• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल

November 3, 2026

भाजपा कार्यकर्ता नंदलाल रजक के निधन पर जिलाध्यक्ष ने जताया शोक

November 3, 2026

नाली निर्माण के बाद जलजमाव, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

November 3, 2026

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन देवघर से लखोरिया तक फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

November 2, 2026

1.59 करोड़ रुपये की लागत से लालगढ़-बसकुप्पी पथ का होगा निर्माण व सुदृढ़ीकरण

November 2, 2026

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के देवघर आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

November 2, 2026

राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

November 1, 2026

निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन

November 1, 2026

चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन पर काटा केक, जरूरतमंदों में बांटे फल

November 1, 2026

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल

October 31, 2026

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

October 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल

    भाजपा कार्यकर्ता नंदलाल रजक के निधन पर जिलाध्यक्ष ने जताया शोक

    नाली निर्माण के बाद जलजमाव, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

    महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन देवघर से लखोरिया तक फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

    1.59 करोड़ रुपये की लागत से लालगढ़-बसकुप्पी पथ का होगा निर्माण व सुदृढ़ीकरण

    भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के देवघर आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

    राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

    निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन

    चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन पर काटा केक, जरूरतमंदों में बांटे फल

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल

by admin
November 3, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुमराडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में कुन्नी देवी (38) घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं, मारपीट की इस घटना में लालमोहन रवानी (30) भी घायल हो गए। उनका सीएचसी में इलाज किया गया। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया था।

डायलिसिस मरीजों की मदद को आगे आया इनर व्हील क्लब, सालभर जारी रहेगा सेवा अभियान

  • आर्थिक रूप से कमजोर मरीज को सरिता ठाकुर ने दी आर्थिक सहायता, अध्यक्ष डॉ. ममता किरण बोलीं- इलाज के अभाव में नहीं छूटे किसी का जीवन
    देवघर। नगर संवाददाता। जरूरतमंदों की सेवा और मानवीय संवेदना को धरातल पर उतारते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर का डायलिसिस मरीज सहायता अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को क्लब की ओर से एक जरूरतमंद डायलिसिस मरीज को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। क्लब की अध्यक्ष डॉ. ममता किरण की अध्यक्षता में आयोजित सेवा कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्य सरिता ठाकुर ने मरीज को आर्थिक सहायता देकर उपचार जारी रखने में सहयोग किया। क्लब का यह अभियान वर्षभर संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर डायलिसिस मरीजों को नियमित सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि पैसों की कमी उनके इलाज में बाधा न बने। डायलिसिस की प्रक्रिया मरीजों के लिए लंबे समय तक चलने वाली चुनौती होती है। इसके कारण मरीज के साथ-साथ पूरे परिवार को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे मुश्किल समय में इनर व्हील क्लब की यह पहल जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत का सहारा बन रही है। अध्यक्ष डॉ. ममता किरण ने कहा कि सेवा किसी एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है। क्लब का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी जरूरतमंद मरीज का उपचार प्रभावित नहीं हो। उन्होंने कहा कि मानवीय संवेदना और सामूहिक सहयोग के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इनर व्हील क्लब भविष्य में भी इस अभियान को जारी रखते हुए डायलिसिस करा रहे जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

खागा में जेएलकेएम का संगठन विस्तार

  • मुरारी मोहन महतो बने प्रखंड अध्यक्ष, बबलू महतो को मिली खागा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी
    चितरा/संवाददाता। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से सोमवार को खागा मैदान में संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवघर जिला अध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा ने की। इस दौरान लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में सर्वसम्मति से मुरारी मोहन महतो को पालोजोरी प्रखंड अध्यक्ष, सपन रूज को वरीय उपाध्यक्ष, राहुल महतो को महासचिव, उगन यादव को उपाध्यक्ष, जनार्दन ठाकुर को सचिव, नीरज रवानी को कोषाध्यक्ष तथा सुमन कुमारी को महिला प्रखंड संयोजिका बनाया गया। वहीं, संगठन विस्तार के तहत खागा मंडल का गठन कर बबलू महतो को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ गांव एवं पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार करें तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं।
    कार्यक्रम में महासचिव पवन रवानी, दीपक महतो, लखीराम महतो, राजेश यादव, सपन रूज, जिला महासचिव खुशवंत प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी विशाल राउत, चंद्रशेखर यादव, टिंकू पोद्दार, शमशेर आलम, भूदेव महतो एवं मौलाना मसूद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
  • राधा-कृष्ण के बाल रूप में सजे नन्हे कलाकार
    संस्कार भारती की प्रतियोगिता में बिखरी भारतीय संस्कृति की छटा
  • पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, महेश राय व डॉ राजीव रंजन ने किया उत्साहवर्धन, चार वर्गों में प्रतिभागियों ने मारी बाजी
  • अंशिका झा और अनन्या एंजेल को गायन के लिए मिला विशेष सम्मान
    देवघर/नगर संवाददाता। भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से संस्कार भारती देवघर इकाई की ओर से श्रीकृष्ण एवं श्रीराधा बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के आकर्षक स्वरूप में सजकर पहुंचे। बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अतिथियों का तिलक, आरती, बैज, अंगवस्त्र और पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। इसके बाद संस्कार भारती के कलाकारों ने ध्येय गीत और वंदे मातरम की प्रस्तुति दी। स्वागत भाषण इकाई अध्यक्ष रामसेवक सिंह गुंजन ने किया। जिला संयोजक अभिषेक सूर्य ने कहा कि बच्चों को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना आज समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विभाग प्रचारक विगेंद्र जी, जिला संघचालक गणेश वर्णवाल, एम्स देवघर के डॉ. मनीष राज, डॉ. निरंजन कुमार, डॉ. विनीता, डॉ. अभिनव और दंत चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन शामिल हुए। अध्यक्षता प्रेम मंदिर के अध्यक्ष महेश राय ने की।
    चार वर्गों में बच्चों ने दिखाया हुनर
    प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण और श्रीराधा बाल रूप सज्जा के दो-दो वर्ग बनाए गए थे। श्रीकृष्ण प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में आयांश प्रथम, शिवांगी द्वितीय और रिवांस तृतीय रहे। श्रीराधा प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में शिवांग मेहता प्रथम, नव्या झा द्वितीय और शान्वी झा तृतीय स्थान पर रहे। श्रीकृष्ण प्रतियोगिता के द्वितीय वर्ग में अक्षर अव्युक्त ने प्रथम, सूर्यांश शर्मा ने द्वितीय और अतिमन्यु कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रीराधा प्रतियोगिता के द्वितीय वर्ग में अक्षय रंजन प्रथम, मानवी कश्यप द्वितीय और नायरा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
    संस्कृति ही हमारी पहचान : रणधीर सिंह
    पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और सांस्कृतिक चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विगेंद्र जी ने कहा कि संस्कारों से युक्त पीढ़ी ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकती है। गणेश वर्णवाल ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को प्रेम, कर्तव्य, धर्म और लोककल्याण का प्रेरणास्रोत बताया। डॉ. मनीष राज और डॉ. निरंजन कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और मानसिक प्रसन्नता को बढ़ावा देती हैं। अध्यक्षीय संबोधन में महेश राय ने ऐसे आयोजनों को समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का सराहनीय प्रयास बताया। इस दौरान गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभा और योगदान के लिए अंशिका झा तथा अनन्या एंजेल को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रामसेवक सिंह गुंजन, अभिषेक सूर्य, राजनंदनी, सुनील विश्वकर्मा, गीता कुमारी, संतोष कुमार, विजय कुमार, शिव शंकर शाह, राजगुरु, अभिषेक तिवारी और अंजली सहित कई सदस्य उपस्थित थे। मंच संचालन अभिषेक सूर्य ने किया। आयोजन में बच्चों, अभिभावकों और अतिथियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

एक नवंबर की ऐतिहासिक रैली से भाजपा की नींद उड़ी : अजय
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली की सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ से भाजपा की नींद उड़ गई है। यही वजह है कि भाजपा नेता तरह-तरह के बयान देकर जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। जारी बयान में अजय कुमार ने कहा कि रामलीला मैदान में देशभर से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर है। रैली की सफलता कांग्रेस के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की ओर से की जा रही बयानबाजी इसी जनसमर्थन से उपजी बेचैनी को दर्शाती है।

छह नवंबर को मनेगा धनतेरस, शाम 6:02 से 7:57 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त

  • त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर की सुबह 10:30 बजे होगी शुरू, 7 नवंबर की सुबह 10:47 बजे तक रहेगी
    देवघर/संवाददाता। पांच दिवसीय दीपावली महापर्व की शुरुआत इस वर्ष 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस के साथ होगी। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।
    पंचांग के अनुसार, इस वर्ष त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे शुरू होकर 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे तक रहेगी। उदया तिथि और पूजा के प्रदोषकाल को ध्यान में रखते हुए धनतेरस का पर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा।
    पूजा का शुभ मुहूर्त : धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:02 बजे से रात 7:57 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:33 बजे से रात 8:09 बजे तक है। वहीं, वृषभ काल का समय शाम 6:02 बजे से रात 7:57 बजे तक निर्धारित है। इस दौरान श्रद्धालु भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं।
    खरीदारी के लिए शुभ समय : धनतेरस पर सोना, चांदी, पीतल के बर्तन और अन्य उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। उपलब्ध पंचांग विवरण के अनुसार, खरीदारी का शुभ समय 6 नवंबर सुबह 10:30 बजे से 7 नवंबर सुबह 6:37 बजे तक बताया गया है। चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार, सुबह 10:30 से 10:43 बजे तक, दोपहर 12:05 से 1:27 बजे तक और शाम 4:11 से 5:33 बजे तक खरीदारी के शुभ अवसर हैं। रात में 8:49 से 10:27 बजे तक भी लाभ चौघड़िया रहेगा। इसके अलावा 7 नवंबर की मध्यरात्रि 12:05 से सुबह 4:59 बजे तक शुभ, अमृत और चर चौघड़िया का समय बताया गया है।
    यम दीपक जलाने की परंपरा : धनतेरस की शाम घर के मुख्य द्वार पर यमराज के निमित्त दीपक जलाने की परंपरा है। इसे यम दीपक कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों को अकाल मृत्यु के भय से रक्षा मिलती है। इस दिन घर के आंगन और मुख्य द्वार पर दीप जलाकर सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना भी की जाती है।

दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक

  • सभी समितियों को आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारी पूरी करने का निर्देश
    दुमका/विवि संवाददाता। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को कुलपति डॉ. कुनूल कांदिर की अध्यक्षता में वीसी कॉन्फ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति सहित विभिन्न समितियों के समन्वयकों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान समारोह के सफल आयोजन को लेकर अब तक की गई तैयारियों और समितियों के कार्यों की समीक्षा की गई। कुलपति ने सभी समितियों के सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण आयोजन है। इसलिए इससे जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि समारोह का संचालन सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने विभिन्न समितियों को अपने-अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहने और तैयारियों में किसी प्रकार की कमी नहीं रखने का निर्देश दिया। बैठक का संचालन कुलानुशासक डॉ. राजीव कुमार ने किया। मौके पर कुलसचिव डॉ. अब्दुस सत्तार, डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ. जैनेन्द्र यादव, वित्त परामर्शी डॉ. ब्रजनंदन ठाकुर, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीना नीलिमा लकड़ा, सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन डॉ. विजय कुमार, मानविकी संकाय के डीन डॉ. वसंत कुमार गुप्ता, विज्ञान संकाय के डीन डॉ. निलेश कुमार, निदेशक छात्र कल्याण डॉ. पूनम हेम्ब्रम, एनएसएस निदेशक डॉ. पूनम बिन्झा, एनसीसी पदाधिकारी डॉ. सैमुएल टुडू सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित थे।

छात्र चेतना संगठन ने निकाला विरोध मार्च, एलन मस्क का पुतला फूंका

  • स्टारलिंक के साथ प्रस्तावित समझौते का किया विरोध, केंद्र सरकार से समझौता नहीं करने की मांग
    दुमका/विवि संवाददाता। अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक और उसके संस्थापक एलन मस्क के खिलाफ छात्र चेतना संगठन ने सोमवार को दुमका शहर में विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों और युवाओं ने स्टारलिंक के भारत में प्रवेश तथा कंपनी के साथ प्रस्तावित समझौते को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान विदेशी कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी की गई और अंत में एलन मस्क का पुतला दहन किया गया। विरोध मार्च यज्ञ मैदान से शुरू होकर वीर कुंवर सिंह चौक और सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा स्थल होते हुए टीन बाजार पहुंचा। यहां मार्च सभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारियों ने ‘स्टारलिंक मुर्दाबाद’, ‘अमेरिकी कंपनियां भारत छोड़ो’, ‘स्वदेशी अपनाएं, देश बचाएं’, ‘भारत माता की जय’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे नारे लगाए। सभा को संबोधित करते हुए संगठन के केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्रा ने कहा कि भारत की संप्रभुता, राष्ट्रीय हितों और देश की गरिमा से जुड़े मुद्दों पर किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने केंद्र सरकार से स्टारलिंक के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की मांग की। उनका कहना था कि ऐसा समझौता राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं में अपार संभावनाएं हैं और देश में ऐसी कई कंपनियां मौजूद हैं, जो स्टारलिंक जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्षम हैं। ऐसे में स्वदेशी कंपनियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश, जिला प्रभारी जयकांत यादव, जिला छात्रा प्रमुख मालोती टुडू, अंकुश गुप्ता, रौशन कुमार, उमेश यादव, श्याम कुमार, अनुराग रजक, नवीन राउत, शुभम मिश्रा, फिलोमिना मरांडी, केशव मिश्रा, मार्टिन मरांडी, संतोष यादव, सुमन कुमार, विष्णु कुमार और प्रेम कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस में चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
मधुपुर/संवाददाता। रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री का मोबाइल चोरी करने के आरोप में आरपीएफ की ट्रेन स्कॉट पार्टी ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया। बाद में उसे रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में रेल थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के दिधारी गांव निवासी जैनुल मियां के रूप में हुई है। उस पर मुजफ्फरपुर निवासी यात्री शकल दीप राय का मोबाइल चोरी करने का आरोप है। ट्रेन में जांच के दौरान आरपीएफ की स्कॉट पार्टी ने संदेह के आधार पर युवक की तलाशी ली, जिसमें यात्री का चोरी हुआ मोबाइल बरामद हुआ। रेल पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल

November 3, 2026

भाजपा कार्यकर्ता नंदलाल रजक के निधन पर जिलाध्यक्ष ने जताया शोक

November 3, 2026

नाली निर्माण के बाद जलजमाव, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

November 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store