• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

सदर अस्पताल के पीकू वार्ड से मोबाइल चोरी के संदेह पर लोगों ने एक युवक को पकड़

September 22, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

सदर अस्पताल के पीकू वार्ड से मोबाइल चोरी के संदेह पर लोगों ने एक युवक को पकड़

by admin
September 22, 2023
in Deoghar
0
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • वैद्यनाथधाम ओपी पुलिस के किया हवाले

देवघर/संवाददाता। देवघर सदर अस्पताल के पीकू वार्ड से मोबाइल चोरी के संदेह पर लोगों ने एक युवक को पड़कर बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस ओपी के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में सारवां टीकोरायडीह निवासी निरंजन ठाकुर ने बताया कि उसकी पत्नी का पिछले कई दिनों से सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसी क्रम में पीकू वार्ड से मोबाइल चोरी हो गई। वार्ड में आसपास भर्ती मरीज के परिजनों से भी काफी पूछताछ किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उपरांत काफी हो-हंगामा के बाद एक व्यक्ति को शक के आधार पर मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल परिसर से पकड़ कर बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को सौंप दिया गया। परिजनों का कहना था कि इस युवक का भी मरीज वहीं भर्ती है और यह लगातार वहां से आ जा रहा था। मोबाइल जब से गायब हुआ था तब से यह वहां पर नहीं आया था नीचे में ही बैठा था, इसलिए इस व्यक्ति पर हम लोगों को शक है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुटी है।

बिना नंबर के टेलर पर बालू ढोते तीन ट्रैक्टर जब्त

देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना इलाके के चांदडीह से पुलिस ने टेलर में बिना नंबर लगाए बालू ढोते तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने की है। बताया जाता है कि तीनों ट्रैक्टर के चालक के पास बालू का चालान भी था, लेकिन ट्रैक्टर के टेलर में नंबर नहीं लिखा था। तीनों ट्रैक्टर को कुंडा थाने में रखा गया है। पुलिस द्वारा आगे कि कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को पत्राचार करने की तैयारी की जा रही है।

तकरीबन तीन लाख की साइगर ठगी

देवघर/संवाददाता। साइबर ठगों ने जिले में अलगअलग स्थान के रहने वाले तीन लोगों से लगभग तीन लाख रुपए की ठगी कर ली है। गिरिडीह जिला के रहने वाले एक व्यक्ति से टेलीग्राम के जरिए लगभग 2.20 लाख की ठगी क्रिप्टो में इंवेस्टमेंट के नाम पर कर ठगी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति यूटीआई म्यूचुअल फंड देवघर कार्यालय में जॉब करता है। साइबर का शिकार हुए दूसरे व्यक्ति से सीसीएसपी लेने के नाम पर 65000 की ठगी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि वह गूगल सर्च इंजन से कस्टमर केयर नंबर निकाल कर कॉल किया था। उपरांत उसे झांसे में लेकर उससे खाता नंबर देकर 65 हजार रूपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। तीसरा शिकार हुए व्यक्ति के एफडी खाता से ओवर ड्राफ्ट कराकर लगभग 50 हजार रुपए की निकासी कर ली गई।

मोबाइल चोरी को लेकर मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के राय एंड कंपनी चौक के पास स्थित सिटी स्टाइल के पास से एक व्यक्ति के मोबाइल की चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी नितिन वशिष्ठ ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर मोबाइल की खोजबीन में जुट गई है।

आर्म्स एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। देवघर की चितरा पुलिस ने गिरिडीह जिला के बगोदर थाना के आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया। बताया जाता है क्यों का अपराधी का वारंट चितरा थाना पुलिस दिया गया था। जेल गए आरोपों का नाम राजकुमार गोस्वामी है जो चितरा थाना क्षेत्र के अलखबरा का रहने वाला है।

एसबीआई ने विद्यालय को दिया 50 सीलिंग फैन
देवघर/वरीय संवाददाता। राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय प्लस टू विद्यालय लेड़वा मधुपुर के प्रांगण में अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में सीएसआर के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक के सौजन्य से आवासीय छात्रों की सुविधा हेतु छात्रावास में के 50 सीलिंग फैन सीएसआर मद से प्रदान किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर आशीष अग्रवाल ने एसबीआई के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए इस दिशा में और भी बेहतर तरीके से कार्य करने की बात कही। साथ ही विद्यालय के बच्चों को बेहतर कल की शुभकामनाओं के साथ अनुशासित जीवन के साथ मन लगाकर पढ़ने की बात कही।
मौके पर मधुपुर अनुमंडल क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक, जिला कल्याण पदाधिकारी, शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक एवं विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय शास्त्री देशभक्त, स्वतंत्रता सेनानी व देश के पहले दलित मुख्यमंत्री थे। केंद्रीय मंत्री का पद हो या राज्य के मुख्यमंत्री का उनका कार्यकाल निर्विवाद था और उनका राजनीतिक व व्यक्तिगत जीवन पारदर्शी था। सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और सार्वजनिक संपत्ति से खुद को दूर रखने के कारण भोला पासवान शास्त्री बिहार की राजनीति के विदेह कहे गए। आज के राजनीतिज्ञ को उनकी राजनीतिक शुचिता, मर्यादा एवं ईमानदारी से सीख लेने की जरूरत है। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की राजनीति की काजल की कोठरी में जीवन के अंतिम क्षणों तक रहने के बावजूद भी स्वर्गीय शास्त्री का राजनीतिक जीवन बेदाग रहा।

स्वतंत्रता सेनानी उच्छंगराय को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी व राजनेता तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यू एन ढेवर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में इन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। 1955 से 59 तक वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। देश की आजादी के बाद काठियावाड़ रियासत को भारतीय संघ में मिलाने में उनकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण थी। सौराष्ट्र क्षेत्र में कुटीर उद्योगों को आगे बढ़ाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। राजनीतिक शुचिता, मर्यादा, उच्च विचार एवं सिद्धांतों की प्रतिमूर्ति थे यू एन ढेवर।

राजद जिला कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक
देवघर/संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यकारिणी की बैठक सुभाष चौक स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक के दौरान विजय यादव मोहनपुर के नेतृत्व में भाजपा से आए कई कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामा। बैठक में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की देखरेख में पूर्व में मनोनीत किए गए पार्टी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी सौंपा गया। इस अवसर प्रदेश के स्तर के कई सम्मानित नेतागण, जिले के सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षगण, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. फणि भूषण यादव ने की। बैठक में प्रमोद यादव, भूतनाथ यादव, कृष्णा सिंह यादव, बिहारी यादव, मनोरंजन यादव, मुखिया रामकिशुन पासवान, चिरंजीवी यादव सहित कई महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देवघर में टोयोटा रुमियन कार की हुई लांचिंग

  • बतौर मुख्यअतिथि पुलिस अधीक्षक हुए शामिल
    देवघर/नगर संवाददाता। गुरुवार को शहर के पंडित बीएन झा रोड में स्थित धनबाद टोयोटा शोरूम में टोयोटा की बहुप्रतीक्षित कार टोयोटा रुमियन को काफी धूमधाम से लांच किया गया। कार की लांचिंग देवघर एसपी अजीत पीटर द्वारा किया गया। यह कार कम बजट में 7 सीटर कार की चाह रखने वाले ग्राहकों के बीच काफी पसंद की जा रही है। इस कार की कीमत 10.29 लाख से प्रारंभ होती है। टोयोटा रुमियन 1462 सीसी में पेट्रोल, सीएनजी, मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों संस्करण में उपलब्ध है। कंपनी कार का माइलेज 20 से 26 किलोमीटर प्रति लीटर क्लेम कर रही है। इस प्रकार में प्रोजेक्टर हेडलैंप, ड्यूल टोन एलाय व्हील, 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कार प्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल एसी, क्रूज कंट्रोल जैसी तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। इसकी बुकिंग 15000 से हो रही है और अभी तक 50 से ऊपर की बुकिंग की जा चुकी है। मौके पर कंपनी के डायरेक्टर यश आदित्य ने कहा कि टोयोटा अपने ग्राहकों के डिमांड का हमेशा ख्याल रखती है। हाल के समय में ग्राहकों का रुझान वैसे कार पर जा रही है जो ज्यादा माइलेज, स्पेस एवं कम प्रदूषण फैलता हो। ग्राहकों के इन्हीं डिमांड को ध्यान में रखते हुए कम बजट में इस 7 सीटर फैमिली कार को पेश किया गया है। जिसमें टोयोटा की गुणवत्ता और भरोसा के साथ सभी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई है। इस अवसर पर धनबाद टोयोटा के सेल्स मैनेजर सुनील सिंह, सर्विस जनरल मैनेजर सुप्रीतम देवनाथ, देवघर यूनिट के शोरूम मैनेजर राजीव रंजन चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

एम्स प्रबंधन के खिलाफ भाजपा नगर अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

  • सरकार की छवि बिगाड़ने वाले प्रबंधन के लोगों को हटाने व एम्स प्रबंधन के कार्यकलापों की सतत निगरानी हेतु एक अलग कमेटी बनाने की मांग
    देवघर/नगर संवाददाता। भाजपा देवघर नगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जिले के देवीपुर स्थित नवनिर्मित एम्स प्रबंधन द्वारा मरीजों के इलाज का सम्यक निर्वहन न करने के संबंध में शिकायत की है। पत्र में कहा गया है कि देवघर जिले के देवीपुर में चार साल पूर्व स्थापित एम्स का मूल उद्देश्य संथाल परगना एवं बिहार, बंगाल के समवर्ती जिलों के गरीब-गुरुबा बीमार लोगों का सम्यक एवं सटीक, सस्ता इलाज सुगमता पूर्वक कराना था। परंतु स्थापना के चार वर्षों बाद भी वहां प्रतिदिन औसत मात्र दो ही सामान्य ऑपरेशन होते हैं। संथाल परगना आदिवासी बहुल, शिक्षा विहीन, दैनिक मजदूरी पर जीवित रहने वाले दिन हीन लोगों का इलाका है। जिसके कारण हज़ारों लोग किसी तरह ईलाज हेतु एम्स पहुच कर सुबह नंबर लगाते हैं। सैकड़ों लोग जिनके पास डिजिटल फोन नहीं है या एप नहीं है उनका नंबर नहीं लगता है। जिससे निराश होकर बिना ईलाज के ही उन्हे लौटना पड़ता है। क्योंकि वहां नगद भुगतान की सुविधा नहीं है। जबकि एम्स के प्रमुख संस्थान नई दिल्ली में पर्ची बनवाने के लिए तथा शुल्क जमा करने हेतु काउंटर की व्यवस्था है। इससे यह प्रतीत होता है कि देवघर एम्स प्रबंधन की मंशा आम लोगों का ईलाज करना नहीं है। जबकि प्रतिमाह यहां की व्यवस्था हेतु सरकार द्वारा करोड़ों रुपये का खर्च किया जाता है। ऐसे में एक प्रश्न और उठता है कि जो विद्यार्थी यहां डॉक्टर की पढ़ाई रहे हैं उनको व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) ज्ञान कितना होगा? यह एक सोचनीय विषय है। क्या भविष्य में यहां से शिक्षा प्राप्त डॉक्टर व्यावहारिक ज्ञान (सर्जरी) के अभाव में आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर अपने मरीजों का सफल इलाज कर पाएंगे? देवघर शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जसीडीह स्टेशन, एम्स के नजदीक रेलवे स्टेशन, शंकरपुर इत्यादि से एम्स जाने के लिए कोई बस सेवा नहीं है। जबकि एम्स के द्वारा आम लोगों के सुविधा के मद्देनजर बस सेवा उपलब्ध कराया जाना चाहिए। रांची स्थित रिम्स द्वारा भी मरीज की सुविधा हेतु रांची रेलवे स्टेशन से बस सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। बस सुविधा के अनुपलब्धता के कारण मरीजों का पहला शोषण स्थानीय छोटी गाड़ियों के द्वारा अत्यधिक भाड़ा लेकर किया जाता है। देवघर एम्स कि जब स्थापना हो रही थी तो यहां के बेरोजगारों में एक खुशी की लहर दौड़ी थी। एम्स प्रबंधन ने यहां के स्थानीय बेरोजगारों को भी ठेंगा दिखाकर राज्य से बाहर के लोगों को यहां के कार्यों में रखा है। जिससे यहां के स्थानीय लोगों में एम्स प्रबन्धन के प्रति काफी रोष है। उपरोक्त तथ्यों के आलोक में हमारा भारत के मुख्य जन सेवक होने के नाते आपसे आग्रह है कि इस संबंध में सम्यक जांच कराते हुए व्यापक जनहित के मद्देनजर सम्यक निर्णय लेकर व्यवस्था सुधार हेतु सरकार के छवि बिगाड़ने वाले प्रबंधन के लोगों को हटाते हुए समर्पित एवं आमजनों के प्रति उत्तरदाई लोगों को प्रबंधन में जगह देने एवं एम्स प्रबंधन के कार्यकलापों की सतत निगरानी हेतु एक अलग कमेटी केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं स्थनीय जनप्रतिनिधियों को सम्मीलित कर गठित करने की कृपा की जाए, जो सरकार को समय-समय पर तय सीमा के अंतर्गत अपनी रिपोर्ट देती रहे।

मानव समाज की दिली आकांक्षा शांति व सद्भाव वैश्विक जरूरत : विनीता

  • अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर लायंस क्लब बैद्यनाथधाम ने किया शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
    देवघर/नगर संवाददाता। पूरे विश्व मंे शांति व सद्भाव की कामना समस्त मानव समाज की दिली आकांक्षा है और जिस दिन हम इसे प्राप्त कर लेंगे वह समस्त मानव के लिए अप्रतिम दिवस होगा। युद्ध की विभीषिका हमें शारिरिक, आर्थिक, सामाजिक व वैचारिक रूप से अपंग बनाती है। लेकिन शांति व सद्भावना से सारे मानव उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर होते हैं। उपरोक्त बातें अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर लायंस क्लब बैद्यनाथ धाम की अध्यक्षा विनीता मिश्रा ने कही। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष 2021 सितबर को विश्व शांति दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 41वां शांति दिवस वर्ष है जिसका मुख्य विषय शांति के लिए कार्यवाही रखा गया है। लायंस क्लब बैद्यनाथ धाम के द्वारा मैत्रयी स्कूल के प्रांगण में इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चियों द्वारा अपनी शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में शांति पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए लायंस स्नेहा मुंद्रा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कामना की कि आने वाले वर्ष में समस्त विश्व में शांति व सदभाव कायम हो। लायन सोमेश दत्त मिश्रा ने 1981 में यूएनओ के इस प्रस्तावना की विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर लायन संगीता सुल्तानिया, श्याम गुप्ता, नीलम झा, पंकज खेतान, विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्राएं उपस्थित थीं। उपरोक्त जानकारी क्लब के पीआरओ सुबोध झा ने दी।

बरियारबांधी व आरएल सर्राफ स्कूल में चलाया गया विशेष सफाई अभियान
देवघर/नगर संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को देवघर नगर निगम क्षेत्र के बरीयारबांधी अर्बन हेल्थ सेंटर के आसपास के मोहल्ले में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा आरएल सर्राफ हाई स्कूल में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक एव छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नगर प्रबंधक सुधांशु शेखर, एमएसडब्लूएम के प्रबंधक, सुपरवाइजर प्रतीक सिंह, रंजीत सिंह, अशोक, ज्ञान, पवन, वार्ड जमादार गौरी शंकर केशरी, शालिग्राम ठाकुर, मनोज गुप्ता, चंद्र किशोर इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अभाविप ने एसटीसी कोचिंग संस्थान में चलाया सदस्यता अभियान
देवघर/नगर संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एसटीसी कोचिंग संस्थान में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें सर्वप्रथम संस्थान के शिक्षक आनंद जी को अभाविप का सदस्य बनाया गया। तत्पश्चात् छात्रों को सदस्य बनाया गया। मौके पर उपस्थित देवघर जामताड़ा विभाग के विभाग संयोजक शुभम राय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का इस वर्ष का सदस्यता अभियान अंतिम चरण की ओर है। इसलिए छात्र जल्द से जल्द परिषद से जुड़े और छात्रहित समाज हित में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण शर्मा एवं जिला सदस्यता प्रभारी विनय राय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो ज्ञान शील एकता के मूल मंत्र के साथ कार्य करती है। मौके पर कॉलेज अध्यक्ष गौरव राज, मीडिया प्रभारी अभिजीत सिंह, निर्मल कुमार, सुरेश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी विद्यापीठ में बीएड की छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई
देवघर/वरीय संवाददाता। गुरुवार को हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज में सत्र 2021-23 के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ आशा मिश्रा ने सभी की उज्जवलएच भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी शिक्षा के क्षेत्र में नित नई ऊंचाइयों को छुएं। उप- प्राचार्य डॉ रितु रानी ने कहा कि आप सभी एक अच्छे शिक्षक के रूप में समाज के उत्थान में सहायक बने। विदाई समारोह में सत्र 2022-24 की छात्रा प्रीति एवं उनके ग्रुप के द्वारा एक सुंदर नृत्य की प्रस्तुति की गई। अनु एवं आरती ने मधुर गीत गाए, रवि एवं सौरव ने गिटार के साथ अपने मनमोहन गीत की प्रस्तुति की। गोविंद ने अपने कविता पाठ से सभी का मन मोह लिया। मंच संचालन सिद्धार्थ सोनू एवं रश्मि ने किया ने किया। विदाई समारोह में सत्र 2021-23 के छात्र-छात्राओं ने अपने दो वर्षों के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण डॉ अपर्णा झा, डॉ ओम कुमार गुंजा कुमारी, मौसमी मुखर्जी, सुषमा सिन्हा, मणिकांत रंजन, लाइब्रेरियन दिव्य ज्योति राय चौधरी, कार्यालय अधीक्षक पंकज सिन्हा कर्मचारी प्रमोद पांडे नवनीत निराला, कार्तिक नंद झा, रवि झा, निर्मला देवी ,सीता देवी, अभिमन्यु एवं बदल मौजूद थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक विभाग की अध्यक्ष दिव्या कुमारी के दिशा निर्देश में किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में आगामी कार्यक्रम पर हुई चर्चा
देवघर/नगर संवाददाता। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक बैठक जिला अध्यक्ष विजया सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय प्रवास एवं आगामी कार्यक्रम के नियमित बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री डॉ सीमा सिंह का कार्यक्रम के नियमित मार्गदर्शन मिला। बैठक में महिला मोर्चा के पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य उपस्थित थी। बैठक में मुख्य रूप से सुलोचना देवी, अलका सोनी, निशा सिंह, ममता गुप्ता, संध्या कुमारी, रूबी मिश्रा, मीणा झा, सरिता बरनवाल, बिना मंडल, कुसुम सिंह, उमा गुप्ता, लक्ष्मी देवी एवं बबलू उपस्थित थे।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store