- भाजपा ने किया सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन
मधुपुर/संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी मधुपुर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक होटल नीलकंठ के सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान सह सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विधायक नारायण दास किया।
बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम का गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मौके पर विधायक नारायण दास ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से कमर को कस लें। वर्ष 2024 में केंद्र एवं राज्य में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना तय है। जिस प्रकार राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। कहा अब समय आ गया है इसे भष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंके। मतदाता सूची अभियान के जिला संयोजक अधीर चंद्र भैया ने कहा सभी नए मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है वह जल्द से जल्द मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। कहा अपने-अपने मंडलों में जाकर पार्टी के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। कहा जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से भ्रष्टाचार हाबी है। इस कार्यक्रम के मधुपुर विधानसभा के संयोजक दिलीप यादव ने कार्यकर्ताओं को बहुत अच्छे ढंग से पार्टी के द्वारा दिए गए कार्य को समझाया। पार्टी की ओर से दिए गए दिशा-निर्देश को सचिन सुल्तानिया ने भी मतदाता सूची में किस प्रकार नाम जुड़े किस प्रकार नाम सुधार हो विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा किए गए कार्यों को सोशल मीडिया में अपलोड करने की भी अपील किया। कार्यक्रम मंे मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सचिन रवानी ने किया।
मौके पर गंगा नारायण सिंह, अधीर चंद्र भैया, पंकज सिंह भदोरिया, रवि तिवारी, सचिन रवानी, सचिन सुल्तानिया, दिलीप यादव, पप्पू यादव, अंकुश बरनवाल, संजय यादव, विश्वनाथ रवानी, रवि रवानी, सौरभ सिंह, मनोज झा, महेंद्र भोक्ता, गुलाब मंडल, श्याम देव चौधरी, मनोहर चौधरी, अशोक गौंड, पंचम दास, प्रयाग दास, अमृत तुरी, प्रहलाद दास, भूदेव दास, पंकज दास, गयासुद्दीन खान, सिकंदर खान, मुकेश चौधरी, राजेश रजवार, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, रूबी गोस्वामी, सुनीता चौधरी, सुचिता घोष, नवीन राय, परमानंद साह, हरीकिशोर पांडे, मदन चक्रवर्ती, मदन यादव, विक्की भारद्वाज आदि मौजूद थे।
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने की बैठक
- क्रांतिकारी जयराम महतो की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प
चितरा/संवाददाता। खागा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरजोरी पंचायत के सगरभंगा गांव में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य अरुण महतो कर रहे थे। इस बैठक में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सह क्रांतिकारी जयराम महतो की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर समिति के सदस्य अरुण महतो ने कहा कि राज्य बनने के बाद अब तक जितने भी सरकारें आयी और गई सभी ने अपने अपने तरीके से राज्य को लूटने का काम किया है। साथ ही झारखंडियों के हक और अधिकार को छिनने का भी काम किया है। कहा कि राज्य में लूट की सरकार बनने पर अंकुश लगाने के लिए हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है, ताकि झारखंड की जल जंगल जमीन की रक्षा के साथ साथ अपनी भाषा व संस्कृति को बचाया जा सके। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर लालू मुखर्जी,अमर महतो, मनोज महतो, जनार्दन ठाकुर, मिथुन महतो, विष्णु महतो, हराधन महतो,दिलीप मिर्धा, भूदेव महतो, काजल महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
वनाधिकार समिति के गठन को लेकर ग्रामसभा का आयोजन
- अबुआ वीर दिशोम अभियान को सफल बनाने का आह्वान
- अंचलवार नोडल पदाधिकारियों को किया गया नामित
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार वनाधिकार हेतु प्रस्तावित अबुआ वीर दिशोम अभियान के सफल संचालन को लेकर बुधवार को वनाधिकार समिति के गठन व पुर्नगठन के लिए विभिन्न प्रखंडो के ग्रामों से ग्रामसभा का आयोजन किया गया।
इसके अलावे जिले में 18 अक्टूबर तक ग्रामवार शेड्यूल तैयार कर वनाधिकार समिति का गठन पुनर्गठन हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में आज आयोजित सभी ग्राम सभा मे पर्यवेक्षक की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही जिला स्तर से पर्यवेक्षण हेतु जिला पंचायती राज पदाधिकारी देवघर एवं जिला कल्याण पदाधिकारी, देवघर को नामित किया गया है तथा अपर समाहर्ता, देवघर को वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है, ताकि ग्राम सभा का आयोजन पारदर्शी तरीके से किया जा सके। इसके अलावा उपायुक्त के निर्देशानुसार ग्रामवार वनाधिकार समिति के गठन/पुनर्गठन हेतु अंचलवार नोडल पदाधिकारी निम्न प्रकार नामित किया गया है-देवघर प्रखण्ड हेतु सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मोहनपुर प्रखण्ड हेतु जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सारवां प्रखण्ड हेतु जिला योजना पदाधिकारी, सोनारायठाड़ी प्रखण्ड हेतु जिला उद्यान पदाधिकारी, सारठ प्रखण्ड हेतु जिला कृषि पदाधिकारी, पालोजोरी प्रखण्ड हेतु जिला खनन पदाधिकारी, मधुपुर प्रखंड हेतु कार्यपालक पदाधिकारी मधुपुर नगर परिषद, करौं प्रखण्ड हेतु श्रम अधीक्षक, मारगोमुण्डा प्रखण्ड हेतु जिला खेल पदाधिकारी एवं देवीपुर प्रखण्ड हेतु जिला नियोजन पदाधिकारी को नामित किया गया है।
पालोजोरी सीएचसी में नहीं मिला योग्य लेखा प्रबंधक
- जिला यक्ष्मा कार्यालय के लेखापाल को मिला प्रभार
- पालोजोरी का लेखापाल का पद है रहा है सुर्खियों में
संतोष दत्ता, पालोजोरी। पालोजोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड लेखा प्रबंधक (बैम) का पद शुरू से ही सुर्खियों में रहा है। इसका कारण सिर्फ यह नहीं कि यह पद पेमेंट और पैसे से जुड़ा हुआ है, बल्कि यह भी है कि यहां लेखापाल पद पर कोई ज्यादा दिनों तक टिकता ही नहीं है।
नए प्रभारी के आते ही लेखापाल चले गए मूल स्थान पर : डॉक्टर जावेद के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का प्रभार लेते ही यहां कार्यरत लेखापाल प्रशांत सौरभ अपनी मूल स्थान मधुपुर चले गए। इसके बाद पालोजोरी सीएचसी में से किसी को लेखापाल का प्रभार लेना था। लेकिन पालोजोरी में कोई योग्य मिला ही नहीं, जो लेखापाल का दायित्व संभाल सके। अंत में सिविल सर्जन ने जिला यक्ष्मा कार्यालय के लेखापाल प्रवीण कुमार को पालोजोरी सीएचसी का लेखापाल बनाया है। बीते मंगलवार को उन्होंने योगदान भी कर लिया है। प्रशांत सौरभ से उन्हें आय-व्यय का हिसाब लेकर काम शुरू करना है।
जिला कार्यालय से कितना समय निकाल पाएंगे प्रवीण : पालोजोरी प्रखंड में तकरीबन 350 सहिया, दर्जन भर से ज्यादा एएनएम व अन्य कर्मियों के वेतन और प्रोत्साहन राशि के पेमेंट का मामला प्रवीण कुमार को ही देखना है। ऐसे में यह सवाल महत्त्वपूर्ण हो चला है कि जिला कार्यालय से आखिर कितना समय प्रवीण कुमार पालोजोरी के मसलों को खत्म करने के लिए निकाल पाएंगे? सवाल यह भी है कि जननी सुरक्षा योजना का भुगतान पहले का ही लम्बित पड़ा हुआ है।
भुगतान को अपडेट करने का दिया भरोसा : वहीं प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों जगहों के काम को बेहतर ढंग से निबटाने का प्रयास किया जाएगा। योगदान के बाद से भुगतान को आवंटन के अनुसार अपडेट रखने का प्रयास जारी रहेगा।
सारवां पहुंची शौर्य संचलन रथयात्रा
- झारखंड के लोग आठ अक्टूबर को रांची के धर्मसभा व 3 फरवरी आयोध्या के कार्यक्रम में होगें शामिल
देवघर/नगर संवाददाता। राम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के तत्वावधान में शौर्य संचलन रथयात्रा कार्यक्रम देश भर में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत पूरे झारखंड प्रांत में 29 सितम्बर से शौर्य संचलन रथयात्रा कार्यक्रम चल रहा है, जो 8 अक्टूबर को रांची में ऐतिहासिक धर्म सभा के साथ समाप्त होगा। साथ ही झारखंड के सनातन धर्मप्रेमी 3 फरवरी को आयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। रथ के साथ वृंदावन की साध्वी लाडली व साधवी प्रिया चल रही हैं और सनातनियों को संबोधित कर संगठित होने का आह्वान कर रही हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को शौर्य संचलन रथयात्रा का देवघर से चलकर सारवां पहुंचा। जहां रथयात्रा का भव्य स्वागत व भगवान राम, लक्ष्मण व मां सीता का दर्शन किया गया। दोपहिया वाहन काफिले के साथ श्रीराम जय घोष करते हुए रथ का घाटघर सीमा पर सारवां के विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अगवानी कर काफिले के साथ सारवां दुखिया मंदिर प्रांगण पहुंचे। जहां धर्मसभा का आयोजन किया गया। जहां काफी संख्या में सनातन धर्म के लोग उपस्थित थे। धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी लाडली शरण ने अपने ओज पूर्ण विचारों से उपस्थित लोगों के मन मस्तिष्क में नये उत्साह के संदेश का संचार किया। साथ ही सनातनियों से संगठित होकर 3 फरवरी अयोध्या पहुंचने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजन आसपास का महौल सनातन मय हो गया। रथ में विराजमान भगवान का दर्शन करने के लिए भारी संख्या में महिला, पुरूष व बच्चे जूटे थे। आज रथयात्रा देवघर से प्रस्थान कर सारवां, सारठ व पालोजोरी होते हुए जामताड़ा के लिए प्रस्थान किया। मौके पर विहिप बजरंग दल के क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, जिला मंत्री विक्रम सिह, बजरंग दल संयोजक अभिषेक मिश्रा, आचार्य माधव, विहिप सारवां के अध्यक्ष राजेश सिंह, दिलीप पांडेय, सुधीर सिंह, जिया नाग, आरके सिंह, विरेंद्र कुमार पांडेय, बलराम पोद्दार, रवि शर्मा, निवास बरनवाल, मनकू सिंह, नंदु कुमार, सुनील झा, सुधांशु शेखर सहित भारी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी उपस्थित थे।
जसीडीह के सिमरिया मुहल्ले से बाइक की चोरी
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थानांतर्गत सिमरिया मुहल्ले से एक बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जमुई जिला अंतर्गत सिमुलतला थाना क्षेत्र के खोनागवर गांव निवासी एवं वर्तमान में डाबर ग्राम जसीडीह निवासी सुभाष कुमार ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर को अपनी बाइक नंबर -जेएच-15 ई/6421 को जसीडीह थाना अंतर्गत सिमरिया मुहल्ले के जमुनिया बांध के समीप मालवीय निकेतन के पास रखकर काम के सिलसिले में पाकुड़ गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक का लाक तोड़कर ले गया। इसके बाद उक्त बाइक की काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने सुभाष कुमार के आवेदन पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर गायब हुई बाइक की छानबीन में जुटी है।
आपराधिक घटनाओं पर लगेगी रोक : एसपी
- एसपी ने चैंबर को दिया आश्वासन
देवघर/वरीय संवाददाता। व्यापारी सुधाकर बरनवाल की दुकान में रंगदारी मांगने और विरोध करने पर धारदार हथियार से व्यापारी पर आक्रमण करने जैसी घटना से व्यापारी वर्ग में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। इससे पहले भी यहां लगातार चोरी, छिनतई और दबंगई की घटना काफी बढ़ गई है। कल की घटना के बाद चेंबर मामले को संज्ञान में लेकर पीड़ित व्यापारी सुधाकर बरनवाल से मिला। उनसे वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के बाद नगर थाना प्रभारी से बात कर घटना और उसके उद्भेदन की जानकारी ली। बाद में संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यसमिति का दल एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग से भी मिला। एसपी के साथ चेंबर की वार्ता हुई जिसमें एसपी ने जल्द ही ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने की बात कही। कनिष्का इंटरप्राइजेज में चोरी की घटना पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने में योजनाबद्ध तरीके से कोशिश की जा रही है और जल्दी ही इसका परिणाम देखने को मिलेगा। देवघर में अपराधियों और आपराधिक घटनाओं को कंट्रोल किया जाएगा। इसमें व्यापारी वर्ग के सहयोग की भी जरूरत है। संबंधित व्यापारियों और चैंबर के लोगों को भी पुलिस को अनुकूल सहयोग करना होगा। उन्होंने चैंबर को पुलिस गस्ती और सेंसिटिव स्थानों को चिह्नित करने के लिए प्रस्ताव देने को कहा है। संताल परगना चेंबर के अध्यक्ष आलोक मल्लिक और महासचिव रितेश टिबरेवाल ने एसपी के साथ हुई वार्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि बहुत जल्द ही ऐसी घटनाओं में कमी देखने को मिलेगी। उधर नंदन पहाड़ रोड, बेलाबगान जहां कल रंगदारी की घटना हुई थी में पीसीआर गस्ती बढ़ाने तथा घटनास्थल के पास स्थित सभी दुकानों को प्रोटेक्शन देने पर सहमति बनी है और एसपी ने तुरंत थाना प्रभारी को इसका निर्देश दिया है। संताल परगना चैंबर की टीम में अध्यक्ष आलोक मल्लिक और महासचिव रितेश टिबरेवाल के साथ उपाध्यक्ष जितेश राजपाल एवं निरंजन सिंह, संयुक्त सचिव पंकज सुल्तानिया, कोषाध्यक्ष प्रिंस सिंघल, कार्यकारिणी सदस्य संजय मालवीय, उमेश राजपाल, गुड्डू बंका, महेश कुमार लाठ, कनिष्क कश्यप, आनंद साह और बबलू केसरी तथा सदस्य नवीन शर्मा साथ रहे।
एक दिवसीय द्वितीय जिला ओपेन कराटे चैंपियनशिप संपन्न
- प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच 75 मेडल के लिए हुई लड़ाई
- डीएवी सातर व इंडोर स्टेडियम की टीम 12 गोल्ड, 4 सिल्वर, 2 ब्रांज मेडल के साथ संयुक्त रूप से विजय
- इस बार कराटे को स्कूल ओलिम्पिक में शामिल किया जाएगा : आशीष
- खेल मंत्री से कुमैठा स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक लगाने और स्विमिंग पुल को चालू करने का करेंगे आग्रह : सूरज
देवघर/नगर संवाददाता। बुधवार को स्थानीय इंडोर स्टेडियम में देवघर जिला कराटे संघ के तत्वाधान में एक दिवसीय कराटे चैंपियनशिप आयोजित किया गया। जिसमें जिले से तकरीबन 140 बच्चों ने अपने-अपने वजन में भाग लिया और एक दूसरे को हराते हुए विभिन्न वेट कैटेगरी में अपना अपना स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कुल 75 मेडल के लिए लड़ाई हुई। डीएवी सातर स्कूल ने 12 गोल्ड , 4 सिल्वर, 2 ब्रांज। वही इंडोर स्टेडियम टीम से भी 12 स्वर्ण , 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीता और दोनों के संयुक्तरूप से विजय हो गया। दोनों टीम को कप दिया गया। वहीं तीसरे स्थान पर कांबैट अकादमी 2 स्वर्ण मेडल के साथ प्राप्त किया। जबकि आरकेवीवीएम स्कूल जसीडीह को उभरते टीम के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। इस संदर्भ में कराटे संघ के सचिव संजय झा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष आजाद कुमार पाठक के द्वारा हुआ। पारितोषिक वितरण में खेल को आगे बढ़ाने वाले देवघर जिला प्राधिकरण के सचिव आशीष झा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा की इस बार कराटे को स्कूल ओलिम्पिक में शामिल किया जाएगा। जिससे खिलाड़ियों को खेलने का ज्यादा से ज्यादा मौका मिलेगा। जिससे मैच खेलने का अनुभव होगा और बड़े स्तर पर फायदा मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सूरज झा के हाथों सभी विजेता को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा की देवघर में खेल के लिए बहुत शानदार माहौल है। जिला के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने के लिए चयनित हुए है। इसके लिये जिला खेल प्राधिकरण के बधाई दी और बस ज्यादा से ज्यादा आयोजन हो। जिससे खिलाड़ियों को अनुभव हो खेल मंत्री से मिलकर कुमैठा स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक लगाने और स्विमिंग पूल को चालू अवस्था में लाने के लिए आग्रह करेंगे। मौके पर मलई सरकार, अनुपम आनंद, बिपलब, चंदन भार्गव, गिरधारी यादव, प्रवीर राय, सुब्रतो दास, ज्ञान शाही, राजकुमार, नीरज, पंकज घोष, प्रबीर आदि शामिल थे। उक्त जानकारी जिला कराटे संघ के कन्वेनर विप्लव विश्वास ने दी।