• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पुण्यतिथि के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण व नमन

June 10, 2024

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

    सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

    पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

पुण्यतिथि के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण व नमन

by admin
June 10, 2024
in Pakur
0
501
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

झामुमो कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
पाकुड़ निसं। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। माल्यार्पण करने के बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए राह पर चलने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि आजादी की जंग के महानायक, आदिवासी समाज में आई नवचेतना के सूत्राधार, झारखण्ड के वीर योद्धा, धरती आबा, भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हुं, आइये हम सब मिलकर उनके सपनों के अनुरुप शिक्षित और विकसित झारखण्ड बनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें। मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, मोहसिन शेख, हाशिम खान सहित अन्य मौजूद थे।

हाईवा रोक कर की गई छिनतई, मामला दर्ज
त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार
महेशपुर। संवाददाता। थाना क्षेत्र के शहरग्राम स्थित क्रेशर प्लांट से पत्थर लोड कर जा रहे तीन हाईवा को रोक कर अपराधियों ने चालकों के साथ मारपीट करते हुए छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधी शहरग्राम गांव निवासी धीरेन साहा एवं गणेश साहा को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों अपराधियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया गया। घटना को लेकर हाईवा चालक सह वादी समीरुल शेख, पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के निवासी ने दो नामजद एवं सात से आठ अन्य अज्ञातों के खिलाफ एकमत होकर गलत तरीके से वाहन को रोकने, गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने तथा डरा धमका कर रुपया एवं सामान लूट लेने का मामला दर्ज करवाया है। वादी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते शनिवार रात 1:30 बजे उसका हाईवा संख्या जेएच 16जी-8565 एवं दो अन्य हाईवा संख्या डब्लूबी 59डी-1148 एवं डब्लूबी 59डी-0669 में गिट्टी लोड करके जा रहे थे। इसी दौरान शहरग्राम गांव के पास सात से आठ अज्ञात लोगों ने वाहन को रोक दिया और वादी के ड्राइविंग सीट पर पहुंचकर वादी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। साथ ही, वादी को वाहन से उतार कर उसका मोबाइल एवं 18 हजार रुपया लूट लिया। उसके बाद बगल वाला हाईवा चालक से 35 हजार रुपया लूट लिया और गाली गलौज करते हुए बोलने लगा कि तुम सभी को यहीं पर दफना देंगे, दोबारा इधर नहीं आना। घटना के बाद वादी दोबारा क्रेशर प्लांट पहुंचकर घटना की जानकारी दिया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने दो युवकों का पहचान किया। वादी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि इसके पूर्व भी उन लोगों ने उसके सहयोगी चालक से बीते 31 मई 2024 को 40 हजार रुपये लूट लिया गया था। लोकसभा चुनाव को लेकर घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दिया था। घटना के बाद इसकी जानकारी महेशपुर पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से छानबीन करने लगा। इसी दौरान एक अपराधी धीरेन साहा दबंगई दिखाते हुए पुलिस के साथ ही उलझ गया। पुलिस ने उसे पकड़कर वाहन में बैठाया। खोजबीन के दौरान दूसरा अपराधिक गणेश साहा को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान तलाशी लेने पर दोनों के पास से 20 हजार रुपये एवं लूटे गए चालक का मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को रात को ही पकड़ कर थाना ले आई। वादी के आवेदन पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए दो अपराधियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य अज्ञात अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी।

हाईवा पलटा, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
महेशपुर। संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोल माइंस सड़क गायबथान पोखरिया के बीच तसरिया के पास कोयला लदा हाइवा पलटने से चालक व सह चालक बाल बाल बचा। घटना के बावत प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोयला खदान से कोयला लोड कर पाकुड़ की ओर जा रहा था, इसी दौरान कोल माइंस सड़क तसरिया के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे हाइवा पलट गया और फिर चालक बाल बाल बच गया। हालांकि उक्त घटना में कोई हताहत नही होने की खबर है।

दो बच्ची समेत छह व्यक्ति डायरिया से पीड़ित
लिट्टीपाड़ा। संवाददाता। छोटा चटकम पहाड़िया टोला के दो बच्ची समेत छह व्यक्ति डायरिया से पीड़ित है। सभी डायरिया पीड़ितों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा में चल रहा है। स्वास्थ्य सहिया बेदी पहाड़िन ने बताया कि गांव में शनिवार रात्रि से डायरिया ने अपना पैर पसारना शुरू किया है। गांव के जवाहर पहाड़िया (30वर्ष) व उनकी पुत्री प्रमिला पहाड़िन(8वर्ष), अर्जुन पहाड़िया का 7 वर्षीय पुत्री सीदी पहाड़िन, सुरजा पहाड़िया(56) व पत्नी बामडी़ पहाड़िन(53वर्ष) तथा सुरजा पहाड़िया(32वर्ष) डायरिया से पीड़ित है। सभी को पेट दर्द के साथ दस्त व उल्टी हो रहा है। सभी पीड़ित लोगों को रविवार प्रात: एम्बुलेंस से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। प्रभारी चिकित्सक डॉ मुकेश बेसरा ने बताया कि डायरिया से पीड़ित सभी मरीजों का इलाज चल रहा है जिनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के लोग कुआं का पानी पीते हैं। फूड प्वायजनिंग की वजह से डायरिया हुआ है। स्वास्थ्य टीम गांव में भेजकर केम्प लगाकर सभी लोगों का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। वही ग्रामीण चारलेश पहाड़िया का कहना है कि हम लोग कुंआ का पानी पीते हैं। छोटा चटकम ऊपर टोला में एक भी चापाकल नहीं है। पेयजल के लिए बहुत भटकना पड़ता है।

टेम्पो पलटने से दो घायल
लिट्टीपाड़ा। संवाददाता। लिट्टीपाड़ा-लिट्टीपाड़ा कुंजबोना पथ पर लब्दाघाटी में रविवार को एक टेम्पू पलटने से दो व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बरहेट थाना क्षेत्र के दलदली गांव के आदिम जनजाति समुदाय के एक युवती की शादी लिट्टीपाड़ा के चातरो गांव में तय करने के लिए गया था, जहां से लौटने के क्रम में लब्दाघाटी ढलान में टेम्पू चालक ने गाड़ी का संतुलन खो देने से पलट गया और पत्थर से टकराकर रुक गया, अन्यथा पांच सौ फीट खाई में टेम्पू गिर जाता और टेम्पू में सवार बीस लोगों की जान चली जाती। पत्थर से टकराकर टेम्पू पलटने से दलदली गांव का प्रधान चंदा पहाड़िया 52 वर्ष व मेसा पहाड़िया 30 वर्ष घायल हो गया। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में डॉ मुकेश बेसरा ने किया। डॉ ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर है।

न्यू टाउन का किया गया उद्घाटन
पाकुड़ निसं। लोगों को जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें सपनों का घर बनाने का मौका देने के लिए पाकुड़ हिरणपुर मुख्य सड़क गौरीपुर मौजा में पाकुड़ डेवलपर की ओर से न्यू टाउन पाकुड़ की शुरुआत की गई है और रविवार को इसका उद्घाटन ऑनर मनजीत लाल रजक की माता ने फीता काटकर किया। वही ऑनर मनजीत लाल रजक ने बताया कि न्यू टाउन पाकुड़ की शुरुआत की गई है और एक प्लान के तहत जमीन की प्लोटिंग की गई है और लोगों को उचित मूल्य पर प्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यू टाउन पार्क में स्विमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट के साथ-साथ कई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। मौके पर शहर के जाने-माने व्यापारी के साथ-साथ चैंबर ऑफ कॉमर्स और लायंस क्लब के कई सदस्य मौजूद थे।

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
पाकुड़ निसं। शहर के आवासीय कार्यालय में जदयू के जिला अध्यक्ष गौतम मण्डल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें एनडीए की बड़ी जीत पर बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को बड़ी जीत मिली है, जिसकी वजह से आज तीसरी बार देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है और देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जी शपथ ले रहे हैं। निश्चित रूप से इनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा और विश्व में कृतिमान स्थापित करेगा। साथ ही, जदयू कोटे से मंत्री बनने वाले राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं कर्पूरी ठाकुर के सुपुत्र रामनाथ ठाकुर जी सहित सभी एनडीए के मंत्रियों को बधाई देता हुं। साथ ही, झारखंड से राज्यसभा सांसद खीरू महतो को झारखंड से मंत्री बनाने का मांग करता हुं। बैठक में सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष और कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store