• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

एटीएम लूटेरा गिरोह का एक सदस्य को पुलिस ने दबोचा घटना में संलिप्त अपराधी बख्से नहीं जायेंगे : एसपी

September 20, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

एटीएम लूटेरा गिरोह का एक सदस्य को पुलिस ने दबोचा घटना में संलिप्त अपराधी बख्से नहीं जायेंगे : एसपी

by admin
September 20, 2023
in Santhal
0
517
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जामताड़ा। संवाददाता। मंगलवार को एसपी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से एसपी अनिमेष नैथानी ने पत्रकारों के समक्ष कहा कि जिला के करमाटांड़ थाना ़क्षेत्र अन्तर्गत कालाझरिया में एसबीआई के एटीएम को विगत 14 सितंबर को अज्ञात अपराधी कटर से चैनल काटकर बोलेरो वाहन में लादकर भाग रहे थे। तभी नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित राम लखन होटल के समीप लूटेरों का वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बाद में एन्टी क्राइम चेकिंग के डर से अपराधियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन जेएच 15के 3944 को दुर्घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया था। जहां पुलिस ने बोलेरो में रखे एटीएम को बरामद कर लिया था, जिसमें 12 लाख 79 हजार 7 सौ रूपया भी था। इसे लेकर एसपी श्री नैथानी ने एसडीपीओ आनन्द ज्योति के नेतृत्व में एक टीम गठन कर नारायणपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक सुनील चौधरी करमाटांड़ थाना प्रभारी नागेश्वर साह को अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने को लेकर निर्देश दिया था। बाद में वैज्ञानिक तरीके से ज्ञात हुआ कि जिस बोलेरो वाहन को छोड़कर अपराधी भागा है, वास्तव में उक्त वाहन का नंबर छत्तीसगढ़ का निकला, जो चतरा थाना से 25 अगस्त को चोरी हुई है। वहीं पुलिस के अनुसंधान में मेंहदी अंसारी उर्फ दुधन उर्फ सूर्या (37) वर्ष पिता असलम पता पांडारपाला रहमतगंज भूली (ओ.पी.) जिला धनबाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस के समक्ष अपने स्वीकारोक्ति बयान में एटीएम लूट घटना में शामिल अपने अन्य साथियों का नाम बताया है। हालांकि अनुसंधान प्रभावित होने के कारण घटना में शामिल अन्य अपराधियों का नाम पुलिस अधीक्षक नैथानी ने नहीं बताया है। गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से भागने के क्रम में अपराधियों द्वारा फेंका गया एटीएम मशीन का फेस कवर पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस गिरोह के अन्य सदस्य एटीएम को कबाड़कर लूटने के आरोप एवं अन्य आरोपों में कई लोग पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं। एसपी श्री नैथानी ने बताया कि इस कांड में संलिप्त अपराधी एटीएम को उखाड़ने में महारत हासिल है तथा सभी शातिर अपराधी बताये जा रहे हैं। मौके पर एसडीपीओ आनन्द ज्योति मिंज, नारायणपुर पुलिस निरीक्षक सुनील चौधरी, करमाटांड़ थाना प्रभारी नागेश्वर साह समेत अन्य उपस्थित थे।

10 दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ शुभारंभ
भगवान गणेश की विराट प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्र के साथ पूजा पाठ शुरू
जामताड़ा। संवाददाता। 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का मंगलवार से शुभारंभ हो गया। स्थानीय गांधी मैदान में भगवान गणेश की विराट प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा पाठ प्रारंभ हुआ। इस दौरान पंडितों ने फूल बेलपत्र और प्रसाद चढ़ाकर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। वहीं पूजा के अंत में आरती तथा पुष्पांजलि का आयोजन किया गया। समिति के लोगों ने बताया कि 10 दिनों तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक दिन सुबह में पूजा, आरती तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दौरान मेला का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें काफी संख्या में झूला मीना बाजार तथा मनोरंजन के अन्य साधन मेला परिसर में लगाया गया है। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि मेला की मॉनिटरिंग की जा सके। आयोजन समिति के वोलंेटियर के अलावा पुलिस बल की भी तैनाती मेला प्रांगण में की गई है। गणेश महोत्सव को लेकर पंडाल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में रंग-बिरंगे लाइट लगाई गई है और पूरा गांधी मैदान तथा उसका आसपास का क्षेत्र जगमग कर रहा है। मेला के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें समिति के लोगों ने रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। हालांकि मुख्य यजमान की भूमिका में रवि राय को विद्वान पुरोहित ने मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा से लेकर अन्य पूजन कार्य कराया।

गणेश चतुर्थी को लेकर की गई पूजा अर्चना
नाला। संवाददाता। नाला प्रखंड एवं आसपास क्षेत्र में भादो शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि के अवसर पर भगवान गणेश की श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की गई। भगवान श्री गणेश का जन्मदिन होने से मंदिरों के साथ-साथ घर-घर में लड्डू भोग अर्पण करते हुए वैदिक रीति रिवाज से भगवान की पूजा अर्चना की गई तथा मन्नत मांगी गई। गणेश जी को विघ्न विनाशक देवता के रूप में माना जाता है। इसी आस्था के अनुसार सुख चैन से रहने तथा किसी प्रकार की बाधा से सुरक्षित रहने के लिए भगवान गणेश के दरबार में प्रार्थना किया जाता है। गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी हिंदू धर्मावलंवियों के बीच महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में माना जाता है तथा सभी प्रकार के मांगलिक अनुष्ठान और पूजा पाठ के दौरान प्रथम पूजनीय व वंदनीय देवता के रूप में भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। ज्ञात हो कि जामताड़ा जिला के प्रमुख धार्मिक स्थल देवलेश्वर धाम परिसर स्थित भगवान गणेश मंदिर में मूर्ति पूजा के लिए मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। परिसर में गणपति बप्पा मोरया आदि धार्मिक स्लोगन गूंजते रहने से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। क्षेत्र के महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान के दरबार में संकल्प पूजा किया तथा पारिवारिक सुख, शांति और समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाया तथा मंदिर परिक्रमा करते हुए भगवान के पास अपनी अपनी मनोकामना व्यक्त किया। मंदिर के पुजारी तापस कुमार झा ने फूल, बेलपत्र, मिठाई आदि नैवेद्य से विघ्नहर्ता की पूजा की तथा भोग आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। इस पर्व को लेकर मंदिर प्रांगण से लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना रहा।

जेबीकेएसएस ग्राम स्तर तक लोगों को करेगा संघटित
फतेहपुर। संवाददाता। नाला विधानसभा जेबीकेएसएस की ओर से बूथ स्तर से लेकर टोला गांव एवं पंचायत में तीस हजार सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान आगामी 22 सितंबर से किया जाएगा, जिसकी जानकारी नाला विधानसभा के झारखडी भाषा खतियान संघर्ष समिति सह जिला कमिटी के सदस्य रघुवीर यादव ने देते हुए कहा जिसमें हर वर्ग हर समुदाय के महिला तथा पुरुष को सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

श्रीपुर में गणपति बप्पा का किया गया मूर्ति स्थापित
बिंदापाथर। संवाददाता। बिंदापाथर थाना क्षेत्र में विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की पूजा अर्चना भक्ति भाव से की गई। मंगलवार को बिंदापाथर थाना मुख्यालय के अलावे श्रीपुर युवा कमेटी की ओर से पूजा पंडालों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के गणेश भगवान का पूजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर संपूर्ण क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का माहौल बना रहा। सुबह से ही विघ्नहर्ता गणपति बप्पा मोर्या की मंगल ध्वनी से इलाका भक्तिमय हो उठा और भक्त श्रद्धालु बारी बारी से गणेश भगवान का दर्शन एवं पूजा अर्चना कर धन, वंश, सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य रहने के लिए कामना किया। इस मौके पर बिंदापाथर में पंडित गौतम चटर्जी एवं श्रीपुर में पुरोहित गंगाधर पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश व गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर शुद्धिकरण, पंचदेव का आवाहन, पूजन, होम, महाआरती आदि धार्मिक गतिविधि के साथ पूजा अर्चना संपन्न किया। इस दौरान पूरा इलाका शक्ति की भक्ति में लीन हो गया। एक ओर जहां पूजा पंडाल मेंं भगवान गणेश जी मूर्ति स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही थी। वहीं दूसरी ओर मंदिर में आस्था की बारिश हो रही थी। इस क्रम में गणपति बप्पा का दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। कार्यक्रम के अंत में भक्तजनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संजय कुमार सिंह, विशाल सिंह, शिवम पांडेय, अनुप कुमर सिंह, प्रेम सिंह, देवाशीष कुमार, आशीष पांडेय, सचिन सिंह, सुजन सिंह, विनय पांडेय, बापन सिंह, प्रवीन सिंह, विद्याधर पांडेय सहित काफी संख्या में महिल-पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।

नाली निर्माण की मांग को ले विधानसभाध्यक्ष को सौंपा मांग पत्र
फतेहपुर। संवाददाता। फतेहपुर बाजार के व्यवसायियों ने सड़क के दोनों छोर पर नाली निर्माण की मांग को लेकर एक मांग पत्र झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक रविंद्र नाथ महतो को मंगलवार को सौंपा। मंगलवार को खिजुरिया में एक कार्यक्रम के दौरान फतेहपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरविंद मंडल के नेतृत्व में व्यवसायियों ने यह मांग पत्र स्पीकर को दिया। सैकड़ो व्यवसायियों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र में बताया गया कि फतेहपुर मोड़ से लेकर उच्च विद्यालय तक पीसीसी का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। इस पुनर्निर्माण से यातायात की सुगमता तो होगी लेकिन दोनों छोर पर नाली नहीं होने के कारण सभी दुकानदारों सहित ग्रामीणों को बारिश के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आवेदन के माध्यम से कहा गया कि रोड का पानी निकासी के लिए उचित प्रबंधन नहीं होने के कारण यह संभव है कि रोड का पानी लोगों के घरो में घुस सकता है, जिससे आम जनमानस की दैनिक जीवन प्रभावित होगी। मांग किया गया कि फतेहपुर मोड़ से रिलायंस टावर तक रोड के दोनों बगल में नाली निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाए।

बाइक हुई अनियंत्रित, चालक गंभीर रूप से घायल
कुंडहित। संवाददाता। मंगलवार दोपहर को कुंडहित अंबा के मुख्य सड़क सालूका मोड़ के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने 108 एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया और पुलिस को सूचना दी, 108 एंबुलेंस की सहायता से बाइक चालक को कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां घायल व्यक्ति को डॉ विनीता मुर्मू ने प्राथमिक उपचार कर उच्च संस्थान रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान कुंडहित थाना क्षेत्र के अंबा निवासी साबलू बागती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, साबलू बागती कुंडहित से अपने घर अंबा जा रहे थे, इसी क्रम में सालूका मोड़ पर बाइक नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

आजसू पार्टी के प्रखंड इकाई की बैठक लिए गए आवश्यक निर्णय
कुंडहित। संवाददाता। मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में आजसू प्रखंड इकाई की बैठक हुई। बैठक प्रखंड अध्यक्ष गया प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में की गई। मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव माधव चंद्र महतो उपस्थित थे। बैठक में आजसू के अधिवेशन सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव महतो महतो ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी का 29 सितंबर से 1अक्टूबर तक अधिवेशन है जिसे हम लोग सफल बनाएंगे। कहा कि नाला विधानसभा के एक गांव से एक-एक व्यक्ति अधिवेशन में भाग लेंगे। कहा कि यह अधिवेशन आजसू पार्टी का अधिवेशन नहीं यह पूरे झारखंड का अधिवेशन है। इस अधिवेशन में पूरे झारखंड के संस्कृत, झारखंड के उम्मीद, झारखंड का भरोसा, झारखंड का भविष्य सहित तमाम चीज़ इसमें झलकेगा। उन्होंने कहा कि बागडेहरी थाना क्षेत्र में जिस तरह से घटना हो रही है। पार्टी इसका घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि इन तमाम गतिविधियों का अगर नियंत्रण नहीं होता है और हमारे भोले भाले और सरल स्वभाव के जनता के साथ अगर यह पुलिस वाले ज्यादती करते हैं तो आजसू पार्टी भयंकर आंदोलन का रूप तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से यह मांग करता हूं वैसे लोगों पर ध्यान दें अन्यथा पार्टी धरना और प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। मौके पर नोनी गोपाल गोराई, देवी प्रसाद बनर्जी, मुरारी मान्ना, रथीन घोष, रवि लाल पाल, सुबल गोप, सुधाकर मंडल, दीपेन मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

योजना उत्क्रमित उच्च विद्यालय के नाम पर लेकिन शिलान्यास हुआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ….. हेडिंग
ग्रामीणों में चर्चा का है विषय
विधानसभाध्यक्ष ने किया है विधिवत शिलान्यास
फतेहपुर। संवाददाता। फतेहपुर प्रखण्ड अंतर्गत खिजुरिया गांव में एक उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्थापित है, जहां मंगलवार को स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने एक शौचालय का शिलान्यास किया जिसकी लागत 6,42,696 रूपए है। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक गण, ग्राम शिक्षा समिति के सदस्य गण एवं ग्रामीण भी उपस्थित थे।
खिजुरिया गांव का विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय है। लेकिन शौचालय शिलान्यास बोर्ड पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय दर्शाया गया है। लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि यह खिजुरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय कब उत्क्रमित उच्च विद्यालय बना। कुछ बुद्धिजीवी लोग चर्चा कर रहे थे कि कहीं अन्य उच्च विद्यालय की योजना को यहां ठिकेदार अथवा विभाग के पदाधिकारी ने तो नहीं लाया है। हालांकि चर्चा यह भी रही की ग्रामीण विकास विभाग की यह करतूत कहीं ना कहीं एक बड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा कर रही है। विद्यालय सूत्रों की मानें तो यह योजना उच्च विद्यालय का है लेकिन इसे मध्य विद्यालय में धरातल पर उतारा जा रहा है जो कहीं ना कहीं एक बड़ी अनदेखी अथवा साजिश भी हो सकती है। लोग चर्चा यह भी करते नहीं थक रहे हैं कि जब शिलान्यास बोर्ड में ही उत्क्रमित उच्च विद्यालय का नाम अंकित है तो इसे मध्य विद्यालय में स्पीकर से शिलान्यास करवा कर आखिरकार संवेदक और विभाग लोगों के बीच क्या संदेश देना चाहते हैं।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि परेश यादव, फतेहपुर पंचायत मुखिया, प्रखण्ड बीस सूत्री सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Share207Tweet129Share52
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store