• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि

May 21, 2026

उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

May 21, 2026

महेंद्र मुनि में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का शुभारंभ आज

May 21, 2026

प्रथम राज ने एसआईटी में पाई सफलता

May 20, 2026

किसान विरोधी हैं हेमंत सरकार : विधायक

May 20, 2026

भू अर्जन से जुड़े मामलों में लोगों को नहीं हो परेशानी : उपायुक्त

May 20, 2026

बाबा बैद्यनाथ सेवा फाउंडेशन की हुई बैठक

May 19, 2026

धरना-प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने की बैठक

May 19, 2026

जरूरतमंद को प्राथमिकता के आधर पर कल्याण विभाग की योजनाओं का दें लाभ : डीसी

May 19, 2026

एक दिवसीय कम्युनिटी चाइल्ड ग्रुप कार्यशाला का आयोजन

May 18, 2026

मातृभाषा व्यक्ति की अस्मिता की पहचान : बिद्रोह

May 18, 2026

नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक के मामले में प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग

May 18, 2026

12वीं के विकाय संकाय में आदित्य बना विद्यालय टॉपर

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

    महेंद्र मुनि में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का शुभारंभ आज

    जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि

    प्रथम राज ने एसआईटी में पाई सफलता

    किसान विरोधी हैं हेमंत सरकार : विधायक

    भू अर्जन से जुड़े मामलों में लोगों को नहीं हो परेशानी : उपायुक्त

    बाबा बैद्यनाथ सेवा फाउंडेशन की हुई बैठक

    धरना-प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने की बैठक

    जरूरतमंद को प्राथमिकता के आधर पर कल्याण विभाग की योजनाओं का दें लाभ : डीसी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि

by admin
May 21, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने जयंती पर प्रख्यात कवि स्वर्गीय सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की शब्द शिल्पी के रूप में विख्यात पंत जी ने नाटक, कहानी और निबंध के क्षेत्र में भी नई रचनाएं प्रस्तुत की, मगर मूलत: वे कवि के रूप में प्रसिद्ध रहे। हिंदी की आधुनिक कविता को प्रकृति और नई मानवीय चेतना से संपन्न करने के लिए पंत को सदैव साहित्य जगत में याद रखा जाएगा। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि स्वर्गीय पंत प्रकृति के सुकुमार कवि थे। नवीन धारा के प्रवर्तक एवं छायावादी युग के प्रतिनिधि कवि पंत जी की कविताओं में दार्शनिकता, विचारशीलता और मानवतावादी दृष्टिकोण का कलात्मक संयोजन मिलता है। स्वर्गीय पंत के साहित्य में प्रकृति प्रेम और सौंदर्य बोध के साथ कोमल भावनाओं की प्रचुरता है।

पूर्व मंत्री सह विधायक रामसेवक ने की बाबा मंदिर में पूजा
देवघर/वरीय संवाददाता। बुधवार को पुरुषोत्तम मास चतुर्थी तिथि को हथुआ (गोपालगंज) के विधायक एवं पूर्व मंत्री राम सेवक सिंह ने अपने पत्नी पुत्र डॉ. पप्पू कुमार सहित सपरिवार बाबा बैधनाथ का विधि विधान से पूजन व जलाभिषेक किया। उन्होंने बिहार एवं झारखंड के मंगल सुखद समृद्धि एवं शांति की कामना की। ज्ञात हो कि रामसेवक सिंह पूर्व में झारखंड जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं तथा बाबा बैद्यनाथ की प्रति उनकी आस्था एवं झारखंड के प्रति गहरी संवेदना है। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रतिनिधि के रूप में बेनी माधव झा, सतीश दास एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कार्तिक कर्म्हे, उनके निजी सहयोगी आदित्य कुशवाहा सहित उनके पुश्तैनी हथुआ राज के पुरोहित बिंदेश्वरी पंडा के वंशज उपस्थित थे।

जिले की पेयजल व्यवस्था हो दुरुस्त : डीडीसी
देवघर/वरीय संवाददाता। उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में पेयजल समस्या एवं जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित चापानलों एवं जलमीनारों की वर्तमान स्थिति, मरम्मत कार्य तथा मॉनिटरिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिले के सभी खराब एवं मरम्मत योग्य चापानल तथा जलमीनार की ऑनलाइन एंट्री अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया। साथ ही इस कार्य को पूर्ण कराने की जिम्मेदारी पेयजल विभाग के जिला समन्वयक को दी गई। यदि किसी क्षेत्र में चापानल अथवा जलमीनार खराब पाया जाता है तथा उसकी गलत रिपोर्टिंग की जाती है, तो संबंधित पदाधिकारी, कर्मी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रखंड स्तर पर पंचायत स्तरीय टास्क फोर्स के माध्यम से पेयजल स्रोतों की लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आमजनों को पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही ऐसे जलमीनार जो ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस के अंतर्गत हैं तथा संबंधित संवेदक द्वारा मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है, उन संवेदकों एवं संबंधित एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। आगे निर्देश दिया गया कि पी वी टी जी एरिया एवं दुरस्त क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की निगरानी स्वयं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी करें। इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है तथा आमजनों को सुचारु पेयजल उपलब्ध कराना सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में निदेशक डीआरडीए, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पी एच ई डी देवघर एवं मधुपुर, जिला अभियंता जिला परिषद देवघर अपने अपने टीम के साथ जुड़े थे तथा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने की मकान सूचीकरण और मकान गणना कार्यों की समीक्षा

  • डिजिटल माध्यम से होने वाली जनगणना के डाटा संकलन में बरतें पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करें कार्य
    -16 मई से 14 जून तक जिले भर में चलाया जा रहा है विशेष अभियान
    देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत जिला अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में जिले के अधिकारियों, चार्ज पदाधिकारियों और संबंधित कर्मियों ने भाग लिया।
    समयबद्ध और त्रुटिहीन कार्य पर जोर : बैठक के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आगामी जनगणना के प्रथम चरण के तहत 16 मई से 14 जून तक संचालित होने वाले मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि देश के इस बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस बार भारत की जनगणना आधुनिक तकनीक के समन्वय के साथ डिजिटल माध्यम से की जा रही है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि फील्ड से प्राप्त होने वाले आंकड़ों का संकलन पूरी सतर्कता, सटीकता और जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी नागरिक या मकान की जानकारी छूटने न पाए। साथ ही उपायुक्त ने वरीय अधिकारियों को चल रहे कार्यों की नियमित रूप से निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही आम नागरिकों को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक करने की बात कही ताकि वे प्रगणकों को सही और सटीक जानकारी उपलब्ध करा सके। मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर व मधुपुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मारवाड़ी युवा मंच ने किया अमृत धारा-2026 परियोजना का शुभारंभ
देवघर/वरीय संवाददाता। भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच द्वारा समाज सेवा के संकल्प के साथ स्थायी वाटर कूलर प्रोजेक्ट ‘अमृत धारा-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना की शुरुआत मारवाड़ी युवा मंच कार्यालय में वाटर कूलर स्थापित कर की गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्थायी वाटर कूलर एवं अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है, जिससे आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के वार्ड कमिश्नर एवं पूर्व अध्यक्ष विशाल सराफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच कार्यालय में किया गया। जहां मंच अध्यक्ष साकेत छावछारिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। मंच मीडिया प्रभारी प्रिंस सिंघल ने बताया कि मंच सदैव सामाजिक सरोकारों के कार्यों में अग्रणी रहा है तथा आगामी समय में भी जनहित के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने मंच की इस सेवा भावना की सराहना की। मौके पर अमृत धारा प्रभरी हर्ष जगनानी, सचिव सर्वेश मोदी, मुकेश अग्रवाल, अंकित सोंथालिया, अमरदीप शर्मा, रोहित सुल्तानिया, ऋषभ अग्रवाल, अमित छावछरिया, आनंद मोदी, राजेश जैन, अशोक सराफ, अर्पित मोदी,ध्रुव सिंघानिया आदि मौजूद थे।

अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल सफल

  • पीएम के नाम प्रेषित ज्ञापन सौंपा
    देवघर/वरीय संवाददाता। बुधवार को ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर बुधवार को देशभर में केमिस्टों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। जिले में भी सभी केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे।
    केमिस्ट एसोसिएशन ने अवैध और अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध किया। ज्ञापन में बिना वैध पर्चे के दवाओं की बिक्री और होम डिलीवरी पर रोक लगाने, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की अनुचित छूट नीति से छोटे लाइसेंसधारी केमिस्ट प्रभावित हो रहा है।
    जी एस आर 817(ई)व जी एस आर 220(ई)इन नियमों को तुरंत वापस लेने की मांग किया गया। देवघर जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने कहा कि कोविड के दौरान केमिस्ट फ्रंटलाइन हेल्थवर्कर की तरह सेवा देते रहे। बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी ऑनलाइन गतिविधियों पर कार्रवाई नहीं हुई। एसोसिएशन ने मरीजों की सुरक्षा के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की। हड़ताल पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। साथ ही एसोसिएशन ने जरूरतमंद मरीजों को आपातकालीन दवाएं उपलब्ध कराने का दायित्व भी निभाया। मौके पर सभी दवा दुकानदार अपने दुकानों के समक्ष दुकान बंद कर मुस्तैद दिखे।

महिला से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, बुजुर्ग समेत तीन पर कुल्हाड़ी से हमला

  • शिकायत कर लौट रहे परिवार पर आरोपी ने बोला हमला, एक की हालत गंभीर

देवघर/संवाददाता। बिहार के जमुई जिले के चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज आरोपी ने एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों पर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में 60 वर्षीय किस्टू झा, उपेश झा और उद्रेश झा शामिल है। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। घायलों ने बताया कि गांव की एक महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ की जा रही थी। महिला घर में अपने बच्चे के साथ अकेली रहती है, जबकि उसका पति कोलकाता में मजदूरी करता है। घटना की शिकायत लेकर उपेश झा मंगलवार की शाम चन्द्रमंडी थाना पहुंचे थे। थाना में आवेदन देने के बाद जब वह वापस घर लौट रहे थे, तभी आरोपी ने घर के समीप उन पर हमला कर दिया। बताया गया कि आरोपी ने उपेश झा पर कुल्हाड़ी और डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। शोर सुनकर जब उनके भाई उद्रेश झा और पिता किस्टू झा बचाने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन सभी घायलों को इलाज के लिए पहले चकाई अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को किस्टू झा की हालत अधिक गंभीर होने पर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर चन्द्रमंडी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने ब्लेड से काटा गला

  • गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच
    देवघर/चितरा/संवाददाता। जिले के चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकराहा गांव में आर्थिक तंगी से परेशान एक मजदूर द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। मजदूर की पहचान अर्जुन बाउरी के रूप में हुई है। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, अर्जुन बाउरी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह नशे का आदी था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से आर्थिक परेशानियों और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। इसी तनाव में आकर उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया। घटना के समय परिजनों ने अर्जुन को खून से लथपथ हालत में देखा। उपरांत घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल मजदूर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर चितरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बढ़ती आर्थिक परेशानियां और मानसिक तनाव का सबसे अधिक असर गरीब मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बन ठगी करने वाला गिरफ्तार

  • एक आरोपी गिरफ्तार व एक किशोर निरुद्ध
    देवघर/संवाददाता। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के निर्देशन में 19 मई को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर जिले में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी तरीके से एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी एवं गूगल पर फोनपे कस्टमर केयर बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणजीत मंडल निवासी खमरबाद, थाना मारगोमुंडा, जिला देवघर के रूप में हुई है। वहीं एक विधि-विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को अपने झांसे में लेते थे। इसके बाद एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से कार्ड बंद होने की बात कहकर उसे दोबारा चालू कराने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड एवं दो प्रतिबिंब सिम बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है। छापेमारी दल में साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी विशेश्वर कुमार, मारगोमुंडा थाना के पुअनि साहेबराम किस्कू तथा अन्य सशस्त्र बल शामिल थे। देवघर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान कॉल या लिंक से बचने की अपील की है।

ब्राउन शुगर कारोबार पर देवघर पुलिस का शिकंजा

  • अंतरजिला गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो लाख का ब्राउन शुगर भी बरामद
    देवघर/संवाददाता। देवघर पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लगभग दो लाख रुपये मूल्य की 8.43 ग्राम ब्राउन शुगर और कांड में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जेल भेजे गए आरोपियों में देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया सर्कुलर रोड निवासी गौतम महथा तथा दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिंघनी निवासी फिरोज अंसारी शामिल है। जानकारी के अनुसार, देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के दहीजोरी-लेटवावरण जाने वाली सड़क के तिराहा मोड़ के पास गौतम महथा ब्राउन शुगर बेचने के लिए पहुंचा हुआ है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम में मोहनपुर थाना प्रभारी सालो हेम्ब्रम, बाबा मंदिर थाना के एसआई प्रिय रंजन कुमार, मोहनपुर थाना के पुअनि मनेन्द्र कुमार, तकनीकी शाखा के आरक्षी रियाजुल हक, धीरज कुमार, प्रभात कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से गौतम महथा को ब्राउन शुगर के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर गौतम ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले सरगना के रूप में हंसडीहा निवासी फिरोज अंसारी का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर फिरोज अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया।
    पहले से दर्ज हैं कई मामले : गिरफ्तार आरोपी गौतम महथा के खिलाफ नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित पांच मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

बरनवाल धर्मशाला के सामने वृद्धा का मिला शव
देवघर/संवाददाता। देवघर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-जसीडीह मुख्य सड़क पर बरनवाल धर्मशाला के सामने बुधवार सुबह एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह के समय जब राहगीर वहां से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़ी महिला पर पड़ी। पहले लोगों को लगा कि महिला अचेत अवस्था में है, लेकिन पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची ओर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय वार्ड पार्षद अनूप बरनवाल ने बताया कि मृत महिला लंबे समय से उसी इलाके में रहकर भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती थी। वह अक्सर बरनवाल धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में दिखाई देती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था और वह अधिकतर समय सड़क किनारे ही बिताती थी। रात में भी वह उसी इलाके में सो जाती थी। हालांकि, महिला की पहचान और उसके परिजनों के संबंध में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

जसीडीह पार्किंग क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
देवघर/संवाददाता। जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात को पार्किंग एरिया में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले में संथाली निवासी संदर्भ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घायल संदर्भ कुमार ने बताया कि वह जसीडीह पार्किंग क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पेट पर वार किया, जिससे चाकू पेट में ही फंस गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। दर्द से तड़प रहे युवक ने किसी तरह खुद ही पेट में फंसा चाकू बाहर निकाला। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल युवक को तुरंत देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक के पेट में गहरा जख्म हुआ है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग क्षेत्र में वर्चस्व और आपसी रंजिश को लेकर यह हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि पार्किंग संचालन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने अब तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से पूछताछ की तथा आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

अनियंत्रित हाइवा ने टोटो व बाइक को मारी टक्कर, टोटो चालक की मौत

  • बाइपास रोड पर देर रात हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति
    देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड स्थित केनरा बैंक के समीप मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने टोटो एवं बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में टोटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और देर रात सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने जांच के बाद करीब 60 वर्षीय टोटो चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पहचान के लिए अस्पताल में सुरक्षित रख दिया। वहीं हादसे में घायल बाइक सवार बिहार के बांका जिला निवासी राजीव रंजन तथा नगर थाना क्षेत्र के बारमसिया निवासी रौशन कुमार की हालत गंभीर बताई गई। दोनों के पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया। बुधवार को मृतक टोटो चालक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक की पहचान करीब 60 वर्षीय रामनाथ सिंह के रूप में हुई है। वह बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के हरैल गांव का निवासी था। वर्तमान में वह देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के नावाडीह में किराये के मकान में रहकर टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इधर, नगर पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले हाइवा को जब्त कर लिया है। हालांकि चालक घटना के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

May 21, 2026

महेंद्र मुनि में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का शुभारंभ आज

May 21, 2026

जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि

May 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store