सारठ/संवाददाता। शुक्रवार को बारिश के वज्रपात होने से 23 वर्षीय युवक सूरज मांझी चपेट में आ गया। वह पेड़ के नीचे खड़ा था। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे सारठ सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. सानू आनंद और स्वास्थ्यकर्मी विष्णु कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने युवक को खतरे से बाहर बताया। परिजनों ने बताया कि काम से लौटने के बाद वो पास ही हाथ धो रहा था कि इसी बीच वज्रपात हुआ और वह चपेट में आ गया।
ओबीसी के जोनल प्रेसिडेंट धीरेन्द्र गोप का मधुपुर में हुआ भव्य स्वागत
ओबीसी जोनल प्रेसिडेंट का स्वागत करते रेलकर्मी
मधुपुर/संवाददाता। शुक्रवार को ओबीसी के नये जोनल प्रेसिडेंट बने धीरेन्द्र कुमार गोप को मधुपुर पहंुचने पर ऑल इंडिया एससीएसटी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन मधुपुर शाखा की ओर से फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। शाखा के सदस्यों ने उन्हें बधाई भी दी।
मौके मघुपुर शाखा एससीएसटी रेलवे एम्पलाईज सचिव उपेन्द्र कुमार पासवान, प्रेसिडेंट श्याम सुन्दर पासवान, डॉ. सोरेन, छोटू बासफोड, पीके रजक, जमुना राम आदि अन्य रेलकर्मी मौजूद थे। इधर ओबीसी यूनियन के मधुपुर ब्रांच के जमालुद्दीन अंसारी, प्रमोद आजाद, भुवनेश्वर मंडल, विवेक कुमार, नीतिश कुमार, अमित कुमार, रवि कुमार, उपेन्द्र कुमार, सपन कुमार, विवेक प्रसाद, मो. मुर्तजा, डी सोरेन, सन्नी कुमार ने भी नये जोनल प्रेसिडेंट का स्वागत किया।
श्लोक व समूह गीत प्रतियोगिता के साथ संस्कृत सप्ताह का समापन
मधुपुर/संवाददाता। अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू विद्यालय में संस्कृत भारती मधुपुर इकाई द्वारा शुक्रवार को संस्कृत सप्ताह का समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्यव्रत कुमार ने किया। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलदीप चौधरी मौजूद थे। संस्कृत भारती के जिला सहसंयोजक रामअचल यादव ने संस्कृत भारती एवं संस्कृत भाषा के महत्व के संदर्भ में विषय प्रवेश कराया। तत्पश्चात बच्चों के बीच में श्लोक प्रतियोगिता एवं समूह गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके बाद विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिसमे श्लोक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी प्रतिमा पांडेय, द्वितीय स्थान नंदनी कुमारी, तृतीय स्थान वर्षा कुमारी एवं समूह गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दशम वर्ग की श्वेता समूह को, द्वितीय स्थान नवम वर्ग की आयुषी समूह को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शक्ति नाथ ठाकुर, रेखा कुमारी यादव, सिकंदर दास, सुश्री पिंकी कुमारी, मुरलीधर मंडल एवं पल्लवी सिन्हा सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद थीं।
स्वच्छता के प्रति नपकर्मियों ने लिया शपथ
मधुपुर/संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन शहरी अंतर्गत नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार इंडियन स्वच्छता लीग के तहत स्वच्छता पखवारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक मनाया जा रहा है। जिसमें स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना स्वच्छता के लिए सहभागिता बढ़ाना है। कार्यक्रम युवाओं को प्राथमिक दिया जाना है। कार्यपालक पदाधिकारी शिखा कुमारी ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाना है। सफाई को अपने जीवन में आत्मसात करना है। नगर प्रबंधक विश्वनाथ भगत द्वारा बताया गया कि स्वच्छता पखवारा कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने के लिए नगर परिषद द्वारा एक स्वछता टीम बनाई गई है। जिसका नाम है मधुपुर वॉरियर्स। ये टीम वार्डो में जाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएगी और स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी। इसके तहत नगर परिषद कार्यालय परिसर मे नगर परिषद के पदाधिकारी, कर्मियों एवं सभी सफाई मित्रों द्वारा स्वच्छता का शपथ लिया गया। स्वच्छता को अपने जीवन में आत्मसात करने की शपथ ली गई। इस स्वच्छता रैली में प्रधान सहायक ओम प्रकाश झा, मनोहर कुमार दास, जावेद, इकबाल, मंसूर, आलममेराज रब्बानी, अजय कुमार, राजेश कुमार, राजेश झा, प्रकाश यादव, राजीव कुमार, भीम हाड़ी, तुलसी हाड़ी, फुरकान अंसारी, कामदेव झा, मिथुन रवानी, भूपेंद्र भगत, संजय कुमार, सदानंद कुमार, मनीष कुमार, औरंगजेब अंसारी, अशफाक अंसारी समेत सफाई मित्र एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि शामिल थी।
विघ्नहर्ता भगवान गणेश को दी गयी विदाई
चितरा/संवाददाता। पांच दिवसीय गणेश महोत्सव की समाप्ति उपरांत चितरा में शुक्रवार देर शाम को विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए गाजे बाजे के साथ धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर शोभा यात्रा टेढ़ी मोड़, गांधी चौक, तिवारी चौक होते हुए स्थानीय जलहरा तालाब शोभा यात्रा पहुंची। जहां भगवान गणेश की प्रतिमा को विधि विधान के साथ जल में विसर्जित किया गया। इस मौके पर जयहिंद क्लब के सदस्य सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।