• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

देवघर के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए पंजाब रवाना

November 18, 2025

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

    सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

    पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

देवघर के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए पंजाब रवाना

by admin
November 18, 2025
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। आदर्श स्कूल ऑफ ताइक्वांडो देवघर के 4 खिलाड़ियों का चयन 8वां कैडेट नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 जालंधर पंजाब के लिए किया गया है। सभी खिलाड़ी गोड्डा के महगामा में आयोजित चतुर्थ झारखंड स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप- 2025 में स्वर्ण पदक पाने पर किया गया है। पंजाब के जालंधर में आयोजित प्रतियोगिता 21-23 नवम्बर तक होगी जिसकी आयोजक पंजाब ताइक्वांडो संघ और प्रमोटर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। सभी खिलाड़ी 18 नवंबर को जालंधर के लिए रवाना होंगे। झारखंड टीम के लिए कोच रेहान हुसैन (बॉयज) व जाह्नवी जायसवाल (गर्ल्स) टीम मैनेजर निकी किस्कू रहेंगी देवघर के चार खिलाड़ीयो में कार्तिक हेंब्रम अंडर 37 केजी में चयन किया गया है वो पिछले वर्ष रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित सब जूनियर के राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेल चुका है वो दूसरी बार राष्ट्रीय चैंपिनयशिप में भाग लेगा जो कि डिवाइन पब्लिक स्कूल का छात्र है8 उनके पिता मनोज कुमार बिहार सरकार में कार्यरत हैं जबकि तृषा ठाकुर अंडर-55 केजी डीएवी स्कूल की छात्रा है। उनके पिता रंजीत ठाकुर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में अधिकारी है। जबकि न्यासा भारद्वाज अंडर-44 केजी भी डीएवी स्कूल की छात्रा है। उनके पिता सुभाष चरण जो एक शिक्षक है। गुजरात में कार्यरत है पार्थ कांत अंडर-57 केजी देवघर के करनीबाग के रहने वाला है वो ब्ल्यू बेल्स स्कूल का छात्र है। ये तीन खिलाड़ी पहली बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे। सभी खिलाड़ी के चयन होने पर देवघर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े, जिला खेल पदाधिकारी संतोष यादव, समाज सेवी सूरज झा, वार्ड पार्षद रवि राउत, ताइक्वांडो के पूर्व खिलाड़ी आलोक मिश्रा,आदर्श ताइक्वांडो के पूर्व अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव रंजन, डीएसए के सचिव आशीष झा झारखंड ताइक्वांडो के सचिव नीरज कुमार, देवघर ताइक्वांडो के अध्यक्ष अनूप कुमार, आदर्श स्कूल ऑफ ताइक्वांडो के प्रशिक्षक चांद अंसारी, चंदन मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जीत की शुभकामनाएं दी।

अनिल कुमार झा स्मृति पुरस्कार से नवाजे गए 57 विद्यार्थी
देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा अनिल कुमार शकुंतला देवी आवासीय विद्यालय, मोहनपुर के युग्म बैनर तले झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं ओड़िशा के 57 विद्यार्थियों को होटल न्यू ग्रैंड स्थित सिद्धिविनायक बैंक्वेट हॉल में ‘अनिल कुमार झा स्मृति पुरस्कार’ की मानद उपाधि से विवेकानंद संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, स्व. अनिल कुमार झा के सुपुत्र पालन कुमार झा, अंजन कुमार झा, रंजन कुमार झा, पुत्री मीनू कुमारी, पुत्रवधु प्रतिभा कुमारी, मुख्य अतिथि विश्व भारती, शांति निकेतन के प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र राय, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्वेता शर्मा, पी. डीएवी पब्लिक स्कूल, गिरिडीह के मैनेजर अनित कुमार सिंह, देवघर सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य सुबोध कुमार झा के द्वारा अलंकृत एवं विभूषित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसकेपी विद्या विहार की आराध्या प्रिया, रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय की खुशी पांडेय, नवरंग आर्ट क्लासेज की सत्या कुमारी, देवघर बालिका विद्या मंदिर की अंशिका केशरी, आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय, रोहिणी की अनुष्का कश्यप, सनराइज द्वारिका ऐकाडमी की सोनम श्री, आर. मित्रा डिस्ट्रक्टि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की निशा केशरी, डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल की आस्था झा, देवघर संत फ्रांसिस स्कूल की श्रेया मुखर्जी, बड्स पैराडाइस स्कूल, चकाई के विशाल कुमार, रामेश्वर लाल सर्राफ उच्च विद्यालय के सूर्य नारायण वर्मा, श्री शारदा बालिका मध्य विद्यालय की शारदा गुप्ता, एकेएसडी आवासीय विद्यालय के प्रहलाद झा, संत जेवियर्स हाई स्कूल की सृष्टि सुमन, तक्षशिला विद्यापीठ के शुभाशीष भारद्वाज, गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के हर्ष कुमार, दीनबंधु उच्च विद्यालय की आकृति कुमारी, विवेकानंद मध्य विद्यालय की शिवानी कुमारी, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस मातृ मंदिर की रिशु कुमारी, संत मेरी इंग्लिश स्कूल, चांदन की स्वाति कुमारी, ब्राइट करियर स्कूल के शुभम कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नया चितकाठ की सिंधु कुमारी, मदर इंटरनेशनल स्कूल, मधुपुर की अनुप्रिया सिंह, माउंट कार्मेल हाई स्कूल की श्रद्धा सुमन, इंडियन हेरिटेज स्कूल, जसीडीह के क्षितिज भाष्कर, ब्लू बेल्स स्कूल की रक्षिता सिन्हा, संत माइकल एंग्लो विद्यालय, ऑफिसर्स कॉलोनी की अनन्या कुमारी, संत माइकल, तिवारी चौक की पूनम कुमारी, डॉ. एएन खोसला डीएवी पब्लिक स्कूल, राउरकेला की सोहानी कुमारी एवं यूनिक कैरियर पब्लिक स्कूल, पोड़ैयाहाट की सानवी कुमारी, देवसंघ नेशनल स्कूल की महक बर्णवाल, भारती विद्यापीठ के प्रिंस कुमार, पीएम श्री नेशनल स्कूल, दुमका की अंजलि कुमारी, सेक्रेड हार्ट स्कूल, दुमका के सौम्य सौर्य, संत मेरी गर्ल्स हाई स्कूल की राधिका कुमारी, कॉर्निंक स्कूल ऑफ आर्ट की वैदिका राठौर, शिवम् इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग के विजय कृष्ण भारद्वाज, सुप्रभा शिक्षा स्थली की सृष्टि रानी, एकलव्य पब्लिक स्कूल की लाडली कुमारी, मैत्रेया स्कूल के आर्यन मालवीय, एकेएसडी विद्यालय, बेउर, पटना की निधि कुमारी, ए.एस. महाविद्यालय की मेघा सिंह परमार, डोरंडा कॉलेज, राँची की अंशिका सिंह, सिप अबेकस की भाव्या श्री, दीनबंधु मध्य विद्यालय के अभिनव कुमार चंद्रवंशी, एसकेपी. विद्या विहार की प्रज्ञा रानी, देवघर सेंट्रल स्कूल के अमित कुमार, संत कॉलम्बस स्कूल के देवांश कुमार, बीएन झा इंटरमीडिएट कॉलेज की तनुश्री कुमारी, पार्क माउंट पब्लिक स्कूल, दानापुर, पटना की यशकीर्ति झा, अनमोल इंटरनेशनल स्कूल, फुलवारी शरीफ, पटना की आस्था झा, उत्क्रमित हाई स्कूल, वार्ड नंबर 6 की अनुषा कुमारी, शकुंतला ज्ञान निकेतन, बेउर, पटना के यशराज झा, वीणापानि कल्चरल, सेंटर, बर्णपुर, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम बंगाल की सृष्टि झा, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, राँची की आर्या पलक, पी. डीएवी पब्लिक स्कूल, इसरी बाजार, गिरिडीह की वैदेही कुमारी व डिवाइन पब्लिक स्कूल की अदिति किरण को पुरस्कृत किया गया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सुकीर्ति झा, सुयश झा, उज्ज्वल कुमार, प्रहलाद झा, कृष्ण कुमार, अभिषेक कुमार, शिवम कुमार एवं मनीष कुमार की अहम भूमिका रही।

देवघर के युवा कवियों ने किया जिला का नाम रौशन
देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर की माटी काफी समृद्ध है। यहां के लोग कला, शिक्षा, खेलकूद सहित सभी क्षेत्र मे अव्वल स्थान रखते हैं। इसी क्रम में साहित्य के क्षेत्र मे देवघर के साहित्यकार भी अव्वल आ रहे हंै। यही कारण है कि इस वर्ष एक साथ देवघर के तीन युवा कवियों को कोशी मंच गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देवघर के युवा कवि रवि शंकर साह, सोनम झा व सागर कुमार मिश्रा को मिला है। अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच द्वारा खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड स्थित पिपरा में आयोजित दो दिवसीय महाधिवेशन के दौरान दिया गया। इस महाधिवेशन में देश के अलग-अलग जगहों से कवि और कवयित्री ने शिरकत किया था। सम्मान समारोह में कवि-कवयित्री, साहित्यकार, शिक्षक, एंव सामाजिक स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतरीन कार्य करने वालों को अंग वस्त्र, मेडल, प्रशस्ति पत्र, एंव अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। मंच के संस्थापक शिव कुमार ने कहा कि युवा कवि रवि शंकर साह, सोनम झा व सागर मिश्रा देवघर जिले मे साहित्य-संस्कृति को मजबूत करने का काम कर रहे है। साहित्य के क्षेत्र में इनके योगदान को देखते हुए इन्हें सम्मानित किया गया। एक साथ देवघर के तीन कवियों को यह सम्मान मिलने से देवघर में हर्ष का माहौल है। ये देवघर जिला का नाम रौशन कर रहे हैं।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का हुआ देवघर में स्वागत
देवघर/वरीय संवाददाता। सोमवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत देवघर एयरपोर्ट पर किया गया। इसके बाद राज्यपाल दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर लकड़ा के लिए प्रस्थान कर गए। जहां उन्होंने स्कूल शिलान्यास करने के उपरांत सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए दुमका रवाना हो गए। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर महान स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी स्वर्गीय लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र के स्वतंत्रता आंदोलन में लाला लाजपत राय का योगदान अतुलनीय है। राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी। आधुनिक राजनीतिक विचारक होने के नाते उन्होंने लोगों के अंदर भारत के प्राचीन गौरव की चेतना जगाने के साथ-साथ लोगों को आधुनिकता की ओर बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया, साथ ही समाज सुधारक के रूप में सामाजिक विषमताओं को दूर करने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गिरकर महिला हुई घायल
देवघर/संवाददाता। उंचाई से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है। स्वजनों के द्वारा घायल अन्नपूर्णा देवी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह देवघर की रहने वाली है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह छत पर से पांव फिसल जाने के कारण गिर गयी है। हादसे में उसके सिर पर गहरी चोट लगी है।

सड़क हादसे में चार लोग घायल
देवघर/संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवक घायल हो गए हैं। एक घटना में जिले के सारवां थाना क्षेत्र के सकरिया गांव निवासी अजीत कुमार बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। बताया जाता है कि वह बाइक से जा रहा था। बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण हुए हादसे में वह घायल हो गया। वहीं जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के दरर्वे गांव निवासी विमुला सोरेन भी बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। उसे अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। वहीं सीमावर्ती बिहार के बांका जिला के जयपुर थाना क्षेत्र निवासी विनोद यादव भी बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। उसे भी अज्ञात वाहन ने धक्का मारा है। वहीं सड़क हादसे में रांची निवासी कालेश्वर महतो घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्मिता एथलेटिक्स लीग के पदक विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित

  • देवघर की बालिकाओं में बहुत प्रतिभा है उन्हें मैदान तक अभिभावक अवश्य भेजें : सुनील खवाड़े
    देवघर/संवाददाता। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं भारतीय एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय खेलो इंडिया अस्मिता वुमेन लीग का अयोजन देवघर के केके एन स्टेडियम में 14 नवंबर को हुआ था। जिसमें कुल लड़कियों का 11 इवेंट के पदक विजेता खिलाड़ियों को आज पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े, सचिव मनोज मिश्रा, जिला एथलेटिक्स योजना के चेयरमैन आशीष झा, उपाध्यक्ष नीतू देवी, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार , प्रशिक्षक दीपक कुमार, चंदन कुमार, पंकज भालोटिया, सुमित, अनुपम कुमार, सुमंत इत्यादि मौजूद थे।
    विजेता खिलाड़ी : ट्रायथलॉन ए 14 वर्षीय आयु वर्ग प्रथम ज्योति प्रकाश डीएवी, द्वितीय प्रीति कुमारी चांदडीह हाई स्कूल, तृतीय आद्या पराशर एसकेपी, ट्रायथलॉन बी 14 वर्ष आयु वर्ग प्रथम आराध्या ठाकुर, द्वितीय श्रेया सावन जेएनवी, तृतीया रितिका कुमारी डीएवी, ट्रायथलॉन सी 14 वर्ष आयुवर्ग में प्रथम निकिता सोरेन संत मेरी, द्वितीय श्रुति कुमारी डएवी, तृतीय अनुष्का राय डीएसवी, किड्स जेवलिन 14वर्ष आयु वर्ग में प्रथम सृष्टि कुमारी डीएवी, द्वितीय नंदनी कुमारी कुंडा, तृतीय अनुष्का राय डीएवी, 60 मीटर 16 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम आद्या मिश्रा एकलव्य विद्यालय, द्वितीय संध्या कुमारी डीएवी, तृतीय अंजुम आरा चांदडीह, 600 मीटर 16 वर्ष आयु वर्ग प्रथम दीपवली कुमारी राम मंदिर, द्वितीय गायत्री कुमारी डीपीए, तृतीय लाली कुमारी बीएसएस स्कूल, लंबी कूद 16 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम अनुषा मुर्मू, द्वितीय दीपाली कुमारी, तृतीय स्वीटी सोरेन, ऊंचीकूद 16 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम हसीबा खातून, द्वितीय रेशमा खातुन, तृतीय तरीना खातून चांदडीह , भाला फेंक 16 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम रीना किस्कू, द्वितीय आनंदी कुमारी, तृतीया खुशी भारती, चक्का फेंक 16 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम तहज़ीब परवीन संत मैरी स्कूल, द्वितीय शिवानी कुमारी एकलव्य विद्यालय, तृतीया कृतिका आनंद डीएवी, गोला फेंक 16 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम आनंदी कुमारी, द्वितीय प्रियंका कुमारी, तृतीया रबीना कुमारी एकलव्य विद्यालय के नाम शामिल हैं।
    छिनतई किये मोबाइल से 39 हजार की निकासी
    देवघर/संवाददाता। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के दहीजोर निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल छिनतई कर 39 हजार रुपए की अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस संबध में दीपक कुमार ने साइबर थाना मंें शिकायत दर्ज कराया है। बताया कि मोबाइल 14 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे वह देवघर कि आरे से दूध बेचकर वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान अज्ञात चार लड़कों ने चोपा मोड़ पेट्रोल पंप के समीप मारपीट कर मोबाइल छीन लिया.। इसके बाद छीने हुए मोबाइल से पहले 100 रुपए और दूसरी बार में 39000 रुपए निकासी कर लिया। मोबाइल गायब की शिकायत मोहनपुर थाना में दिया है। उपरांत साइबर थाना शिकायत करने पहुंचा। वहीं साइबर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।

समाजसेवी सूरज झा ने जरुरतमंद 300 लोगों के बीच किया कंबल वितरण
देवघर/संवाददाता। सोमवार को महापौर प्रत्याशी सह समाजसेवी सूरज झा ने पंडित शिवराम झा चौक स्थित झामुमो शहरी हेल्प डेस्क से जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने 300 लोगों को ठंड की ठिठुरन से निजात दिलाने का प्रयास किया। मौके पर सूरज ने कहा कि चुनाव की घोषणा होने वाली है, कंबल वितरण इसलिए नहीं किया जा रहा है, बल्कि मेरा यह कार्यक्रम पिछले 15 वर्षों से अनवरत जारी है। न केवल कंबल वितरण बल्कि चौक-चौराहों पर अलाव के लिए लकड़ी का भी वितरण किया जाता है। यह कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा। मौके पर रीता देवी, सागो देवी, मीना देवी, देवकी देवी, राधा देवी, वीना देवी, सुनीता देवी, प्रतिमा देवी, सुशीला देवी, नकुल यादव, हीरदम पासी, सबरा खातुन, कैफा खातून, समीना खातुन, चांदनी देवी, चरकी देवी, शांति देवी, झगरु महथा, मनु महथा, शीला देवी समेत सैकड़ों जरूरतमंद मौजूद थे।

44 हजार की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। नगर थानांतर्गत करनीबाग हरिजन कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के खाता से 44 हजार रूपये की अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इंस संबंध में रंधीर राम ने साइबर थाना मंं शिकायत दर्ज कराया है। बताया कि उसे पूर्व में एक सीएसपी से रूपये की निकासी किया था। सोमवार को जब रूपये निकलाने गया तो पता चला की खाता से 44000 रूपये की अवैध निकासी हो गयी है। साइबर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।

आधा दर्जन संदिग्ध साइबर ठगों से पूछताछ
देवघर/संवाददाता। पुलिस ने लगभग आधा दर्जन संदिग्ध साइबर ठगों को हिरासत में लिया है। इन सबों से साइबर थाना की पुलिस द्वारा सघन पूछताछ की जा रही है। ये सभी जिले के पथरौल व सारठ थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं। इनके पास से बरामद मोबाइल फोन व सिम कार्ड की जांच की जा रही है।

19 को देवघर आएंगे बाबा रामदेव
देवघर/नगर संवाददाता। कोठिया मैदान में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज के द्वारा सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में 19 नवंबर को स्वामी रामदेव जी महाराज शामिल होंगे। इनके साथ में आस्था के सीईओ प्रमोद जोशी और स्वामी जी के प्रवक्ता एसके. तिजारावाला होगें। स्वामी रामदेव के आगमन को लेकर भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी राम जीवन पाण्डेय सह राज्य प्रभारी अमित कुमार मंगलवार को 11 बजे देवघर पहुंच रहे हैं। उक्त कार्यक्रम की जानकारी भारत स्वाभिमान पतंजलि के प्रांतीय सदस्य सह जिला संयोजक अनुज कुमार त्यागी ने दी।

इंग्लिश टॉपर अर्पणा गोल्ड मेडल से सम्मानित
जसीडीह/संवाददाता। दुमका में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल ने इंग्लिश टापर अर्पणा झा को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अर्पणा झा माधव चंद्र झा की सुपुत्री है। श्री झा वर्तमान में आसनसोल डिवीजन अंतर्गत बैद्यनाथधाम स्टेशन प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। अपर्णा को एम ए विषय-अंग्रेजी जो देवघर कॉलेज देवघर की छात्रा थी, सिदो कान्हो मुर्मू विश्व विद्यालय, दुमका के 2024 सत्र की टॉपर थी। 17 नवंबर को दुमका में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं विश्वविद्यालय के कुलपति के हाथों अर्पणा झा को स्वर्ण पदक एवं यूनिवर्सिटी टॉपर होने का एक प्रमाण पत्र से नवाजा गया। वहीं अर्पणा झा की सफलता पर माता एवं पिता माधव चंद्र झा काफी खुश है।

उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर कुंडा में सप्तशक्ति संगम का आयोजन

  • सप्तशती संगम देवघर विभाग का नमूना, विभाग के सभी 22 विद्यालयों में होगा कार्यक्रम
    देवघर/नगर संवाददाता। स्थानीय कुंडा स्थित उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को आज राष्ट्र स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आ”ाहन पर सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया। इस सप्तशती संगम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित एवं वंदन के साथ हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सप्तशती संगम की क्षेत्रीय संयोजिका डॉ पूजा, झारखंड प्रांत संयोजिका रंजना, झारखंड प्रांत सहसंयोजक किरण राय एवं विद्यालय प्रबंधकारिणी की सचिव डॉ भारती प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुई। मौके पर किरण राय के द्वारा इस कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी गई। वहीं डॉ पूजा ने यह बोध कराया कि संयुक्त परिवार हमारी कुटुंब व्यवस्था की नींव है। रंजना जी ने अपने वक्तव्य में भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका की चर्चा की। अध्यक्ष उद्बोधन में डॉ भारती प्रसाद के द्वारा सप्तशक्ति संगम निमित्त महत्वपूर्ण बातों को रखा गया। विद्यालय की बहन गुनगुन एवं एवं बहन सुहानी के द्वारा सावित्रीबाई फुले एवं जमुना टुडू की विभूतियां प्रस्तुत की गई। विशिष्ट माता के रूप में उषा मिश्रा एवं मंजू देवी को पुरस्कृत किया गया। अनुभव कथन विद्यालय की अभिभाविका गायत्री मिश्रा एवं अलका सौरभ के द्वारा रखा गया। आभार ज्ञापन विद्यालय की आचार्य शिल्पी रानी एवं संकल्प शिल्पी द्वारा किया गया। मंच संचालन आचार्य सुष्मिता राज के द्वारा किया गया और संपूर्ण कार्यक्रम की विद्यालय स्तरीय संयोजिका खुशबू झा रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेविका समिति की सदस्यों का गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्य मुकुल कुमार, आचार्य बिंदु दीदी, सोनी दीदी, आचार्य देवकरण चौधरी, काशी कुमार सेन, चंदन कुमार, गौरव कापरी, राजीव कुमार, विक्रम कुमार, बसंत कुमार, प्रभाकर राय एवं समस्त कर्मचारियों का योगदान रहा। यह सप्तशती संगम देवघर विभाग के नमूना के रूप में आयोजित किया गया, जो बाद में विभाग के सभी 22 विद्यालयों में आयोजित की जाएगी।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store