• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

November 22, 2026

साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल

November 22, 2026

उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

November 21, 2026

रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

November 20, 2026

एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

November 20, 2026

पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

November 20, 2026

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

    साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल

    उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

    रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

    एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

    पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

by admin
November 22, 2026
in Deoghar
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चितरा । संवाददाता
क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बेमौसम बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। अचानक मौसम में आए बदलाव और लगातार हो रही बारिश से आम लोगों के साथ-साथ किसानों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।
एक ओर जहां किसानों को आर्थिक नुकसान उठाने की चिंता सता रही है, वहीं दूसरी ओर चितरा कोलियरी में भी कोयला उत्पादन एवं संप्रेषण कार्य प्रभावित हुआ है।
बताया जाता है कि इन दिनों किसान अपनी मेहनत से तैयार की गई फसलों को समेटने और रबी फसलों की खेती की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे समय में बेमौसम बारिश ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में लगी फसलों के साथ-साथ खलिहान में रखे धान, पुआल एवं अन्य कृषि उपज के भींगने और खराब होने की आशंका बनी हुई है। किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो उन्हें और अधिक आर्थिक क्षति उठानी पड़ सकती है।
इधर, लगातार दो दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश का असर चितरा कोलियरी के उत्पादन कार्य पर भी पड़ा है। बारिश के कारण खुली खदानों में खनन कार्य, मशीनों के परिचालन तथा कोयले के परिवहन में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके चलते कोयला उत्पादन और संप्रेषण प्रभावित हुआ है। खदानों में जलजमाव एवं गीली सड़कों के कारण भारी वाहनों के परिचालन में भी परेशानी हो रही है। इससे कोलियरी प्रबंधन के समक्ष निर्धारित उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने की चुनौती बढ़ गई है। वहीं, बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे आम लोगों, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। बाजारों में भी लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
किसानों का कहना है कि खेती-किसानी पूरी तरह मौसम पर निर्भर है। सालभर की मेहनत और पूंजी लगाने के बाद जब फसल तैयार होती है, तब इस तरह की बेमौसम बारिश उनकी आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल असर डालती है। किसानों ने कृषि विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। कुल मिलाकर बेमौसम बारिश ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था से लेकर कोयला उत्पादन तक को प्रभावित किया है। अब लोगों को मौसम साफ होने का इंतजार है, ताकि खेती-किसानी और कोलियरी का कामकाज सामान्य रूप से संचालित हो सके।

लेड़वा आवासीय विद्यालय में वॉटर चिलर मश्ीन स्थापित
मधुपुर । संवाददाता
विद्यार्थियों को स्वच्छ, शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय +2 उच्च विद्यालय, लेड़वा में वॉटर चिलर मशीन स्थापित की गई। इस जनहितकारी पहल में लायंस क्लब ऑफ मधुपुर ने सहयोग किया। नवनिर्मित वॉटर चिलर मशीन का विधिवत उद्घाटन पीएमजेएफ लायन डॉ. अरुण गुटगुटिया ने किया।
इस अवसर पर डॉ. अरुण गुटगुटिया ने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना महज सेवा कार्य नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य में निवेश है। उन्होंने कहा कि अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट भविष्य में भी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस प्रकार के जनोपयोगी कार्यों में अपनी सहभागिता जारी रखेगा।
क्लब अध्यक्ष लायन सुमंत गुटगुटिया ने कहा कि लायंस क्लब सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के सिद्धांतों पर कार्य करता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना क्लब की प्राथमिकता है।
वहीं, लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रक्टि 322अ, रीजन-श्, जोन-अ के चेयरपर्सन लायन प्रेम पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के साथ स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए ट्रस्ट एवं लायंस क्लब की पूरी टीम को बधाई दी।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. गिलमान कैसर ने इस सहयोग के लिए अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट एवं लायंस क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वॉटर चिलर मशीन लगने से विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी।मौके पर लायन नरेश पटेल, क्लब के संयुक्त सचिव लायन रामानुज मिश्रा, लायन विशाल चौरसिया सहित विद्यालय के सहायक शिक्षक किसलय कुमार, सुमंत कुमार, विमल कुमार चंद्र, विजय कुमार, ललन कुमार सिंह, छत्तीस मंडल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बसकुप्पी उच्च विद्यालय में आठ कमरों का होगा निर्माण, मंत्री हफीजुल हसन ने किया शिलान्यास
मधुपुर । संवाददाता
सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने शनिवार को अनुमंडल के करौं प्रखंड अंतर्गत बसकुप्पी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आठ अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन कमरों से विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सकेगा।
इस अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि विद्यालय में पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होती है। विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में कमरों की कमी के कारण पठन-पाठन में परेशानी हो रही थी। अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण से इस समस्या का समाधान होगा और बच्चों को सुविधाजनक तरीके से पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां शिक्षा का स्तर अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। इसके लिए विभागीय व्यवस्था जिम्मेदार है या शिक्षकों की कमी, इसकी समीक्षा किए जाने की जरूरत है। हालांकि, उन्होंने विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम की सराहना करते हुए कहा कि यहां के छात्र सुनील कुमार मंडल ने विज्ञान विषय की परीक्षा में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।मंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों के अनुरूप क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया गया है। विकास कार्यों का असर अब दिखाई देने लगा है। आने वाले दिनों में विकास की गति और तेज की जाएगी तथा शिक्षा, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा।
शिलान्यास समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज, मंत्री प्रतिनिधि गुलाम अशरफ उर्फ राजू, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील हांसदा, विद्यालय प्रभारी इंदु कुमारी, प्रखंड उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद यादव, प्रहलाद दास, मंत्री के मीडिया प्रभारी समीर आलम, महबूब अंसारी, वसीम अंसारी, खुर्शीद अंसारी, नईम अंसारी सहित दर्जनों पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आहाता स्कूल में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन
सारवां /संवाददाता
समग्र शिक्षा अभियान समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड आहाता स्कूल में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र के द्वारा एलिमको के सहयोग से किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया इस दौरान एलीमको से आए विशेषज्ञों के द्वारा प्रखंड क्षेत्र से आए 6 वर्ष 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों की जांच की गई मौके पर कहा की जांच के बाद उन लोगों को प्रमाण पत्र के साथ विभिन्न प्रकार के सहयोगी उपकरण बाद में प्रदान किए जाएंगे वहीं शिविर में दिव्यांगता जांच को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी जानकारी देते हुए बताया शिविर में विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 120 बच्चों के अलावा अन्य 30 का रजिस्ट्रेशन कर जांच की गई इस अवसर पर बीपीओ मनोज मंडल,अपर्णा कुमारी,मो गुलाम,निरवानी खालको,विपिन कुमार, प्रभास कुमार विश्वाल, कपिलदेव मंडल,शशांक शेखर , राजेंद्र रवानी ने जांच में सहयोग किया।

चक्रवाती तूफान अकवान का असर, दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित
मधुपुर । संवाददाता
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर मधुपुर और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश और आसमान में छाए काले बादलों के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, जबकि शनिवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिनभर बूंदाबांदी और हल्की हवाओं से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। अचानक बदले मौसम से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।बारिश के बीच बच्चे रेनकोट और छाता लेकर स्कूल जाते नजर आए। वहीं, रोज कमाने-खाने वाले मजदूरों, ठेला चालकों और फुटपाथी दुकानदारों का रोजगार प्रभावित हुआ है। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। सरकारी कार्यालयों, कोर्ट-कचहरी और विद्यालयों में भी उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही।इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में कटी हुई फसल के भीगने से उसके खराब होने की आशंका बनी हुई है। बारिश का असर रेल और बस सेवाओं पर भी देखने को मिला। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही कम रही।
बदलते मौसम के कारण बुजुर्गों, बीमार लोगों, बच्चों और पशुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि सोमवार से मौसम साफ होने के आसार जताए गए हैं।

देवोत्थान एकादशी पर घर-घर में हुई तुलसी पूजा, तुलसी विवाह की परंपरा निभायी
मधुपुर । संवाददाता
अनुमंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को देवोत्थान एकादशी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घर-घर में भगवान विष्णु एवं तुलसी माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही महिलाओं और श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। लोगों ने अपने घरों के आंगन में स्थापित तुलसी चौरा को आकर्षक ढंग से सजाया और दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन होता है और शुभ एवं मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। इस पर्व पर तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। इसे लेकर कई घरों में तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का प्रतीकात्मक विवाह पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर विवाह की रस्में निभाईं तथा तुलसी माता को चुनरी, सिंदूर, फूल, माला एवं विभिन्न पूजन सामग्रियां अर्पित कीं।
वहीं, संध्या के समय तुलसी चौरा के समीप दीप जलाकर श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु और तुलसी माता से परिवार की सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। घरों में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। देवोत्थान एकादशी के अवसर पर तुलसी विवाह की परंपरा निभाते हुए लोगों ने अपनी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का निर्वहन किया।

लखनगढ़िया मेला से ग्लैमर बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के लखनगढ़िया गांव में आयोजित मेले से एक ग्लैमर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस संबंध में चांदपुर के पास देवघर ब्लॉक के समीप निवासी राजकिशोर मिर्धा (45) ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर की रात करीब नौ बजे उनका बेटा सोनू मिर्धा पत्नी और बच्चे के साथ बाइक (जेएच-15पी-1789) से मेला देखने गया था। बाइक को हैंडल लॉक कर खड़ा करने के बाद वह मेला घूमने चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने अज्ञात चोरों पर बाइक चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

घर में घुसकर जानलेवा हमला, पांच लोगों पर प्राथमिकी
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के ग्वालबदिया गांव में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महेंद्र यादव ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर गांव के पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
आवेदन में उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को दिन में वह अपने निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कानूनगो यादव, नीरज कुमार यादव, फाल्गुनी यादव, मुकेश यादव और बिल्टू यादव एकजुट होकर पहुंचे तथा ढलाई का पटरा उठाकर ले जाने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपित उनके घर में घुस गए और जान मारने की नीयत से उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर गांव के मनोज यादव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। महेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर नामजद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

फरार वारंटियों व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
देवघर /संवाददाता
एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों एवं विभिन्न मामलों के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को जिले के दो थाना क्षेत्रों से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कुंडा थाना क्षेत्र से तीन और मारगोमुंडा थाना क्षेत्र से दो आरोपित शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के खमरबाद गांव निवासी सेवा मंडल और उसके बेटे सेवा मंडल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कुंडा थाना क्षेत्र के किसनीडीह गांव निवासी शक्ति यादव, सातर गांव निवासी नवीन कुमार देव और खैरखुट्टी गांव निवासी जितेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों एवं कांडों के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी और कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में यह गिरफ्तारी की गई है।

बाइक रोककर मारपीट, चांदी की चेन, ब्रेसलेट व 30 हजार छीने
जसीडीह/संवाददाता
जसीडीह थाना क्षेत्र के ग्वालबदिया गांव स्थित काली मंदिर के समीप हथियारों से लैस लोगों ने बाइक रोककर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर छिनतई की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़ित कानूनगो यादव ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर गांव के मोहन यादव, राजू यादव, पंचम यादव, महेंद्र यादव समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, 18 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वह ग्वालबदिया गांव के रास्ते काली मंदिर के समीप से गुजर रहे थे। इसी दौरान आरोपितों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पिस्टल से लैस होकर उनकी बाइक रोक दी। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए जान मारने की नीयत से मारपीट की और गले से पांच भर चांदी की चेन, तीन भर का ब्रासलेट तथा जेब से 30 हजार रुपये छीन लिए। किसी तरह मौके से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। शोर मचाने पर ग्रामीणों के जुटने से उनकी जान बच सकी। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर बैठक का आयोजन
सारवां /संवाददाता
विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर प्रखंड सभागार में बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में पीएचइडी विभाग के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के जल सहिया की एक दिवसीय बैठक किया गया। इस दौरान विभाग के जिला कोऑर्डिनेटर प्रमोद कापड़ी, जेइ शैलेश कुमार के द्वारा जल सहिया को साफ सफाई के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ हाथ धुलाई और शौचालय की साफ सफाई के प्रति जागरूक करने को कहा गया। इसके साथ गांव के चापाकल, कुआं और जलमीनार के आसपास साफ-सफाई रखने तथा पानी की नियमित जांच करने को कहा गया है।
सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान और जलकर संग्रह,जल सहियाओं को स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन और हाट-बाजारों में ग्रामीणों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाने व नियमित जलकर प्रतिमाह जमा कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान निर्देश देते हुए कहा की प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में छूटे हुए गांव के वैसे परिवार जिसे शौचालय नहीं है चिन्हित कर रिपोर्ट दें और संबंधित लाभुकों का शौचालय बनवाने को लेकर आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आरती देवी, किरण देवी,खुशबू खातून, चांदनी देवी, बबिता देवी, रीना देवी सहित अन्य जल सहिया उपस्थित थी।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

November 22, 2026

साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल

November 22, 2026

उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

November 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store