• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल

November 22, 2026

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

November 22, 2026

उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

November 21, 2026

रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

November 20, 2026

एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

November 20, 2026

पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

November 20, 2026

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

    साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल

    उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

    रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

    एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

    पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल

by admin
November 22, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर /संवाददाता
साइबर ठगी के आरोपितों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से सात साइबर ठगी के आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से 11 मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड बरामद किए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नवाडीह गांव निवासी अर्जुन दास, सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी सगीर मियां और उसका बड़ा भाई अताउल अंसारी शामिल है। वहीं, सारठ थाना क्षेत्र के देवान डुमरिया गांव निवासी तीन सगे भाई शमीम अंसारी, सराफत अंसारी और अकरामूल अंसारी के अलावा इसी गांव के लतीफ अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से बरामद मोबाइल फोन और उनके आईएमईआई नंबर की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि इन मोबाइल फोन के खिलाफ दूसरे राज्यों में पहले से साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस संबंधित राज्यों की पुलिस से संपर्क कर रही है, ताकि आरोपितों के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी जुटाई जा सके।
पूछताछ के दौरान आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे मुख्य रूप से लोगों को पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान से संबंधित फर्जी एपीके फाइल भेजते थे। लोग जैसे ही उस लिंक पर क्लिक करते थे, उनका मोबाइल फोन हैक हो जाता था। इसके बाद आरोपित ओटीपी और बैंक खाते से संबंधित जानकारी हासिल कर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सारठ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर इन आरोपितों को गिरफ्तार किया। छापेमारी दल में साइबर थाना के इंस्पेक्टर विशेश्वर कुमार, सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पूछताछ पूरी करने के बाद सभी सातों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

साइक्लोथॉन से हुई जैसिकॉन-2026 के दूसरे दिन की शुरुआत, सर्जरी के नये तरीकों पर हुआ मंथन
देवघर/संवाददाता
एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) के झारखंड राज्य चैप्टर के 25वें वार्षिक सम्मेलन ‘जैसिकॉन-2026’ के दूसरे दिन शनिवार की शुरुआत साइक्लोथॉन से हुई। सुबह 6:30 बजे शिवलोक हॉस्पिटल से निकली साइकिल रैली मैहर गार्डन रिसॉर्ट पहुंची। इसमें लगभग 20 से 30 सर्जनों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। ‘पैडल चलाओ, सेहत बनाओ’ के संदेश के साथ निकाली गई इस रैली के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सम्मेलन के मुख्य हॉल में दिनभर सर्जरी से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्याख्यान और चर्चा हुई। दिन का प्रमुख आकर्षण तीन ओरेशन रहे। डॉ. योगेंद्र सिंह ओरेशन में डॉ. मरुथुपांडियन ने सर्जरी के दौरान होने वाली गलतियों से सीखने के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ओरेशन में डॉ. प्रताप सिंह के. वरुटे ने गंभीर चोट के बाद होने वाले शॉक के उपचार की नई सोच पर व्याख्यान दिया। डॉ. ए.के. सहाय ओरेशन में डॉ. गड्डी दिवाकर ने सुरक्षित सर्जरी के नए तरीकों की जानकारी दी। अतिथि व्याख्यान सत्र में डॉ. मधुमिता मुखोपाध्याय ने स्तन की ऐसी सामान्य बीमारी के बारे में बताया, जो कैंसर जैसी दिखाई देती है। डॉ. मधुर उनियाल ने एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सिस्टम से जुड़े अनुभव साझा किए। डॉ. शिवाकांत मिश्रा ने सर्जनों को तनाव और थकान से बचने के उपाय बताए, जबकि डॉ. तमोनस चौधरी ने सर्जरी के दौरान होने वाली जटिलताओं से सीखने के महत्व पर चर्चा की। दोपहर बाद पित्त नली की पथरी के उपचार के दो तरीकों, एक चरण में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और ईआरसीपी के बाद लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, को लेकर बहस आयोजित की गई। झारखंड समेत अन्य राज्यों से पहुंचे वरिष्ठ सर्जनों ने विभिन्न सत्रों में अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। इसके साथ ही एंडोस्कोपी की लाइव कार्यशाला भी आयोजित की गई।
पीजी चिकित्सकों ने प्रस्तुत किये शोध-पत्र और सर्जिकल वीडियो
सम्मेलन के दो अन्य हॉल में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के मेडिकल कॉलेजों से आए पीजी चिकित्सकों ने शोध-पत्र, ई-पोस्टर और सर्जिकल वीडियो प्रस्तुत किए। सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन वरिष्ठ सर्जनों के निर्णायक मंडल ने निर्धारित मानकों के आधार पर अंक देकर किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार को पुरस्कृत किया जाएगा।
शनिवार शाम 6:30 बजे सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। वहीं, रविवार 22 नवंबर को सुबह 9:50 बजे पीजी क्विज ‘स्कैल्पल एंड बियॉन्ड’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें सात टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम एएसआई की राष्ट्रीय पीजी क्विज में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके बाद पुरस्कार वितरण और समापन समारोह आयोजित होगा। सम्मेलन के मुख्य संरक्षक डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव, आयोजन अध्यक्ष डॉ. जुगल किशोर चौधरी, एएसआई झारखंड के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, आयोजन सचिव डॉ. कुमार गौरव, एएसआई झारखंड के सचिव डॉ. राजेश कुमार सिंह, आयोजन कोषाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार और एएसआई झारखंड के कोषाध्यक्ष डॉ. बी.एन. प्रसाद सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे हैं।

विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
देवघर/संवाददाता
जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाराकोला निवासी लोचन रवानी, कुंडा थाना क्षेत्र निवासी लखन मंडल और दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के जंगलपुर निवासी फाल्गुनी महतो शामिल हैं। तीनों को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चोटें आई हैं। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सदर अस्पताल में विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
देवघर/संवाददाता
विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल देवघर के सभागार में सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 18 से 24 नवंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके दुष्प्रभावों की रोकथाम को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक और गलत इस्तेमाल भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन सकता है। बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक का सेवन नहीं करना चाहिए। चिकित्सक द्वारा निर्धारित दवाओं का सही मात्रा में और निर्धारित अवधि तक सेवन जरूरी है। उन्होंने कहा कि एएमआर की रोकथाम में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। इस वर्ष अभियान का संदेश ‘एक स्वास्थ्य, एक संकल्प-एएमआर की रोकथाम आज ही करें’ रखा गया है। इसके तहत मानव, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण के आपसी संबंधों को ध्यान में रखते हुए जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है। कार्यशाला में एंटीबायोटिक का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथों की सफाई, संक्रमण नियंत्रण, पशुओं की उचित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य संस्थानों में संक्रमण नियंत्रण और दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता भी बताई गई। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संचयन, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. केके सिंह, डॉ. परमजीत कौर, डीपीएम नीरज भगत, डीपीसी प्रवीण सिंह, डीडीएम पोखराज, राजीव अभिजीत, कासिम, शंकर, एसएनसीयू की स्टाफ नर्स और शहरी सहिया उपस्थित थीं। कार्यशाला के माध्यम से लोगों से स्वच्छता अपनाने और बिना चिकित्सकीय परामर्श एंटीबायोटिक नहीं लेने की अपील की गई।

मदर्स टच प्ले स्कूल में बच्चों को समझाये गये श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश
देवघर/नगर संवाददाता
बच्चों में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करने के उद्देश्य से मदर्स टच प्ले स्कूल में इस्कॉन की ओर से श्रीमद्भगवद्गीता पर विशेष ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों और गीता के जीवनोपयोगी संदेशों से परिचित कराया गया। सत्र के दौरान वक्ताओं ने बच्चों को सत्य, प्रेम, करुणा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और अच्छे संस्कारों का महत्व समझाया। उन्हें बताया गया कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली अमूल्य धरोहर है। इसके संदेश सकारात्मक सोच रखने, दूसरों की सहायता करने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा देते हैं। विद्यालय की निदेशक डॉ. रूपश्री ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल किताबी ज्ञान से संभव नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक शिक्षा, नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। बचपन में मिलने वाले संस्कार ही भविष्य में बच्चों के चरित्र और व्यक्तित्व की नींव रखते हैं।उन्होंने इस्कॉन की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और जीवन के मूल सिद्धांतों से जोड़ने का बेहतर माध्यम हैं। कार्यक्रम के दौरान चार बच्चों अदिति आर्या, यश, पूजा और सानिया ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का पाठ किया। आयोजन को सफल बनाने में शिवानी और रीना झा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में प्रेम, शांति, सेवा और सद्भावना की भावना विकसित कर उन्हें संवेदनशील, संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

29 नवंबर को महागामा में आजसू का शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे संथाल परगना के छह जिलों के नेता-कार्यकर्ता
देवघर/नगर संवाददाता
आजसू पार्टी आगामी 29 नवंबर को गोड्डा जिले के महागामा स्थित दुर्गा मेला मैदान, ऊर्जा नगर में संथाल परगना स्तरीय महासम्मेलन आयोजित करेगी। सम्मेलन के माध्यम से पार्टी क्षेत्र में अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन करेगी। इसमें संथाल परगना के छह जिलों देवघर, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज और जामताड़ा के सभी प्रखंडों से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। शनिवार को देवघर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह गोड्डा जिला प्रभारी ध्रुव प्रसाद साह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस समेत पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला सचिव और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
अन्य दलों के सैकड़ों नेता थामेंगे आजसू का दामन
ध्रुव प्रसाद साह ने दावा किया कि सम्मेलन के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों नेता, पूर्व मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, युवा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड के हित, आदिवासी-मूलवासी के सम्मान, युवाओं के रोजगार, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को लेकर आजसू लगातार संघर्ष कर रही है। सुदेश महतो के नेतृत्व में संथाल परगना में संगठन को नई मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प है। पार्टी का लक्ष्य संथाल परगना में अपनी उपस्थिति और जनाधार का विस्तार करना है।
500 से अधिक लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर ध्रुव प्रसाद साह ने बताया कि महागामा में 500 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता वाला भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। सभी प्रखंड प्रभारियों को 25 नवंबर तक 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सम्मेलन स्थल पर प्रखंडवार रिपोर्टिंग सुबह 11 बजे से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को दुमका और पाकुड़ तथा 23 नवंबर को साहेबगंज में तैयारी बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। वहीं 25 नवंबर की रात 8:30 बजे ग्रुप कॉल के माध्यम से तैयारियों की अंतिम समीक्षा की जाएगी। ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि 29 नवंबर का सम्मेलन संथाल परगना की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पार्टी का संकल्प मजबूत संगठन के माध्यम से मजबूत झारखंड का निर्माण
करना है।

जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में ईिशता कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान, देवघर का बढ़ाया मान
देवघर/नगर संवाददाता
देवघर की बेटी ईिशता कुमारी ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी, देवघर के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (ईएलसी प्रतियोगिता-2026) में ईिशता ने यह उपलब्धि हासिल की है। वह मधुपुर अनुमंडल के मार्गोमुंडा प्रखंड निवासी विपिन गुप्ता एवं नेहा गुप्ता की पुत्री हैं। प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी ऑडिटोरियम, देवघर में किया गया था।
इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ईिशता को प्रथम स्थान के लिए चयनित किया गया। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) पीयूष सिन्हा ने उन्हें ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। ईिशता की इस सफलता से मार्गोमुंडा, मधुपुर सहित पूरे देवघर जिले में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि पर परिवारजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
आजसू नेता ध्रुव प्रसाद साह ने दी बधाई
ईिशता की सफलता पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह गोड्डा जिला प्रभारी एवं झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईिशता ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पूरे वैश्य समाज के साथ देवघर जिले का मान बढ़ाया है।
यह उपलब्धि साबित करती है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ईिशता की सफलता मार्गोमुंडा सहित पूरे क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। ईिशता जैसी प्रतिभाशाली बेटियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें हर मंच पर सम्मान देने की जरूरत है। उन्होंने ईिशता के साथ उनके माता-पिता और पूरे परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मोहनपुर पुलिस ने पांच गैर जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार, जेल
मोहनपुर/संवाददाता
मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में तेलमंगा बुदायारी गांव निवासी 53 वर्षीय लालजी प्रसाद यादव, सिमरजोर गांव निवासी 40 वर्षीय कैलाश कुमार राय तथा बगडुब्बा गांव निवासी 65 वर्षीय बालेश्वर महतो, 35 वर्षीय भुवनेश्वर यादव और 26 वर्षीय प्रकाश यादव शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों को उनके गांवों से गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शोध और नवाचार को नयी दिशा देने पर जोर, डिपसर में ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित
देवघर/नगर संवाददाता
देव संघ इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज एंड एजुकेशनल रिसर्च (डिपसर), देवघर एवं आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘डिफ्यूजन ऑफ इनोवेशन टू रिसर्च’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करना तथा संकाय सदस्यों और प्रशिक्षु शिक्षकों में शोध एवं नवाचार के प्रति समझ विकसित करना था। व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति प्रो. (डॉ.) शुचितांग्शु चटर्जी शामिल हुए। उन्होंने अनुसंधान के क्षेत्र में नवाचार की भूमिका, नवीन विचारों के प्रसार तथा शोध में नए दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बदलते शैक्षणिक परिवेश में शोध को नवाचार से जोड़ना बेहद जरूरी है। इसके लिए नए विचारों को व्यवहार में लाने के साथ ही अनुसंधान की प्रक्रिया में रचनात्मकता और नवीनता को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने प्रतिभागियों को नवाचार आधारित शोध के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराते हुए बताया कि किस प्रकार नवीन विचारों का प्रसार शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध की प्रभावशीलता को बढ़ा सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ डिपसर के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रजनीश कुमार पांडेय के स्वागत संबोधन से हुआ। इस अवसर पर डिपसर के शैक्षणिक सलाहकार डॉ. तपस घोष भी ऑनलाइन उपस्थित रहे। व्याख्यान के बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में संकाय सदस्यों एवं प्रशिक्षु शिक्षकों ने विषय से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। कार्यक्रम का संचालन स्नेहा रानी ने किया, जबकि डिपसर की उपप्राचार्य प्रो. (डॉ.) बबीता कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समन्वयन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रजनीश कुमार पांडेय ने किया। यह व्याख्यान शोध एवं नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रतिभागियों को आधुनिक शोध पद्धतियों तथा नए शोधपरक दृष्टिकोणों से परिचित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल साबित हुआ। कार्यक्रम की समाचार रिपोर्ट तैयार करने में डॉ. नीता रजक का विशेष योगदान रहा।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

November 22, 2026

साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल

November 22, 2026

उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

November 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store