• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

September 12, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

September 12, 2026

पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

September 12, 2026

जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को देवर व उसके साथी की तलाश

September 11, 2026

सुरक्षा गार्ड की लोडर से दबकर मौत, दुमका कोल साइडिंग 8 घंटे रहा जाम

September 11, 2026

जितेन्द्र के परिजनों से मिले पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

September 11, 2026

पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल

September 11, 2026

जयंती पर राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि

September 11, 2026

सोनू राउत हत्याकाण्ड में जरमुंडी विधायक, पत्नि, बेटा व बहु समेत सभी 9 अभियुक्त फरार

September 10, 2026

मवेशी लदा ट्रक पलटा, उपचालक का हाथ कटा, 8 मवेशियों की मौत

September 10, 2026

पांच एकड़ बंजर जमीन पर लहलहा रही केले की फसल

September 10, 2026

शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाया जाएगा : हफीजुल हसन

September 10, 2026

जयंती पर भारतेंदु हरिश्चंद्र को श्रद्धांजलि

September 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

    देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

    पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

    जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को देवर व उसके साथी की तलाश

    सुरक्षा गार्ड की लोडर से दबकर मौत, दुमका कोल साइडिंग 8 घंटे रहा जाम

    जितेन्द्र के परिजनों से मिले पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल

    जयंती पर राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि

    सोनू राउत हत्याकाण्ड में जरमुंडी विधायक, पत्नि, बेटा व बहु समेत सभी 9 अभियुक्त फरार

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

by admin
September 12, 2026
in Deoghar
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जेपीएससी-जेएसएससी धांधली की सीबीआई जांच की मांग

  • छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग, हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

देवघर/नगर संवाददाता। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच कराने तथा आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला इकाई की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिला मुख्यालय से जुलूस निकालकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने की। प्रदर्शन में धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह, देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास, समेत पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। यदि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय में एकत्रित होने के बाद जुलूस की शक्ल में समाहरणालय की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विभिन्न नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने युवाओं को उनका अधिकार और न्याय दिलाने के लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य के हजारों युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों का समय और मेहनत लगाते हैं। ऐसे में परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठने से अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़ी शिकायतों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। भाजपा नेताओं ने आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मामलों को भी वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि अपने अधिकार और परीक्षा में पारदर्शिता की मांग करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर पार्टी किसी भी स्तर पर आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेगी। प्रदर्शन के माध्यम से उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा गया। धरना प्रदर्शन में उपरोक्त लोगों के अलावा भाजपा जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक, पूर्व जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष मुकेश पाठक, पंकज सिंह भदौरिया, विशाखा सिंह, अधीर चंद्र भैया, नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा, जिला महामंत्री अभय आनंद झा, सुनीता सिंह, उमाशंकर प्रजापति, सुलोचना देवी, संध्या कुमारी, अलका सोनी, रमेश राय, संतोष सिंह, सुनील मंडल, सुनील यादव, मीणा झा, प्रेमलता बरनवाल, विष्णु राउत, विश्वनाथ रवानी, पप्पू यादव, रवि रवानी, संजय गुप्ता, जय नारायण मंडल, सुनीता देवी, राम नारायण राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस ले सरकार : रणधीर सिंह
जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच कराने तथा आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला इकाई की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच और छात्रों के हित में तत्काल कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के विरोध में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय आंदोलनरत छात्रों पर मुकदमे दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। भाजपा की मांग है कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई से जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो। साथ ही आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

सुदिव्य कुमार सोनू का जाना विश्वकर्मा समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति : नागेश्वर शर्मा
पालोजोरी/संवाददाता। झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आसामयिक रूप से इस संसार से चले जाना विश्वकर्मा समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। पालोजोरी के विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता नागेश्वर शर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इतने बड़े ओहदे पर रहने के बावजूद स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू की सरलता में कभी कमी नहीं आई। उनके निधन से विश्वकर्मा समाज का़फी आहत है।

हड़ताल से कोलियरी क्षेत्र के बैंक रहे बंद, करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

  • बैंककर्मियों की हड़ताल से ग्राहकों को हुई परेशानी, एटीएम व डिजिटल बैंकिंग पर बढ़ा दबाव
    चितरा/संवाददाता। विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर शुक्रवार को चितरा कोलियरी क्षेत्र में भी देखने को मिला। हड़ताल के कारण क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक सहित विभिन्न बैंकों की शाखाओं में ताले लटके रहे और नियमित बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। बैंक शाखाएं बंद रहने से आम ग्राहकों के साथ-साथ कोलियरी कर्मियों, कोयला व्यापारियों और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक बंद रहने के कारण नकद जमा एवं निकासी, चेक से संबंधित कार्य, बैंक ड्राफ्ट, खाता संबंधी कार्य, ऋण से जुड़े कार्य तथा अन्य शाखा आधारित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। कोलियरी क्षेत्र होने के कारण यहां बड़ी संख्या में मजदूर, कर्मचारी, छोटे-बड़े व्यवसायी एवं कारोबारी बैंकिंग सेवाओं पर निर्भर हैं। ऐसे में एक दिन की हड़ताल का सीधा असर दैनिक लेनदेन पर पड़ा।
    बताया जाता है कि चितरा कोलियरी क्षेत्र में बैंक शाखाओं के माध्यम से प्रतिदिन बड़े पैमाने पर वित्तीय लेनदेन होता है। हड़ताल के कारण शाखाओं में होने वाला करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है। हालांकि वास्तविक वित्तीय नुकसान का आंकड़ा संबंधित बैंकों से प्राप्त होने वाले आंकड़ों के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बैंक शाखाओं के बंद रहने से कई ग्राहकों को जरूरी काम के लिए बैंक पहुंचने के बाद वापस लौटना पड़ा। कुछ ग्राहकों ने एटीएम एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का सहारा लिया, जिससे एटीएम केंद्रों और ऑनलाइन लेनदेन पर भी दबाव बढ़ा। वहीं, जिन ग्राहकों को शाखा में जाकर ही बैंकिंग कार्य पूरा करना था, उन्हें हड़ताल समाप्त होने तक इंतजार करना पड़ा। कोलियरी कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच भी बैंक शाखाओं के बंद रहने को लेकर चर्चा होती रही। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई एवं एटीएम जैसी सेवाएं उपलब्ध रहने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन बैंक की शाखाओं से संबंधित जरूरी कार्य पूरी तरह बाधित रहे। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण क्षेत्र में पूरे दिन बैंकिंग गतिविधियां लगभग ठप रहीं।

महागठबंधन का धरना 15 को, राजद की बैठक में बनी रणनीति
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर हाट स्थित बापू सभागार में शुक्रवार को राजद की बैठक प्रदेश महासचिव भूतनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 15 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय परिसर में महागठबंधन के बैनर तले केंद्र सरकार एवं भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। बैठक में विभिन्न जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि राशन कार्ड से जाति विशेष के लोगों को विभिन्न त्रुटियां बताकर अयोग्य किए जाने, मजदूरों को योजना के तहत मजदूरी का भुगतान नहीं होने तथा जाति जनगणना में संबंधित कॉलम को हटाए जाने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके अलावा मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में सड़क एवं रिंग रोड निर्माण में कथित घटिया कार्य, गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं के नाम पर गैस की कालाबाजारी एवं अवैध वसूली, सरकारी जमीन और संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा भ्रष्ट पदाधिकारी एवं कर्मियों के मनमाने रवैये और आम जनता के कथित भयादोहन के खिलाफ भी आवाज बुलंद की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि धरना-प्रदर्शन के बाद सक्षम पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, झारखंड के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी, राजद के पूर्व युवा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह अधिवक्ता अजय यादव, माले नेता सहदेव यादव, रंजीत प्रधान, नवल किशोर हेंब्रम, पुत्तीलाल मुर्मू, श्रीकांत प्रसाद यादव, प्रमोद यादव, सिकंदर राउत, गौतम तुरी समेत अन्य नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

आर. मित्रा उत्कृष्ट विद्यालय में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

  • गुप्त मतदान से रविकेश कुमार सिंह अध्यक्ष निर्वाचित, बिंदु कुमारी उपाध्यक्ष
    देवघर/नगर संवाददाता। आर. मित्रा उत्कृष्ट विद्यालय, देवघर में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची के निर्देश तथा जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और प्रखंड संसाधन केंद्र, देवघर के निर्देश के आलोक में आयोजित आमसभा में समिति के सदस्यों का चयन किया गया। इसके बाद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन कराया गया।
    निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रखंड संसाधन केंद्र की ओर से बाल कन्हैया एवं कौशल किशोर को चुनाव पदाधिकारी सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावकों की मौजूदगी में आमसभा शुरू हुई। आमसभा में नामांकित छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावकों में से 19 सदस्यों का चयन किया गया। इनमें 10 महिला और नौ पुरुष सदस्य शामिल हैं। अन्य नामित एवं पदेन सदस्यों को शामिल करते हुए कुल 25 सदस्यीय विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए धनंजय कुमार, अमित कुमार, रविकेश कुमार सिंह, बिंदु कुमारी एवं कंचन सिंह ने नामांकन किया। पांचों उम्मीदवारों के बीच गुप्त मतदान कराया गया। मतदान एवं मतगणना के बाद रविकेश कुमार सिंह को बहुमत के आधार पर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं बिंदु कुमारी को उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया।
    समिति में प्रभारी प्रधानाध्यापक को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में श्रीकान्त जयसवाल, स्वास्थ्य एवं कल्याण प्रतिनिधि के रूप में ऊषा सोरेंग, वार्ड संख्या-12 के वार्ड सदस्य अनूप कुमार सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम को भी समिति में शामिल किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों से विद्यालय के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

स्वामी विवेकानंद के शिकागो संबोधन की 133वीं वर्षगांठ पर गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश

  • रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ समारोह
  • विद्यार्थियों ने भाषण, संस्कृत वक्तव्य, समूहगान और नाटक से बांधा समां
    देवघर/नगर संवाददाता। रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो संबोधन की 133वीं वर्षगांठ श्रद्धा, उत्साह और प्रेरणापूर्ण वातावरण में मनाई गई। विवेकानंद सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन रेजिडेंशियल कॉलेज, नरेंद्रपुर के अध्यापक जीवन बनर्जी थे। कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के सचिव स्वामी जयन्तानंद महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत स्तोत्र पाठ और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ हुआ। इसके बाद विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके संदेश और भारत के भविष्य को लेकर उनके विचारों पर आधारित भाषण, संस्कृत वक्तव्य, समूहगान और एकल गीत प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने 11 सितंबर 1893 को शिकागो में विश्व धर्म महासभा के मंच से स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए ऐतिहासिक भाषण का प्रभावपूर्ण पाठ भी किया।
    युवाओं को चरित्र और राष्ट्रसेवा का संदेश : प्रधानाचार्य स्वामी दिव्यसुधानंद महाराज ने मुख्य अतिथि जीवन बनर्जी का परिचय कराते हुए कहा कि वे श्रीरामकृष्ण, मां सारदा और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के साथ भारतीय सनातन संस्कृति और गौरवशाली विरासत के प्रति गहरी निष्ठा रखते हैं। युवा पीढ़ी तक इन महान आदर्शों और जीवन-मूल्यों को पहुंचाना उनके प्रमुख कार्यों में शामिल है। उन्होंने जीवन बनर्जी की हाल में प्रकाशित पुस्तक का भी उल्लेख किया, जिसमें मूल्य आधारित और सार्थक जीवन के लिए प्रेरित करने वाले लेखों का संकलन है। मुख्य अतिथि जीवन बनर्जी ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषणों से भारत का अभ्युदय विषय पर प्रेरणादायी वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि शिकागो भाषणों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद ने दुनिया के सामने भारत की आध्यात्मिक दृष्टि, सहिष्णुता और मानवीय मूल्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया था। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि स्वामी विवेकानंद का संदेश केवल इतिहास का गौरव नहीं, बल्कि वर्तमान पीढ़ी के लिए जीवन-निर्माण और राष्ट्र-निर्माण की प्रेरणा है। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को केवल पुस्तकों और भाषणों तक सीमित नहीं रखने, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और दैनिक जीवन में उतारने का आ”ान किया। आत्मविश्वास, श्रद्धा, चरित्र निर्माण, सेवा-भाव और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
    लघु नाटक ने भी मोहा मन : समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने द ब्रशस्ट्रोक ऑफ होप नामक लघु अंग्रेजी नाटक प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने आशा, सकारात्मक सोच और जीवन-मूल्यों का संदेश दिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के भीतर स्वामी विवेकानंद के विचारों और राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत किया। अंत में स्वामी कालिकानंद महाराज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन गीत के साथ समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन कुमारद्वीप चक्रवर्ती ने किया। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों की सक्रिय भागीदारी रही तथा वातावरण स्वामी विवेकानंद के विचारों और प्रेरणादायी संदेशों से ओतप्रोत रहा।

दो किशोरों की मौत की जांच में रांची से पहुंची फॉरेंसिक टीम

  • घटनास्थल का बारीकी से लिया जायजा, स्वजनों से भी ली घटना की जानकारी
    देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र के कुमरडीह गांव निवासी दो किशोरों की मौत के मामले की जांच को लेकर शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम देवघर पहुंची। टीम के सदस्य कुंडा थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर गए और घटना से जुड़े तमाम बिंदुओं की छानबीन की। इस दौरान घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने हादसे की सभी संभावनाओं को जोड़ते हुए यह जानने का प्रयास किया कि घटना किस प्रकार और किन परिस्थितियों में हुई। इसके लिए घटनास्थल पर घटना का संभावित घटनाक्रम तैयार कर जांच की गई। जांच के बाद टीम ने मृत किशोरों के स्वजनों से भी मुलाकात की और घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। हालांकि, फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के किसी भी सदस्य ने पूरी जांच प्रक्रिया के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
    28 जुलाई को हुई थी घटना : बताया जाता है कि घटना 28 जुलाई की है। कुमरडीह गांव निवासी 14 वर्षीय कृष्णमुरारी और 16 वर्षीय अरविंद कुमार दास दोनों तपोवन मार्केट जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। बाद में चिहरधनिया गांव के समीप पानी से भरे एक गड्ढे से दोनों के शव बरामद किए गए। मृत किशोरों के स्वजनों ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से दोनों को गड्ढे में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की थी। इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया था। मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी। अब फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई और जांच की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है।

राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी देवघर की बालक-बालिका टीमें

  • 20वीं झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के 28 खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व, 12 से 14 सितंबर तक साहिबगंज में मुकाबला
    देवघर/नगर संवाददाता। 20वीं झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में देवघर जिले की बालक और बालिका टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 सितंबर तक साहिबगंज में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए देवघर जिले से बालक वर्ग के 14 और बालिका वर्ग के 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। दोनों टीमें 11 सितंबर को साहिबगंज के लिए रवाना हुईं। बालक वर्ग की टीम में रितिक कुमार सिंह, मनीष कुमार, सुभाकर कुमार, चंदन कुमार, ओम कुमार, प्रिंस कुमार, रणबीर कुमार, उदय कुमार, अमित कुमार चौधरी, राकेश कुमार, अमन कुमार, सूरज कुमार, आदित्य कुमार और प्रिगयांश कुमार शामिल हैं। टीम के कोच रितिक कुमार पांडे और मैनेजर प्रवीण कुमार सिंह हैं। वहीं बालिका वर्ग में भावना कुमारी, मानसी कुमारी, राजलक्ष्मी कुमारी, अंजली कुमारी, दीपिका कुमारी, अंजली कुमारी, जिज्ञासा कुमारी, राजलक्ष्मी, खुशबू कुमारी, प्रिया कुमारी, खुशबू कुमारी, अनुष्का कुमारी, साक्षी कुमारी और सोनी कुमारी को टीम में शामिल किया गया है। बालिका टीम की कोच ललित कुमार झा और मैनेजर नितू कुमारी हैं। देवघर जिला कबड्डी संघ ने चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला खेल प्राधिकरण देवघर के सचिव आशीष झा, उपाध्यक्ष संजय मालवीय, वॉलीबॉल संघ के नवीन शर्मा सहित कबड्डी संघ के रामप्रवेश सिंह, धर्मेंद्र देव, स्वागत कर, जोगिंदर तिवारी, ऋषिराज सिंह, निर्मल कुमार, आशुतोष कुमार उर्फ जिम्मी, आलोक कुमार, अशरफ अली, रंजीत कुमार सिंह, मोनू और रवि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि देवघर की दोनों टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी। खिलाड़ियों से अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने की अपील की गई है।

थाईलैंड में देवघर के रक्षित झा ने जीता कांस्य पदक

  • एशिया पैसिफिक योगासना चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, देवघर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
    देवघर/संवाददाता। थाईलैंड में आयोजित एशिया पैसिफिक योगासना चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देवघर के युवा योग खिलाड़ी रक्षित झा ने कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से देवघर के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन हुआ है। देवघर आगमन पर जिला ओलंपिक संघ एवं खेल जगत से जुड़े पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया।
    स्थानीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने रक्षित झा को पुष्पमाला एवं बुके देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप 5100 रुपये की नकद राशि प्रदान की। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि रक्षित झा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर थाईलैंड में देवघर सहित पूरे देश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि देवघर के लिए गर्व की बात है। ऐसे खिलाड़ियों को हर संभव प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा ने कहा कि रक्षित झा ने यह साबित किया है कि देवघर के खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने की पूरी क्षमता है। मौके पर योग संघ के अध्यक्ष रितेश केसरी, सचिव बिप्लव विश्वास, जिला वालीबाल संघ के सचिव नवीन शर्मा, पवन कुमार, मोहित केसरी, सोनी, पायल कुमारी, सानिया सहित रक्षित झा के अभिभावक रश्मि झा एवं ईश्वर चंद्र झा मौजूद थे।
Share196Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

September 12, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

September 12, 2026

पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

September 12, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store