• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

स्कूटी शोरूम के संचालक को बदमाशों ने दी जान मारने की धमकी

January 17, 2026

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

    सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

    पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

स्कूटी शोरूम के संचालक को बदमाशों ने दी जान मारने की धमकी

by admin
January 17, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • हथियार लहरा कर किया गाली-गलौज्
  • घटना नंदन पहाड़ के समीप की
    घटनास्थल की जांच करते पुलिस पदाधिकारी (इनसेट) में सीसीटीवी फुटेज में बदमाश
    देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र स्थित नंदन पहाड़ इलाके में मिश्रा रेसिडेंशियल स्कूल के समीप स्कूटी व बाइक से आए नौ की संख्या में बदमाशों ने हथियार लहरा कर दहशत पैदा कर दिया। बदमाशों ने ना केवल हथियार लहराया बल्कि स्कूटी के शोरूम मालिक मनोज कुमार रमानी को गाली-गलौज करते हुए जान मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं पत्थरबाजी भी की। दहशत फैलाने के बाद सभी बदमाश भाग भी गए। घटना शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन से 3:45 बजे के आसपास की है। बदमाशों की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष तक के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, नगर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी एसआइ मिथिलेश कुमार, एसआइ राजेंद्र यादव व दिलीप मुंडा सहित बाइक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ ने घटना के संबंध में शोरूम मालिक से जानकारी हासिल की। इसके बाद पुलिस पदाधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई। बताया जाता है कि एक स्कूटी व दो बाइक पर सवार होकर नौ की संख्या में बदमाश शोरूम के पास पहुंचे। इस दौरान उनलोगों ने शोरूम के बगल घर में सीढ़ी से अंदर घुस गए। शोरूम मालिक का नाम लेकर गाली-गलौज करने लगे एवं पत्थर भी फेंका। इसके बाद हथियार चमकाते हुए गाली-गलौज करते हुए जान मारने की धमकी देते हुए दो पहिया वाहन पर सवार होकर फरार हो गए। घटना को लेकर शोरूम मालिक का कहना है कि उनकी किसी बात को लेकर किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बावजूद इस तरह की वारदात को अंजाम देना उनकी समझ से परे है। वहीं घटना को लेकर आसपास में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। साथ ही वारदात की वजह को भी तलाशने में जुटी है।

जिले में साइबर अपराध रोकने को ले पुलिस की सख्त पहल

  • एसपी ने बैठक कर दिये कई निर्देश
    देवघर/संवाददाता। जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में पुलिस अब सख्त तरीके अपनाने जा रही है। पुलिस अब ना केवल कार्रवाई करेगी बल्कि साइबर प्रभावित इलाके में पुलिस पिकेट बनाएगी और साइबर अपराध के माध्यम से जमा की कई संपत्ति को भी कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त करेगी। इसी को लेकर एसपी सौरभ ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान बढ़ते साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने को लेकर कई बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिया।
    इन बिंदुओं पर एसपी ने दिये निर्देश : एसपी ने वैसे लोगों को चिह्नित कर जांच और पहचान को सत्यापित करने का निर्देश दिया है। जिनके खिलाफ पिछले पांच वर्षों में साइबर अपराध का आरोप है। साथ ही साइबर अपराध करने वालों पर आइटी एक्ट की धारा 128, 129 के तहत कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने साइबर ठगी से की गई कमाई से बनाई गई संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साइबर अपराधियों की पहचान कराने को लेकर दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। फर्जी सिम और बैंक खाते पर भी कार्रवाई की जाएगी। खासकर जिन सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल ठगी में हो रही है। पुलिस उन पर ना केवल नजर रखेगी बल्कि जरूरत पड़ने पर बंद भी कराया जाएगा। वहीं अब संवेदनशील इलाकों में पुलिस को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा साइबर प्रभावित इलाके में टीओपी (पुलिस पिकेट) बनाया जाएगा। बार-बार साइबर अपराध करने वालों के खिलाफ थाना हाजिरी और सीसीए जैसी सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही डाकघर व सीएसपी संचालकों के साथ बैठक कर ठगी रोकने के उपाय किए जाएंगे। लोगों को साइबर अपराध और अपराधी के प्रति जागरूकता अभियान के माध्यम से गांव-मोहल्लों में जाकर लोगों को साइबर ठगी से बचने के तरीके के बारे में जानकारी दी जाएगी। साइबर अपराध से जुड़ी लंबित मामले के निष्पादन में तेजी लाया जाएगा। लंबित मामलों का जल्द निपटारा। ठगी में इस्तेमाल हो रहे फर्जी बैंक खातों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर साइबर डीएसपी राजा मित्रा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

अधिवक्ता के निधन पर संघ में शोक सभा आयोजित

  • दी गयी श्रद्धांजलि
    देवघर/वरीय संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ सभागार में शुक्रवार को वरीय अधिवक्ता हिरेंद्र प्रसाद राय के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह ने की। संघ के अध्यक्ष ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए बताया कि वे एक हंसमुख मृदुभाषी जनप्रिय व कर्तव्य निष्ठ व्यक्ति थे। उनका निधन अधिवक्ता संघ के लिए अपूरणीय क्षति है। मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। 78 वर्ष की उम्र में उन्होंने 15 जनवरी 2026 को अपने नश्वर शरीर का परित्याग किया। वे अपने पीछे अधिवक्ता पुत्र कन्हैया प्रसाद राय समेत भरा-पूरा परिवार छोड़कर दिवंगत हुए। वे 11 जुलाई 1973 को संघ में योगदान दिए थे। इनका जन्म 1 जनवरी 1948 में हुआ था। मौके पर अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह महासचिव कृष्ण धनखवाडे़, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रशासनिक सचिव राजेश शाही, कोषाध्यक्ष विनोद मिश्रा, अजय दुबे, पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ यादव, अशोक राय, अरुण भैया, विपुल मिश्रा, दिलीप कुमार सिंह महामाया राय, प्यारेलाल ठाकुर, सत्य नारायण पाण्डेय, रणधीर देव, चंद्रशेखर प्रसाद राय, मुकेश पाठक, विनीता राय, फाल्गुनी मरीक कुशवाहा, रेखा कुमारी, नेहा कुमारी, प्रणय कुमार सिंह, कपिल देव राणा, कांता सिंह, अशोक झा, जितेंद्र प्रसाद यादव समेत काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे।

कबड्डी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मातृ मंदिर विद्यालय की दो छात्राओं का चयन
देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर के सी.एम. एस.ओ.ई. बालिका मातृ मंदिर की दो छात्रों का चयन एसजीएफआई द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2025-26 की कबड्डी बालिका अंडर-19 के लिए 12 सदस्यीय झारखण्ड राज्य की टीम में हुआ है। मातृ मंदिर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका बिशु किरण ने कहा कि छात्राओं ने विद्यालय ही नहीं पूरे देवघर का नाम रौशन किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षा के शिक्षक डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने इन छात्राओं को 02 जनवरी से 16 जनवरी तक चले शिविर में 27 खिलाड़ियों में स्थान दिया और ट्रायल में अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन व प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए झारखंड की 12 सदस्यीय टीम में चयनित हुई। झारखंड की टीम 16 जनवरी को हिमांचल प्रदेश के लिए प्रस्थान करेगी जहां 19 से 23 जनवरी तक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। जानकारी हो कि अंजली वर्ग 12 की छात्रा है उनके पिता पंकज जी का देहांत बहुत पहले हो जाने के कारण उनकी माता विद्या देवी ने बड़े मुश्किलों से लालन पालन कर उनको पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति प्रोत्साहित किया अंजली की उपलब्धि से उनकी माता बहुत प्रसन्न हैं और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। वहीं राजलक्ष्मी वर्ग 11 की छात्रा है पिता सुरेंद्र जी व माता सुनीता देवी ने बेटी की कबड्डी के प्रति लगन देख उसे और प्रोत्साहित किया और आज उसकी उपलब्धि पर बहुत प्रसन्न हैं और उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हैं। दोनों छात्राओं की कक्षाध्यापिका ऋतु सिन्हा व राजरानी विद्यालय के शिक्षकों व शिक्षिकाओं आदि गणमान्यों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

यूआईडीएआई से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निदेशानुसार को विकास भवन सभागार में (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्रों पर कार्यरत आधार ऑपरेटरों को आधार के नए सॉफ्टवेयर यूनिवर्सल क्लाइंट के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रशिक्षण में नए सॉफ्टवेयर की विशेषताओं, लॉगिन प्रक्रिया, आधार नामांकन एवं अद्यतन की नई कार्यप्रणाली, तकनीकी सावधानियों तथा त्रुटि निवारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। साथ ही इस अवसर पर बताया गया कि यूनिवर्सल क्लाइंट सॉफ्टवेयर के माध्यम से आधार सेवाओं को और अधिक सुरक्षित, सरल एवं प्रभावी बनाया गया है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर और त्वरित सेवा उपलब्ध हो सकेगी। आगे उपायुक्त ने निर्देशानुसार सभी आधार ऑपरेटर को नए सॉफ्टवेयर का सुचारू रूप से उपयोग सुनिश्चित करने से अवगत कराया गया, ताकि आधार सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित विभाग के पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ एवं आधार ऑपरेटर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना को ले प्रमंडलीय कार्यशाला का आयोजन

  • दी गयी कई महत्वपूर्ण जानकारियां
    देवघर/वरीय संवाददाता। 16 जनवरी को मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना अंतर्गत प्रमंडलीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय एक होटल में हुआ। कार्यशाला झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक के पत्र के आलोक में राज्य मुख्यालय के प्रतिनिधि की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा, देवघर एवं गिरिडीह के सभी गैर सरकारी सूचीबद्ध अस्पताल के प्रबंधक एवं आयुष्मान मित्र जबकि सभी सरकारी अस्पताल के संबंधित जिले के सिविल सर्जन, उपाधीक्षक,नोडल पदाधिकारी (आयुष्मान) प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,जिला कार्यक्रम समन्वयक (आयुष्मान) को इस कार्यशाला में उपस्थित रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि आयुष्मान लाभुकों को बेहतर और सुलभ तरीके से स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया जा सके और सूचीबद्ध सभी सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों को आयुष्मान के नए पोर्टल ऌएट 2.0 पोर्टल पर पंजीकृत कराया जा सके।
    अब तक राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों नए पोर्टल पर पंजीकृत कर दिया गया है जबकि सभी गैर सरकारी सूचीबद्ध अस्पतालों के पंजीकृत करने की प्रक्रिया जारी है। प्रभारी सिविल सर्जन देवघर डॉ बी के सिंह एवं उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ सुषमा वर्मा द्वारा एक पत्र प्रेषित किया गया है जिसमें जिला नोडल पदाधिकारी डॉ शरद कुमार एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक(आयुष्मान योजना) मृगेंद्र को इस कार्यशाला को सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कार्यशाला में प्रमंडल के विभिन्न जिलों के लगभग एक सौ साठ प्रतिनिधि शामिल हुए। झारखंड राज्य जन आरोग्य योजना के राज्यस्तरीय तीन पदाधिकारी अनुपमा सिंह,स्वेता एवं विश्वजीतस्तरीय पदाधिकारी 15 जनवरी के देर शाम तक देवघर पहुंच गए थे। उनके आवासन की व्यवस्था सर्किट हाउस में कराने हेतु सिविल सर्जन देवघर के माध्यम से जिला प्रशासन को पत्र प्रेषित किया जा चुका था।
    आज सुबह सबसे पहले राज्य से आए प्रतिनिधि ने शिव मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया। इस योजना के तहद पहले लाभुकों को पहले 5 लाख की राशि तक उपचार की व्यवस्था थी जबकि अब अबुआ स्वास्थ्य योजना के तहद उसको बढ़ा कर 15 लाख तक कर दिया गया है। राज्य प्रतिनिधि अनुपमा सिंह,स्वेता एवं विश्वजीत द्वारा विस्तृत रूप से पूरी योजना के संबंध में जानकारी दी गई। नए अस्पताल को सूचीबद्ध करने के लिए जो नए नियम है उसकी भी जानकारी दी गई।राज्य से आए हुए प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि इस योजना को धरातल पर सुगम एवं सुचारू बनाने हेतु जिला के जिला कार्यक्रम समन्वय और जिला निढाल पदाधिकारी प्राधिकृत है। मौके पर साहेबगंज के सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, दुमका सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा, जामताड़ा सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन सहित अन्य जिलों के उपाधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे।
    कार्यक्रम की जानकारी आयुष्मान योजना के जिला नोडल पदाधिकारी सह वरीय दन्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार द्वारा दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया जबकि सभी सिविल सर्जन एवं राज्य प्रतिनिधि को बुके दे कर स्वागत किया गया।

पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति घायल
देवघर/संवाददाता। बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया गांव निवासी छत्तीस यादव पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। स्वजनों ने बताया कि वह अपनी बकरी के लिए पत्ता तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था। अचानक पांव पिसल जाने पर वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कटोरिया स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।

घर से लगभग पांच लाख की संपत्ति की चोरी
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह बसमत्ता गांव निवासी चुन्नू साह के घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित पांच लाख रुपये नकद राशि की चोरी कर ली गई है। चोरी की घटना को लेकर पीड़ित ने थाना में शिकायत दर्ज कराया। शिकायत पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित के अनुसार 15-16 की देर रात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह नींद खुलने के बाद कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ पाया और कमरे में रखा अलमीरा टूटा हुआ था। खोजबीन करने पर कमरे में रखा एक पीस 22 ग्राम का सोने का नेकलेस, दो पीस 10 ग्राम का झुमका, एक पीस 13 ग्राम का चेन, दो पीस पांच-पांच ग्राम का चेन, 16 ग्राम का एक पीस सोने का चेन, एक पीस तीन ग्राम का अंगुठी, 18 भर चांदी का दो पीस मठिया व 16 ग्राम का दो पीस पायल सहित अलमीरा में रखा पांच लाख रुपया गायब था। उसने बताया कि उनका पांडव ज्वेलर्स नाम का दुकान है। अपने दुकान से सारा जेवरात लेकर आए थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

देवघर नगर निगम में सैरातों की खुली डाक

  • वाहन प्रवेश शुल्क में 365 लाख की सबसे बड़ी बोली
  • वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तीन प्रमुख सैरातों की बंदोबस्ती पूरी, नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया
    देवघर/नगर संवाददाता। शुक्रवार को देवघर नगर निगम क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न सैरातों की खुली डाक की प्रक्रिया संपन्न हुई। यह खुली डाक नगर आयुक्त सह प्रशासक की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। खुली डाक के दौरान नगर निगम क्षेत्र की तीन प्रमुख सैरातों वाहन प्रवेश शुल्क वसूली, नेहरू पार्क वाहन शुल्क वसूली तथा शिवलोक परिसर वाहन पार्किंग शुल्क वसूली सह मेला, प्रदर्शनी आयोजन हेतु बंदोबस्ती के लिए बोलियां आमंत्रित की गईं। सभी सैरातों में निर्धारित न्यूनतम राशि से अधिक बोली लगाई गई, जिससे नगर निगम को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने की संभावना बनी है।
    वाहन प्रवेश शुल्क वसूली में सर्वाधिक बोली : वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूली के लिए न्यूनतम बंदोबस्ती राशि 362.00 लाख रुपये निर्धारित थी। इस सैरात के लिए आराध्यान कंस्ट्रक्शन प्रालि द्वारा 365.00 लाख रुपये की उच्चतम बोली लगाई गई। यह बंदोबस्ती अवधि 16 मई 2026 से 15 मई 2027 तक प्रभावी रहेगी। हालांकि, श्रावणी मेला एवं भादौ मेला की अवधि को इससे अलग रखा गया है।
    नेहरू पार्क सैरात में भी बढ़ी प्रतिस्पर्धा : नेहरू पार्क में वाहन शुल्क वसूली के लिए न्यूनतम राशि 34.00 लाख रुपये तय की गई थी। इस सैरात में सुधांशु कुमार द्वारा 35.00 लाख रुपये की उच्चतम बोली लगाई गई। इसकी बंदोबस्ती अवधि 13 जून 2026 से 12 जून 2027 तक निर्धारित की गई है, जिसमें श्रावणी मेला एवं भादौ मेला शामिल नहीं होंगे।
    शिवलोक परिसर की बंदोबस्ती भी तय : शिवलोक परिसर में वाहन पार्किंग शुल्क वसूली एवं मेला/प्रदर्शनी आयोजन हेतु न्यूनतम बंदोबस्ती राशि 22.00 लाख रुपये रखी गई थी। इस सैरात के लिए अर्चना मिश्रा ने 22.51 लाख रुपये की उच्चतम बोली लगाकर बंदोबस्ती प्राप्त की। इसकी अवधि 15 मई 2026 से 14 मई 2027 तक रहेगी, जबकि श्रावणी मेला एवं भादौ मेला की अवधि इससे बाहर रहेगी।
    अधिकारियों की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया : पूरी खुली डाक प्रक्रिया नगर आयुक्त सह प्रशासक की अध्यक्षता में पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार, नगर मिशन प्रबंधक कौशल किशोर, नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा, टैक्स दारोगा जय शंकर साह, रवि झा, सहायक शंकर चक्रवर्ती (लेखा सहायक) एवं प्रभाकर मिश्र सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। नगर निगम प्रशासन का मानना है कि समय पर सैरातों की बंदोबस्ती से निगम की आय में स्थिरता आएगी और शहर में नागरिक सुविधाओं के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

शिक्षक-अभिभावक की बैठक संपन्न
देवघर/संवाददाता। झारखण्ड शिक्षा परियोजना के निदेशक के आदेशानुसार शुक्रवार को को मध्य विद्यालय, रिफ्युजी कॉलोनी के सभागार में तृतीय विशेष शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इसमे बीआरपी राधेश्याम झा, शितांशु, सीआरपी कुमारी श्वेता, निर्वातमान पार्षद दिनेश यादव, विद्यालय प्रभारी अमिता मिश्रा, रुपेश मिश्रा, गीता कुमारी, अनिशा कुमारी के अलावा 144 बच्चे एवं 50-60 अभिभावक उपस्थित थ। बैठक मे 18 अभिभावकों, 4 सदस्यों एवं 4 शिक्षकों को शॉल एवं सर्टिफिकेट एवं रेल परीक्षा तथा उपस्थिति मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 बच्चों को अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं जौमेट्री बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा अतिथियों को पौधा एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। मंच संचालन रुपेश मिश्रा द्वारा किया गया।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store