देवघर/नगर संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा पखवारा के तहत रविवार को देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी 36 वार्डों में सुबह 10 बजे से श्रम दान के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर कर लोगों को साफ-सफाई के लिए 1 घंटा श्रम दान करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का नेतृत्व नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने किया। साथ ही अभियान के तहत साफ-सफाई और सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन से मुक्ति के लिए सभी वार्ड के लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही इसके अलावे सभी से इधर उधर कचरा नहीं फेंकने और कूड़ेदान में डालने की अपील की गई। इसके अलावे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत शहरी क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम की टीम, एनडीआरएफ की टीम, विभिन्न समाजसेवी संस्था, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं संबंधित विभागों के सहयोग से नेहरू पार्क, शिवगंगा घाट के चारो ओर, जसीडीह रेलवे स्टेशन, जसीडीह बाजार, टावर चौक, कुष्ठा आश्रम, हृदला कुंड, प्राइवेट बस स्टैंड के साथ विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान के साथ-साथ विभिन्न स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में कार्यापालक अभियंता अरविंद सिंह, सहायक अभियंता वैदेही शरण, कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त विजय कुमार हांसदा, सुरेंद्र किस्कू, राजीव रंजन, रंजीत कुमार सिंह, नगर मिशन प्रबंधक कौशल किशोर, हिमांशु शेखर, नगर प्रबंधक सुधांशु शेखर, नगर निवेशक मंजू कुमारी, वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार, सफाई निरीक्षक श्याम सुंदर, मनीष भारद्वाज, सामुदायिक संगठनकर्ता श्वेता कुमारी, अल्का सोनी, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर शिव सर्राफ, शिव शेखर जोशी, पवन टमकोरिया, बीरेन्द्र कुमार सिंह, विपिन मिश्रा, वार्ड जमादार एवं सफाई मित्र ने श्रमदान किया।