- विधायक नारायण दास के नेतृत्व की गई महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई
देवघर/नगर संवाददाता। रविवार को भाजपा जिला कमेटी की ओर से देवघर नगर में गांधी जयंती के पूर्व सभी महापुरुषों की प्रतिमा की साफ सफाई जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास के नेतृत्व में किया गया। इसके अलावा शहर के टावर चौक से अंबेदकर चौक तक चलाया स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा के जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर सभी महापुरुषों के प्रतिमा की सफाई की। जिसमें महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, वीर कुंवर सिंह, बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। विधायक नारायण दास ने कहा कि शहर में प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता अभियान में शामिल होकर सभी महापुरुषों की प्रतिमा की आवश्यक साफ सफाई करें। जिससे हमारा देवघर स्वच्छता की ओर आगे बढ़े। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास, प्रदेश कर समिति सदस्य रीता चौरसिया, दिवाकर गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया, सचिन सुल्तानिया, जूनियर बाबूलाल मरांडी, विजया सिंह, अतुल सिंह, धनंजय खवाड़े, अंश देव राजपूत, अलका सोनी, संध्या कुमारी, प्रेमलता बरनवाल, अजय केसरी, मीणा झा, गौरी शंकर शर्मा, उमाशंकर प्रजापति, दशरथ दास, प्रदीप वर्मा, संध्या देवी, विवेक कुमार, रोहित कुमार, सुमन केसरी, महेश कुमार, रंजीत यादव सहित अन्य लोग से उपस्थित थे।
भाजपा ने रोहिणी में की महात्मा गांधी व स्व. भुनेश्वर पांडेय की प्रतिमा की सफाई
जसीडीह/संवाददाता। रविवार को भाजपा जसीडीह नगर मंडल के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंडल प्रभारी जिला मंत्री डॉ राजीव रंजन सिंह की उपस्थिति एवं मंडल अध्यक्ष संजय राय की अध्यक्षता में रोहिणी स्थित गांधी चौक पर महात्मा गांधी व स्व भुनेश्वर पाण्डेय चौक पर प्रतिमा की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। डॉ सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर यह अभियान चलाया गया। इस अवसर पर दिलीप पांडेय, विभीषण साह, प्रमोद राय, रमेश वर्णवाल, राजकिशोर गुप्ता, रतन केशरी, संतोष वर्णवाल, पुरुषोत्तम सिन्हा, धर्मेंद्र साह , सुभाष कुमार, कृष्णकांत वर्णवाल, बीरबल पांडेय, आत्मा राउत, गौतम मिश्रा, सौरभ मिश्रा आदि उपस्थित थे।
जंगल पर निर्भर रहने वालों को दिया जाएगा वनपट्टा : उपायुक्त
- गांधी जयंती पर ग्राम सभा में होगा वनाधिकार विषयक शपथ कार्यक्रम
देवघर/वरीय संवाददाता। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई की इस अभियान के माध्यम से, जंगल में निवास करने वाले लोगों को वनपट्टा दिया जाएगा, जिससे उन्हें वन क्षेत्र में अधिकार प्राप्त हो सकेगा। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे झारखंड के अधिकारी और नागरिकों के बीच समृद्धि और सामाजिक न्याय की दिशा में कदम बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। झारखंड में जंगल पर निर्भर रहने वालों के लिए राज्य सरकार बड़ा फैसला ले रही है। साथ ही अक्टूबर से अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान चलेगा। इस योजना के माध्यम से सरकार कैंप लगा कर लोगों को वनपट्टा देगी। इस कड़ी में उपायुक्त ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों को तेजी से अभियान चलाने और वन अधिकार के प्रति लोगों को जागरुक करने और उनके अधिकार देने का निर्देश दिया है। अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान को सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए वन क्षेत्र के अंतर्गत हर गांव में अलग से तीन से 18 अक्टूबर तक वनाधिकार समिति (एफआरसी) का गठन किया जाना है। वही अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति (एसडीएलसी) और जिलास्तरीय वनाधिकार समिति (डीएलसी) का गठन किया जा चुका है, ताकि इसके माध्यम से ऐसे लोगों की पहचान की जा सके जो अब भी इस अधिकार से वंचित हैं। इसके अलावा एफआरसी गठन के लिए जिला के सभी गांवों में तिथिवार ग्राम सभा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है की वनाधिकार 2006 के अंतर्गत वन क्षेत्र में निवास करनेवाले लोगों को उनके अधिकार की जानकारी पहुंचायी जाये। इसके लिए विभाग विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करे, ताकि वनाधिकार कानून 2006 के तहत जिले में वन पट्टा आवंटन कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने सभी पंचायतो में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर वनाधिकार विषयक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन कराने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया है।
तिलक सेवा समिति ने वरिष्ठ विद्वानों को किया सम्मानित
देवघर/वरीय संवाददाता। तिलक सेवा समिति देवघर के तत्वावधान में विश्व बुजर्ग दिवस के अवसर पर शहर के जाने माने वरिष्ठ विद्वान पूर्व हिंदी विद्यापीठ के कुलपति सह पूर्व प्राचार्य डॉ मोहनानंद मिश्र, पूर्व प्राचार्य कैलाश कापरी, पूर्व वार्ड पार्षद सह वरिष्ठ समाजसेवी भैरो प्रसाद राय को उनके आवास पर जाकर समिति की और से अभिनंदन कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शाही, महासचिव बिपुल कुमार मिश्र, विक्रम कुमार, डॉ. विक्रम कुमार देवघर के जाने माने युवा समाजसेवी सूरज झा, देवघर अधिवक्ता संघ के लोकप्रिय महासचिव कृष्ण धन खवाड़े, अधिवक्ता सह समिति के मीडिया प्रभारी फाल्गुनी मरिक कुशवाहा, अधिवक्ता नरेंद्र कापरी, टोनी जी के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष का स्वागत
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मो मंजूर अंसारी ने देवघर कांग्रेस की अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मो.बैलालुद्दीन को बनाया गया। इस आशय की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र जारी कर दी। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के साथ पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ से एवं माला पहनकर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि मो बैलालुद्दीन एक सच्चे एवं निष्ठावान कार्यकर्ता रहे है। इनको देवघर अल्पसंख्यक विभाग का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हम सभी खुश हैं और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देते हैं। जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होने जाने से अल्पसंख्यक विभाग का संगठन काफी मजबूती से उभरेगा।
जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्नम संजय ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग का संगठन काफी सशक्त होगा। जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, सोशल मीडिया प्रभारी अमित कुमार पांडेय, जियाउल हसन,युवा जिला अध्यक्ष आदित्य सरोलिया, महिला जिला अध्यक्ष चमेली देवी, एनएसयूआई रवि वर्मा, मो नसीम,ओबीसी के महादेव पंडित, एससी मोर्चा के जवाहर मिर्धा, सेवादल के शैलेश मालवीय, आफताब आलम, वृजभूषण राम, राहुल राज, सरताज अंसारी, अख्तर अंसारी के साथ जिला के सभी नेता पदाधिकारी ने भी बधाई दी।
शहर में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने की मांग
देवघर/वरीय संवाददाता। संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी के सदस्य अजय कुमार ने शहर में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने की मांग जिला प्रशासन से की है। श्री कुमार ने कहा कि शहर में बढ़ रहे अपराध के कारण शहरवासी एवं व्यावसायिक वर्ग भयभीत वातावरण में जीने को विवश हैं।
जयंती पर एनी बेसेंट को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर स्वर्गीय एनी बेसेंट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि व एक महान समाज सुधारक, महिला कार्यकर्ता, सुप्रसिद्ध लेखिका, थियोसॉफिस्ट राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष और प्रभावी प्रवक्ता थी।
बूथ विजय अभियान के तहत नगर भाजपा ने की बैठक
देवघर/नगर संवाददाता। रविवार को भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर की एक महत्वपूर्ण बैठक चन्द्रशेखर खवाड़े की अध्यक्षता में हुई। बैठक बुथ विजय अभियान के तहत हुई। जिसमें मुख्य रूप से देवघर नगर के प्रवासी के रूप में काम कर रहे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नवल किशोर राय भी उपस्थित रहे। बैठक में बूथ कमेटी, मंडल पदाधिकारी और शक्ति केंद्र के संयोजकगण भी उपस्थित हुए। मौके पर गौरी देवी, रुबी गुप्ता, सरिता वर्मा, आरती देवी, सुनीता देवी, सीमा केसरी, सागर झा, रमेश राय, संजय कुमार मंडल, सोनू पांडेय, संजय गुप्ता, संध्या कुमारी, अलका सोनी, मीणा झा, मनोज भार्गव, रिशु कुमार, सूरज चन्द, कुणाल तिवारी, लक्ष्मी देवी, अशोक नाग आदि मौजूद थे।