• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

डीएवी में चलाया गया स्वच्छता अभियान

October 2, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

डीएवी में चलाया गया स्वच्छता अभियान

by admin
October 2, 2023
in Deoghar
0
519
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलियरी महाप्रबंधक ने किया श्रमदान
चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में स्वच्छता ही सेवा जागरूकता अभियान के तहत शिक्षकों एवं प्राचार्य सहित कोलियरी महाप्रबंधक ने भी श्रमदान किया। इस दौरान महाप्रबंधक एके आनंद, डीएवी प्राचार्य अजय कुमार सिंह के अलावा विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। बता दें कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के नौ साल बीत जाने के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाराा-‘स्वच्छता ही सेवा’ 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवारे में पुरानी इमारतों की मरम्मत से लेकर जल निकायों की सफाई से लेकर दीवारों को रंगने के साथ साथ जागरूकता हेतु नुक्कड़-नाटकों से लेकर रंगोली प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मौके पर महाप्रबंधक ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा जल, थल और आकाश सब कुछ स्वच्छ रखने की आवश्यकता है। स्वच्छता प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। पूरे मानव जाति को कार्बन उत्सर्जन कम करने की आवश्यकता है। वहीं दूसरी ओर विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छता हमारे आचरण में होनी चाहिए। हम जहाँ भी रहें उस स्थान को स्वच्छ रखें। स्वच्छता की परिपाटी का पालन होने से अजैव निमनीकर्णीय पदार्थ जो जैविक प्रक्रिया द्वारा अपघटित नहीं होते हैं पर नियंत्रण रख सकते हैं। श्रमदान देने वाले शिक्षकों में सुशील कुमार, जेके महंता, एसएस आचार्या, नवीन कुमार, महामाया पांडेय, आरके सिंह, केपी विद्यार्थी, बिभाष कुमार, एसके झा, एके मिश्र, मुकेश कुमार सिंह, कुश कुमार एवं निर्मल विश्वास शामिल थे।

पावेश्वरनाथ मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्रखंड के पावेश्वरनाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवारा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर मुखिया सुमित कुमार मंडल ने कहा कि गांधी जी सपना तभी पूरा होगा जब तक प्रत्येक गांव स्वच्छ नहीं होगा। उन्होंने इधर-उधर कचरा नहीं फेंकने की अपील की। मौके पर सौरभ कुमार, कामदेव यादव, मनोज यादव, रवि राव, मिंटू रजक, विजय मंडल, दिलीप मंडल, प्रमोद यादव, प्रकाश यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

सेवानिवृत्त हवलदार को दी गयी विदाई
देवीपुर/संवाददाता। थाना परिसर में थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में देवीपुर थाना में कार्यरत सेवानिवृत्त हवलदार रामाशीष तिवारी का विदाई दी गयी। थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि जो व्यक्ति सरकारी सेवा में आते हैं वह एक दिन सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है। एसआई गौतम वर्मा ने कहा इनके साथ दो वर्षों से काम कर रहे हैं। श्री तिवारी कर्तव्यनिष्ठ होकर काम करते थे। इस अवसर पर एसआई चंदन पांडेय, एएसआई संजय रजक, पंचम शर्मा, भरत सिंह, उषा कुमारी, मुंशी परवेज आलम, बलराम यादव आदि सहित कई लोग मौजूद थें।

बूथ कमेटी गठन को लेकर झामुमो ने की बैठक
देवीपुर/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित चन्द्रशेखर सिंह उच्च विद्यालय केन्दुआ देवीपुर में रविवार को झामुमो का बूथ कमेटी का गठन करने को लेकर बैठक का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष जुलेश मरांडी की अध्यक्षता में हुई। मौके पर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष तेजनारायण वर्मा मुख्य रूप से उपस्थितथे। बैठक में जिला के सभी मंच, मोर्चा की सूची बैठक में समर्पित किया गया एवं युवा मोर्चा कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें रवीन्द्र नारायण अध्यक्ष, विजय कुमार यादव को सचिव, किशोर मंडल व राजनन्द यादव को संगठन सचिव, अभिषेक कुमार किस्कु कोषाध्यक्ष, मुबारक अंसारी को मीडिया प्रभारी, निषार अंसारी, संदीप दास, सलैश दास व गौतम कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, पावरित यादव, प्रदीप रवानी व मोती लाल को संगठन सचिव को बनाया गया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल चन्द्र वंशी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीलम देवी, व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्यामा कांत झा, साहुद अंसारी, दिनेश दास, बानेश्वर मुर्मु, सलीम अंसारी, अंसार अहमद, तरामूल अंसारी, शमशाद आलम, मुकेश यादव, विष्णु यादव, अशोक यादव, रहमान अंसारी, राधेश्याम वर्मा, विजय यादव, रविन्द्र मंडल आदि सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

शहर के विभिन्न 23 वार्डों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता अभियान चलाते एसडीओ व अन्य
मधुपुर/संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल कार्यपालक पदाधिकारी शिखा कुमारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कर के विभिन्न 23 वार्डों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना, स्वच्छता के लिए आम लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। चौक-चौराहा और गली मोहल्ले में लोगों ने श्रमदान कर सफाई किया। स्वच्छता शपथ कार्यक्रम शहर के झील तालाब में किया गया। मौके पर नगर प्रबंधक विश्वनाथ भगत, लोक जागृति केंद्र के अरविंद तिवारी, ओम प्रकाश झा, विजय कुमार, मनोहर कुमार दास, अजय कुमार, राजेश कुमार, राजेश झा, सोनू, भूपेंद्र, अमरजीत, मिथुन, औरंगजेब, संजय, अशफाक, मनीष, प्रकाश, दिलीप, राजू, श्याम, मनोज, शंभू, निर्मला, रितु, बसंती, पूजा, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सहित नागरिकगण शामिल हुए।

करौं के विभिन्न जगहों पर चला स्वच्छता अभियान
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल के करौं प्रखंड क्षेत्र में महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर स्वच्छता पखवारा मनाया जा रहा है। रविवार को सरकारी निर्देश के आलोक में प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलकर, प्रखंड, अंचल, थाना कार्यालय, शांति निकेतन आवास विद्यालय, यसयार अकादमी, आदि विद्यालयों में स्वच्छता पखवारा के तहत सफाई अभियान जोर शोर से चलाया गया। स्वच्छता पखवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलकर में प्रभारी डॉक्टर केके सिंह के नेतृत्व में सभी चिकित्सकों कर्मियों द्वारा पूरे अस्पताल परिसर के अलावे अस्पताल के बाहर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर केके सिंह ने कि सभी स्वास्थ्य कर्मी बीच-बीच में सफाई अभियान चलाकर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यालयों को सही ढंग से सफाई करें। उन्होंने कहा कि साफ रहने से लोगों के बीमार पड़ने की संभावना कम रहती है। करौं पंचायत की जलसहिया सरिता देवी द्वारा सीरिया गांव, सीरिया मध्य विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाकनारी के अलावा सभी चापानलों के पास सफाई अभियान चलाकर लोगों को अपने-अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाने का अनुरोध किया। मौके पर डॉ केके सिंह, डॉ राकेश सिंह, सूर्यकांत पांडे, बीडीएम अमित कुमार, मनोरंजन राय मिथिलेश सिंह, बीटी लखन कुमार सिंह, महेंद्र सिंह उत्पल सिंह, जितेंद्र दास, संजय पाठक मीरा कुमारी, कमली देवी आदि मौके पर मौजूद थे।

निशा को न्याय नहीं मिला तो होगा बड़ा आंदोलन : शबाना
मधुपुर/संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी सचिव शबाना खातुन रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मधुपुर के अनुराग हॉस्पिटल में 22 वर्षीय निशा कुमारी की इलाज के दौरान मौत की घटना सुन कर काफी आहत हूं। कहा बहुत ही निंदनीय घटना है। घटना से पूरा शहर गम के माहौल में डूबा हुआ है। लोगों की आंखों में दु:ख और आक्रोश देखा जा रहा है। इस दु:ख की घड़ी में मृतका के पूरे परिवार के साथ में खड़ी हूं। उसे न्याय दिलाने में हर प्रयास करूंगी। निशा को अगर न्याय नहीं मिला तो एक बड़ा आंदोलन होगा।
इस घटना में मृतका को न्याय दिलाने के लिए दल गत भावना से उठकर लोगों को सामने आना चाहिए। प्रशासन से मांग करती हूं कि घटना की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

लाभुकों के बीच बकरा-बकरी का वितरण
सारवां/संवाददाता। कृषि प्शुपालन विभाग द्वारा कृषि मंत्री के निर्देश पर सारवां प्रखंड परिसर में डॉ सुनील टोप्पो की देखरेख में लाभुकों के बीच बकरा-बकरी वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीस सूत्री सदस्य अनील राउत के साथ डॉ सुनील टोप्पो द्वारा चार लाभुकों के बीच 16 बकरी व चार बकरा का वितरण किया गया। मौके पर लाभुक महिलाओं को बकरी के रख-रखाव की जानकारी दी गई। कहा बकरी पालन कर अपनी आय बढ़ायें। इस अवसर पर असराल, अनोज बलियासे के साथ अन्य उपस्थित थे।

मांगों की पूर्ति को ले होमगार्ड जवानों ने की बैठक
सारवां/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के बरामदे पर जिले के 10 अंचलों के होमगार्ड जवानों की बैठक का आयोजन विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर राजस्व भूमि सुधार विभाग के साथ सभी अंचल कार्यालयों में प्रतिनियिुक्त होमगार्ड के जवानों से सर्वसम्मति कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के नाम सुरक्षा एवं तकनीकी के विशेष योग्यताधारी गार्ड व अंचल गार्ड को श्रावणी मेला ड्यूटी 2018 में उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देने एवं पुरस्कार दिये जाने जाने के बाद के बावजूद पदाधिकारी द्वारा किस विशेष परिस्थिति में हटाना चाहते हैं। प्रस्ताव में कहा गया है कि अंचल गार्ड का एमओयू सरकार के माध्यम से किया गया है और रोस्टर प्रणाली से अलग रखा गया है के प्रस्ताव की कॉपी कृषि मंत्री को देने का निर्णय लिया गया। ज्ञापन में कृषि मंत्री से सभी अंचल गार्ड को पूर्व की भांति रोस्टर प्रणाली और ड्यूटी यथावत रखने की गुहार लगायी गयी है। बैठक में अमरेंद्र प्रसाद मंडल, अमर कुमार सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा, लक्ष्मण झा, वासुदेव मंडल, बालेश्वर पंडित, उमेश राय, राजेंद्र मिश्र, दिलीप कुमार राय, मुख्तार अहमद, विनय राय सहित कई होमगार्ड जवान मौजूद थे।

बाइक चोरी मामले में केस
मारगोमुंडा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के कानो में आयोजित मीना बाजार से गुरुवार को एक बाइक चोरी हो जाने की घटना को लेकर पीड़ित करौं थाना क्षेत्र के नवाडीह गुड़िटांड टोला निवासी मो मेहबूब अंसारी ने मार्गोमुंडा थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। उक्त आवेदन में पीड़ित ने लिखा है कि वह अपनी बाइक से कानो में आयोजित मीना बाजार देखने पहुंचा। वहीं सामने बाइक खड़ी कर बाजार घूमने लगा। कुछ देर बाद वापस अपनी बाइक के पास गया तो बाइक वहां खड़ी ना देख दंग रह गया।
वही थाना क्षेत्र के पट्टाजोरी गांव निवासी गुलजार अली की बाइक गुरुवार को उनके घर के सामने से ही चोरी हो जाने की की घटना को लेकर पीड़ित ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।

मवेशी लदा तीन पिकअप वैन ने पुलिस ने किया जब्त
देवीपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के कांशीडीह मोड़ पर देवीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात में छापेमारी कर पशु तस्करी कर ले जा रहे तीन पिकअप वैन को जब्त किया है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी का चालक व खलासी फरार हो गया। हालांकि देवीपुर पुलिस ने काफी दूर तक गाड़ी चालक का पीछा किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की गुप्त सूचना मिली थी की तीन पिकअप जिसका नंबर बी आर -01 जी एम 3658, पिकअप संख्या डब्ल्यू बी 37 डी 4326 एवं डब्ल्यू बी 37 ई 5024 में अवैध रूप से मवेशी क्रूरता पूर्वक गाड़ी में भरकर बिहार के चकाई, थाना क्षेत्र के जमुआ देवीपुर, बुढ़ई के रास्ते बंगाल ले जाया जा रहा है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई। पदाधिकारियों के निर्देश पर वाहन चेकिंग के दौरान मवेशियों समेत गाडी को जब्त कर थाना लाया गया। वाहन जांच करने पर किसी भी प्रकार का कोई कागजात नहीं मिला।
एक बछड़े की हुई मौत : पशु तस्करी के लिये ले जा रहे आरोपितों ने क्रूरता की हद पार कर दी थी। पिकअप में ठूंस-ठूंस कर मवेशी लादे गये थे। जिससे एक बछड़े की मौत हो गयी। थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने पशु चिकित्सक विजय कुमार से पशुओं के स्वास्थ्य की जांच करायी। स्वास्थ्य जांच के बाद सभी मवेशी को देवघर गौशाला भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

बारिश के कारण गरीब का गिरा आशियाना, मुआवजा की गुहार
चितरा/संवाददाता। पिछले तीन दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण थाना क्षेत्र के जमुआ पंचायत स्थित जमुआ गांव में दलित परिवार संतोष कुमार दास का खपरैल का कच्चा घर रविवार को ढह गया, जिससे दलित परिवार को हजारों रूपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित संतोष ने बताया कि मिट्टी द्वारा वर्षों पूर्व निर्माण किए गए खपरैल का मकान भारी बारिश के वजह से कमजोर हो गया था। जिसके बाद अंत में बारिश के दौरान ही घर गिर गया। कहा कि इससे हमारे परिवार को नुकसान हुआ है और आवासन के लिए भी कठिनाई हो रही है। उन्होंने गिरे घर का आकलन करते हुए जिला प्रशासन से मुआवजा का मांग किया है। दूसरी ओर थाना क्षेत्र के कुकराहा पंचायत स्थित सिकटिया गांव निवासी दीप नारायण सिंह का भी एक मकान बारिश के वजह से ढह गया है। जिससे घर के लोग बाल बाल बच गए। वहीं हजारों रूपये का आर्थिक नुकसान भी हुआ है। उन्होंने भी जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगायी है।

सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का कृषि मंत्री ने किया शिलान्यास
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। खपचोवा से तिलौना भाया पावे, दिगंबरपुर, पोखरिया सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री सह जरमुंडी के विधायक बादल पत्रलेख ने रविवार को फीता काट कर किया। कृषि मंत्रीने कहा कि उक्त सडक मरम्मति की मांग लोगों की वर्षों से थी जिसे आज पूरा किया जा रहा है। इस सड़क के बन जाने से पवित्र पावेश्वर नाथ मंदिर के अलावा दिगंबरपुर, पोखरिया, पावे आदि गांव के लोगों को सुविधा होगी। इस सडक की लंबाई 4.4 किलामीटर होगी जो 2 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से बनाया जायेगा। मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सादिक अंसारी, जिला परिषद सदस्य राजीव कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नजाबुल अंसारी, मुखिया सुमित मंडल, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष महेंद्र यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पिंटू शेख, दिनेश मंडल, रवि राव, बसंत यादव, राजेश यादव, प्रमोद यादव, अर्जुन मंडल, मिठू रजक, वरुण मंडल, जावेद अंसारी के अलावा दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

  • अतिथियों ने सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित
    कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन करते अतिथि एवं पुरस्कार के साथ छात्राएं
    मधुपुर/संवाददाता। शहर के कुंडू बंगला स्थित अग्रसेन भवन में कोचिंग एसोसिएशन ऑफ मधुपुर के तत्वाधान में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एनसी झा, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य मदन मोहन मिश्रा, प्रोफेसर होरेन हांसदा, दुन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सरफराज अहमद, वरिष्ठ अध्यापक डॉ प्रदीप झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रव्जलित कर शुभारंभ किया । प्रतियोगिता 3 ग्रुप में व 2 भाषाओं हिंदी व अंग्रेजी में हुई । जिसमें वर्ग तृतीय से लेकर स्नातक तक के करीब 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
    सफल प्रतिभगियों में हिंदी वर्ग के ए ग्रुप में प्रथम ऋषिकुल क्लासेस के प्रिया कुमारी, द्वितीय राजीव कुमार इंस्पायर क्लासेस व तीसरे स्थान पर प्रिंस कुमार दशरथ कम्प्यूटर एकेडमी को मिला। हिंदी ग्रुप बी प्रथम स्थान नेहा कुमारी इंस्पायर क्लासेस, दूसरे स्थान पर वर्षा कुमारी ऋषिकुल व तीसरे स्थान पर चाहत खान आईटीसीटी को मिला। जबकि हिंदी ग्रुप सी प्रथम अनन्या आनंद इंस्पायर क्लासेस, दूसरा स्थान तन्नू कुमारी एलसीसी कम्प्यूटर सेंटर व तीसरा स्थान विवेक आंनद एक्सपर्ट कोचिंग को मिला। वही अंग्रेजी वर्ग के ए ग्रुप में श्रीधर क्लासेस के हिमांशु राज पाठक, दूसरा स्थान सुदीप राज एलसीसी कम्प्यूटर सेंटर व तीसरा स्थान सुहाना प्रवीण उड़ान क्लासेस को मिला। ग्रुप बी प्रथम स्थान आदर्श कुमार इंस्पायर क्लासेस, सिया कुमारी दसरथ कम्प्यूटर एकेडमी दूसरा स्थान व उजमा जावेद श्रीधर क्लासेस को तीसरा स्थान मिला । जबकि ग्रुप सी में प्रथम स्थान सृष्टि मुखर्जी इंस्पायर क्लासेस, दूसरा स्थान सिफा कफील एलसीसी कम्प्यूटर सेंटर व तीसरा स्थान सरफराज अंसारी टारगेट कम्प्यूटर सेंटर की मिला। मौके पर अतिथियों ऐसे आयोजन को लेकर संस्था को सराहनीय बताया। कहा कि इससे बच्चों में कुछ करने की प्रेरणा मिलेगी। मौके पर आतिथियों द्वारा सफल बच्चों को पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक सतीश शर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन रेडक्रॉस के सक्रिय सदस्य मलय बोस व निशा के आकस्मिक निधन पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया।
    आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रेम पाठक, सचिव अरविन्द मिश्रा, उपाध्यक्ष सफदर इमाम,भूमन्यु सौरभ, मो मौकिम अंसारी, मन्नू टारगेट , पुरुषोत्तम मिश्रा, दशरथ राणा, अंकित सरण, राहुल सरण, मो, शाहिद, मो माजिद, चंदन राणा, अंजनी शर्मा, विक्रम भोक्ता, मो आफताब आलम, मो नदीम, धीरज अक्षय, बॉबी सर, विकास शरण सदस्य उपस्थित थे।

सेवानिवृत्त चौकीदार को दी गयी विदाई
सारठ/संवाददाता। रविवार को सारठ थाना परिसर में चौकीदार इशाक मल्लिक को थाना में 44 वर्ष तक सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी। समारोह में पालोजोरी अंचल के पुुलिस निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद मंडल, सारठ थाना प्रभारी शैलेश कुमार पांडेय, एएसआई विशम्भर विश्वकर्मा, सुरेश रमानी, पांडू सामद समेत सभी चैकीदारों ने फूलमाला पहना कर एवं अंग वस़्त्र, छड़ी एवं छाता देकर उन्हें सम्मानित किया। विदाई देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक श्री मंडल ने कहा कि यह समय दुखदायी जरूर है लेकिन यह एक सरकारी प्रक्रिया है। थाना प्रभारी श्री पांडेेय ने कहा कि मैं जबसे सारठ थाना में प्रभारी का कार्यभार संभाला है, तबसे चौकीदार इशाक मल्लिक का कार्यशैली पूर्णरूप से सहयोगात्मक रहा है। मौके पर एएसआई विशमभर विश्वकर्मा, सुरेश रमानी, पांडू सामद, नारायण महतो, रामदेव महतो, लक्षमण मिर्धा, कारू नापित, रामू मिर्धा, कुंजलाल मिर्धा, सुभाष मिर्धा, सरोज मिर्धा, समर मोहली, संतोष कुमार, फुरकान मांझी, सुधीर हाजरा, पांडव यादव, नेपाल मिर्धा, अशोक मिर्धा, आजाद शेख, श्याम सुन्दर वर्मा, गुलाब मिर्धा, सोमोश्वर मिर्धा, कुलदीप हाजरा समेत अन्य चौकीदार भी उपस्थित थे।

सीओ ने बंद कराया काम
मोहनपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के जमुनिया गांव प्रधान वासुदेव यादव के लिखित आवेदन पर रविवार को अंचलाधिकारी सुप्रिया भगत ने कार्रवाई करते हुए अंचल निरीक्षक केशव प्रसाद चौधरी को किस्म जंगल झाड़ जमीन पर निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया। निर्देश प्राप्त होते ही अंतर निरीक्षक चौकीदार के साथ काम को बंद कराया। साथ ही जमीन संबंधी कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया।

Share208Tweet130Share52
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store