• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मे ज्ञान-विज्ञान मेला का आयोजन

September 23, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मे ज्ञान-विज्ञान मेला का आयोजन

by admin
September 23, 2023
in Deoghar
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विज्ञान मेला मं बच्चियां मॉडल के साथ
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को ज्ञान-विज्ञान मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेला में विज्ञान, गणित और संगणक विषयों के प्रदर्श, प्रयोग, पत्र वाचन और आचार्य पत्र वाचन आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि मधुपुर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती, प्रो. उत्तम कुमार शुक्ला, सुरेश मंडल और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य शिवकुमार बथवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ज्ञान विज्ञान मेला के संयोजक डमरुधर सिंह ने विज्ञान मेला के उद्देश्य को बताया। मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा विद्यालय के ही तीन बच्चों द्वारा झारखंड प्रांत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस आयोजन से निश्चित रूप से बाल वैज्ञानिकों को तैयार करने में सहायता मिलेगी। मुख्य अतिथि डॉ रत्नाकर भारती ने कहा कि आज विशेषकर झारखंड प्रांत में विज्ञान की रूचि को बढ़ाना बहुत आवश्यक है। इस तरह की रुचि विज्ञान के शिक्षक ठीक ढंग से बच्चों के बीच रखकर इसके महत्व को बता सकते हैं ।प्रभारी प्रधानाचार्य शिवनाथ झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच का संचालन विनोद कुमार तिवारी ने किया।
दूसरे सत्र ज्ञान विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। ज्ञान विज्ञान मेला को शिशु, बाल, किशोर और तरुण वर्गो में बांटा गया था। प्रदर्श में आपदा प्रबंधन ,कचड़ा प्रबंधन, उर्जा के स्रोत, खाद्य संरक्षण, जैव प्रौद्योगिकी, विद्युतीय चुंबकीय प्रेरण, मापन मुद्राएं, ज्यामिति आकृति, साइबर सुरक्षा, जेनरेशन ऑफ कंप्यूटर, नेटवर्क आधारित प्रदर्श, टॉपोलॉजी जैसे विषय पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किया। विज्ञान और गणित के शिक्षकों के मूल्यांकन के आधार पर बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

जेकर नाथ, भोले नाथ उ अनाथ कैसे होई पर थिरके लोग
भजन प्रस्तुत करती गायिका पल्लवी झा
मधुपुर/संवाददाता। शुक्रवार को गणेश पूजा के अवसर पर दो दिवसीय भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गणेश पूजा समिति की ओर से करोंग्राम के स्थानीय कटाल काली मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें आस-पास पड़ोस से आये सैंकड़ों महिला-पुरुषों ने देर रात तक भजन संध्या के गीतों का रस्वादन किया।
प्रसिद्ध गायिका पल्लवी झा व गायिका टिंक बाबा और कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों को प्रस्तुत कर दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया। टिंकू बाबा ने गणेश वंदना से शुरुआत करते जैकर नाथ भोलेनाथ आदि को लोगों ने सराहा। वही लोक गायिका पल्लवी झा मातृ वंदना करते कहा कि अपने माता-पिता को सम्मान के साथ देखभाल करना चाहिये। उन्होंने ‘ वो मां वो मां, तू कितनी प्यारी, तू कितनी अच्छी है , प्यारी-प्यारी है, भोली-भाली है वो मां वो मां” गाकर लोगो भावविभोर कर दिया। पंडाल में उपस्थित दर्शक थिरकते देखे गये।
इस अवसर पर राधा-कृष्ण की गीत नाटिका की कलाकारों ने प्रस्तुति दी जिसे देख लोग संतुष्ट हुए। मौके पर थाना प्रभारी यशंत सिंह, मनोज राय, अक्षय पांडेय, सोनू सिंह, बापी सिंह, अमित साह, लक्ष्मण कापरी, राघव सिंह, शुभम साह, जितेन राय के अलावा पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।

माल गाड़ी का इंजन फेल, डाउन लाइन का परिचालन दो घंटा बाधित

  • पंजाब मेल व बाघ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें जहां-तहां रही खड़ी
    मधुपुर स्टेशन पर खड़ी पंजाब मेल ट्रेन
    मधुपुर/संवाददाता। मुख्य रेलखंड के जोड़ामो-मदनकट्टा स्टेशन के बीच शुक्रवार अहले सुबह माल गाड़ी का इंजन फेल होने से डाउन लाइन का परिचालन करीब दो घंटे बाधित रहा।
    मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार अहले सुबह पांच बजे के करीब एक माल गाड़ी मधुपुर से खुलने के बाद जोडामो हॉल्ट पास करते ही इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे इंजन काम करना बंद कर दिया। चालक द्वारा काफी प्रयास के बाद भी ठीक नही हुआ। इसके बाद चालक ने कंट्रोल को घटना की जानकारी दी।
    रेल प्रशासन द्वारा दूसरा इंजन जोड़कर माल गाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया। बता दें कि रेल प्रशासन को दूसरा इंजन व्यवस्था करने मे करीब दो घंटे का समय लग गया। इससे डाउन लाइन का परिचालन सुबह 5 से 7 बजे तक बाधित रहा। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठाना पड़ा। परिचालन सामान्य होते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान काठगोदाम-हावडा बाद्य एक्स्प्रेस जोडामो हाल्ट पर घंटो खड़ी रही। बैद्यनाथधाम आसनसोल मेमू पैसंेजर मधुपुर में 5.10 बजे से 7.07 बजे तक, दुमका-रांची इंटसिटी मघुपुर में 6.00 बजे से 7.00 बजे तक, पंजाब मेल मधुपुर में 7.15 से 7.30 बजे तक खड़ी रही।

शिविर में दिव्यांग बच्चों की हुई जांच
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्रखंड के दोन्दिया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय केनखपरा में समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत 3 से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों का जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रमुख पूनम देवी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष रामनारायण राय, बीपीओ रौशन कुमार सिंह, बीस सूत्री सदस्य कृष्णा पासवान, समावेशी शिक्षा जिला प्रभारी डोली कुमारी, रिसोर्स टीचर सरिता कुमारी, डॉ मनीष पांडेय ने सामूहिक रूप से किया। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालय से आए दिव्यांग 105 छात्र-छात्राओं की जांच की गयी। जिसमें 18 दिव्यांग, 26 व्हीलचेयर ट्राई साइकिल, 22 श्रवण यंत्र व 24 दृष्टिदोष का उपकरण दिया गया। मौके पर प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि दिव्यांगों को सरकार के द्वारा मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया बीपीओ रौशन कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष विभाग के निर्देश के आलोक में शिविर आयोजित कर दिव्यांगों को विभिन्न यंत्रों का वितरण करते हुए दिव्यांगता की जांच की जाती है और आवश्यकता के आधार पर प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर एलीमको के प्रतिनिधि शिवम कुमार, चंदन सिंह, मोहम्मद गुलाम, सीआरपी प्रदीप राय, विवेकानंद पांडेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

शिविर में गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
सारवां/संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर मातृ शिशु जननी कार्यक्रम के तहत सोनारायठाढ़ी प्रखंड के गर्भवती माताओं का एनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काफी संख्या में महिलाएं पहुंची थी। डॉ सुबोध कुमार वर्मा व सीएचओ संतोष प्रमाणिक के द्वारा शिविर में आयी गर्भवती माताओं की जांच की गई एवं दवा का वितरण किया गया। पोषक आहार खाने का निर्देश चिकित्सकों द्वारा दिया गया। डॉ सुबोध ने बताया कुल 145 गर्भवती माताओं की जांच की गयी। इस दौरान परिवार नियोजन पखवारा के तहत नौ महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। मौके पर एसीएमओ डॉ सीके शाही, डॉ सुधीर प्रसाद, डॉ विधु विवोध, सुमन झा, राजु कुमार, सहिया साथी नीलम नायक, बसंती कुमारी, एएनएम कविता कुमारी, सुलेखा, जया, कंचन, रूपा, उषा किरण, सरिता, सैंपू आदि के साथ कई गर्भवती माताएं उपस्थित थीं।

हाइवा दुर्घटनाग्रस्त
सारवां/संवाददाता। सारवां-देवघर मुख्य सड़क पर घोरपरास जंगल के पास बीती रात एक मालवाक हाइवा असंतुलित होकर पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में चालक एवं उपचालक बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप लकड़ा द्वारा पुलिस बल का घटनास्थल पर भेजा गया व ट्रक को जब्त किया गया।

मामला दर्ज
सारवां/संवाददाता। जिला खनन पदाध्किारी के निर्देश पर पहरीडीह व नारंगी घाट से अवैध बालू का उठाव कर ले जाने के आरोप में पकडे़ गये अज्ञात टै्रक्टर मालिक व चालक पर मामला दर्ज किया गया। इसकी जानकारी थाना प्रभारी प्रदीप लकडा ने दी।

दुर्गा पूजा को लेकर समिति के सदस्यों ने की बैठक
चितरा/संवाददाता। चितरा कोलियरी के हाटतल्ला स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा की तैयारी को लेकर पूजा समिति द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दुर्गापूजा के सफल आयोजन के लिए चर्चा की गई, साथ ही निर्णय लिया गया कि नवरात्रि के महाअष्टमी की रात्रि में भक्ति जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। वहीं दशहरा के दिन मेला का आयोजन भी की जायेगी। इसके पूर्व नवरात्रि के पश्चात नौ दिनों तक मंदिर में होने वाले शक्ति की नौ भिन्न भिन्न रूपों की विभिन्न पद्धति से होने वाले पूजा की विशेष व्यवस्था के लिए भी आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा दुर्गा मंदिर सहित आसपास जगहों पर आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जायेगी। बैठक में समिति के अध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा समिति के सदस्यों के समक्ष पिछले वर्ष हुए दुर्गापूजा पर हुए आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर समिति के सदस्यों के साथ प्रथम बैठक की गई है। आगे और भी बैठकें होंगी एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जायेगी। मौके पर सचिव दीपेश शर्मा, पूर्व मुखिया श्याम बाउरी, पूर्व उपमुखिया अमित मिश्रा, अविनाश ठाकुर, अमित शर्मा, गुड्डू शर्मा, कुमार कोस्तुभ, अजय कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

जानलेवा बना चितरा-उपरबंधा पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क

  • लोगों ने की मरम्मती की मांग
    चितरा/संवाददाता। चितरा कोलियरी से उपरबंधा (चितरा मोड़) मुख्य राजमार्ग को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क वर्तमान में काफी जर्जर हो गई है और कई जगह जानलेवा भी बन गई है। जिससे आवागमन करने वाले राहगीरों के अलावा छोटी बड़ी वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस छह किलोमीटर लंबी दूरी वाली सड़क पर दर्जनों जगहों पर सड़क की गिट्टी, अलकतरा उखड़कर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इधर दो दिन पूर्व नवाडीह ढलान के समीप वर्षों पूर्व निर्मित कलभट एक जगह धंस जाने के कारण उक्त स्थल पर सड़क एक जानलेवा गोफ बनकर तैयार हो गया है। जिसमें रात के अंधेरे में कोई भी वाहन चालक थोड़ी सी चूक करे तो बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकता है। हालांकि बुद्धिजीवियों द्वारा गोफ के दोनों छोर पर पत्थर रखकर राहगीरों को सचेत करने का नेक काम किया है। इधर समाजसेवी रघुनंदन सिंह सहित स्थानीय लोगों ने तत्काल मरम्मती की मांग चितरा कोलियरी प्रबंधन से की है।
    क्या कहते हैं विधायक : सारठ विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि चितरा-उपरबंधा जर्जर सड़क की मजबूतीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए विभाग से स्वीकृति दिलाने का काम हमने कर किया है। कहा कि जल्द ही 23 करोड़ की लागत से सड़क की मजबूतीकरण का काम शुरू किया जाएगा।

24 घंटे से पालोजोरी अंधेरे में

  • आज बिजली बहाल होने की उम्मीद
    पालोजोरी/संवाददाता। बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण पिछ्ले 24 घंटे से पालोजोरी की बिजली गुल हो रखी है। विभागीय कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार पालोजोरी सब स्टेशन और महारो ग्रिड के बीच 33 हजार केवीए के सात पोल के तार गिर गए हैं। तार गिरने के साथ अन्य उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शुक्रवार की सुबह से विभाग के कर्मी बिजली बहाल करने में जुटे हुए हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण उन्हें काम करने में काफी समस्या हो रही है। देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। विभाग की माने, तो आज किसी वक्त बिजली बहाल होने की संभावना है।

बसबुटिया-कुंजबोना पथ में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी के बसबुटिया-कुंजबोना पथ के बीच नगरिया के पास एक भारी वाहन शुक्रवार को पलट गया। हालांकि वाहन के पलटने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी हो कि बसबुटिया-कुंजबोना पथ का निर्माण कार्य काफी दिनों बाद शुरू हुआ है। पथ निर्माण में ही उपयोग होने वाला वाहन लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को असंतुलित होकर पलट गया।

बाइक चोरी मामले में केस
मारगोमुंडा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के ओलदाहा में एक घर के सामने से बाइक चोरी हो जाने की घटना को लेकर पीड़ित थाना क्षेत्र के ओलदाहा गांव निवासी मो असरफ अंसारी ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। उक्त आवेदन में पीड़ित ने दर्ज किया है कि वह बुधवार की रात अपनी बाइक से गांव के ही मो शमीम अंसारी के घर के सामने खड़ी कर कुछ काम हेतु उनके घर के अंदर गये। कुछ देर बाद वापस आने पर बाइक गायब पाया। काफी खोजबीन की गयी लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

सरकारी योजना से वंचित हैं आदिवासी : जियाउल

  • झामुमो नेताओं ने आदिवासी आंदोलन को दबाने का प्रयास किया
    मधुपुर/संवाददाता। नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह बहुजन समाज पार्टी मधुपुर विद्यान सभा प्रभारी जियाउल हक टार्जन ने कहा कि देवघर जिला में आदिवासियों के साथ धोखा हुआ है।
    उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मांझी हडाम व मांझी के लिये सरकार द्वारा निर्धारित राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। पिछले दो वर्षो से पूर्व मुखिया शिवलाल किस्कू, जीवन टुडू, गुंशी सोरेन, रंजीत हेम्ब्रम के साथ लगातार मांग उठाते रहे है, लेकिन झामुमो के नेताओं द्वारा लगातार आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया है। कहा कि दुर्भाग्य है कि आज तक मधुपुर क्षेत्र के सच्चे आंदोलनकारी को चिह्नित कर उन्हें आंदोलनकारी का पेंशन नहीं मिल पा रहा है। जिसका आंदोलन से कोई लेना-देना नही है उन्हें सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को उनका हक दिलाने के लिए उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा है। कहा कि आदिवासियों को योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है।

श्रीदादी महिला समिति का सातवां मंगल पाठ आज
मधुपुर/संवाददाता। शहर के पंच मंदिर रोड स्थित राणी सती मंदिर प्रांगण में शनिवार को श्री नारायणी परिवार झरिया व श्री दादी महिला समिति मधुपुर के संयुक्त तत्वावधान में 13 महीने 13 मंदिर मंगल पाठ के तहत सातवां स्थान में राणी सती मंदिर में मंगल पाठ का आयोजन अपराह्न 11 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान मंगल पाठ में ज्योत दर्शन, दादी का खजाना व आलौकिक श्रृंगार किया जाएगा।

बाबा गणिनाथ की वार्षिक उत्सव आज
मधुपुर/संवाददाता। अखिल भारतीय मध्यदेशीय कानुजिया वैश्य सभा के तत्वावधान में शनिवार को काली मंडा रोड स्थित श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविंद का वार्षिक पूजनोत्सव सह जयंती शनिवार को भक्तिमय माहौल में मनाया जाएगा। समाज द्वारा कई दिनों से कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रहा है। वही कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ की पूजा अर्चना कर झंडोत्तोलन के साथ किया जाएगा। मध्यदेशीय कानुजिया समाज के लोगों ने कुल देवता बाबा गणिनाथ है। बाबा के मंदिर को फूलों से सजाया गया है। वार्षिक पूजा को लेकर वैश्य समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लेंगे। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर बैडमिंटन हॉल में बाहर से आये कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा।

आशा और नाबार्ड ने की प्रखंडस्तरीय आमसभा
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड अंतर्गत सारठ के पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को आशा और नाबार्ड की ओर से प्रखंड स्तरीय बनाया गया महिला फॉर्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड का प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन संजीत कुमार की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में सर्वप्रथम स्थानीय उपमुखिया संजय कुमार गुप्ता व आसा से आये विनित कुमार, मोनालिसा बारा, सोमेन दे, ओमप्रकाश भंडारी, अमित मंडल, संतोष कुमार सिन्हा, कम्पनी के डायरेक्टर मोनिका कुमारी, संगठन के प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार, सचिव ललीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। बैठक में आये विभिन्न पंचायतों के किसानों एवं महिलाओं ने भाग लिया। आशा संस्था से आये विनित कुमार ने बताया कि किसान उत्पादक संगठन के बारे में छोटे और मध्यम किसान को होने वाले लाभ के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही इस संगठन से जुड़ने के लिए सरकार से मिलने वाले लाभ के विषय में भी बताया गया। वहीं किसानों को एफपीओ के बारे में भी बताया तथा एफपीसी के द्वारा इस वर्ष हुए कार्यो के बारे में भी बताया गया तथा अग्रिम योजनाओं के बारे में भी प्रकाश डाला गया।आसा के सोमेन दे ने बताया इस संगठन से छोटे और मध्यम वर्ग के किसान अधिक से अधिक जुड़े और सरकार से मिलने वाले लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनायें और अपने कृषि कार्य में अधिक से अधिक उत्पादन बढ़ाने के लिए से इस संगठन से जुड़कर लाभ उठावें। मौके पर जेएसएलपीएस के संदीप मिंज, लखेश्वर मंडल, श्वेता कुमारी, सेानी कुमारी, मीरा कुमारी के अलावे अधिक संख्या में किसान उपस्थित थै।

गणेश महोत्सव पर बूगी वूगी प्रतियोगिता का आयोजन

  • परी प्रथम, ऋतिक द्वितीय और परी टू को तृतीय स्थान
    चितरा/संवाददाता। चितरा स्थित भवानीपुर जयहिंद क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के अवसर पर गत गुरुवार की रात्रि में स्थानीय बच्चों की बूगी वूगी डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर प्रतियोगिता में शामिल स्थानीय बच्चों ने हिंदी, भोजपुरी व खोरठा गीतों पर एक से बढ़कर एक नृत्य पेश किया। जिसे देख उपस्थित अभिभावक व श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं प्रतिगोगिता के समाप्ति के बाद निर्णायक मंडली की प्रतिभागी बच्चों की प्रतिभा का आकलन के बाद लिए गए निर्णय के अनुसार प्रतिभागी परी कुमारी को प्रथम, द्वितीय ऋतिक व तृतीय स्थान पर परी 2 रही। वहीं सांत्वना पुरस्कार दीपप्रिया, प्रेम कुमार, साक्षी कुमारी को दी गई। मौके पर कल्ब के सदस्यों द्वारा सफल प्रतिभागी बच्चों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडली में विजय कुमार सिंह, अनामिका व सुजल शामिल थे। मौके पर जयहिंद क्लब के अध्यक्ष अमित कुमार यादव, समाजसेवी सुजीत रजक, सुकुमार मंडल, जयराम रजक, गुणाधर राय, पंकज राय, मुन्ना कुमार राय, सोनू यादव, प्रकाश राय, रंजीत रजक, राजेश रजक, महावीर राय, बबलू साह आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर देर रात्रि इसी मंच से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।

घटवार समाज ने किया करमा मिलन समारोह का आयोजन
मारगोमुंडा/संवाददाता। घटवार भुईया संघर्ष युवा समिति मारगोमुंडा द्वारा शुक्रवार को बाघशीला गांव स्थित मैदान में दिवाली राय की अध्यक्षता में करमा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत करमा वंदना गीत के साथ-साथ झूमर प्राकृतिक पूजा एवं परंपराओं को बचाए रखने को लेकर उपस्थित घटवाल समाजसेवियों द्वारा अपने अपने विचार को रखा एवं अधिकार को लेकर चर्चा की। मौके पर द्वारिका राय, लखी राय, टेकलाल राय, भूदेव राय, सोहन राय, मनोज सिंह, मंटू सिंह, तिलेश्वर राय, रामनारायण राय, राजेन्द्र सिंह, तुलसी राय, पूरण राय, विरेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, राम किशोर राय, सोमर राय, अनिल राय, बबीता देवी, नीलम देवी, सुनीता देवी, विजय राय आदि मौजूद थे।

जलसहिया के नेतृत्व में निकाली गई स्वच्छता रैली
पालोजोरी/संवाददाता। स्वच्छता पखवारा के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत कचुआसोली के सभी गांवों में जलसहिया के नेतृत्व में स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। पंचायत के मुखिया राजीव रंजन उर्फ निवास, पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव मोहली, वार्ड सदस्य कौशल्या देवी, बेलमी सेविका कौशल्या देवी, लुसियो सहिया निर्मला राय, सुभासिनी हांसदा, जलसहिया ललिता देवी संजू देवी, सुनिता हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store