मधुपुर/संवाददाता। पायोनियर ने रेखाबनी में एक फसल कटाई दिवस का आयोजन कर किसानों को उन्नत धान किस्म 27 पी 37 के फायदे प्रत्यक्ष रूप से दिखाए। इस दौरान 27 पी 37 और एक अन्य धान की 25-25 वर्ग मीटर में कटाई कर तुलनात्मक अध्ययन कराया गया।वही टेरिटरी मैनेजर मनीष पांडेय ने बताया कि गणना के अनुसार 27 पी 37 किस्म ने प्रति एकड़ 4 क्विंटल अधिक उपज दी। क्षेत्रीय प्रतिनिधि भीम वर्मा ने किसानों को समझाया कि इससे प्रति एकड़ 6-7 हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ कमाया जा सकता है। इस अवसर पर गांव के किसान अनिल कुमार सिंह, मनोज सिंह, जयदेव सिंह, रणजीत सिंह, तुलसी सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।
मधुपुर कॉलेज में एआइएमआइएम छात्र संगठन का गठन
- जन्नत बनी कॉलेज अध्यक्ष और नेहा सचिव
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर महाविद्यालय में शुक्रवार को महिला विंग एआइएमआइएम छात्र संगठन का गठन किया गया। पार्टी के देवघर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज अंसारी ने महिला विंग इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की। कॉलेज अध्यक्षा के रूप में जन्नत समां को तथा सचिव पद पर नेहा कुमारी को चुना गया। इस अवसर पर पार्टी ने महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. रत्नाकर भारती को एक मनोनयन पत्र भी सौंपा। यह औपचारिक जानकारी पार्टी की ओर से कालेज प्रशासन को दी गई। इस नियुक्ति कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति और छात्र उपस्थित थे। इसके साथ ही कॉलेज में पार्टी की औपचारिक गतिविधियों की शुरुआत हो गई है।
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल के करौं थाना क्षेत्र अंतर्गत करौं-करमाटांड़ मुख्य सड़क पर करमाटांड थाना के बडासुनसुन डबरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान कुचला पहाड़ी निवासी बालेश्वर टुडू का पुत्र विक्रम टुडू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विक्रम टुडू अपनी बाइक से करमाटांड़ से अपना घर आ रहा था। इसी बीच उसका बाइक तेज रफ्तार से चलते हुए अनियंत्रित होकर दुर्घटाना ग्रस्त हो गई । जानकारी अनुसार काफी तेज रफ्तार से वह गाड़ी चला रहा था। जिससे वह संतुलन खो जाने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही करमाटांड़ थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मोहनपुर/संवाददाता। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का नाम बदलकर सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पुराना चितकाठ में सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में कार्यक्रम को आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी, बीपीओ रेणु प्रभा, मुखिया विष्णु महतो, पंचायत समिति सदस्य जग्गू राउत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान श्री चौधरी ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अब सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम 21 से 28 नवंबर तक चलेगा। जिसमें मुख्य रूप से जाति, आवासीय, आय से संबंधित फार्म जमा लिया जाएगा। जन्म प्रमाण, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल खारिज वादों का निष्पादन, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र एवं विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदन लिया जाएगा। मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपनारायण यादव, सभी वार्ड सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
बामनगामा पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
सारठ/संवाददाता। सरकार के महत्वकांक्षी योजना आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का शुुभारम्भ शुक्रवार को बामनगामा पंचायत भवन में अपर समाहर्ता, देवघर के हीरा कुमार, बीडीओ चन्दन कुमार सिंह और मुखिया इन्द्रदेव कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा आवेदन भी लिए गये। जिसमें से कुछ आवेदनों को ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया और कुछ आवेदनों केा जांच हेतु प्रक्रिया के अधिन रखा गया है। अपर समाहर्ता श्री कुमार और बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य है कि पंचायत के अंतर्गत दूर-दराज के लोगों तक सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सभी पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों से आवेदन लेने, सेवाओं में सुधार करने और अन्य समस्याओं से अवगत होकर आवेदन प्राप्त करना और उनका समाधान करना है। शिविर में विभिन्न विभाागों से संबंधित जो क्रमश: ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा, सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड , मुख्यमंत्री पशुधन योजना, आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सारथी योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड व सावित्री बाईफुले किशोरी समृद्वि योजना, स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, हरा राशन कार्ड, श्रम एवं उद्योेग विभाग तथा अन्य योजनाओं के स्टॉल लगाकर समस्याऍ सुनी गई और कई लाभुकों को सर्वजन पेंशन योजना की स्वीकृति भी प्रदान की गई तथा सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना के तहत कई लाभुकों के बीच घोती-साड़ी का भी वितरण किया गया।वहीं सबसे अधिकांश अबुआ आवास के आवेदन आये, जिसे प्रक्रियाधीन रखा गया। शिविर को सफल बनाने में प्रखंड व अंचलकर्मियों के अलावे बामनगामा पंचायतों के ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।
पालोजोरी में शुरू हुआ सरकार आपके द्वार
- उप निर्वाचन पदाधिकारी ने किया उद्घाटन
- मईया सम्मान योजना के लिए गए ऑफलाइन आवेदन
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी में शुक्रवार से पंचायत स्तरीय शिविर सरकार आपके द्वार शुरू हो गया। ग्राम पंचायत जीवनाबांध पंचायत सचिवालय प्रांगण में आयोजित शिविर का उद्घाटन उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार ने सीओ कृष्ण सिंह मुंडा, नोडल अधिकारी सुभाष राय, मुखिया सालखून बीवी सहित अन्य अधिकारी और कर्मियों की मौजूदगी में किया। उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सभी सेवाओं को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम को शुरू किया गया है। प्रखंड कार्यालय से सभी विभागों के अधिकारी और कर्मी अपने स्टॉल पर मौजूद थे, जिनके द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सीओ ने तीन लाभुकों को सर्वजन पेंशन योजना की स्वीकृति से जुड़ा प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं मैया सम्मान योजना से जुड़े आवेदन भी लिए जा रहे थे। हालांकि योजना से जुड़ा साइट तो खुला नहीं था, लेकिन वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे थे। मौके पर प्रभारी कृषि पदाधिकारी रोशनी ऋतु, पंचायत समिति सदस्य उत्तम राय, बीपीओ नारायण मंडल, हेलेना हेंब्रम, सीआई कामदेव प्रसाद, लीना कुमारी, मकबूल अंसारी, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
सेवानिवृत तीन चौकीदारों को दी गयी विदाई
सारवां/संवाददाता। थाने में कार्यरत तीन चौकीदार के सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह की देखरेख में शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर तीनों सेवानिवृत चौकीदारों को छाता, अंग वस्त्र,जूता सहित अन्य सामग्री देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना ईश्वर से की गई। थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत चौकीदार गुल्ली महतो, महेश प्रसाद यादव एवं राधेश्याम मिर्धा ने अपनी नौकरी के दौरान किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं होने दी। ससमय कार्यों में उपस्थित रहना और निष्कलंक सेवानिवृत हो जाना बड़ी बात होती है। सेवानिवृति सरकारी नौकरी में एक सतत प्रक्रिया है। इस अवसर पर थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह, एएसआई मकबूल अंसारी, धर्मेंद्र सिंह सुखराम नाग, सच्चिदानंद सिंह, सुमित कुमार, मुकेश मिश्रा, मुंशी सुरसिंह सुंडी, रंजीत कुमार, छोटू कुमार, अदन हाजरा, अदन मिर्धा, राजेंद्र यादव सहित अन्य चौकीदार उपस्थित थे।
अजगर सांप निकलने पर मची अफरातफरी
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के दहीजोर गांव के पहाड़ी के समीप मैदान में शुक्रवार को खेल रहे बच्चों ने अजगर सांप देखा। जिसकी जानकारी होने पर अफरातफरी का माहौल बन गया। अजगर को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। स्थानीय लोगों ने फोन करके वन विभाग सूचित किया। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने अजगर को पकड़ लिया। अजगर की लंबाई करीब 10 फीट के आसपास थी और करीब 15 किलो वजन था। जिसको पकड़ने के बाद देवघर के डिगरिया पहाड़ में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
सुग्गापहाड़ी पंचायत में शिविर का किया गया आयोजन।
मारगोमुंडा/संवादाता। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शुक्रवार को प्रखंड के सुग्गापहाड़ी पंचायत के पंचायत भवन परिसर में शिविर का आयोजन कर शुरुआत किया गया। जिसका शुभारंभ जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, स्थानीय मुखिया बाबूराम मुर्मू, बीडीओ शशि संदीप सोरेन, सीओ प्रभात कुमार आदि द्वारा किया गया। इस दौरान शिविर में जाति, आय, आवासीय, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, श्रम कार्ड निर्गत करने हेतु आवेदन लिया गया।साथ ही दाखिल खारिज, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र एवं विभिन्न तरह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदन किया गया। इसके अलावा कई तरह के अन्य स्टॉल भी लगाए गए थे। इस दौरान सबसे अधिक अबुआ आवास ओर मईया सम्मान योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए लाभुक आवेदन लेकर पहुंचे थे। वहीं शिविर का आयोजन आज शनिवार को पंदनिया ओर रामपुर पंचायत भवन परिसर में आयोजित किया जाएगा। मौके पर बीपीओ राजाराम प्रसाद, पंचायत सचिव भुनेश्वर यादव, कपिल दास, रोजगार सेवक प्रवीण कुमार, मुखिया सुधीर मंडल, सुनील मुर्मू, जैकी खान, सहित प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे।
संविधान दिवस की सफलता को लेकर हुई बैठक
मोहनपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जयपुर मोड़ में 26 नवंबर को संविधान दिवस सफल बनाने को लेकर को लेकर रणनीति की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संतलाल दास ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष संविधान दिवस को धूमधाम एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा। मौके जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष सुनील मंडल,प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकान्त प्रसाद यादव, सोशल मीडिया प्रभारी केदार कुमार दास, सह सचिव सिकंदर कुमार राउत, दिनेश दास, कांग्रेस नेता गंगाधर रजक, अशोक यादव, शालिग्राम दास समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सेवा का अधिकार सप्ताह का हुआ शुभारंभ
सारवां/संवाददाता। सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत प्रखंड क्षेत्र के बेजुकुरा पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख फुकनी देवी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कुमारी रंजना बीडीओ रजनीश कुमार अंचलाधिकारी राजेश कुमार साहा मुखिया सुलेखा देवी ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में पंचायत क्षेत्र से विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने को लेकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष कर मैया सम्मान योजना के लिए महिलाओं के अलावा पीएम आवास और अबुआ आवास के लिए भीड़ जुटी। शिविर में इसकी व्यवस्था नहीं होने के कारण उन लोगों को निराश वापस लौटना पड़ा। मौके पर विभिन्न काउंटरों में लोगों ने जाति, आय, आवासीय, राशन कार्ड आदि के लिए आवेदन दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि शिविर में आय प्रमाण पत्र 5, जाति 16, नया राशन कार्ड 2, वृद्धा पेंशन 11,निवासी प्रमाण पत्र 9 ऑन द स्पॉट बनाए गए 13 यूनिट बत्तख चूजा का वितरण किया गया। इस अवसर पर पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुनील टोप्पो, बीएओ विजय कुमार देव, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय कार्यक्रम पदाधिकारी अनूप कुमार राय, मनोज मंडल, प्रणव सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
लीला देवी ने पुस्तकालय को दे दी जीवन भर की पूंजी
- पति की पुण्य स्मृति पर किया ढाई लाख रुपए का दान
सारवां/संवाददाता। सारवां निवासी स्वर्गीय मुरलीधर गुप्ता की पत्नी लीला देवी ने अपने पति की पुण्य स्मृति में शुक्रवार को अपने जीवन भर की जमा पूंजी 2,51,000 रुपए स्थानीय बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मुंशी प्रेमचंद ग्रामीण पुस्तकालय सारवां को पूर्व कृषि मंत्री सह पुस्तकालय के संरक्षक बादल पत्रलेख की उपस्थिति में पुस्तकालय को दान दिया।
ज्ञात हो कि सारवांं दुखिया मंदिर परिसर में पुस्तकालय का नवनिर्मित भवन पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख की विधायक निधि से बना है। पूर्व मंत्री ने जानकारी देते बताया स्थानीय विद्यार्थी उक्त भवन में एक सुसज्जित और समृद्ध पुस्तकालय खोले जाने की मांग मुंशी प्रेमचंद ग्रामीण पुस्तकालय से की जा रही थी किंतु कोष के अभाव में यह संभव नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा स्व. मुरलीधर गुप्ता की धर्मपत्नी लीला देवी के इस सहयोग से अब सारवां में एक सुसज्जित और समृद्ध पुस्तकालय का सपना सच होगा। मुंशी प्रेमचंद ग्रामीण पुस्तकालय के प्रतिनिधि ने बताया कि प्रयास होगा कि पुस्तकालय के 15वें स्थापना दिवस 19 दिसंबर 2025 को नए पुस्तकालय भवन में एक सुसज्जित पुस्तकालय का उद्घाटन किया जाएगा। मौके पर छोटू कुमार विकास कुमार अविनाश, रितेश, सुजीत, धीरज, सुभाष, प्रशांत, सुनील, निशु, सुधीर, कुंदन,ओम, वीरेंद्र, प्रदीप, नितिन अजीत, अमित, मनीष, चंदन सहित अन्य उपस्थित थे।
डीएवी बस सेवा चालू कराने के लिए पूर्व मंत्री ने कोलियरी प्रबंधन के साथ की बैठक
चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी के अधीनस्थ संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल में पिछले चार माह से बंद बस सेवा चालू कराने की दिशा में पहल करते हुए पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने शुक्रवार को ईसीएल गेस्ट हाउस में कोलियरी महाप्रबंधक ए के आनंद, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक ताराकांत मिश्रा, डीएवी प्राचार्य डॉ राघवेंद्र तिवारी एवं बस ऑनर के साथ बैठक किया। इस दौरान बस संचालन के लिए ईसीएल द्वारा निकाली गई नई निविदा में सेवा शर्तों के साथ बस किराया पर पुनर्विचार करते हुए किराया बढ़ाने की मांग सभी बस ऑनर ने मांग की। इस संबंध में पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने स्थानीय कोलियरी महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक से वार्ता के बाद उन्होंने ईसीएल मुख्यालय निदेशक (कार्मिक) के समक्ष मोबाइल के माध्यम संबंधित समस्या से अवगत कराते हुए आवश्यक पहल की मांग की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि डीएवी स्कूल में बस सेवा बंद रहने से बच्चों के साथ साथ अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इस अव्यवस्था के कारण बाइक से डीएवी आने जाने वाले छात्र दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं, जो काफी गंभीर मामला है। कहा कि बस सेवा चालू कराने के लिए हमने ईसीएल अधिकारियों से उच्चस्तरीय वार्ता की है, बहुत जल्द बस सेवा भी चालू होगी। बस संचालन के लिए डीजल उपलब्ध भी कोलियरी प्रबंधन को ही करना है, इसपर भी बात हुई है। साथ ही बच्चों का स्कूल बस किराया भी बढ़ाया गया था, उसे भी कम कर अभिभावकों को राहत देने की बात हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि शर्मा आउट सोर्सिंग कंपनी का दो माह का बिल भुगतान नहीं किया गया है। जिससे ओबी उठाव का काम भी ठप है। उसके लिए प्रबंधन को अविलंब बिल भुगतान करने का दबाव बनाया गया है। मौके पर यूनियन नेता महेंद्र प्रसाद राणा, अरुण महतो, बस ओनर राममोहन चौधरी, संजय मिश्रा, वरुण सिंह, सुकुमार मंडल, गोपाल दत्ता, गिरधारी मंडल, अक्षय दत्ता, दीपक दत्ता, बबलू महतो, कपिल मल्लिक, नवल सिंह, विनोद महतो, नरसिंह महतो, संतोष महतो, छोटेलाल टुडू आदि मौजूद थे।
आपकी सरकार, आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ
- मधुपुर में लगा जनसुविधा कैंप, सैकड़ों लाभुक हुए लाभान्वित
मधुपुर/संवाददाता। झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आपकी सरकार, आपकी योजना,आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को हुआ। शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 1, 2 और 4 के लिए मुख्य कैंप नगर परिषद क्षेत्र के मदीना मोहल्ला स्थित ईदगाह मैदान में आयोजित किया गया। यहां विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाये गये थे। काउंटरों पर लाभुकों से आवेदन लिए गए और कई सेवाओं का त्वरित निष्पादन भी किया गया। मौके पर मईया सम्मान योजना, आवास योजनाएं, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र राजस्व संबंधी कार्य विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन के लाभुकों की समस्या सुनी गई। इस दौरान राजेंद्र यादव, सुनील कुमार दास, खुर्शीद आलम, विश्वजीत कुमार सहित कई कर्मी मौजूद रहे। प्रमाण पत्र एवं आवास संबंधी काउंटर मनीष कुमार रावत के नेतृत्व में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न दस्तावेजों से संबंधित आवेदन लिए गए। टीम के सदस्य शफाक औरंगज़ेब, मेराज अहमद, सदानंद रावत, उपेंद्र भगत और संजय कुमारने सक्रिय रूप से सभी आवेदनों का संकलन किया। स्वास्थ्य विभाग का हेल्थ कैंप स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. मार्गरेट के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। यहां बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित कई प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। कुल 81 लोगों ने अपनी जांच करवाई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। विद्युत विभाग की सेवाएं विद्युत विभाग की ओर से परशुराम भैया और जमील अख्तर उपस्थित रहे। बिल माफी से संबंधित 5 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि 2 विचाराधीन है।
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के 150 आवेदन, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु 25 आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के 6 आवेदन, होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस हेतु 14 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम में पूर्व वार्ड पार्षद शबाना परवीन, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नायब अख्तर, मंत्री स्वास्थ्य प्रतिनिधि मोहम्मद अली सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।