• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

प्रथम महापौर के आवास पर धूमधाम से की गई गणेश पूजा

September 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand

प्रथम महापौर के आवास पर धूमधाम से की गई गणेश पूजा

by admin
September 19, 2023
in Jharkhand
0
503
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीह। संवाददाता। गिरिडीह शहर के वार्ड नंबर 12 सीतलपुर स्थित प्रथम महापौर सुनील पासवान के आवास में बड़े ही धूमधाम से गणपति उत्सव मनाया गया। सन् 2018 से लगातार शीतलपुर में गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। वहां सोमवार से पूजा प्रारंभ होकर लगातार 3 दिन तक पूजन होने के बाद बुधवार को गणपति की विदाई उत्सव मनाया जाएगा। वही गणपति विसर्जन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रसाद वितरण के बाद पूजा संपन्न होगा। वही आज पूरे विधि विधान के साथ विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा अर्चना किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्री गणेश का जयकारा लगाया। इस पूजा कार्यक्रम में उप महापौर प्रकाश सेठ, भाजपा नेता संजीत सिंह पप्पू, पियूष रंजन, अरबिंद आनंद, राजीव रंजन, अमित राजा, संजीव संजय, निमेष राजा, सुनील रजक, राजा, दिलीप ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे।

पार्श्वनाथ आईटीआई में हुआ दीक्षांत समारोह का आयोजन
सत्र 2021-23 के प्रशिक्षुओं को सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित
गिरिडीह। संवाददाता। शहर के बक्सीडीह रोड में संचालित पार्श्वनाथ प्राइवेट आईटीआई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सत्र 2021-23 के छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सह गिरिडीह के वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार अमित राजा, वरिष्ठ पत्रकार आलोक रंजन, समाजसेवी डॉक्टर तारकनाथ देव, बंगला स्कूल की प्रिंसिपल एकता प्रेरणा, अधिवक्ता नित्यानंद प्रसाद व संस्थान के संस्थापक राजेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन करने के साथ ही छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने संस्थान की ओर से स्किल के क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षित करने के साथ ही रोजगार उपलब्ध कराए जाने की सराहना की और छात्रों को प्रोत्साहित किया। मौके पर संस्थान के डायरेक्टर रिंकेश कुमार ने बताया कि सत्र 2021-23 में शत-प्रतिशत रिजल्ट देने के साथ ही सबसे अधिक 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है, जो सिर्फ संस्थान से जुड़े प्रशिक्षकांे के मेहनत और छात्रों के लगन से ही संभव हो पाया है। मौके पर अधिवक्ता चन्दन सिन्हा, संस्थान के डायरेक्टर जावेद अख्तर, प्रिंसिपल मुकेश शर्मा, प्रशिक्षक महेश तांती, रूपेश चौधरी, फिरोज अख्तर, संतोष पासवान सहित अन्य प्रशिक्षक व छात्र मौजूद थे।

17 सितम्बर गिरिडीह सिख समाज के लिए काला दिन
बस हादसे में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए गुरुदारे में हुई अरदास व भजन कीर्तन
लंगर का भी हुआ आयोजन, 1 वर्ष पूर्व टाटी झरिया में हुआ था भीषण हादसा
गिरिडीह। संवाददाता। 17 सितंबर 2022 गिरिडीह सिख समाज के लिए काला दिन था। आज के ही दिन ठीक 1 वर्ष पूर्व गिरिडीह से रांची कीर्तन समागम में जा रहे सिख श्रद्धालुओं की बस हजारीबाग के टाटीझरिया के समीप सीमाने नदी में गिर गई थी, जिससे इस घटना में 8 सिख श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। वहीं लगभग 2 दर्जन से अधिक लोग इस घटना में घायल हो गए थे। घटना के एक वर्ष पूरे होने पर स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा परिसर में शबद कीर्तन अरदास और लंगर का आयोजन किया गया। घटना को याद करते हुए कई लोगों की आंखें नम हो गई। देहरादून के रागी जत्था भाई हरप्रीत सिंह ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवक डा. गुणवंत सिंह मोंगिया ने बताया कि 17 सितंबर का दिन गिरिडीह सिख समाज के लिए काफी दुख दायक है। आज के दिन ही एक साल पहले हजारीबाग के टाटी झरिया के समीप बस हादसे में हमारे 8 सिख भाई बहन और बच्चे अपनी जिंदगी गवां बैठे। इस घटना को याद कर लोग सिहर पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान मृत आत्माओं को शांति प्रदान करें। कहा कि वे मृत परिवार के साथ में हमेशा खड़े हैं और आगे भी खड़ा रहेंगे। बता दें कि इस घटना में अमृतपाल सिंह उर्फ सोनू, कमलजीत कौर, रणवीर कौर सलूजा, जगजीत कौर, भूपेंद्र सिंह, रविंदर कौर, सुरजीत सिंह, हरमीत सिंह की मृत्यु हो गई थी। मौके पर सरदार अमरजीत सिंह सलूजा, चरणजीत सिंह सलूजा, देवेंद्र सिंह, परमजीत सिंह कालू, त्रिलोचन सिंह, अवतार सिंह, ऋषि चावला, रॉबिन चावला, हरेंद्र सिंह मंगिया, गुरविंदर सिंह सलूजा, राजेंद्र सिंह, कुंवरजीत सिंह, सरबजीत सिंह, खुशमीत सिंह, जस्सी सिंह समेत काफी संख्या में समाज के महिला पुरुष को बच्चे मौजूद थे।

भगवान विश्वकर्मा मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
विधायक सुदिव्य सोनू समेत समाज के कई गणमान्य ने लिया हिस्सा
गिरिडीह। संवाददाता। शहर के धोबियाहरी में विश्वकर्मा भगवान का मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत समाज के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। मंदिर वाली जमीन पर जन सुविधा बहाल करने के लिए सामुदायिक भवन बनाया जायेगा। इसमें एक किचन, शौचालय एवं 450 फीट बाउंड्री वॉल का निर्माण का शिलान्यास किया गया। यह योजना विधायक के अपने विधायक निधि से किया जाएगा। विश्वकर्मा समाज के लिए विधायक का यह योगदान दशकों तक समाज के लोग याद रखेंगे। विधायक श्री सोनू ने कहा कि आने वाले समय में इस स्थान को विश्वकर्मा धाम के नाम से पुकारा जाएगा। साथ ही, इस मंदिर प्रांगण में गरीब परिवारों के शादी विवाह की सुविधा भी बहाल की जाएगी। समारोह की अध्यक्ष जिलाध्यक्ष विनोद राणा ने विधायक श्री सोनू का धन्यवाद करते हुए विश्वकर्मा धाम निर्माण में मार्ग दर्शन करने का अनुरोध किया तथा भूमि पूजन समारोह का संचालन जिला महासचिव देवकी राणा ने किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समाज के वरीय नेता भुनेश्वर राणा, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, उपकोशा अध्यक्ष लक्ष्मण राणा, जिला सचिव सह पंचायत समिति अखिलेश राणा, जिला सचिव सुनील राणा, कार्यकरणी सदस्य कारू राणा, वार्ड पार्सद अशोक, रामचंद्र, शुकदेव दीपक एवं प्रदेश सचिव सह अधिवक्ता सुनील भूषण गांडेय अध्यक्ष अनिल शर्मा, बजरंगी राणा, महेंद्र राणा गोपाल शर्मा, राजू शर्मा, राजू राणा, संजय शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, संतोष शर्मा, स्थानीय महिला एवं ग्रामीण मौजूद थे।

वंडर वर्ल्ड में हुआ पेंटिंग और म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता
प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
गिरिडीह। संवाददाता। आरसीएम दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच पेंटिंग व महिलाओं के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पर्यावरण आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में आठवीं क्लास तक के लगभग 80 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन आरसीएम वंडर वर्ल्ड बरगंडा में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया, जबकि तीन बेहतर पेंटिंग को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सीनियर ग्रुप में प्रिया कुमारी प्रथम, नेमत खान द्वितीय व वैभव सिंह और मनीषा भारती को तृतीय स्थान मिला। वहीं जूनियर वर्ग में निगार साहेब को प्रथम, अवैस रजा को द्वितीय व अनिकेत को तृतीय स्थान मिला। म्यूजिकल चेयर में 30 से अधिक महिलाएं भाग लीं। इसमे भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही महिलाओं को पुरस्कार दिया गया। इसमें प्रथम उपहार राहिला, द्वितीय मोबिना खातून और तृतीय किरण देवी को मिला। मौके पर आरसीएम वंडर वर्ल्ड के संचालक अरविंद कुमार, पवन केडिया, मनोहर वर्मा, संजय बरनवाल, मो असलम, रामचंद्र वर्मा, बचु वर्मा, प्रवीण शर्मा, शाहिद रजा, रवि सिंह, नवीन कुमार, अनिता केडिया, रुबेन मरांडी, अनिता वर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

श्रद्धा भाव से मनाया गया हरितालिका तीज व्रत
सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की
गिरिडीह। संवाददाता। अखंड सुहाग की कामना के साथ सोमवार को गिरिडीह जिले भर में हरितालिका तीज व्रत किया गया। इस दौरान सामूहिक रूप से भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा की। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ब्राह्मणों ने पूजा करवाकर तीज व्रत की कथा सुनाई। बताया गया कि गौरा पार्वती से वरदान प्राप्त करने के लिए सुहागिन महिलाएं हरितालिका तीज व्रत रख रही हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए हरितालिका तीज के त्योहार का विशेष महत्व है। इस तीज में महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं श्रृंगार करते हुए भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करती है। बताया गया कि हरितालिका तीज व्रत रखने और पूजा करने से सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। बताया गया कि महिलाएं पूरे साल श्रृंगार के साथ या तो अपने घरों में या फिर शिव-पार्वती के मंदिर में जाकर पूजा की और अपने जीवनसाथी के सुख समृद्धि की कामना की। बताया गया कि हरितालिका तीज पर पूजा करने के बाद देवी पार्वती को भोग लगाने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं। तीज व्रत को लेकर महिलाएं बेहद उत्साहित नजर आई और खूब श्रद्धा भाव से गौरा पार्वती की उपासना की।

एफपीएस डीलर को जागरूक करने को लेकर एकदिवसीय कार्याशाला आयोजित
अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, डीएसओ गुलाम समदानी समेत कई लोगों ने लिया हिस्सा
गिरिडीह। संवाददाता। फेयर प्राइस शॉप ट्रांसफॉर्मेशन एक्टिविटीज के तहत एफपीएस डीलर को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगर भवन गिरीडीह में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी तथा रांची से आये सीएससी के पदाधिकारी तथा जिला सीएससी पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में सीएससी राज्य प्रोजेक्ट मैनेजर वसीम इमाम, असर इमाम, सीएससी के जिला प्रबंधक रुपेश कुमार तथा जिला समन्वयक एवं जिला आपूर्ति कार्यालय के कर्मी मौजूद थे। उक्त कार्यशाला में फेयर प्राईस शॉप को कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आय में बढ़ोतरी लाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला में गिरीडीह जिला के विभिन्न प्रखंडों के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों ने सीएससी के सेवाओं से संबंधित प्रशिक्षण लिया। इसके साथ ही कार्यशाला में राज्य के अन्य जिलों में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की ओर से किये गए सफल प्रयास और उनके संघर्ष को भी दर्शाया गया। गिरीडीह जिला के भी कई सफल जन वितरण प्रणाली दुकानदारों ने अपना अनुभव साझा किया गया। मौके पर मुक्तेश्वर प्रसाद, मुरारी राम समेत कई लोग मौजूद थे।

पांच किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
तस्कर अमित कुमार साहू व सुजल कुमार चढ़े पुलिस के हत्थे
गिरिडीह। संवाददाता। शहर की उपनगरी पचम्बा थाना की पुलिस ने बीते रात पांच किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पेपरवाटांड़ स्थित पुलिस कार्यालय में डीएसपी संजय राणा ने प्रेस वार्ता के क्रम में बताया कि पचम्बा थाना क्षेत्र के पचंबा हाई स्कूल के समीप कल्यानडीह में एक दुकान में अवैध रूप से गांजा की बिक्री होने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद डीएसपी संजय राणा के नेतृत्व में छापामारी किया गया। इस दौरान अमित कुमार साहू के घर से 3.3 किलो गांजा बरामद किया गया तथा सुजल कुमार के घर से 1.4 किलो गांजा बरामद किया गया। दोनों प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और पचंबा थाना में कांड संख्या दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस छापेमारी के दौरान डीएसपी संजय राणा, रविंद्र कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक, मुकेश दयाल सिंह थाना प्रभारी, सुमंत प्रसाद, अमृत राम, ललिता कुजूर, संजय कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान भी मौजूद थे। इस दौरान डीएसपी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में लगातार नशीली पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विहिप ने मनाया स्थापना दिवस
दुनिया का सबसे बड़ा धर्म सनातन धर्म: कृष्णदेव
बिरनी। संवाददाता। प्रखण्ड के अरारी पंचायत अंतर्गत डबरी में रविवार को विहिप का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग धर्माचार्य कृष्णदेव पांडेय, जिला मंत्री निरंजन कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत ॐ एवं एकात्मा मन्त्र के साथ किया गया। वहीं स्थापना दिवस के बारे में उपस्थित लोगों को विहिप की ओर से किये गए कार्यों एवं आगामी कार्यक्रम की विशेष चर्चा की गई। वहीं जिला मंत्री निरंजन कुमार ने कहा कि आगामी शौर्य जागरण यात्रा 28 सितम्बर से 8 अक्टुबर तक निकाली जाएगी जिसमें 2 अक्टुबर को जागरण रथ बिरनी पहुंचेगी। वहीं विभाग धर्माचार्य कृष्णदेव पांडेय ने उपस्थित लोगों को कहा कि दुनियां का सबसे बड़ा एवं प्राचीनतम धर्म सनातन धर्म है। जहां गंगा, नदी, पेड़-पौधे, सूर्य, पत्थर, मूर्ति, चींटी समेत समस्त प्रकृति की पूजा की जाती है। इस अवसर पर पंचायत संयोजक अनुप कुमार, आकाश कुमार, पवन विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, अजय वर्मा, जामवंत वर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

आजसू नेत्री यशोदा देवी ने किया ट्रांसफर्मर का उद्घाटन
डुमरी। संवाददाता। कथनी में नहीं बल्कि करनी में विश्वास रखती हूं। ये बातें आजसू डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी ने रविवार की देर संध्या टेंगराखुर्द पंचायत के कुल्ही में 63 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों से कही। बताया जाता है कि जले हुए ट्रांसफार्मर की जानकारी पाकर आजसू नेत्री ने दो दिन पूर्व एसई से मुलाकात कर ग्रामीणों के हित में शीघ्र ट्रांसफार्मर लगाने की अपील की थी जिसपर संज्ञान लेते हुए एसई ने शीघ्र विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा देने का आश्वासन दिया था। आजसू नेत्री ने कहा कि जनता ने जो जनमत और आशीर्वाद दिया उसका मैं आभारी हूं और क्षेत्र की समस्याओं के लिए हमेशा ही संघर्षरत रहूंगी। इस दौरान आजसू के प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार महतो, पंसस मौजीलाल महता, आजसू नेता मोहन महतो, अशोक यादव, शशि पटेल, भाजपा नेता केदार महतो, आदित्य कुमार आदि मौजूद थे।

परंपरा के साथ मनाया गया हरितालिका तीज व्रत
डुमरी। संवाददाता। अपने पति की दीर्घायु की कामना को लेकर किया जाने वाला हरितालिका तीज व्रत सोमवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मान्यताओं एवं परंपराओं के साथ मना। वहीं इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान शिव और पार्वती की विधि विधान से पूजा अराधना कर अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। हिन्दू परंपरा के अनुसार, यह त्योहार माता पार्वती को समर्पित है। हरितालिका तीज देवी पार्वती और भगवान शिव के अटूट रिश्ते को ध्यान में रखकर मनाया जाता है। इस दिन शिव पार्वती की पूजा अराधना करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, उनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहता है।

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने किया हरितालिका तीज व्रत
सात जन्मों तक सौभाग्यवती रहने के लिए किया जाता है तीज व्रत
बिरनी। संवाददाता। प्रखण्ड के सिमराढाब, बिरनी, पड़रिया, कपिलो, बंगराकला, बरहमसिया, अरारी, केंदुआ, भरकट्टा आदि पंचायतों में सोमवार को सुहागिनों ने अपने पति की लम्बी उम्र के लिए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हरितालिका तीज व्रत मनाया। तीज व्रत को लेकर बाजारों में रविवार को नहाय खाय तथा सोमवार व्रत के दिन भी सुहागिनों ने पूजन सामग्री की खरीदी की। वहीं नहाय खाय एवं व्रत के दिन सुहागिनों ने नदी, तालाब आदि में स्नान कर तीज व्रत किया। सोनवार को दुकानों में व्रत को लेकर काफी भीड़ देखी गई। वहीं तीज व्रतियों ने भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती की कथा को सुना। तीज व्रत को लेकर सदानन्द पांडेय ने कहा कि तीज व्रत भाद्र पद शुक्ल पक्ष तृतीया हस्त नक्षत्र में मनाया जाता है। अपने पति की लंबी उम्र एवं सात जन्मों तक सौभाग्यवती रहने के लिए हरितालिका तीज व्रत किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन व्रती जल तक भी ग्रहण नही करती हैं तथा पूजा विसर्जन के दिन अहले सुबह सुहागिन नदी तालाब आदि जाकर पूजन सामग्री को विसर्जन करते हैं तथा तुलसी दल व जल के साथ प्रसाद ग्रहण करती है।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store