जागरुकता अभियान में शामिल छात्राएं
मधुपुर/संवाददाता। प्रखंड के बड़बाद स्थित राहत कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को एसकेएमयू विश्वविद्यालय दुमका के निर्देशानुसार 15 सितम्बर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलेज में अध्यनरत छात्र-छात्राएं द्वारा स्वच्छता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर पंच प्राण शपथ एवं स्वच्छता शपथ लिया गया। वही जल-जमाव से होने वाली समस्या से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सोशल मीडिया पर स्वच्छता संबंधी स्लोगन विद्यार्थी एवं शिक्षकों द्वारा डाला गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी व्याख्यतागण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।
गांधी जयंती पर भाषण प्रतियोगिता आज
मधुपुर/संवाददाता। कोचिंग एसोसिएशन ऑफ मधुपुर द्वारा गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर स्थानीय कुंडू बंगला स्थित अग्रसेन भवन मे भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता 3 ग्रुप में और 2 भाषाओं हिंदी तथा अंग्रेजी में होगी। जिसमे वर्ग तृतीय से लेकर स्नातक तक के करीब 70 छात्र- छात्राएं शामिल होंगे। हिंदी के लिए विषय क्रमश: राष्ट्रपति महात्मा गांधी के तीन बंदरों से सन्देश, सत्याग्रह आंदोलन, अहिंसा व सत्य की शक्ति और राष्ट्रपति महात्मा गांधी के संदेश आज के लिए कितने प्रासंगिक है। वहीं अंग्रेजी के लिए विषय क्रमश: द बेस्ट डे ऑफ माई लाइफ, रोल ऑफ इसरो इन स्पेस टेक्नोलॉजी और इम्पेक्ट ऑफ टेक्नोलॉजी ऑन आवर सोसाइटी है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने सभी प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरुस्कार के अलावे बाकी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के सदस्य लगे हुए हैं।