• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

समावेशी शिक्षा के तहत जिला स्तरीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला

October 8, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

समावेशी शिक्षा के तहत जिला स्तरीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला

by admin
October 8, 2023
in Deoghar
0
514
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-दिव्यांगता की शीघ्र पहचान सहित कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना, देवघर ने समावेशी शिक्षा के अंतर्गत प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शैक्षणिक प्रशासक, अभिभावक एंव आंगनबाड़ी का गैर-आवासीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन  तीन अक्तूबर से किया, जिसका समापन शनिवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय उर्दू मकतब देवघर में हुआ। कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रतिदिन लगभग दो सौ प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यशाला का शुभारंभ झारखंड शिक्षा परियोजना जिला कार्यालय की एपीओ कुमारी डोली, संजय कुमार, अशोक कुमार, सुनीता होरो, रामसागर द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यशाला में दिव्यांगता की शीघ्र पहचान, शीघ्र हस्तक्षेप, माता-पिता एवं सामुदाय की भूमिका, समावेशी शिक्षा तथा प्रशस्त एप पर चर्चा की गई। तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पठन-पाठन, सहायक उपकरण और उनके कौशल विकास पर भी चर्चा किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों के बीच विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पठन-पाठन तथा कौशल विकास कराने हेतु अभ्यास सत्र भी कराया गया। इस अवसर पर झारखण्ड शिक्षा परियोजना कार्यालय देवघर के एपीओ संजय कुमार, अशोक कुमार, रामसागर कुमार व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। इस कार्यशाला का सफल संचालन कराने में प्रतिनियुक्त मास्टर ट्रेनर के रूप में कुमारी डोली, मनीष पाण्डेय, आलोक कुमार, आशिष दुबे, नीरवाणी खलखो, अनीता कुमारी, सुभाषिणी देवी, आशा कुमारी, भागीरथ राय, जितेन्द्र कुमार, कमल किशोर, शोभा कुमारी, नरेंद्र कुमार, रोजी कुमारी, रूबी कुमारी, सरिता कुमारी, राहुल कुमार दास, पंकज स्वर्णकार, मनोज कुमार, अरूण महतो तथा साईटसेवर्स इंडिया के टीम से चन्दन सिंह व मो गुलाम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उपायुक्त ने किया एक्सिस बैंक की शाखा का उद्घाटन
-जिले की तीसरी तो राज्य की होगी 81वीं शाखा
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त विशाल सागर ने शनिवार को देवघर में एक्सिस बैंक की दूसरी शाखा सर्कुलर रोड देवघर ब्रांच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज बैंकिंग उद्योग काफी तेजी से बढ़ रहा है। यह उद्योग प्राचीन समय से है लेकिन आज उसने आधुनिक रूप धारण कर लिया है। छोटे-छोटे उद्यमियों और किसानों को भी बैंक से आसान किस्त पर ऋण मिलना चाहिए। बैंक के सर्किल हेड आकाश कुमार ने कहा कि देवघर जिला में यह तीसरा ब्रांच है, जबकि झारखंड में 81वां ब्रांच है। उन्होंने कहा कि एक्सिस बैंक देश का तीसरा सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का व्यवसायिक बैंक है। यह बैंक छोटे-छोटे लाभुकों को भी सुलभ खाता की सुविधा देगा और एक छत के नीचे बैंकिंग की सारी सुविधा उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधक राजीव गुप्ता का परिचय कराते हुए कहा कि यह काफी सीनियर अधिकारी रहे हैं और मुझे भी इसे सीखने का मौका मिला है। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी प्रीतम सिन्हा के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षिका सरोज कुमारी, जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय प्रकाश, संथाल परगना चैंबर के अध्यक्ष आलोक कुमार मलिक, उपाध्यक्ष पीयूष जायसवाल, संजीव कुमार, शहर के प्रमुख व्यवसायी आरके सिंह जवाहर, राजीव जैन, अरविंद जैन सहित बड़ी संख्या में व्यावसायिक वर्ग के लोग मौजूद थे।

वंचित शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को अब ऑनलाइन प्रशिक्षण
देवघर /वरीय संवाददाता। विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम जिले के हरेक विद्यालय जहां वर्ग 6 और उससे उपर की पढ़ाई होती है, में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को आयुष्मान भारत पहल के तहत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, जेसीईआरटी रांची, डायट जसीडीह सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के सपोर्ट और तकनीकी सहयोग से चलाया जा रहा है।
आरोग्य दूतों का शतप्रतिशत प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए डायट द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण कराया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के जमीनी स्तर पर सुचारु रूप से संचालन तथा बच्चों में शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक कौशल के विकास एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा आयु अनुरूप जानकारी देने के उद्वेश्य से राज्य सरकार के निर्देश पर विगत 2 महीने से हरेक विद्यालय से चिन्हित 2 शिक्षकों का 25 बैचों में कुल 1298 शिक्षकों को आरोग्य दूत के रूप में तथा 670 प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक को 14 बैचों में प्रशिक्षण डायट, जसीडीह में दिया गया है। गौरतलब है कि इसके बावजूद कुछ शिक्षक/ प्रधानाध्यापक किन्ही कारणों यथा एकल शिक्षकीय विद्यालय, बीमारी से ग्रस्त रहने, जानकारी के अभाव आदि से प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित थे उनकी सूची डायट प्राचार्य तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्गत कर दिया गया है तथा उनको 9 अक्टूबर से होने वाले ऑनलाइन प्रशिक्षण में निश्चित तौर पर भाग लेने को कहा गया है।
डायट प्राचार्य सह अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि कुल 39 बैचों 5 दिवसीय अरोग्य दूतों को एवं 2 दिवसीय प्रधानाध्यापकों को दिए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसी भी दिन अगर कोई शिक्षक अनुपस्थित थे तो वो भी ऑनलाइन प्रशिक्षण में जुड़कर उस मॉड्यूल को सिख लें। कोई अन्य शिक्षक, प्रखंड स्तर के पदाधिकारी तथा सभी अरोग्य दूतों एवं प्रधानाध्यापक में से कोई भी अपने बेहतर समझ के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रशिक्षण का लिंक ज़लिा एवम प्रखंड स्तर के सभी व्हाट्सएप ग्रूप में शेयर कर दिया गया है साथ ही साथ निर्देश दिया कि यह अंतिम फेज का प्रशिक्षण है इसे आवश्यक समझ के सभी छूटे हुए आरोग्य दूत एवं प्रधानाध्यापक शामिल हों ताकि कार्यक्रम का सफलतापूर्वक क्रियान्वन शत प्रतिशत विद्यालय में जमीनी स्तर पर किया जा सके जिससे ज़लिे के सभी विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

अधिवक्ता को कोर्ट बैंड देकर किया सम्मानित
देवघर/वरीय संवाददाता। सभी अधिवक्ता को कोर्ट बैंड देने की घोषणा के तहत शनिवार को देवघर जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य सह नोटरी आरके देव को आनंद लॉ और तिलक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान कोर्ट बैंड दिया गया। मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह, महासचिव कृष्ण धन खवाड़े कोषाध्यक्ष विजय कोसिक, बचपन प्ले स्कूल के निदेशक रूपा श्री समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शाही महासचिव बिपुल कुमार मिश्र की गरिमामई उपस्थिति रही।

महगामा विधायक दीपिका पांडेय का स्वागत
देवघर/वरीय संवाददाता। शनिवार को देवघर परिसदन में आयीं महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह का स्वागत देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं झारखंड प्रदेश इंटक (राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस) के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने अंग वस्त्र पहनकर स्वागत किया। उक्त अवसर पर देवघर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य सरोलिया, युवा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों में वत्स विशाल, अंकुर, शिवा झा एवं चंदन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जिले में 446 एफआरसी का किया गया है अब तक गठन : डीसी
-अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान के तहत ग्राम सभा एवं एफआरसी गठन के कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने समितियों का पुनर्गठन एवं वन अधिकार पट्टा वितरण से संबंधित कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि अभी तक कुल 446 वनाधिकार समिति (एफआरसी) का गठन ग्राम सभा के माध्यम से किया जा चुका है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ तय समय अनुसार शत प्रतिशत ग्राम सभा से जुड़े कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने इस कड़ी में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों को तेजी से अभियान चलाने और वन अधिकार के प्रति लोगों को जागरुक करने और उनके अधिकार को देने का निर्देश दिया है। आगे उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया वनाधिकार 2006 के अंतर्गत वन क्षेत्र में निवास करनेवाले लोगों को उनके अधिकार की जानकारी पहुंचायी जाये। इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, डीएमएफटी सेल के अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

धूमधाम से कास्टर टाउन में होगी दुर्गा पूजा
देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय कास्टर टाउन काली मंदिर में वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति की बैठक अध्यक्ष बृज भूषण राम की अध्यक्षता में की गई। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से की जाएगी। 15अक्तूबर को कलश स्थापना कर पूजा की शुरुआत होगी। पूजा को सफल बनाने को लेकर प्रतिमा निर्माण, पंडाल निर्माण, लाइट साउंड, मूर्ति सजावट, प्रसाद फूल का दायित्व कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। पूजा में पंडित अमित पांडेय को रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर गौतम कुमार, बंटा यादव, गंगा सागर मिश्र, संजय कुमार, रंजन शर्मा, रवि कुमार, उत्तम, अमित कुमार, अशोक कुमार राउत, टिंकू माली, सोनू, राजन कुमार सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

शहरी स्वास्थ्य और पोषण दिवस का आयोजन
देवघर/संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा के निदेश पर शनिवार को शहरी स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में किया गया। शहरी स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत शहरी क्षेत्र में अवस्थित आंगनवाड़ी केदो में आंगनवाड़ी सेविकाओं के द्वारा क्षेत्र में रहने वाले जन्म से लेकर दो वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की लिस्ट बनायीं जाती है। जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी ने बताया की शहरी क्षेत्र मे कार्यरत एएनएम के द्वारा युएचएनडी के दिन स्वास्थ्य जांच की जाती है, उनका टीकाकरण किया जाता है, आवश्यक परामर्श सेवा उपलब्ध कराई जाती है। आईएफए एवं कैल्शियम की टेबलेट वितरित किया जाता है। बच्चो को पोषक आहार का वितरण किया जाता है साथ ही आयरन फोलिक एसिड का सिरप बच्चो को उपलब्ध कराया जाता है। जिसे सप्ताह में दो दिन एक एम्पल की खुराक लेनी होती है। ज्ञात है कि शहरी स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को किया जाता है।

ससुराल आये व्यक्ति की बाइक चोरी
देवघर/संवाददाता। जिले के खागा थाना इलाके में ससुराल आये एक व्यक्ति की बाइक घर से चोरी हो गयी। इसे लेकर जामताड़ा जिला के नाला थाना इलाके के मालडीहा निवासी मनोज कोल ने थाना में मामला दर्ज कराया है। कहा है कि वह बाइक से ससुराल खागा थाना क्षेत्र के बिराजपुर आया था। ससुराल स्थित घर में बाइक को लगाया। सुबह जब उठा तो देखा की घर के अंदर से बाइक गायब है। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक नहीं मिली। इधर मामला दर्ज कर खागा पुलिस जांच में जुट गयी है।

पुलिस कस्टडी से भागा वारंटी गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। जसीडीह थाना पुलिस ने कस्टडी से फरार हुए वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार को मधुपुर रेल कोर्ट में प्रस्ुतत किया। गिरफ्तार वारंटी का नाम सोनू सिद्धकी है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के संथाली का रहने वाला है। बताया जाता है कि वह जसीडीह रेल थाना से फरार हो गया था।

टोटो चोरी को लेकर मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। नगर थाना में टोटो चोरी कर लिये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला सलौनाटांड़ निवासी कांग्रेस महथा ने दर्ज कराया है। कहा है कि उसने भाड़ा पर टोटो चलाने के लिए बांका जिला के पोखरिया गांव निवासी सुभाष दास और सिंघेंश्वर दास को दिया था। मामले में उपरोक्त दोनों को आरोपी बनाया है। नगर पुलिस मामला दर्ज पड़ताल में जुट गयी है।

ससुराल वालों पर जबरन कीटनाशक दवा पिलाने का आरोप
देवघर/संवाददाता। जिले के पालोजोरी थाना में दहेज की मांग को लेकर जान मारने की नियत से ससुराल वालों पर कीटनाशक दवा पिलाने के आरोप मेंे मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला डुमरकोला निवासी अम्बीका देवी के बयान पर दर्ज किया गया है। मामले में कहा है कि पांच-छह वर्ष पूर्व उसकी शादी पालोजोरी डुमरकोल निवासी नंदलाल मंडल के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे एक बेटा और बेटी हुआ। शादी के समय उसके पिता के द्वारा कूल सात लाख रूपये खर्च किया गया था। जिसमें से 4.5 लाख नकद और बांकि का सामान दिया गया था।
कहा है कि शादी के बाद कुछ वर्षों तक सबकुछ ठीक- ठाक चल रहा था। पिछले कुछ माह से पति सहित ससुरला वालों के द्वारा मायके से और दहेज के रूप में पांच लाख रूपये मांग कर लाने का दबाव बनाया जाने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो सभी लोगों के द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। कहा है कि पति नंदलाल मंडल, ससुर शिवनाथ मंडल, भैंसुर संजय मंडल, सास प्रमीला देवी और ननद निलू देवी ने जबरन पकड़ कर जान मारने की नियत से उसे कीटनाशक दवा पिला दिया। जिससे वह गंभीर हो गयी। जानकारी मिलते ही मायके वाले पहुंचे और उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद उसकी जान बची। मामला दर्ज कर पालोजोरी पुलिस जांच में जुट गयी है।

सड़क दुघर्टना को लेकर मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। जिले के पालोजोरी थाना में सड़क दुघर्टना को लेकर अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला अम्बाटांड़ निवासी नकूल मोहली ने दर्ज कराया है। कहा है कि उसके रिश्तेदार गोबर्द्धन मांझी दुमका सरिया मसलिया से मनसा पूजा में भाग लेकर वापस लौट रहा था। उसी क्रम मेें महुआ डाबर के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। अनन- फानन में उसे इलाज के लिये दुमका लेकर गये जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

चोरी हुई बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। जिले के देवीपुर पुलिस ने चोरी के बाइक के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सोनू कुमार जनकपुर रोहणी और दुखी यादव लालपुर दोनों जसीडीह थाना को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि थाना इलाके के शंकरपुर ठाकुर चौक के पास से एक बाइक की चोरी कर ली गयी थी। उसे लेकर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज करने के उपरांत पुलिस चोरों की पहचान कर छापामारी करने में जुट गयी थी। छापेमारी के क्रम में जनकपुर रोहणी निवासी सोनू कुमार रवानी के घर से चोरी किया हुआ बाइक को बरामद कर लिया गया। बाद में उसके सहयोगी लालपुर निवासी दुखी यादव को गिरफ्तार किया गया।

टेलीग्राम पर धोखाधड़ी कर पांच लाख रुपए की ठगी
देवघर/संवाददाता। जिले की रहने वाली एक महिला से टेलीग्राम पर धोखाधड़ी कर पांच लाख रुपए ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर पीड़िता ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। बताया जाता है कि उसके टेलीग्राम पर एक मेल आया। जिसमें बताया गया था कि वह उसके चैनल को यदि लाइक कर जितना रुपया भेजा जायेगा उसका डबल उसे मिलेगा। महिला ने पहले कुछ कम अमाउंट उसमें भेजा तो उसे डबल कर वापस कर दिया गया। बाद में उसे झांसे में लेकर रुपए डबल करने के नाम पर पांच लाख रूपये के आसपास की ठगी कर ली गई। इसकी शिकायत उसने साइबर थाना पुलिस को किया है। साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर साइबर प्रभारी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि आम लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। लोग मोबाइल पर मिले लुभावने मैसेज के चक्कर में नहीं पड़े। साइबर अपराधियों द्वारा रोज-रोज अलग तरीका अपनाकर आम लोगो से ठगी किया जा रहा है।

युवती से पर्स की छिनतई
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके के बिलासी इलाके की रहने वाली एक युवती से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स की छिनतई कर ली। पर्स में मोबाइल और पांच सौ रुपया नकद था। घटना शुक्रवार की शाम का बताया जाता है। घटना बिलासी स्थित शिवपुरी खाद्यी भंडार के पास घटी। इसे लेकर बिलासी निवासी काजल गुप्ता नगर थाना पहुंची। बताया जाता है कि नगर थाना में छिनतई का आवेदन न लेकर मोबाइल खोने का फॉर्म भरा लिया गया।

झामुमो व्यावसायिक मोर्चा ने पीड़ित दुकानदार से की मुलाकात
देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय बेला बगान स्थित श्रृंगार व जेनरल स्टोर के दुकानदार सुधांशु बरनवाल को पिछले दिनों चाकू मार कर घायल कर दिया गया था। इस घटना को लेकर शनिवार को झामुमो व्यवसायिक मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्यामा कांत झाअपने टीम के साथ पीड़ित दुकानदार से मुलाकात किया साथ ही आश्वासन दिया कि उनका संगठन एवं जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम कांत ने कहा कि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह इस बाबत पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात किया है जिसमें पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि आगामी 10 अक्टूबर से शहर में सघन गश्ती व्यवस्था चालू किया जाएगा एवं आपराधिक चरित्र वाले किसी को भी बक्सा नहीं जाएगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष भूषण बरनवाल ,उमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, संयुक्त सचिव लड्डू नरौने, निर्मल कर्महे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आज विश्वनाथ करेंगे भाजपा में शामिल होने पर मंथन
-सारवां व सोनारायठाढ़ी के कार्यकर्ता जुटेंगे विशनपुर में
देवघर/नगर संवाददाता। साल 2023 अब समाप्ति की ओर है और 2024 चुनावी वर्ष को लेकर विभिन्न पार्टियों के लोग सहित अन्य व्यक्ति चुनावी दंगल में अपनी किस्मत अजमाने को लेकर एड़ी चोटी एक कर रहे हैं। हर दल व चुनाव लड़ने को इच्छुक लोग अभी से ही मतदाताओं व जनता का मुड भांपने की जोरशोर से आजमाईश कर रहे हैं। अभी सामने लोकसभा चुनाव है, लेकिन विधानसभा चुनाव की आहट भी इसमें सुनाई देने लगी है। इसी सिलसिले में कल रविवार को जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी दंगल में अपनी किस्मत अजमाने को विश्वनाथ राय जोरशोर से जूटे हुए हैं। वह कल जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के सारवां व सोनारायठाढ़ी प्रखंड के अपने समर्थकों व क्षेत्र के लोगों के साथ भाजपा में शामिल होने व चुनावी मैदान उतरने को लेकर सारवां के विशनपुर मैदान में बैठक कर कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ मंथन करेंगे। उसके बाद विश्वनाथ राय अपना पत्ता खोलेंगे। बैठक की तैयारी को लेकर श्री राय पूर्व जिप प्रत्याशी सह विहिप के प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह के साथ ताबड़तोड़ दोनों प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के साथ अपने समर्थकों को बैठक में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं। कल बैठक के बाद क्या परिणाम निकल कर सामने आएगा यह तो बैठक के बाद ही पता चलेगा। लेकिन विश्वनाथ राय के रेस में आने से लोकसभा चुनाव के पहले विधानसभा चुनाव की तपिश से जरमुंडी गर्म होने लगा है। इस संवाददाता से बातचीत के क्रम में श्री राय ने कहा कि मैं जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति हुं और इस क्षेत्र की जनता की सेवा करने के लिए मरते दम तक जनता की सेवा में हाजिर रहुंगा। कल कार्यकर्ता व समर्थकों का जैसा निर्णय होगा उसके अनुसार आगे कदम उठाया जाएगा।

समावेशी शिक्षा के तहत जिला स्तरीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला आयोजित
देवघर/वरीय संवाददाता झारखण्ड शिक्षा परियोजना, देवघर के द्वारा समावेशी शिक्षा के अंतर्गत प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शैक्षणिक प्रशासक, अभिभावक एंव आँगनबाड़ी का गैर-आवासीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन  पिछले 3 अक्तूबर से शुरू हुई थी जो 7 ऑक्टुबर 2023 तक उत्क्रमित उच्च विद्यालय उर्दु मकतब देवघर में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखण्डों से प्रतिदिन लगभग दो सौ प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यशाला की शुभारम्भ झारखण्ड शिक्षा परियोजना जिला कार्यालय के एपीओ शकुमारी डोली, संजय कुमार, अशोक कुमार, सुनीता होरो, रामसागर द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यशाला में  दिव्यांगता की शीघ्र पहचान, शीघ्र हस्तक्षेप, माता-पिता एवं सामुदाय की भूमिका, समावेशी शिक्षा तथा प्रशस्त एप पर चर्चा की गई। तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पठन-पाठन, सहायक उपकरण और उनके कौशल विकास पर भी चर्चा किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागीयों के बीच विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पठन-पाठन तथा कौशल विकास कराने हेतु अभ्यास सत्र भी कराया गया। इस अवसर पर झारखण्ड शिक्षा परियोजना कार्यालय देवघर के एपीओ संजय कुमार, अशोक कुमार, रामसागर कुमार व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। इस कार्यशाला का सफल संचालन कराने मेंप्रतिनियुक्त मास्टर ट्रेनर के रूप में बैच 1 में सुभाषिनी देवी,आलोक कुमार, बैच 2 में संजय कुमार यादव,मनीष कुमार,बैच 3 में निर्वाणी खलको,आशीष कुमार दुबे ,बैच 4 में मनीष आनंद पांडेय,अरुण कुमार महतो की भूमिका काफी सराहनीय रही। कार्यक्रम को सफल बनाने अनीता कुमारी, आशा कुमारी, भागीरथ राय, जितेन्द्र कुमार, कमल किशोर, शोभा कुमारी, नरेंद्र कुमार, रोजी कुमारी, रूबी कुमारी, सरिता कुमारी, राहुल कुमार दास, पंकज स्वर्णकार, मनोज कुमार, तथा साईटसेवर्स इंडिया के टीम से चन्दन सिंह व मो गुलाम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दुर्गा पूजा की तैयारी को ले नगर आयुक्त की सफाई शाखा की समीक्षा बैठक
त्यौहारों का समय समीप आने से नगर निगम की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है: शैलेंद्र
सभी वार्ड जमादार अपने वार्ड अंतर्गत पूजा पंडाल की सफाई, चुना, ब्लीचिंग व मेला के पूर्व फौगिंग करवाना सुनिश्चित करेंगे
शहर के पांच पूजा पंडाल को नगर निगम द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत
देवघर/नगर संवाददाता। शनिवार को शारदीय दुर्गा पूजा से जुड़ी साफ़-सफाई की तैयारी को लेकर देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि त्यौहारों का समय समीप आ गया है। ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। दुर्गा पूजा की तैयारी हेतु सभी वार्ड जमादार को विशेष ध्यान देने की आवश्कता है।सभी वार्ड जमादार अपने वार्ड अंतर्गत पूजा पंडाल की सफाई, चुना, ब्लीचिंग व मेला के पूर्व फौगिंग करवाना सुनिश्चित करेंगे।
सभी पंडालों में स्वच्छता के जागरूकता हेतु संदेश देना है। सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करना है और अश्लील गानों को नहीं बजाना है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पंडालों का निर्माण किया जाना है। पंडालों के पहुंच सड़कों के सफाई पर विशेष ध्यान देना है। सभी पूजा पंडाल में बिजली का वैध कनेक्शन लेना है। पूजा पंडाल के समीप समुचित पथ प्रकाश की व्यवस्था हेतु विद्युत प्रभारी को निदेशित किया गया। सभी पूजा पंडालों में स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इस हेतु पांच पूजा पंडाल को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार एवं दो सांत्वना पुरस्कार नगर निगम द्वारा दिया जाएगा। एमएसडब्लूएम प्रालि को ट्रांसफर सब स्टेशन से 24 घंटे के अंदर कचड़ा प्लांट में प्रोसेसिंग हेतु कंपैक्टर के माध्यम से ट्रांसपोर्ट करना है। ऐसा नहीं करने पर अर्थिक दंड निर्धारित किया जाएगा। कंपनी के लचर व्यवस्था के कारण नगर निगम की बदनामी हो रही है। नगर आयुक्त ने एमएसडब्लूएम प्रालि को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया। बाबा मंदिर एवं मीना बाजार का अपशिष्ट कंपैक्टर के माध्यम से सीधे प्रोसेसिंग प्लांट में भेजने हेतु कंपनी को निर्देश दिया गया। बैठक में सहायक नगर आयुक्त रंजीत कुमार सिंह, सुरेंद्र किस्कू, नगर प्रबंधक सुधांशु शेखर, वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार, सफाई निरीक्षक श्याम सुंदर राव, जसीडीह सफाई शाखा के गोपाल महतो, मनीष भारद्वाज, कन्हैया राम, एमएसडब्लूएम प्रालि के प्रतिनिधि निश्चित कुमार राय सहित सभी वार्ड जमादार उपस्थित थे।

सूबे का विकास करने के साथ क्षेत्र के लोगों का ख्याल रखते हैं कृषि मंत्री
टीम बादल के सदस्य कुलदीप ने रक्तदान कर सीताराम को दिया जीवनदान
देवघर/नगर संवाददाता। रक्त ही एक ऐसा चीज है जिसे मानव शरीर से पूर्ति किया जा सकता है। ऐसे में सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख जरमुंडी विस सहित झारखंड का विकास करने के साथ क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य व कुशल जीवन व्यतीत करने के लिए भी चिंतित रहते हैं। इसी सिलसिले में टीम बादल की ओर से शनिवार को सोनारायठाडी प्रखंड अंतर्गत खिजुरिया निवासी सीताराम हाजरा टीम बादल के देखरेख में इलाजरत है। जिन्हें संबंधित डॉक्टर द्वारा ओ पोजिटिव रक्त की अत्यधिक कमी होने के कारण स्थिति नाजुक होने की सूचना टीम बादल के सक्रिय सदस्य समाज सेवी बंदाजोरी पंचायत के पूर्व मुखिया सरोज पासवान, बीस सूत्री सदस्य दिवाकर वर्मा व अनिल मंडल द्वारा कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल को मिलते ही टीम बादल के सक्रिय सदस्य सह समाजसेवी द्वारा रक्तवीर कुलदीप रजक ने बल्ड बैंक पहुंचाकर उक्त ग्रुप का रक्तदान कर जीवनदान जैसा नेक कार्य किया। इस महान कार्य करने के लिए रक्तविरांगन भाइयों का समस्त टीम बादल की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Share206Tweet129Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store