• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

महेंद्र मुनि में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का शुभारंभ आज

May 21, 2026

उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

May 21, 2026

जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि

May 21, 2026

प्रथम राज ने एसआईटी में पाई सफलता

May 20, 2026

किसान विरोधी हैं हेमंत सरकार : विधायक

May 20, 2026

भू अर्जन से जुड़े मामलों में लोगों को नहीं हो परेशानी : उपायुक्त

May 20, 2026

बाबा बैद्यनाथ सेवा फाउंडेशन की हुई बैठक

May 19, 2026

धरना-प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने की बैठक

May 19, 2026

जरूरतमंद को प्राथमिकता के आधर पर कल्याण विभाग की योजनाओं का दें लाभ : डीसी

May 19, 2026

एक दिवसीय कम्युनिटी चाइल्ड ग्रुप कार्यशाला का आयोजन

May 18, 2026

मातृभाषा व्यक्ति की अस्मिता की पहचान : बिद्रोह

May 18, 2026

नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक के मामले में प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग

May 18, 2026

12वीं के विकाय संकाय में आदित्य बना विद्यालय टॉपर

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

    महेंद्र मुनि में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का शुभारंभ आज

    जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि

    प्रथम राज ने एसआईटी में पाई सफलता

    किसान विरोधी हैं हेमंत सरकार : विधायक

    भू अर्जन से जुड़े मामलों में लोगों को नहीं हो परेशानी : उपायुक्त

    बाबा बैद्यनाथ सेवा फाउंडेशन की हुई बैठक

    धरना-प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने की बैठक

    जरूरतमंद को प्राथमिकता के आधर पर कल्याण विभाग की योजनाओं का दें लाभ : डीसी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

महेंद्र मुनि में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का शुभारंभ आज

by admin
May 21, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार से शनिवार तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। इस कार्यशाला में झारखंड और बिहार प्रांत के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्यों सहित एटीएल से जुड़े आचार्यों का समागम होगा। इस समागम में एटीएल के अधिक से अधिक उपयोग और बच्चों की कल्पनाओं को समग्र रूप से विकास करने पर कई बैठकें होगी । बैठक मे परिचर्चा और गोष्ठियां संपन्न की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने बताया की इस कार्यशाला में 100 से भी अधिक प्रधानाचार्यों और आचार्यों की आने की सूचना प्राप्त हुई है। इस हेतु विद्यालय में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

भारत स्काट्स एंड गाइड्स का राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण जारी

  • प्रतिभागियों को सुबह की ताजी हवा के महत्व को समझाया
    मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय बावनबीघा स्थित टीटीसी ट्रेनिंग पार्क मे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का पांच दिवसीय राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर परीक्षा शिविर के तीसरे दिन बुधवार को सुहावनी सुबह बीपी सिक्स अभ्यास के साथ शुरू हुआ। शिविर में प्रतिभागियों ने ताजी हवा के महत्व को समझा। इसके बाद वर्दी, पहनावे, स्मार्टनेस, टेंट, लेआउट, नेतृत्व आदि का निरीक्षण किया गया। ध्वजारोहण समारोह के बाद, प्रशिक्षण शिविर पूरे उत्साह के साथ शुरू हुआ। जिसमें प्रतिभागियों के व्यावहारिक ज्ञान का परीक्षण एम्बुलेंसकर्मी, आपदा तैयारी, रैम्बलर बैज, पारिस्थितिकीविद् और गश्ती अग्रणी परियोजना पर किया गया। इसके बाद मृदा संरक्षणकर्ता, स्वच्छता संवर्धक, सामुदायिक कार्यकर्ता, साक्षरता, स्वास्थ्यकर्मी आदि जैसे प्रवीणता बैजों की परीक्षा ली गई।

वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा किया धरना-प्रदर्शन

  • हेमंत सरकार की कथनी और करनी में काफी पर्क : रणधीर सिंह
  • सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने किया धरना-प्रदर्शन
  • धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
    सारठ/संवाददाता। झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देश पर सारठ प्रखंड भाजपा द्वारा बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सारठ सीओ को राज्यपाल को प्रेषित मांग पत्र सौंपा।
    धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने सरकार पर वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार के कथ्ननी और करनी में काफी फर्क है। चुनाव पूर्व किये गये वादे को राज्य सरकार पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ, लेकिन सरकार ने राहत देने के बजाय उन्हें उपेक्षित छोड़ दिया है। सरकार ने किसानों से धान खरीद के लिए 3200 रुपए समर्थन मूल्य देने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन के डिजिटलीकरण और खातों को ऑनलाइन कराने के नाम पर अंचल कार्यालयों में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है और किसानों व ग्रामीणों से हजारों रुपये घूस मांगी जा रही है। उन्होंने ‘मइया सम्मान योजना’ को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि योजना के नाम पर वोट लेने के बाद अब सत्यापन के बहाने महिलाओं को भीषण गर्मी में ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

क्या है पार्टी की मुख्य मांगें : किसानों के धान अधिप्राप्ति का भुगतान अविलंब करने, किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा अविलंब लागू करने, ओला वृष्टि से किसानों के सब्जी-फलों के नुकसान का आकलन कर मुआवजे का भुगतान करने, किसानों को खरीफ फसल बुआई के लिए बीज का वितरण करने, किसानों के खरीफ फसल के लिए डीएपी और यूरिया खाद सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने, आम जनता के लिए पीने का पानी की समुचित व्यवस्था कराने, निर्बाध बिजली देने, प्रधानमंत्री आवास और घरेलू कार्यो के लिए सस्ते दामों पर बालू उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगें शामिल है।

बंगाल जैसी होगी झारखंड की हालत : राज पलिवार

  • राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
    सारवां/संवाददाता। राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल के प्रेषित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राज पलिवार ने कहा कि हेमंत सरकार की कथनी और करनी में काफी फर्क है। इस सरकार की भी हालत बंगाल की तरह हो जाएगी। धरना के बाद 12 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया। जिसमें किसानों के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपए प्रति क्विंटल करने, किसानों धान के बकाया राशि का भुगतान अविलंब करने, बेमौसम बारिश और भारी ओलावृष्टि के कारण किसानों को हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार को तत्काल अपने स्तर से सर्वे कराकर किसानों को नुकसान का वास्तविक एवं जमीन आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा भुगतान करने, किसानों को सब्सिडी पर ससमय खाद बीज और कृषि उपकरण उपलब्ध कराने, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में लागू किया गए मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना को हेमंत सरकार ने बंद कर रखा है इसे पुन: चालू करने, राज्य सरकार ने किसानों की ऋण माफी की सीमा को 50 हजार से बढ़कर 2 लाख रुपया करने, राज्य के किसानों की खेती के लिए मानसून पर निर्भरता अधिक है समुचित सिंचाई की व्यवस्था करने, आज भी अधिकांश किसान जानकारी के अभाव में पुरानी तकनीक और पारंपरिक तरीके से ही खेती कर रहे हैं इसलिए राज्य के किसानों को उच्च तकनीकी को लेकर जागरूक करने, कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग इकाई की भारी कमी के दिशा में सरकार विशेष व्यवस्था करें, फसल बीमा योजना, पशुधन बीमा योजना के सभी अवरोध को दूर करने किसानों को नि:शुल्क बिजली के अपने वादे को सरकार द्वारा पूरी ईमानदारी से धरातल पर उतारने के साथ ही निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने, किसानों को 450 रुपए प्रति सिलेंडर गैस उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें शामिल है। मौके पर जिला महामंत्री सुनीता सिंह जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदोरिया जिप सदस्य जितेन्द्र सिंह पूर्व अध्यक्ष बलराम पौद्दार, सुधीर सिंह संजय प्रसाद, राजेश सिंह, विकास राउत सहित अन्य विभिन्न नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना-प्रदर्शन
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर गड़िया में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ राज्य के युवाओं, किसानों के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। मधुपुर भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष अनुप भैया की अध्यक्षता में किए गए प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, नगर अध्यक्ष रवि रवानी, मनोहर चौधरी मधुपुर ग्रामीण, मधुपुर नगर, बुढ़ई प्रखण्ड के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता की उपस्थिति में राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि राज्य सरकार ने अपने घोषणापत्र में किसानों को धान का 3200 रुपए प्रति क्विटंल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, किसानों को किफायती दर पर खाद, बीज, कृषि उपकरण, निर्बाध बिजली, पानी देने का वादा कर भूल गई। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी हैं। हेमंत सरकार के कार्यकाल में राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है। मौके पर पार्टी जिला उपाध्यक्ष अधीर चन्द्र भैया, संजय यादव, पप्पु यादव, विनय वर्मा, विनोद गोंड, मिति कुमारी, मालती सिन्हा, अवध भैया, भरतलाल भैया, अशोक गोंड, गोपाल मोदी,रनिंदर भैया उमेश सिंह, सुनिता जयसवाल, विक्की सिंह बिनोद गोंड, मदन यादव, नारायण मंडल, महेंद्र भोक्ता, अजय भैया, प्रकाश गुप्ता, दिनेश यादव, धनंजय रवानी, अंकुश बर्नवाल, जय प्रकाश सिंह, एनुल होड़ा गोविन्द यादव, मदन यादव, गोपी बर्मन,मनोज सिंह, प्रहलाद यादव, आनंद यादव, अजीत खंडेलवाल, फुलेश्वर मंडल, प्रदीप पांडेय, पंकज दास समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

जमीन विवाद में मारपीट, पुलिस से शिकायत
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोंदलवाली गांव निवासी शांति देवी ने थाना में आवेदन देकर जमीन विवाद में मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करायी है। आवेदन में बताया गया कि गांव के विनोद मंडल सहित अन्य तीन लोगों द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। जब पति बचाने के लिए आए तो उसे भी मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

प्रधनमंत्री मातृ वंदना योजना की सफलता को ले सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण
सारवां/संवाददाता। प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीडीपीओ रजनीश कुमार की देखरेख में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत पीएमएमवीआई योजना के तहत 18 वर्ष से 55 वर्ष तक के सभी आयु वर्ग के गर्भवती महिलाओं और धात्री माताएं जो सामाजिक और आर्थिक रूप से काफी पिछड़े हैं, उनको योजना का लाभ दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान कहा गया लाभुक महिलाओं को मातृत्व लाभ की राशि मिल सके इसके लिए उसका आधार कार्ड, बैंक खाता या डाकघर का खाता सर्वे कर जोड़ें लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से योजना का लाभ दिया जाएगा। मौके पर कहा कि पहला बच्चा होने पर योजना के तहत 5 हजार और दूसरा बच्चा में लड़की होने पर 6 हजार दिया जाएगा। इस अवसर पर कहा कि सभी को पोषण ट्रैकर एप से जोड़ें और वैसे लाभुकों को जिसका तीसरा बच्चा है या चौथा बच्चा है उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस अवसर पर पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी, स्नेह लता कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रमिला यादव, गीता कुमारी सिंह, सुमित्रा वर्मा,इंदु कुमारी झा, कमलावती देवी, सविता देवी, चंदा देवी, बीपी कुमारी, निभा देवी, विभा कुमारी, पुतुल कुमारी, मीना देवी माधुरी देवी सहित अन्य सेविकाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

भारत की जनगणना के तहत प्रगणक पहुंच रहे हैं डोर टू डोर

  • मकान सूचीजरण के साथ 33 सवालों के ले रहे हैं जवाब
    पालोजोरी/संवाददाता। भारत की जनगणना शुरू हो गई है। जनगणना के शुरू होते ही प्रगणक और पर्यवेक्षक डोर टू डोर पहुंच रहे हैं। प्रगणक द्वारा पहले चरण में मकान सूचीजरण का काम किए जाने के साथ परिवार से 33 सवालों के जवाब भी ले रहे हैं। कोविड संक्रमण को लेकर 2021 की जगह अब 2026-2027 की जनगणना शुरू हुई है। ट्रेनिंग के बाद प्रगणक को आवंटित हाउस होल्ड जाकर पहले चरण का काम पूरा करना है। पालोजोरी बाजार के नवाडीह स्थित मकानों में बुधवार को प्रगणक राजेश कुमार साह डोर टू डोर जाकर मकानों का सूचीकरण कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह से डिजिटल हो रही है। जनगणना का दूसरे और अंतिम चरण का काम अगले वर्ष फरवरी महीने में होगा।

ऑनलाइन दवा की बिक्री के विरोध में दवा दुकानों ने की हड़ताल
पालोजोरी/संवाददाता। ऑनलाइन दवा की बिक्री के विरोध में बुधवार को ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले पालोजोरी में सभी दवा दुकानें बंद रखी गई। ऑनलाइन दवा की बिक्री के अलावे कॉरपोरेट द्वारा भारी छूट दिए जाने और नकली दवा की मार्केटिंग के खिलाफ पालोजोरी के सभी दवा दुकानदार सुबह से दुकान बंद कर हड़ताल पर रहे। दवा दुकानें बंद रहने से सुबह से ही लोगों को परेशानी हुई। दवा दुकानों से बगैर दवा लिए ही लोगों को वापस जाना पड़ा। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन पालोजोरी इकाई के अध्यक्ष जय प्रकाश केडिया और सचिव आनन्द दे ने बताया कि लोगों को परेशानी हो रही है, इससे उन्हें भी तकलीफ हो रही है। एसोसिएशन के आह्वान पर बंदी की गई है।

भाजपा नेता के प्रयास से गांव में लगा ट्रांसफार्मर
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। भाजपा जिला मंत्री जयकांत मंडल के प्रयास से प्रखंड के ब्िंांझा पंचायत अंतर्गत कुरवा गांव के लोगों को 63 केवीए का ट्रांसफार्मर मिला। यह जानकारी पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंजूर अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की थी और इसकी सूचना जिला मंत्री को दी थी। बुधवार को इसका उद्घाटन जिला मंत्री जयकांत मंडल व अधिकारी पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंजूर अंसारी ने सामूहिक रूप से किया। इस अवसर पर बरसात अंसारी, बदरुद्दीन अंसारी , खुर्शीद अंसारी, बेलाल अंसारी, सद्दाम अंसारी, शहीद अंसारी, जैनुल मियां, अब्बास मियां आदि ग्रामीण मौजूद थे।

दो लोगों को मिले उनके मिसिंग मोबाइल फोन
पालोजोरी/संवाददाता। बीते दिनों मिसिंग हुए वैसे मोबाइल फोन पुलिस के द्वारा ढूंढ लिए गए हैं, जिसकी शिकायत पालोजोरी थाने में की गई थी। बुधवार को थाना प्रभारी संजय कुमार ने नवाडीह की खैरिया देवी और तेतरिया के सुनील कुमार यादव को उनके खोए मोबाइल वापस लौटा दिए। पुलिस की तकनीकी सेल के जरिए खोए मोबाइल को ढूंढा गया है।

सारवां/संवाददाता। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन का केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड क्षेत्र के दवा दुकानदारों ने बुधवार को अपनी दुकानें बंद रखी। दुकानदारों ने कहा कि ऑनलाइन दवा की बिक्री तुरंत बंद हो, साथ ही कॉर्पोरेट द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने, नकली दवा से देश को बचाने को लेकर आज हड़ताल रखी गई। वही क्षेत्र के दवा दुकानों के बंद रहने से विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीज को दवा को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

अभाविप ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर नगर ईकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा झारखंड सरकार द्वारा लागू किए जा रहे क्लस्टर सिस्टम के विरोध में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने सरकार के विरोध मे नारेबाजी करते हुए इस निर्णय को छात्र विरोधी बताया। कार्यक्रम के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने से क्षेत्र के महाविद्यालयों में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस व्यवस्था के कारण छात्रों को दूर-दराज के महाविद्यालयों में जाकर पढ़ाई करनी पड़ेगी, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ेंगे। विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों की पढ़ाई पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
छात्र नेताओ ने कहा कि यदि सरकार जल्द से जल्द इस छात्र विरोधी निर्णय को वापस नहीं लेती है तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने सरकार से क्लस्टर सिस्टम को तत्काल वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। मौके पर परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुदामा यादव, आशीष कुमार यादव, दिवाकर कुमार, राहुल मंडल, पीतांबर मरांडी, राज मंडल, सागर रज़ाक, सूरज कुमार, सचिन कुमार, रविशंकर कुमार, प्रिंस यादव, सुमित कुमार, बाबू कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष राउत, प्रिंस कुमार, राम कुमार, राहुल भैया, श्रीधर मंडल, शैलेश कुमार, आयुष कुमार, पवन कुमार, लकी कुमार, अमन, शल्टू कुमार, कर्मवीर कुमार, प्रदीप यादव समेत दर्जनों छात्र मौजूद थे।

मधुपुर पॉलिटेक्निक में शैक्षणिक सीटों का विस्तार

  • मधुपुर पॉलिटेक्निक प्रमुख तकनीकी संस्था है जो इंजीनियरिंग शिक्षा मे उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है : प्राचार्य
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर प्रखंड के राजाभिटा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज मे बुधवार को कॉलेज प्रशासन ने प्रेस कांफ्रेंस कर आधिकारिक तौर पर अपने शैक्षणिक बुनियादी ढांचे के विस्तार का घोषणा किया । मौके पर प्राचार्य डॉ. जय प्रकाश केशरी ने सभी विभागों के प्रमुखों के साथ तीन प्रमुख शाखाओं में छात्र प्रवेश क्षमता में वृद्धि की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त संस्थान ने इन्हीं शाखाओं के लिए समर्पित कामकाजी पेशेवर सीटें शुरू की हैं । कहा कि वर्तमान में उद्योग में कार्यरत व्यक्तियों को अपने पेशेवर करियर को जारी रखते हुए अपनी योग्यताओं को उन्नत करने की अनुमति मिलती है। प्लेसमेंट और छात्र विकास में उत्कृष्टता के संबंध में डॉ. केशरी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में लगभग 96 प्रतिशत प्लेसमेंट छात्र-छात्राओं को मिला है। इसमें कई सरकारी और प्रमुख गैर सरकारी संस्थानों में अपना योगदान दे रहे हैं। यह मधुपुर पॉलिटेक्निक के तकनीकी प्रशिक्षण की गुणवत्ता का प्रमाण है। संस्थान अपने छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कॉलेज सामाजिक विकास, नेतृत्व कौशल और पाठ्येतर जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए मासिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है।
    मधुपुर पॉलिटेक्निक एक प्रमुख तकनीकी संस्थान है जो इंजीनियरिंग शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्योग-प्रासंगिक पाठ्यक्रम और व्यावहारिक कौशल पर ध्यान देने के साथ, संस्थान क्षेत्र में तकनीकी कार्यबल को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मौके पर उप प्राचार्य मुकुल सहाय, एचओडी माइनिंग मोहम्मद साहिल रेहान, एचओडी सिविल शहनवाज अशरफ अंसारी, एचओडी बीएसएच चक्रधर महतो, सीईए एचओडी जितेंद्र कुमार राणा, कैंम्पस सुपरवाइजर रवि पाण्डेय , अभय सिंह आदि मौजूद थे।

सारठ अंचल का एडीसी ने किया औचक निरीक्षण
सारठ/संवाददाता। एडीसी हीरा कुमार ने बुधवार को सारठ अंचल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बारी-बारी से सभी अंचलकर्मियोंं का परिचय लेते हुए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। बताया कि आपदा व राजस्व से जुडी अन्य समस्याओं का निरीक्षण किया गया। कुछ कमियां पायी गई है, उन कमियों को सक्षम पदाधिकारी के स्तर से जल्द सुधार कर लेने का निर्देश भी दिये गये हैं। जांच के दौरान अंचल अधिकारी कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा, अंचल निरीक्षक विभास कुमार, सहायक ओमप्रकाश मंडल समेत अन्य अंचलकर्मी भी मौजूद थे।

वज्रपात से मासूम समेत दो बैल और एक बकरे की मौत
चितरा/संवाददाता। चितरा थाना क्षेत्र के तिलैया गांव स्थित बाउरी पाड़ा में बुधवार की शाम हुई तेज बारिश और आसमानी बिजली ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। अचानक हुए भीषण वज्रपात की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक अंकित बाउरी की जान चली गई। वहीं घर में बंधे दो बैल और एक बकरे की भी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अंकित बाउरी, मिलन बाउरी का एकलौता पुत्र था और वह स्थानीय विद्यालय में छठी कक्षा का छात्र था। बताया जाता है कि बुधवार शाम तेज बारिश के दौरान अंकित अपने घर के अंदर मौजूद था। इसी बीच अचानक जोरदार गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। बिजली की चपेट इतनी भयावह थी कि अंकित गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वज्रपात की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर के पास बंधे दो बैल और एक बकरा भी इसकी चपेट में आ गए, जिससे तीनों जानवरों की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार पर अचानक टूटे इस दुख के पहाड़ से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही चितरा थाना के एसआई शेतलाल बारला सदलबल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए छानबीन शुरू कर दी। प्रशासन की ओर से आगे की प्रक्रिया की जा रही है। घटनास्थल पर जमुआ मुखिया नीतू कुमारी, आदित्य सिंह, सिंधु सिंह, तारापद अड्डी, सुशील अड्डी, राघव राय, विपिन टुडू, दीपक यादव, सुधीर बाउरी, अर्जुन मंडल, राजकिशोर टुडू, दिलीप बाउरी, गुड्डू मल्लिक, दिलीप बाउरीसहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

केन्द्रीय मंत्री से मिले मंत्री हफीजुल हसन
मधुपुर/संवाददाता। न्यू दिल्ली में भारत सरकार के संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने बुधवार को शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर झारखंड राज्य के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक एवं अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही झारखंड राज्य की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनहितकारी अबुआ सरकार की योजनओं को और अधिक मजबूत एवं जनोन्मुख बनाने को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। यह मुलाकात झारखंड के विकास, सामाजिक समरसता एवं अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान की दिशा में सकारात्मक और महत्वपूर्ण साबित होगी। साथ में झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सालोमन भी उपस्थिति रही।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

May 21, 2026

महेंद्र मुनि में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का शुभारंभ आज

May 21, 2026

जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि

May 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store