजस्थान के लोकपर्व गणगौर का मारवाड़ी समाज में है विशेष महत्व

  • मधुपुर में हुआ गणगौर मेले का आयोजन
    मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय आग्रेसन भवन मे गुरूवार को मारवाड़ी युवा मंच द्वारा गणगौर मेला का आयोजन किया गया। मेले में लकी ड्रॉ, गणगौर गीत, हॉजी गेम, गणगौर विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर युवा मंच के अध्यक्ष अमित मोदी ने बताया की होलिका दहन के दूसरे दिन से गणगौर की पूजा शुरु की जाती है। गण का अर्थ शिव व गौर का अर्थ गौरी से है। लोकमान्यतानुसार शिव-पार्वती का स्वरुप है गणगौर। होली से शुरु होने वाला यह पर्व चैत्र शुक्ल तृतीया को समाप्त होता है। होलिका दहन के दूसरे दिन से सोलह दिनों तक विवाहिता एवं कुंवारी युवतियां प्रतिदिन सुबह इशर-गंगौर की पूजा करती है, जिस युवती की शादी हो जाती है वह शादी के प्रथम वर्ष अपने पीहर जाकर गणगौर की पूजा करती है, इसी कारण इसे सुहागपर्व भी कहा जाता है। होलिका दहन के दूसरे दिन गणगौर पूजने वाली विवाहिता होलिका के चारो और फेरी देती है व होलिका की राख से आठ पिंड बनाती है व शीतलाष्टमी तक इन पिंडों को पूजा जाता है, इसके बाद मिट्टी से इशर व गंगौर की प्रतिमा बनायी जाती है। प्रात:काल में गणगौर पूजते हुए गीत व गणगौर की कहानी सुनने का रिवाज है। दोपहर में गणगौर को भोग लगाया जाता है और कुएं का पानी पिलाया जाता है। गणगौर का विसर्जन चैत्र शुक्ल तृतीया को किया जाता है। गणगौर विसर्जन के पहले दिन गणगौर का श्रृंगार किया जाता है। विवाहिता अपने हाथों पर मेहंदी रचाती है, सोलह श्रृंगार करती है एवं नदी व तालाब में गणगौर का विसर्जन किया जाता है।
    मारवाड़ी युवा मंच मधुपुर शाखा द्वारा स्थानीय अग्रसेन भवन में बहुत ही धूमधाम से षष्ठ गणगौर मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गणगौर सज्जा प्रतियोगिता, गणगौर गीत प्रतियोगिता, होजी गेम आयोजन किया गया। साथ ही अग्रसेन भवन में कृत्रिम तालाब बना कर उसमे गंगौर का विसर्जन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडलीय अध्यक्ष नीलकमल भारतीय, एवं प्रांतीय संयोजक साकेत चावचरिया, कन्हैया लाल कन्नू, अध्यक्ष अमित मोदी, सचिव तुषार डालमिया, विवेक कालबलिया, अभिषेक जालान, उत्तम मोदी, निखिल थर्ड, तपन सिंघानिया, विवेक बथवाल, रवि टिबरेवाल, यश डालमिया, आलोक डालमिया, मोहित मरोडिया, शुभम मोदी, सरवन टिबरेवाल, प्रिटी मोदी, सीखा मरोड़िया, विशाखा मरोडिया, ज्योति जालान, मारवाड़ी महिला समिति अध्यक्षा रीना खेरिया आदि लोग उपस्थित थे।

1962 में गोड्डा लोकसभा सीट आया था अस्तित्व में

  • निशिकांत लगा चुके हैं जीत की हैट्रिक
    सुनील झा/देवघर। झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट पर फिलहाल भाजपा का दबदबा है। यह सीट साल 1962 में अस्तित्व में आया था। हालांकि तब झारखंड राज्य अलग नहीं हुआ था। बंटवारे के बाद इस सीट पर पांच लोकसभा चुनाव हुए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के निशिकांत दुबे ने जीत की हैट्रिक लगाई थी। निशिकांत दुबे यहां से 2009 और 2014 में सांसद चुने गए थे। वहीं इस बार भी भाजपा ने मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे को मैदान में उतारा हैं। जबकि इंडी गठबंधन की ओर से अब तक चेहरा स्पष्ट नहीं हो सका। कांग्रेस से कभी प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय सिंह, फुरकान अंसारी तो जेएमएम से एक चेहरे की चर्चा जोरशोर से हो रही है। कहा तो जा रहा है कि संभव है कि उक्त नामों से इतर कोई अन्य चेहरे पर भी इंडी गठबंधन दाव लगा सकता है। जबकि मतदाताओं ने काक चेष्टा बको ध्यानम श्वान निंद्रा… की तरह इंडी का चेहरा तलाश रहे हैं और अपना इरादा लगभग तय कर चुके हैं। सात चरणों में होने वाले मतदान में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के मतदाता अपना मत 1 जून को अंतिम चरण के चुनाव में इवीएम का बटन दबा कर अपना फैसला सुना देंगे। मतदाता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है यह तो 4 जून के बाद ही तय होगा।
    गोड्डा सीट का सियासी इतिहास : इस सीट पर संयुक्त बिहार में पहला चुनाव 1962 में हुआ था। जिसमें कांग्रेस से प्रभुदयाल हिम्मत सिंह ने जीत दर्ज की थी। 1967 में भी प्रभु दयाल सांसद चुने गए। वहीं 1971 में कांग्रेस ने यहां फिर जीत हासिल की और जगदीश मंडल सांसद निर्वाचित हुए। हालांकि 1977 में कांग्रेस हार गई और भारतीय लोकदल के जगदंबी प्रसाद यादव यहां से जीते। इसके बाद 1980 के चुनाव में कांग्रेस ने फिर इस सीट पर कब्जा कर लिया। इस बार यहां से समीनउद्दीन सांसद चुने गए। 1984 में यहां से कांग्रेस के शमीमुद्दीन सांसद बने।
    पहली बार भाजपा का खुला खाता : 1989 के लोकसभा चुनाव में पहली बार इस सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की और जनार्दन यादव सांसद बने। हालांकि 1991 में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गोड्डा सीट पर जीत दर्ज की। 1996 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां से जीत दर्ज की। इस चुनाव में जगदंबी प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की। वहीं 1998 में भाजपा ने फिर वापसी की। इस उप चुनाव में जगदंबी प्रसाद यादव फिर से सांसद बने। इसके बाद 1999 में जगदंबी प्रसाद यादव ने जीत की हैट्रिक लगाई।
    बंटवारे के बाद पहले चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी :
    इस सीट पर 2004 का लोकसभा चुनाव झारखंड राज्य बनने के बाद हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस के फुरकान अंसारी ने जीत दर्ज की। 2009 में भाजपा ने फिर वापसी की और डॉक्टर निशिकांत दुबे जीतकर लोकसभा पहुंचे।
    मोदी लहर में बीजेपी की बड़ी जीत : 2014 में चली मोदी लहर में भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की और निशिकांत दुबे दूसरी बार सांसद ने उन्होंने कांग्रेस के फुरकान अंसारी को हराया था। इसके बाद 2019 के चुनाव में निशिकांत दुबे ने जीत की हैट्रिक लगाई। जबकि झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के प्रदीप यादव दूसरे नंबर पर रहे।
    रफ्ता रफ्ता बढ़ता गया निशिकांत का कारवां : गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से रफ्ता रफ्ता वर्तमान सांसद निशिकांत दुबे का कारवां बढ़ता गया। पहली बार 2009 में भाजपा ने उनपर दांव लगाया और वह पार्टी के उम्मीद पर खरा उतरे और पुन: 2014 में निशिकांत दुबे अपनी बढ़त को आगे बढ़ाते हुए दूसरी बार संसद पहुंचे। तीसरी बार 2019 में संसद पहुंचे और लोकसभा में प्रखर वक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। 2024 में चौथी बार भाजपा ने उनपर दांव खेला है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद निशिकांत दुबे लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं और अपनी रणनीति को धार देने का काम कर रहे हैं। जबकि अब तक इंडी गठबंधन का चेहरा स्पष्ट नहीं है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में निशिकांत दुबे भाजपा को 637610 मत, प्रदीप यादव जेवीएम 453383 मत, नोटा 18683 मत, जफर ओवैदी बसपा 17583 मत प्राप्त हुआ था।

जसीडीह में धूमधाम से मनी ईद
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना अंतर्गत क्षेत्र के ईदगाह और मस्जिदों में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय ने नमाज अता कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इस अवसर पर जसीडीह के जामा मस्जिद, टावाघाट गांव के ईदगाह, कुंजीसार ईदगाह, रोहिणी ईदगाह, कोकरीबांक ईदगाह, खोरीपानन ईदगाह,बंधाकेदुवा, गनजोरा आदि गांवों के ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय ने नमाज अता की। वहीं घर-घर सेवई आदि पकवान बनाकर खाकर खुशी का इजहार किया। जबकि ईद पर्व को भाईचारे के बीच संपन्न कराने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं बल तत्पर रहे।

120 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, आरोपी फरार
देवघर/संवाददाता। जिले के नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर देवघर कॉलेज के पास के घर से छापेमारी कर 120 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया है। वहीं मौके पर शराब बेचने वाला आरोपी फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि नगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना इलाके के देवघर कॉलेज के पास स्थित एक घर में अवैध महुआ शराब बनाकर बेचने का कार्य किया जाता है। जानकारी मिलते ही नगर पुलिस कि टीम में शामिल एसआई ओपी सिंह, एसआई राजीव सिंह सदलबल गुरुवार कि शाम को छापेमारी करने वहां पहुंची। जानकारी मिलते ही आरोपी पुलिस के घर पहुंचने से पहले फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के घर से लगभग 120 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। वहीं बरामद जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया।

Share203Tweet127Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store