• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जितेन्द्र के परिजनों से मिले पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

September 11, 2026

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

September 12, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

September 12, 2026

पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

September 12, 2026

जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को देवर व उसके साथी की तलाश

September 11, 2026

सुरक्षा गार्ड की लोडर से दबकर मौत, दुमका कोल साइडिंग 8 घंटे रहा जाम

September 11, 2026

पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल

September 11, 2026

जयंती पर राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि

September 11, 2026

सोनू राउत हत्याकाण्ड में जरमुंडी विधायक, पत्नि, बेटा व बहु समेत सभी 9 अभियुक्त फरार

September 10, 2026

मवेशी लदा ट्रक पलटा, उपचालक का हाथ कटा, 8 मवेशियों की मौत

September 10, 2026

पांच एकड़ बंजर जमीन पर लहलहा रही केले की फसल

September 10, 2026

शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाया जाएगा : हफीजुल हसन

September 10, 2026

जयंती पर भारतेंदु हरिश्चंद्र को श्रद्धांजलि

September 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

    देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

    पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

    जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को देवर व उसके साथी की तलाश

    सुरक्षा गार्ड की लोडर से दबकर मौत, दुमका कोल साइडिंग 8 घंटे रहा जाम

    जितेन्द्र के परिजनों से मिले पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल

    जयंती पर राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि

    सोनू राउत हत्याकाण्ड में जरमुंडी विधायक, पत्नि, बेटा व बहु समेत सभी 9 अभियुक्त फरार

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

जितेन्द्र के परिजनों से मिले पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

by admin
September 11, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • विशाखापट्टनम में निर्माणाधीन भवन से गिरने से हुई थी सोनारायठाढ़ी के युवक की मौत
    देवघर/नगर संवाददाता। विशाखापट्टनम में निर्माणाधीन भवन से गिरकर सोनारायठाढ़ी प्रखंड के युवक जितेन्द्र कुमार की हुई असामयिक मौत की सूचना पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख बुधवार को उनके पैतृक आवास पहुंचे। जितेन्द्र कुमार, पिता देबू रजक, की दो दिन पूर्व विशाखापट्टनम में निर्माणाधीन भवन से गिरने के कारण मौत हो गई थी। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बादल पत्रलेख उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पूर्व मंत्री ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह बेहद कठिन और दुखद समय है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बादल पत्रलेख ने कहा कि जितेन्द्र कुमार की असामयिक मृत्यु बेहद दुखद है। कम उम्र में परिवार के सदस्य को खोना पूरे परिवार के लिए गहरा आघात है। उन्होंने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि जरूरत के समय हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व कृषि मंत्री ने दिवंगत जितेन्द्र कुमार की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बादल पत्रलेख के पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया। जितेन्द्र के पार्थिव शरीर के घर पहुंचने के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। ग्रामीणों और परिचितों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि प्रवासी मजदूरों और दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए जाने वाले लोगों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं परिवार को जीवनभर का दर्द दे जाती हैं। उन्होंने एक बार फिर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ, हथियार बरामद होने की चर्चा
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवकों के पास से हथियार बरामद होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी देने से इनकार किया है। बताया जाता है कि पुलिस को दोनों युवकों के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सूचना मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलने की बात कही जा रही है। इनमें से एक युवक मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है, जो वर्तमान में देवघर में रह रहा है। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से उनके आपराधिक गतिविधियों से जुड़े संभावित संबंधों सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी जुटा रही है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।

श्रावणी मेला के सफल आयोजन पर एसपी प्रवीण पुष्कर सम्मानित
देवघर/नगर संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 के शांतिपूर्ण, सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर वॉइस ऑफ जर्नलिस्ट की ओर से देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर को सम्मानित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने एसपी को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस दौरान मेला में पुलिस की सेवा, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन की सराहना की गई। सम्मान समारोह का आयोजन संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना कापरी के नेतृत्व में हुआ। राष्ट्रीय महासचिव भगवान तिवारी, देवघर जिलाध्यक्ष राजेश किशोर एवं आस्तिक गिरी उर्फ कृष्णा ने संयुक्त रूप से एसपी को सम्मानित किया। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवानंद सिन्हा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मधु सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

डिटर्जेंट कारोबार का झांसा देकर 1.45 लाख की ठगी का आरोप
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र के असनपुर निवासी श्यामाकांत दुबे ने डिटर्जेंट का कारोबार कराने का झांसा देकर 1.45 लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने न्यायालय में परिवाद दायर कर कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देने की मांग की है। परिवाद के अनुसार, श्यामाकांत की मुलाकात अभिषेक दुबे से हुई थी। अभिषेक ने उन्हें पारस कंपनी में रुपये निवेश कर लाभ कमाने की जानकारी दी। बाद में उसने पीड़ित की मुलाकात नीरज झा से करायी। नीरज झा के कहने पर 24 मार्च 2026 को पीड़ित ने न्यू रॉयल स्टील डिपो के नाम से एनईएफटी के माध्यम से 75 हजार रुपये भेजे। इसके बदले दो-तीन दिनों के भीतर डिटर्जेंट की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, तय समय बीतने के बाद भी डिटर्जेंट की आपूर्ति नहीं की गई। इसके बाद नीरज झा ने 70 हजार रुपये का चेक देकर माल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि सात अप्रैल को नीरज झा पीड़ित के घर से चेक ले गया, लेकिन उस पर तारीख अंकित नहीं करायी गई। काफी दिनों तक आश्वासन देने के बाद नीरज झा ने कथित कंपनी को फर्जी बताते हुए राशि लौटाने में असमर्थता जतायी। इसके बाद पीड़ित ने अभिषेक दुबे एवं नीरज झा पर साजिश के तहत राशि की ठगी करने का आरोप लगाया। परिवाद में न्यू रॉयल स्टील डिपो के संचालक के रूप में मो. आसिफ का नाम भी दिया गया है। न्यायालय में परिवाद दायर कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।

बारिश में कच्चा मकान ढहा, घरेलू सामान दबकर बर्बाद

  • झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ ने किया आर्थिक सहयोग
    सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड क्षेत्र के डिंडाकोली पंचायत अंतर्गत ओझाडीह गांव निवासी अघनु पंडित, पिता स्व. तहदी पंडित, का घर लगातार बारिश के कारण ढह गया। घर गिरने से उसमें रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और दैनिक जरूरतों से जुड़ी समस्याएं खड़ी हो गयी हैं।
    घटना की जानकारी मिलने पर झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान महासंघ के जिला अध्यक्ष उमाशंकर प्रजापति, जिला महामंत्री रंजीत पंडित, जिला उपाध्यक्ष राजेश पंडित, गोपाल पंडित, पीतांबर पंडित, कृष्णदेव पंडित और राजेंद्र पंडित समेत अन्य लोग मौजूद थे। महासंघ के पदाधिकारियों ने मौके से ही प्रखंड सह अंचलाधिकारी कृष्ण चंद्र मुंडा को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए सरकारी स्तर पर उचित मुआवजा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। साथ ही तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर अंचलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए पंचायत सचिव के माध्यम से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया। इधर, महासंघ के पदाधिकारियों ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। महासंघ के सदस्यों ने कहा कि बारिश के कारण घर ढह जाने से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रशासन को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके। महासंघ की ओर से भी आगे हरसंभव सहयोग करने की बात कही गयी।

जमुनियां ने खपचवा को हराकर फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता
मोहनपुर/संवाददाता। पंचायत जमुनियां के बुढ़वाकुरा गांव स्थित मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जमुनियां और खपचवा टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जमुनियां की टीम ने खपचवा को एक गोल से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन जमुनियां की टीम एक गोल करने में सफल रही। अंत तक खपचवा की टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी। इस तरह जमुनियां ने एक गोल से जीत दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद रहे। दर्शकों ने दोनों टीमों का उत्साह बढ़ाया और पूरे मुकाबले का आनंद लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सह मुखिया नवल किशोर हेंब्रम एवं प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद यादव, सह सचिव सिकंदर राव, मीडिया प्रभारी केदार कुमार, पंचायत अध्यक्ष सुअरदेही विनोद बेसरा, पंचायत उपाध्यक्ष विकास मरांडी उपस्थित थे। मौके पर श्रीलाल बेसरा, साहेबराम बेसरा, कमेटी सदस्य अर्जुन हांसदा, राजेश मुर्मू, प्रदीप मरांडी, श्रीकांत मुर्मू, पिंकू मुर्मू, सोनेलाल हेंब्रम, श्याम मुर्मू सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं दर्शक उपस्थित रहे।

निर्माण पूरा होने से पहले ही टूटने लगी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश

  • हिंडोलावरण से रिंग रोड जाने वाली सड़क में तपोवन के पास दरार व टूटने की शिकायत, आनन-फानन में शुरू हुई मरम्मत
    मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में हिंडोलावरण से रिंग रोड जाने वाली निर्माणाधीन सड़क के तपोवन गांव के समीप क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही सड़क में दरार पड़ने और टूटने की शिकायत से स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है और इसके कुछ हिस्सों में टूटने व दरार पड़ने लगी है। इससे निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता तथा निर्माण प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण के दौरान ही सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी है तो भविष्य में इसके टिकाऊपन पर भी सवाल खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि घटिया निर्माण के कारण सड़क जल्द खराब हुई तो सरकारी राशि का नुकसान होने के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सड़क के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित कर्मियों ने आनन-फानन में टूटे हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी। मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन किया गया था तो सड़क का निर्माण पूरा होने से पहले ही क्षतिग्रस्त कैसे हो गयी। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण की तकनीकी जांच कराने, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने तथा अनियमितता मिलने पर संबंधित एजेंसी एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पालोजोरी में पानी की बर्बादी, कौन है जिम्मेदार?

  • सिस्टम बैठा है खामोश
    पालोजोरी/संवाददाता। पानी को लेकर तीसरा विश्व युद्ध होने की बात तो अक्सर कही जाती है, लेकिन पालोजोरी बाजार में पानी की हो रही इस बर्बादी के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है? पालोजोरी बाजार और आसपास के कई टोला मोहल्लों में पानी की आपूर्ति में लगातार समस्या बनी हुई है, वहीं पालोजोरी बाजार में लगातार पानी की बर्बादी इस तरह से हो रही है। पंचायती राज में ग्राम पंचायत के मुखिया जल व स्वच्छता समिति के अध्यक्ष होते हैं, जबकि जलसहिया कोषाध्यक्ष होती है। जल व स्वच्छता समिति को ही पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था का संचालन करना है। साथ ही पेयजल और स्वच्छता विभाग को मॉनिटरिंग करते हुए संचालन में सहयोग करना है। इस संबंध में पालोजोरी प्रखंड की उपप्रमुख पायल साधु ने बताया कि पेयजल और स्वच्छता समिति और पेयजल और स्वच्छता विभाग दोनों को ही इस मामले में गंभीर होने की आवश्यकता है। साथ ही समुदाय को भी पानी बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

अबुआ आवास की ढलाई राशि एक साल से लंबित, डीडीसी से भुगतान की गुहार

  • लाभुक देवकी देवी का आरोप चढ़ावा देने वालों का भुगतान हुआ, पैसा नहीं देने पर रोकी राशि
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर प्रखंड अंतर्गत केनमनकाठी पंचायत के केमनकाठी गांव निवासी देवकी देवी, पति बालेश्वर दास ने गुरुवार को उप विकास आयुक्त से मिलकर अबुआ आवास योजना के तहत ढलाई की राशि एक वर्ष से लंबित रहने की शिकायत की। उन्होंने डीडीसी को आवेदन देकर शीघ्र भुगतान कराने और मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
    डीडीसी को दिए आवेदन में देवकी देवी ने आरोप लगाया कि अबुआ आवास योजना के तहत उनके आवास की ढलाई की राशि करीब एक वर्ष से नहीं मिली है। राशि का भुगतान नहीं होने के कारण वह आवास की ढलाई का काम पूरा नहीं करा पा रही हैं। उनका आरोप है कि जिन लाभुकों द्वारा कथित रूप से चढ़ावा दिया जाता है, उनकी राशि का भुगतान कर दिया जाता है, जबकि पैसा नहीं दे पाने के कारण उनका भुगतान एक वर्ष से रोक दिया गया है। देवकी देवी ने कहा कि आर्थिक परेशानी के कारण वह अतिरिक्त राशि देने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में सरकारी योजना के तहत स्वीकृत आवास का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने उप विकास आयुक्त से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। इस संबंध में झामुमो नेता सरोज सिंह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के कुछ लोग इस तरह की गतिविधियों के जरिए सरकार की छवि को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर उप विकास आयुक्त से मिलकर कार्रवाई की मांग की गई है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी जाएगी।

मधुपुर कचहरी परिसर से बाइक चोरी
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर कचहरी परिसर के पास से गुरुवार को अज्ञात चोरों ने एक बाइक चुरा ली। बताया जाता है कि सलैया गांव निवासी रमीज राजा अपनी बाइक से किसी काम से मधुपुर कोर्ट आए थे। काम के लिए वह परिसर के अंदर गए और वापस लौटने पर अपनी बाइक गायब पाई। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने मधुपुर थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दुर्गापुर के साइबर ठगों की निशानदेही पर मधुपुर में छापा, एक गिरफ्तार
मधुपुर/संवाददाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में गिरफ्तार साइबर आरोपियों की निशानदेही पर दुर्गापुर पुलिस ने मधुपुर थाना क्षेत्र के गुनियासोल गांव में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार गुनियासोल निवासी संतोष कुमार दास को दुर्गापुर पुलिस अपने साथ ले गयी। बताया जाता है कि साइबर सेल और दुर्गापुर पुलिस ने मंगलवार को मूचीपाड़ा और अंबे कॉलोनी में छापेमारी कर चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से पेन ड्राइव, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, हार्ड डिस्क समेत अन्य उपकरण बरामद किए थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान मधुपुर के गुनियासोल निवासी संतोष कुमार दास का नाम सामने आया। इसके बाद दुर्गापुर पुलिस की टीम मधुपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुनियासोल गांव में छापेमारी कर संतोष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साइबर ठगी से जुड़े गिरोह में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश में भी छापेमारी जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

33 दिन दंड देते सुल्तानगंज से बाबाधाम पहुंचा 12 वर्षीय गौतम
सारवां/संवाददाता। सारवां प्रखंड क्षेत्र के रक्ति पंचायत अंतर्गत तुरुकडीहा गांव निवासी 12 वर्षीय गौतम यादव ने आस्था और संकल्प की मिसाल पेश की है। गोपाल यादव और चंपा देवी के पुत्र गौतम ने सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर दंड देते हुए 33 दिनों में बाबाधाम पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया। इसके बाद घर लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया। ग्राम प्रधान संतु महतो और दादा बरमु महतो ने बताया कि एक बार बीमार पड़ने के बाद गौतम ने स्वस्थ होने पर सुल्तानगंज से जल लेकर दंड देते हुए बाबाधाम पहुंचने का संकल्प लिया था। अपने संकल्प को पूरा करने के लिए गौतम ने कठिन यात्रा शुरू की और 33 दिनों तक दंड देते हुए पीठ पर गंगाजल लेकर बाबाधाम पहुंचा। बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के बाद वह अपने गांव लौटा। गौतम के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने उसका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उसकी आस्था और दृढ़ संकल्प की लोगों ने सराहना की। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी गौतम के घर पहुंचे और उसके जज्बे की प्रशंसा करते हुए उसे बधाई दी। मौके पर संजय यादव, गोपाल यादव, सरयू यादव, प्रसादी यादव, सुरेश यादव, मंटू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने कहा कि कम उम्र में गौतम ने जिस दृढ़ता के साथ अपना संकल्प पूरा किया, वह अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

September 12, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

September 12, 2026

पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

September 12, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store