• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जूट क्रय केंद्र खोलने को लेकर डीडीसी ने किया स्थल निरीक्षण

October 13, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

जूट क्रय केंद्र खोलने को लेकर डीडीसी ने किया स्थल निरीक्षण

by admin
October 13, 2023
in Pakur
0
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-जूट किसानों के बीच किया गया पंजीकरण कार्ड का वितरण

पाकुड़/संवाददाता। जिला में जूट की खेती करने वाले किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर राज्य सरकार ने प्रयास प्रारंभ कर दी है। इसी के तहत सदर प्रखंड के चांदपुर गांव में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर के पहल पर जूट क्रय केंद्र खोलने के उद्देश्य को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक पदाधिकारी चांचकी गांव पहुंच कर स्थल का निरीक्षण किये। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी शाहिद अख्तर,जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक प्रवीण मिश्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, जिला प्रवक्ता मुख्तार समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं स्थल निरीक्षण करने के बाद मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर किसान जूट की खेती करते हैं। लेकिन उन्हें जूट का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है, जिस कारण किसान निराश होते हैं। क्षेत्र दौरा के दौरान जूट उत्पादन करने वाले किसान हमेशा ही अपनी समस्याओं को रखते थे। इसको लेकर मंत्री ने राज्य सरकार के साथ वार्ता किया। सरकार ने जूट उत्पादन करने वाले किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जिला में जूट मिल स्थापित करने करने के लिए पहल किया है। पिछले वर्ष जूट महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का सहयोग मिला था। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए जूट क्रय केंद्र खोलने का भी प्रस्ताव दिया गया। इसी के तहत गुरुवार को जूट क्रय केंद्र का स्थल निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जूट उत्पादन करने वाले किसानों को हर प्रकार से प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। मंत्री ने बताया कि झारखंड सरकार जूट एमएसपी दर पर खरीदने के लिए किसानों को पंजीकृत होना जरूरी है। इसके लिए मुखिया, जेएसएलपीएस कर्मी, जूट मित्र के यहां फॉर्म उपलब्ध है। उसे भर कर बैंक से वेरीफाई करने के बाद ही आपका कार्ड बन पाएगा। जूट एमएसपी खरीद के लिए पासबुक बन पाएगा और सभी किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। मौके पर जूट के किसान का पंजीकरण कार्ड वितरण किया गया।

कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन का हुआ चयन

लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने के लिए उन्नत कृषि प्रोद्यौगिकी को समायोजित किया जाएगा। एग्री स्मार्ट ग्राम योजना क्रियान्वयन के लिए ग्राम-पंचायत तालपहाड़ी में ग्राम प्रधान जेठा हांसदा की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय समिति चयन को लेकर बैठक आयोजित की गयी। ग्राम स्तरीय समिति में सभी किसान परिवारों को सदस्य एवं इसके अतिरिक्त 06 महिला एवं 03 पुरुष सदस्यों को मिला कर 09 सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। साथ ही कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन के रूप में स्नातक योग्यता धारी सोनू तुरी का चयन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत तालपहाड़ी में पंचायत स्तरीय समिति के लिए अध्यक्ष के रूप में मुखिया मीनू हांसदा एवं सदस्यों के रूप में तालपहाड़ी पंचायत सचिव, जनसेवक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं कृषक मित्र का चयन कर पंचायत स्तरीय समिति का गठन किया गया। मौके पर उपस्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसी दास ने चयनित सदस्यों को बताया कि ग्राम एवं पंचायत स्तर पर सामाजिक एवं संसाधन मानचित्र बना कर उचित गतिविधियों का चयन करते हुए कृषि एवं पशुपालन से संबंधित गतिविधियों को प्राथमिकता के आधार पर चयन करेंगे। पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर कार्य पद्धति को विकसित करेंगे। बैठक में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू, जनसेवक राजेंद्र भगत, ग्राम रोजगार सेवक रब्बेकूल, कृषक मित्र कैलाश साहा सहित संतोषीला मरांडी समेत अन्य किसान उपस्थित थे।

जेंडर लनिंर्ग शिविर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

पाकुड़िया/संवाददाता। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, पाकुड़ के सौजन्य से प्रखंड के संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड के प्रतिनिधियों एवं कार्यकारणी सदस्यों का सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र पाकुड़िया में जेंडर लनिंर्ग शिविर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बीपीओ राजीव कुमार की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक सीमा देवी एवं कविता देवी ने लिंग एवं जाति आधारित भेदभाव, डायन कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता, महिला हिंसा जैसे मानसिक, शारीरिक समानता एवं न्याय, संविधान में महिलाओं को जो विशेष अधिकार मिले हैं उस पर जानकारी, महिलाओं से संबंधित कानून व्यवस्था की सारी जानकारी, महिलाओं के विशेष अधिकार, हेल्प लाइन नंबर की जानकारी, महिला सशक्तीकरण एवं नेतृत्व इत्यादि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी। मौके पर इंचार्ज श्वेता कुमारी, बी पीएम इंचार्ज प्रशांत यादव, बीएपी तुलसी गुप्ता तथा जेंडर सीआरपी पाकुड़िया, मोगलाबांध, तेतुलिया और लगडुम पंचायतों के ग्राम संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

संतोष ट्रॉफी के लिए पाकुड़ से अजय किस्कू का चयन

पाकुड़िया/संवाददाता। उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आठ अक्टूबर से प्रारंभ 77वां राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशीप संतोष ट्रॉफी 2023-24 प्रतियोगिता के लिए 22 सदस्यीय झारखंड टीम में पाकुड़िया प्रखंड के ग्राम-भालुकचुआं निवासी अजय किस्कू का चयन होने से पाकुड़िया प्रखंड के फुटबॉल प्रेमियों में खुशी की लहर है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अजय किस्कू धनबाद जिला से चुन कर झारखंड टीम में जगह ली है। नोएडा से सोमवार को दूरभाष पर उक्त जानकारी देते हुए अजय किस्कू ने बताया कि संतोष ट्रॉफी के लिए उन्हें झारखंड टीम में दूसरी बार चयनित किया गया है। अजय किस्कू ने बताया कि दुमका एएन कॉलेज से उन्होंने बीएससी की पढ़ाई पूरी कर ली है और अभी फुटबॉल में कॅरियर बनाने में लगे हैं। आठ अक्टूबर को विजय सिंह पथिक स्टेडियम नोएडा में झारखंड और उत्तरप्रदेश टीम के बीच हुई चैंपियनशिप टूर्नामेंट में झारखंड टीम एक गोल से पिछड़ गई। 12 अक्तूबर को मध्यप्रदेश और झारखंड, 15 अक्तूबर को झारखंड और तामिलनाडु तथा 17 अक्तूबर को मणिपुर और झारखंड टीम के बीच फुटबाल टीम मैच खेलेगी।

अभाविप ने भगत सिंह प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
महेशपुर/संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर इकाई ने गुरुवार को शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। अभाविप महेशपुर नगर अध्यक्ष सरोज कुमार पांडेय ने कहा कि भगत सिंह के जीवन उनके विचारों पर चलना यह अपने आप में एक नये युग के निर्माण करने एवं देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध होना आवश्यक है। वहीं अभाविप कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा के आसपास साफ सफाई भी की। मौके पर उपस्थित प्रांत कार्यसमिति सदस्य राहुल मिश्रा, जिला संयोजक गुंजन तिवारी, अनिकेत सिंह, सौरव भगत, सुभम भगत, श्यामलाल सोरेन, मनीष यादव, विक्रम भगत, बिक्की राय, मुकेश भगत, परेश घोष, सन्नी तिवारी, विवेक गुप्ता, हेमलाल हेम्ब्रम, सनातन मरांडी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

सांसद ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कंपनी को ठोस कदम उठाने का दिया निर्देश
-विधायक ने कहा कि 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय को देना करें सुनिश्चित

पाकुड़/संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को आमड़ापाड़ा अंचल के पचुवाड़ा (नार्थ) कोल माइंस के लिए मौजा चिलगो-10 के ग्रामीणों के लिए पुनर्वासन व पुनर्व्यवस्थापन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने की। कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि पचुवाड़ा (नार्थ) कोल ब्लाक के कुल 11 गांवों में पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से कोयला उत्खनन के लिए भारत सरकार ने स्वीकृति दी है। वहीं दी गई जानकारी के बाद समिति के द्वारा मौजा चिलगो-10 के प्रभावित परिवारों को पुनर्व्यवस्थापन के लिए 7 डिसमील भूमि, जिस पर 100 वर्ग मीटर क्षेत्र में मकान, रोजगार या 05 लाख रुपए या 20 वर्षों तक दो हजार प्रतिमाह, तीन हजार रुपए प्रतिमाह, एक वर्ष तक या अनुसूचित जनजाति के प्रत्येक परिवारों को 03 लाख रुपए देने की स्वीकृति दी गई। परिवहन भत्ता 50 हजार रुपए, पशु शेड के लिए 25 हजार रुपए, पुनर्स्थापन भता 50 हजार रुपए आदि की अनुशंसा की गयी। इसके अलावा बैठक में शिक्षा को लेकर विद्यालय खोलने, बेहतर अस्पताल का संचालन करने, चिकित्सकों व मेडिकल टीम की तैनाती करने एवं पेयजल एवं बिजली को लेकर डीसी ने कहा कि जब तक सरकारी सेटअप नहीं होता है तब तक कंपनी बिजली उपलब्ध करायेंगे। डीसी ने कहा कि अस्पतालों में दवा उपलब्ध रखना सुनिश्चित करें। वहां के बच्चों को कैसे बेहतर शिक्षा मिले, इस पर पहल करें। जो भी विस्थापित हैं अगर अपने नाम से वाहन खरीदते हैं तो उनको ट्रांसपोटिंर्ग में प्राथमिकता दी जाए। डीसी ने रैयत परिवारों के सदस्यों को उनके स्किल्ड के अनुसार एंगेजमेंट के लिए अनुकूल व्यवस्था करने को कहा। मौके पर उपस्थित सांसद विजय कुमार हांसदा ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कंपनी को ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। विस्थापित परिवारों को बेहतर फैसिलिटी दी जाए। कंपनी प्रतिनिधियों को रैयतों के हितों की रक्षा करने एवं सभी गांवों के लोगों के लिए पेयजल व स्थानीय लोगों-रैयतों को रोजगार मुहैया कराने की बात कहीं। मौके पर उपस्थित लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने स्वास्थ्य के लिए क्या क्या व्यवस्था की गई है, इसकी जानकारी ली। ओर कहा कि कभी- कभी गांव के लोगों को गंभीर बीमारी हो जाती है, वैसे लोगों को इलाज कराने को लेकर कंपनी को निर्देशित किया। साथ ही साथ विधायक ने कहा कि 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय को देना सुनिश्चित करें। कंपनी के निदेशक (खनन) चंचल गोस्वामी ने कहा कि आर एंड आर एक्ट के तहत अधिकतम ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है। मौके पर उपाध्यक्ष, बीस सूत्री श्याम यादव, सहायक समाहर्ता डॉ. कृष्णकांत कनवाड़िया, अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, निदेशक माइनिंग, अग्रणी बैंक प्रबंधक मनोज कुमार, सरिता मरांडी, मुखिया, पंचायत-आलुबेड़ा, नमिता टुडू, महिला प्रतिनिधि मौजा-चिलगो, रमेश मुर्मू, अनुसूचित जनजाति के प्रतिनिधि, सुबासिनी सोरेन, सचिव, झारखंड विकास परिषद, सीओ आमड़ापाड़ा कुमार देवेश द्विवेदी समेत अन्य उपस्थित थे।

नप के कार्यपालक पदाधिकारी ने 24 पूजा समितियों के सदस्यों के साथ की बैठक

पाकुड़/संवाददाता। दुर्गा पूजा नगर क्षेत्र में व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो इसे लेकर गुरुवार को 24 पूजा समितियांे के सदस्यों के साथ कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने बैठक की। बैठक में ईओ मिश्रा ने नगर परिषद के पंडालों को दी जाने वाली सेवाओं से संबंधित आवश्यकताओं साफ-सफाई, पंडालों के आसपास छोटे-मोटे गढ़ों को भरने के लिए डस्ट, पानी के टैंकर, लाइट संबंधी विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ पंडाल प्रतियोगिता जो की कुछ निर्धारित मापदंडों यथा-पंडालों में साफ-सफाई, सिंगल नेम, प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल न करना, नीला और हरा डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखना आदि पैमाने के आधार पर सभी पंडालों के बीच कराई जाएगी। इस संबंध में सभी पंडालों को 10 पैमानों से जुड़े हुए 100 मार्क्स वाली सूची भी उपलब्ध कराई गई। पूजा के दौरान सभी पंडालों द्वारा दिए गए मापदंडों के अनुपालन के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडेय, नगर मिशन प्रबंधक मनीष मिश्रा, अभियंता राजू कुमार एवं सुबोध कुमार, सभी सुपरवाइजर एवं पंडाल समिति के सभी अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद थे।

सड़क दुर्घटना में दो हुए घायल

आमड़ापाड़ा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के पाडेरकोला में बीजीआर कंपनी के ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिला एवं एक बच्चे को ठोकर मारी। जिससे महिला एवं बच्ची घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मुआवजा और बेहतर इलाज के लिए पुलिस घटना स्थल पर ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रही थीं। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम था।

बाल विवाह, डायन प्रथा रोकथाम को लेकर कार्यशाला का आयोजन
पाकुड़/संवाददाता। समाहरणालय सभागार में बाल विवाह और डायन प्रथा रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ बाल विवाह रोकथाम एवं डायन प्रथा अधिनियम संबंधित जागरूकता रथ को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभाकक्ष में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बाल विवाह के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन पाकुड़ एवं अन्य जिला स्तरीय गैर-सरकारी संगठनों द्वारा बाल विवाह एवं अन्य हिंसा से रोकथाम को लेकर कार्यशाला में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला स्तरीय विभाग के कर्मी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड के सभी सदस्य सहित एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल थे।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store