- कई पदाधिकारियों का हुआ चयन
देवघर/वरीय संवाददाता। संताल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर की पूर्ण कार्यसमिति का गठन आज चुनाव पदाधिकारी विभूति ठाकुर और डॉक्टर आलोक मिश्रा की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी सदस्यों की पहली बैठक में संपन्न कराया गया। बैठक में चुनाव पदाधिकारियों ने निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद संपूर्ण कार्यसमिति के चयन का परिणाम प्रपत्र अध्यक्ष आलोक मल्लिक और महासचिव रितेश टिबरेवाल को सौंपा। घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार संताल परगना चेंबर की पूर्ण कार्यसमिति और पदाधिकारी इस प्रकार हैं।
अध्यक्ष आलोक मल्लिक, महासचिव रितेश टिबरेवाल, उपाध्यक्ष पीयूष जायसवाल, जितेश राजपाल व निरंजन कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पंकज कुमार सुल्तानियां, कोषाध्यक्ष प्रिंस सिंघल को बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कनिष्क कश्यप, संजय मालवीय, लक्ष्मण भाई पटेल, संजय कुमार बंका, आनंद साह, उमेश राजपाल, महेश कुमार लाठ, बबलू केशरी शामिल है। सत्र 2023-25 की पहली कार्यकारिणी की बैठक में नई कार्य समिति ने निर्णय लिया कि प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को कार्यसमिति की बैठक की जाएगी जिसमें ट्रेड एवं इंडस्ट्री की समस्याओं पर चर्चा स्थाई एजेंडा होगा। दूसरा निर्णय लेते हुए नवनियुक्त कोषाध्यक्ष प्रिंस सिंघल को जिम्मेदारी दी गई कि वह चैंबर के बैंक खाता को नए पदाधिकारी अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का नामांतरण एक सप्ताह के अंदर कर लें। नए अध्यक्ष आलोक मल्लिक और महासचिव रितेश टिबरेवाल ने कार्यसमिति के सभी सदस्यों से अपेक्षा की कि सभी सदस्य सम्मिलित सहयोग और तालमेल से चेंबर के सदस्यों द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वाह करेंगे। कार्यसमिति की ओर से उन्होंने दोनों चुनाव पदाधिकारियों को स्वच्छ चुनाव का दायित्व पूरा करने के लिए साधुवाद देते हुए आभार प्रकट किया।
बापू के कारण ही हमें मिली गुलामी से आजादी : मंत्री
- कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर जिला कांग्रेस ने पूज्य महात्मा गांधी जी की 154 वां तथा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की 119 वीं जयंती कांग्रेस कार्यालय में मनायी। इस दौरान सभी कांग्रेस जनों ने जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश की अगुवाई में पार्टी कार्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर पर तथा टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख ने भी शिरकत करते हुए श्रद्धांजलि दी और कहा कि आज पूरे देश में पूज्य महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मना रहे हैं। गांधी जी ने पूरे विश्व में सत्य, अहिंसा तथा मानवता का पाठ पढ़ाया। लोगों ने भगवान को तो नहीं देखा पर भगवान के रूप में पूज्य बापू को जरुर देखा है। बापू ने समाज से कुरीतियों और अत्याचार को मिटाया। उनकी ही देन है कि आज हम आजाद भारत में जी रहे हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखा तथा एक मजबूत भारत की नींव रखी। देश उनके योगदान और बलिदान को याद करता रहेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज बापू की जयंती को अहिंसा दिवस के रूप में हमलोग मनाते हैं। गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश में सत्याग्रह चलाया और ब्रिटिश हुकूमत को घुटने टेकने पर मजबूर किया। शास्त्री जी ने देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया।
जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि बापू अपने जीवन में अंहिंसा और स्वराज के उसूलों पर चल कर भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एक पहचान बनाई। सम्पूर्ण विश्व उनको पूजते हैं। साथ ही महात्मा गांधी के समान विचार रखने वाले सादगी के प्रतिक चरित्रवान, निष्ठावान व महान देशभक्त लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पूरा देश नमन करता है। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेंद्र दास, जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, नागेश्वर सिंह, अवधेश प्रजापति, जियाउल हसन, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, कृषणमोहन उर्फ बैनी चौबे, कुमार विनायक, अमित पांडेय, चमेली देवी,महेंद्र यादव, रवि वर्मा, अश्विनी कुमार, गणेश दास, राहुल राज, सुभाष मंडल, वृजभूषण राम, योगेश राय, मीना तुरी, कुमार बाबा, दीपक झा, मुकेश यादव, भोला बर्मा, समरुद्दीन अंसारी, आदर्श केशरी, प्रियांशु, लालू यादव, हिमांशु शेखर छोटू, गोलू, टंकी वर्मा, भूदेव वर्मा, विनोद मंडल, गौतम वर्मा, अधीर वर्मा, कुंदन वर्मा, अनुप यादव, अजीत यादव, कंचन वर्मा, वीरेंद्र यादव, रघुनाथ वर्मा, शंकर वर्मा, चंदन यादव, अधीर वर्मा, अशोक झा, सेवा दल के दशरथ यादव, मो बेलालुद्दीन एवं आफताब आलम मौजूद थे।
स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान
- स्वच्छता ही सेवा पखवारा का हुआ समापन
देवघर/वरीय संवाददाता। आगामी 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चले स्वच्छता ही सेवा पखवारा का समापन सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को विकास भवन के सभागार में किया गया। इस मौके पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में उत्कृष्ट योगदान करने हेतु कुल 50 जलसहिया, मुखिया, सरपंच, पंचायत सचिव, स्वास्थ्य सहिया, पंचायत सलाहकार समिति सदस्य, सिन्नी टाटा ट्रस्ट प्रतिनिधि और स्वच्छता फिल्म को सम्मानित किया गया। मौके पर कचुअसोली पंचायत को मॉडल पंचायत घोषित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन के फेज 2 में 15वें वित्त और मनरेगा से सहयोग देने की अपील की। उन्होंने मुखिया को कहा कि टाइड फंड की राशि का उपयोग नहीं हो पा रहा है जिसपर सभी मुखिया को ध्यान देने की जरूरत है। कार्यपालक अभियंता संजय प्रसाद ने सभी से स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन के लक्ष्य को पूर्ण करने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम की शुरूआत स्वच्छता फिल्म झारखंड प्रांत पावन के प्रदर्शन के साथ हुई जिसे जिला समन्वयक पंकज प्रियम ने लिखा और बनाया है। जिला समन्वयक ने फेज 2 के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। रीना टोप्पो ने ऑनलाइन एंट्री से सम्बंधित तकनीकी जानकारी दी। प्रमोद कापरी ने ठोस कचरा प्रबंधन पर जानकारी दी। कार्यक्रम में सम्मानित मुखिया और जलसहिया ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए दिसम्बर तक अपने गांव को मॉडल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला समन्वयक इंदुशेखर झा, गोपाल साह प्रमोद कापरी प्रखंड समन्वयक रक्षित रंजन, राजेश वर्मा रामस्वरूप यादव योगेन्द्र यादव जनहित फाउंडेशन के गौतम कुमार
सहित कई मुखिया और जलसहिया उपस्थित थे।
खादी भवन में हुआ जयंती का आयोजन
देवघर/वरीय संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154वीं जयंती के अवसर पर टावर चौक स्थित खादी भवन में गांधी महोत्सव मनाया गया।
प्रात: संताल परगना खादी ग्रामोद्योग समिति के सचिव उदय शंकर सिंह (चुन्ना सिंह) एवं खादी कार्यकर्ताओं के द्वारा गांधी प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात देवघर के विधायक नारायण दास एवं शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सूत कताई कर व माल्यार्पण कर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय विधायक ने खादी भवन से वस्त्रो को खरीदते हुए कहा कि हमें खादी के परिधानों को अपनाने की आवश्यकता है। देश की आजादी मे खादी की अहम भूमिका रही हमें यह भूलना नहीं चाहिए। संताल परगना खादी ग्रामोद्योग समिति के सचिव द्वारा यह जानकारी दी गई की आज से खादी वस्त्रो की खरीदारी करने पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। मौके पर भाजपा नेत्री रीता चौरसिया, विजया सिंह, श्याम नंदन राय, प्रभाष चंद्र राय, संजय कुमार राय, डॉ अजय कुमार, देवकांत झा, संजय कुमार पांडे, बासुकीनाथ झा, उषा देवी, कुंदन कुमार, सोभन चौधरी, नीरद वर्णन मलिक के साथ-साथ दर्जनों लोग मौजूद थे।
बापू ने दलितों-पीड़ितों का किया उत्थान : अवधेश
देवघर/वरीय संवाददाता। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह डिलीगेट अवधेश प्रजापति एवं कांग्रेस के बुजुर्ग नेता एवं प्रदेश सचिव अशोक कुमार सिंह की अगुवाई में ओबीसी, एससी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर देवघर नगर एनएसयूआई अध्यक्ष प्रियांशु कुमार, महासचिव गोलू सिंह एवं अन्य गणमान्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद टावर चौक स्थिति गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर श्री प्रजापति ने कहा कि बापू हमेशा अति पिछड़े वर्गो, दलित एवं अल्पसंख्यक भाइयों के उत्थान के लिए हमेशा चिंतित रहते थे। मौके पर मौजूद चांद राज आर्यन खान शुभम, पुरुषोत्तम हुसैन खान, अल्ताफ, औरंगजेब, आर्यन एवं अन्य साथी मौजूद थे।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे कर्मठ, ईमानदार एवं देश के प्रति पूर्ण समर्पित नेता थे। स्वर्गीय शास्त्री ने अपने अल्प काल के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में जो कीर्तिमान स्थापित किया वह अविस्मरणीय है। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने जो नेतृत्व देश को प्रदान किया वह देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। स्वर्गीय शास्त्री मानवीय मूल्यों, उच्च सिद्धांत एवं श्रेष्ठ आदर्श तथा अद्वितीय व्यक्तित्व के प्रतीक थे। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जेल अदालत सह कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन
देवघर/वरीय संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार को गांधी जयंती पर केंद्रीय कारा परिसर में जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को गांधी के विचारों व आदर्शो को आत्मसात करने की जरुरत है तभी युवा पीढ़ी को जीवनशैली में बदलाव आने की संभावना है। आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को अपने केस लड़ने के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है डालसा के द्वारा केस की पैरवी करने के लिए उन्हें नि:शुल्क वकील की व्यवस्था किया जाएगा ताकि उनके केस की देखभाल किया जा सके। इसके लिए डालसा सचिव के नाम एक आवेदन देकर नि:शुल्क वकील मुहैया करने की मांग की जा सकती है। उन्होंने बंदियों से कहा कि केन्द्रीय कारा जेल नहीं यह एक सुधार गृह है। जहां किसी कारणवश फंसे बंदी अपनी भूल का पश्चाताप करते हैं। सुधार गृह से निकलने के बाद बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर जीवन जीने एवं अपने माता-पिता का सम्मान करने के साथ अपनी सन्तान को संस्कार युक्त शिक्षा देने की सलाह दिया। उन्होंने अपने वक्तव्य के माध्यम से जीवन से निराश लोगों के अंदर उत्साह की संचार भरने का प्रयास किया। डालसा के काउंसलर अध्यक्ष सज्जन कुमार मिश्रा ने डालसा से मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया एवं अन्य कानून से संबंधित बातों की जानकारी दी। अंत में काराधीक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद सुमन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। तथा मंच संचालन डालसा के पैनल अधिवक्ता सत्य नारायण पाण्डेय ने शायराना अंदाज में कर भरपूर तालियां बटोरी। मौके पर डालसा के सहयोगी संजय सिन्हा, पीयूष कुमार एवं सीजेएम के कर्मी दयाशंकर झा के अलावे डालसा व केन्द्रीय कारा के कर्मी मौजूद थे ।
राष्ट्रीय नारायणी सेना ने बापू व शास्त्री को किया याद
देवघर/वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय नारायण सेना के जिला अध्यक्ष अरूप चक्रवर्ती ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए गांधी प्रतिमा के निकट गांधी जी को नमन करते हुए उनके द्वारा मार्ग पर चलने की लिए शपथ लिया।
अध्यक्ष श्री चक्रवर्ती ने कहा गांधी जी सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों के खिलाफ भारत की आजादी की लड़ाई लड़ी। वही लाल बहादुर शास्त्री ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेकर नवभारत निर्माण में हम भूमिका निभाई जय जवान जय किसान के नारे के साथ देश के जवान और किसानों को राष्ट्र की चेतना बनाने वाले भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक भारत रतन लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन किया।
भाजपा ने जयंती पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया याद
- विधायक नारायण दास ने लोगों से की खादी वस्त्र खरीदने व पहनने की अपील
देवघर/नगर संवाददाता। सोमवार को गांधी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला की ओर से जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर याद किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय टावर चौक पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। साथ ही देवघर खादी ग्राम से वस्त्र खरीद कर सभी को खादी खरीदने पहनने का संदेश दिया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी खादी के वस्त्र को खरीदा और खरीदने की जनता से अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया, विजया सिंह, धनंजय खवाडे, प्रदीप वर्मा, उमाशंकर प्रजापति, अजय केसरी, अलका सोनी, मीणा झा, प्रेमलता बरनवाल, संध्या कुमारी, सुमन केसरी, सुमित्रा मुर्मु, संतोष मुर्मु, विश्वजीत सोरेन, जयकुमार मिश्रा, कुसुम सिंह, शैलेश कुमार, बबलू कुमार, ईश्वर राय एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विषपान करने से एक गंभीर
देवघर/संवाददाता। विषपान करने से गंभीर हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका नाम प्रमोद कुमार है जो बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी कई माह से बच्चों को छोड़कर मायके चली गयी है। सोमवार को उसका बच्चों के साथ कुछ विवाद हुआ। उसी को लेकर आवेश में आकर वह चावल में डालने वाला कीटनाशक दवा को खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गयी है।
अवैध कोयला लदा तीन बाइक जब्त, तीन गिरफ्तार
देवघर/सवांददाता। जिले के चितरा कोलियरी इलाके से अवैध कोयला का कारोबार फिर से फलने-फूलने लगा है। चितरा पुलिस के नाक के नीचे से बाइक से अवैध कोयला की तस्करी बदस्तूर जारी है। जिलेे के पथरड्डा पुलिस ने अवैध कोयला लदे तीन बाइक को जब्त करने के साथ-साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है तीनों बाइक से अवैध कोयला लेकर चितरा कोलियरी से मधुपुर की ओर जा रहे थे। छापेमारी कर पथरड्डापुलिस ने औरेया मोड़ के पास से तीनों बाइक को पकड़ा। तीन बाइक पर लगभग नौ क्विंटल कोयला लदे होने की बात बतायी जाती है। अवैध कोयला के साथ गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम बब्बर शेख, सकबुल शेख तथा ताजगीर शेख है जो पथरौल थाना इलाके के बारा का रहने वाला है।
दुर्ष्कम के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। सारठ थाना पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम ह्रदय मिर्धा है जो पालोजोरी थाना क्षेत्र के लुसियो गांव का रहने वाला है। घटना 30 सिंतबर की बतायी जाती है। इसे लेकर सारठ थाना इलाके की एक महिला घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म के प्रयास को लेकर मामला दर्ज कराया था।
मारपीट को लेकर मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। जिले के देवीपुर थाना में मारपीट को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला मंडरो गावं निवासी सुधीया पुहरनी ने दर्ज कराया है। मामले में कारू पुजहर, बरीयातु पुजहर, विजिया देवी को आरोपी बनाया है। कहा है कि ये सभी लोग नशे में धूत होकर गाली- गलौज करते हुए उसके घर में घुस आये। जब उसने गाली देने से मना किया तो सभी लोग मिलकर मारपीट करने लगे। मामला दर्ज कर देवीपुर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।
बाइक चोर मस्त-देवघर पुलिस पस्त
देवघर/संवाददाता। जिले में बाइक चोरों का मनोबल काफी बढ़ गया है। आये दिन कहीं से भी रात में क्या दिनदहाड़े बाइक चोरी को अंजाम दे रहे हैं। जिले में सोमवार को चोरों ने तीन बाइक की चोरी को अंजाम दिया है। पहली चोरी की घटना नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के पास की है। जहां से रिखिया थाना इलाके मलहारा निवासी बद्री प्रसाद यादव बाइक से अपने बच्चे को डॉक्टर से दिखाने आया था। वह अपनी बाइक को लगाकर डॉक्टर के क्लिनिक के अंदर गया। कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब मिली। इसे लेकर उसने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। दूसरी बाइक चोरी की घटना देवीपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर ठाकुर चौक के पास हुई। यहां से दुकान संचालक शंकरपुर निवासी मो सागीर की बाइक चोरी कर ली गयी। तीसरी बाइक चोरी की घटना रिखिया थाना इलाके के रामपुर स्थित एक गैरेज में हुई। रामपुर निवासी प्रशांत कुमार मिश्रा ने अपनी बाइक को गैरेज के पास खड़ी कर कुछ कार्य से कहीं गया था। कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो बाइक जहां खड़ी की थी वहां नहीं था। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक नहीं मिली। इसे लेकर उसने रिखिया थाना मे शिकायत की गयी है।
भाजपा का बूथ लेवल एजेंट व सोशल मीडिया पर कार्यशाला पांच अक्टूबर को
- विधायक सह जिला अध्यक्ष नारायण दास के नेतृत्व में बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
देवघर/नगर संवाददाता। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी देवघर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक विधायक सह जिला अध्यक्ष नारायण दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मतदाता सूची पूर्ण निरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) 2 एवं सोशल मीडिया कार्यशाला की बैठक 5 अक्टूबर को होटल महामाया के सभागार में होगी। बैठक में विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण दास ने कहा कि इस बार केंद्र और राज्य में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बनाना है। सभी कार्यकर्ता अभी से कमर को कस लें और पार्टी के लिए कार्य करें। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए जिला की टोली में मुख्य रूप से अधीर चंद्र भैया, सचिन सुल्तानिया, अंकुश बरनवाल, देवघर विधानसभा की बीएलए एक की प्रभारी विजया सिंह को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण दास, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, पंकज सिंह भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, जिला मीडिया प्रभाव सचिन सुल्तानिया, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, अंकुश बरनवाल, संजय राय, निरंजन देव, विभूति झा, सुनील यादव, प्रमोद राय, धनंजय तिवारी, बबलू कुमार सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।