- जिला मुखिया संघ की बैठक में लिये गये कई प्रस्ताव
मोहनपुर/संवाददाता। देवघर जिला मुखिया संघ की बैठक शनिवार को शहर के एक होटल सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार साह ने की। उन्होंने कहा कि पंचायत का विकास राज्य वित्त आयोग गठन होने के बाद ही संभव है। सरकार अगर पंचायतों एवं गांवों का विकास करना चाहती है तो राज्य वित्त आयोग का गठन करना होगा। इसको लेकर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री, पंचायतीराज मंत्री तथा निदेशक से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। सदस्यों ने सीडीपीओ रुन्नू मिश्रा की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और निंदा प्रस्ताव पारित कर कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर मिलने की बात कही। सदस्यों ने कहा कि अगर सीडीपीओ पर कार्रवाई नहीं होती है तो कलमबंद हड़ताल किया जाएगा। यह निर्णय लिया गया कि पंचायतों में वीएलई के रूप में मुखिया के अनुसार लोग को रखा जायेगा और पुराने वीएलई को हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया। मुखिया ने कहा कि सरकार ग्राम सभा को स्वतंत्र रूप से काम करने दे। ग्राम सभा को मंत्री, विधायक व सांसद हाईजैक नही करें। अंबेदकर आवास लाभुकों का चयन ग्राम सभा से नहीं कर मंत्री व विधायक बांटते हैं ऐसे में योग्य लाभुकों को आवास का लाभ नही मिल पाता है। कहा कि पंचायतों को 29 विषय व 14 विभाग का पूर्ण अधिकार दें इसमें पदाधिकारी दखलअंदाजी नही करें। मनरेगा योजना का कोड पंचायतों में खुले और मानक के अनुरूप का हो। मनरेगा का पूर्ण अधिकार पंचायतों में रहने के बावजूद अभिलेख बीडीओ के पास ले जाना उचित नहीं है। लिया कि अगर मुखिया के हक व अधिकार मे पदाधिकारी अड़चन डालेंगे तो सभी मुखिया प्रखंडवार धरना प्रदर्शन करेंगे इस अवसर पर महामंत्री ललन मिश्रा, संतोषी शर्मा, मरियम टुडू, दिनेश मंडल, मोहन किस्कू, मुकेश महतो, विष्णु महतो, रणबीर मंडल, रामफल तुरी, रामकृष्ण पासवान, हसीना बीबी, मिंटु शेख, सुधीर यादव, राजेन्द्र यादव, राजेन्द्र भोक्ता, इंद्रदेव सिंह, श्री कांत मंडल, दिलीप यादव, नंदकिशोर तुरी, अनिल राव सहित दर्जनों की संख्या में मुखिया मौजूद थे।
पिपरा से सकलपुर तक निर्माणधीन पथ का मंत्री ने किया शिलान्यास
मारगोमुंडा/संवाददाता। सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण पर्यटन-कला संस्कृति-खेलकूद-युवाकार्य-एवं निबंधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू आदि द्वारा शनिवार को पिपरा मोड़ में पिपरा से सकलपुर सड़क मजबूतीकरण का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। यह सड़क पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल देवघर द्वारा 19 किलोमीटर की सड़क का मजबूतीकरण किया जा रहा है। मौके पर मंत्री ने कहा इस सड़क का मजबूतीकारण हो जाने से इस रास्ते से करमाटांड़, जामताड़ा, चितरंजन आदि जगहों पर जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। कहा मधुपुर विधानसभा में 44 सड़क का निर्माण किया जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि डुग्गू टुडू, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष मोबीन अंसारी, सुधीर मंडल, सोहराब अंसारी, जमालमियां, अनीस साबरी, मो शमीम उर्फ पप्पू, असलम अंसारी, हलीम अंसारी, गफरुद्दीन अंसारी, अयुब शेख, मनीर आलम, तकबूल अंसारी, नेमुल प्रधान, हुसैन अंसारी, शमीम उर्फ पप्पू, रियासत अंसारी, अयूब शेख, रहमत अली कुटुल अंसारी जाकिर अंसारी, तहरिम आलम उर्फ राजा, समीर आलम, इखलाक हुसैन, सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
मजबूती को लेकर भाजपा मंडल कमेटी ने की बैठक
मारगोमुुंडा/संवाददाता। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गुलाब मंडल की अध्यक्षता में शनिवार को मार्गोमुंडा स्थित विवाह भवन में मंडल कमेटी की मजबूती को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। जहां मुख्य रूप से जिला भाजपा महिला नेत्री रीता चौरसिया, जिला महामंत्री अधीर भैया, जिला उपाध्यक्ष सचिन रवानी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री पंकज भदौरिया बैठक में पहुंचे। कहा आगामी 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कमिटी सशक्तिकरण को लेकर दिशा-निर्देश दिया जा रहा है। ताकि मंडल स्तर पर हर बूथों से अधिक से अधिक मतदाता हो सके। मौके पर महिला मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष रजनी देवी, परमेश्वर मंडल, अजय कुमार सिंह, गगन तिवारी, संतोष वर्णवाल, मनोज सिंह, नीरज गुप्ता, वृदयाल मंडल, निवास तिवारी, कार्तिक मंडल, अस्ति कुमार सिन्हा, लालमणि मंडल, भागीरथ राणा, महेंद्र मंडल, गौरी पोद्दार, जगदीश यादव, प्रकाश यादव, सोना यादव, बाबू साहेब अंसारी, सूरज गुप्ता, श्यामल सिंह, मृत्युंजय तिवारी, अमजद अंसारी, प्रकाश मंडल, सहित प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
पूर्व विस अध्यक्ष ने समस्याओं को लेकर कोलियरी महाप्रबंधक को घेरा
- बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति
चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी में व्याप्त कई समस्याओं में सुधार लाने के लिए झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता अपने समर्थकों, कोयला व्यवसायी, ट्रक ऑनर सहित बेरोजगार युवकों को लेकर कोलियरी महाप्रबंधक को उनके कार्यालय में घेरा। जिसके बाद वार्ता के लिए कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित सभागार में बैठक बुलाई गई। बैठक में पहली पक्ष की अगुवाई पूर्व विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता कर रहे थे, वहीं प्रबंधन के पक्ष से कोलियरी महाप्रबंधक एके आनंद, अभिकर्ता राम सुभाग चौधरी, सेल्स अधिकारी सेफार्ड मुर्मू मौजूद थे। बैठक के दौरान कोलियरी में पर्याप्त मात्रा में कोयला उत्पादन पर जोर देने की चर्चा की गई। साथ ही कोयला व्यवसायी, ट्रक मालिकों की समस्या पर भी बात हुई। इसके अलावा आउट सोर्सिंग कंपनी में बेरोजगार युवकों को नौकरी देने के मुद्दे को भी बैठक में रखा गया। इसी तरह तमाम मुद्दों पर चर्चा के बाद प्रबंधन की ओर से सहमति मिली। इससे पहले पूर्व विस अध्यक्ष श्री भोक्ता अपने समर्थकों सहित अन्य के साथ कोलियरी के सेल्स विभाग, आउट सोर्सिंग कंपनी आदि पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर युवा नेता प्रशांत शेखर भी मौजूद थे। इस दौरान आउट सोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि के साथ वार्ता भी की गई। इस संबंध में पूर्व विस अध्यक्ष श्री भोक्ता ने कहा कि चितरा कोलियरी में पिछले तीन दिनों से रोड सेल के तहत कोयला बिक्री बाधित है। कहा कि नियमों में अनियमितता को लेकर इस तरह की समस्या हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि चितरा कोलियरी में तीन तीन आउट सोर्सिंग कंपनी आई हुई है। जिसमें बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के संबंध में जीएम से वार्ता हुई। तमाम मुद्दों और समस्याओं पर सुधार के लिए प्रबंधन ने अपनी सहमति प्रदान की है। मौके पर राजेश राय, रामदेव सिंह, युगल किशोर राय, मदन कुमार सिंह, रवींद्रनाथ सिंह, जगन्नाथ महतो, प्रकाश यादव, सागर प्रसाद राय, अशोक प्रसाद भोक्ता, निर्मल मरांडी, संदीप शंकर, ललित नारायण मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, संजय मिश्रा आदि उपस्थित थे।
बाल विवाह व बाल मजदूरी के विरुद्ध बच्चों को दिलायी गयी शपथ
शपथ लेते स्कूली बच्चे
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय संत जोसेफ उच्च विधालय में आश्रय मधुपुर व कैलाश सत्यार्थी चिल्डे्रन फाउंडेशन यू एस के सौजन्य से शीनवार को बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी व बाल यौन शौषण मुक्त भारत बनाने को लेकर छात्रों को शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में आश्रय मधुपुर से मुजम्मिल अंसारी, शहजाना परवीन व विद्यालय की प्रधानाचार्य ने उपस्थित छात्रों को बाल विवाह रोक थाम को लेकर जागरूक किया। साथ ही बाल विवाह से होने वाली समस्याओ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में लगा स्वास्थ्य मेला
सारठ/संवाददाता। आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत सुखजोरा हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र में साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। साथ ही सुखजोरा विद्यालय सहित पूरे गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन बगडबरा मुखिया अशोक मंडल, आयुष पदाधिकारी गणेश प्रसाद राय व एएनएम मंटू कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम आगंतुक अतिथियों को पुष्प गुच्छ व मोमेंट देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात डॉ गणेश प्रसाद राय ने बताया कि आखिर स्वस्थ कैसे रहं।े स्वस्थ रहकर हम समाज को एक सुंदर संदेश दे सकते हैं। वही मुखिया अशोक मंडल ने इस मिशन के चलाए जाने पर कहा कि यह मुहिम आने वाले पीढ़ियों को एक संदेश देने का कार्य करेगी। देश को स्वस्थ रखना ही हमारे प्रधानमंत्री का उद्देश्य है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए हरसंभव सहयोग की बात कही। इस अवसर पर ग्रामीण व विद्यालय के छात्र-छात्राओं को योग कराया गया व योग से निरोग रहने की विशेषताएं भी बताई गई।