• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

October 17, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

by admin
October 17, 2023
in Bihar
0
513
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

झाझा। संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना शहर के विभिन्न दुर्गामंदिर सहित घरों में लोगों ने विधि विधान के साथ किया। वही शहर के मुख्य बाजार स्थित श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गामंदिर में श्रद्धालुओं का तांता मंदिर परिसर में पूजा अर्चना को लेकर उमड़ रही है। प्रात:काल की आरती से लेकर संध्या आरती में हजारों श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर मां की पूजा अर्चना करने में जुटे हुये हैं। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ में अत्यधिक महिला श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है जिसके कारण मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह लोगों को नही मिल रहा है। वही संध्या बेला में भी सुबह जैसा ही माहौल बन रहा है। वही मंदिर परिसर में सुबह शाम जय मां दुर्गे, जयमाता दी, जय अंबे के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तियम बना हुआ है।

मां दुर्गा पूजा के अवसर पर अमरथ मंदिर प्रांगण में श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ
वृन्दावन से आये विद्वान कथावाचक के प्रवचन से पूरा क्षेत्र में फैल रहे अमृत प्रवाह
जमुई। संवाददाता। सनातनियों के आस्था का महापर्व नवरात्रि (कलश स्थापन) के मौके पर पूरा जिला भक्तिमय और शक्तिमय से सराबोर है। कलश स्थापन के मौके पर जमुई प्रखंड अंतर्गत अमरथ काली मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास प्रसाद सिंह, आरएसएस के जिला प्रचारक रंजीत कुमार एवं विनोद जी शामिल हो राधे कृष्णा को सैकड़ो ग्रामीणों के समक्ष पुरे विधि विधान से आरती कर नमन किये। उपस्थित श्रीमद्भागवत प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए श्री विकास ने कहा कि हिन्दुओं के लिए अब त्योहारों का श्रृंखला प्रारम्भ हो चुका है जिसमें मां दुर्गे की नौ दिवसीय नवरात्री का पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ समर्पित भाव से किया जाता है। श्री सिंह ने आगे कहा कि जिस तरह से पूरे गांव आज के श्रीमद्भागवत कथा के अमृत वर्षा में गोते लगा रहे हैं, इससे ये निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि आस्था के साथ साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति अगाध प्रेम दिख रहा है। नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में वृन्दावन से आये कथावाचक अतुलकृष्णा भवानी महाराज एवं मधु भारती सहित पूरी टीम अमृतबाणी से रातभर अमरथ के सैकड़ो ग्रामीणों को भक्तिमय माहौल में सराबोर रखे।
कार्यक्रम में ग्रामीण शालीग्राम पाण्डेय, सरगुण यादव, शिवेश पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, सुधीर पंडित, अर्जुन साव, ब्रह्मदेव यादव, सीताराम राम, शंकर यादव, शिबू यादव सहित सैकड़ो श्रद्धालु शामिल रहे।

वृद्धा पेंशन की बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर बैठक आयोजित
झाझा। संवाददाता। सरकार की ओर से वृद्ध को मिलने वाली वृद्धा पेंशन की राशि में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर सोमवार को नगर परिषद झाझा तालाब रोड स्थित बजरंगवली मंदिर में एक बैठक जाप प्रदेश सचिव विनोद यादव की अगुवाई में वृद्ध लोगों के बीच आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्यामसुंदर प्रसाद ने किया। जाप प्रदेश सचिव ने कहा कि आज मंहगाई चरम पर पहुंच चुकी है, गरीब तबके के लोगों को एक वक्त का भोजन जुटा पाना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में सरकार वृद्ध लोगों को वृद्धा पेंशन चार सौ रूपये दे रही है जो सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है। एक बोतल पानी की कीमत 15 रूपये। इस प्रकार वृद्ध लोग एक महिना तक मिलने वाली राशि से पानी खरीद कर पी नही सकते है। वृद्ध लोगों की हालात यह है कि उन्हे चार सौ रूपये में गुजारा नही हो पा रहा है। जो सरकार वृद्ध लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। इसलिये सरकार वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी करते हुये लोगों को दो हजार रूपये वृद्धा पेंशन ससमय दे। उन्होनें कहा कि अगर सरकार वृद्धा पेंशन की राशि में बढ़ोतरी नही करती है तो वृद्ध लोगों की आवाज उठाते हुये चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा। बैठक में रवि बरनवाल, नंदकिशोर यादव, अर्जून हलवाई, कैलू मियां, शबनम खातुन, उर्मिला देवी, मालती देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

कांग्रेसी नेताओं ने अर्जुन मंडल के निधन पर जताया शोक
चकाई। संवाददाता। चकाई कांग्रेस कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित कर पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद्र मिश्रा ने कहा कि अर्जुन मंडल के निधन से जमुई जिले को अपूरणीय क्षति हुई है। बड़े नेता होने के साथ साथ उनका व्यक्तित्व भी काफी बड़ा था। उनका सौम्य व्यक्तित्व उन्हें महान बनता था। उन्होंने कहा कि लंबे राजनीतिक सफर में उनकी छवि बेदाग रही। यही कारण है कि सभी राजनीतिक दलों से जुड़े लोग उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते थे। सादगी एवं सच्चाई से भरा उनका जीवन लोगों को लबें समय तक प्रेरित करता रहेगा। मौके पर वरिष्ट कांग्रेस नेता रामेश्वर यादव, मनोज उपाध्याय, दिलीप बाजपेयी, संजय मिश्रा, राम प्रसाद ठाकुर, सोमरा मरांडी, मो तारिक, रमेश पांडेय सहित कई अन्य लोगों उपस्थित थे।

मुर्शिदाबाद में ह्यूमेन राइट्स वर्कशॉप का आयोजन, नए ऑफिस का उद्घाटन
रघुनाथगंज। आसनसोल। संवाददाता। पश्चिम बंगाल में इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमेन राइट्स सोशल काउंसिल का विस्तार तेज़ी से हो रहा है और इस संस्था से जुड़ने के लिए लोग बेताब है। ज्ञात हो कि विश्व स्तर पर तेजी से अपनी एक मुकम्मल पहचान बना रही यह संस्था अब पश्चिम बंगाल के चप्पे चप्पे में गतिविधियां चला रही है और ह्यमेन राइट्स के प्रति आम लोगों को जागरूक कर रही है। रविवार की शाम जंगीपुर में इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमेन राइट्स सोशल काउंसिल के नए कार्यालय का उद्घाटन संस्था के चेयरमैन संजय सिन्हा ने फीता काटकर किया। इसके अलावा रघुनाथगंज के एक प्रेक्षागृह में ह्यूमेन राइट्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन संजय सिन्हा ने हिस्सा लिया और उपस्थित नए सदस्यों और आम लोगों को ह्यूमेन राइट्स के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अगर अपने अधिकारों की जानकारी हो तो समाज और देश की काया पलट हो जाएगी, लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि 21वीं शताब्दी में भी 75 प्रतिशत लोगों को ये पता नहीं है कि उनके अधिकार क्या क्या हैं। संजय सिन्हा ने आगे कहा कि हम वर्कशॉप के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और आम लोगों को वैश्विक स्तर पर ह्यूमेन राइट्स के प्रति जागरूक कर रहे हैं, ताकि हर व्यक्ति अपने अधिकारों के लिए हर पल अलर्ट और और सावधान रहे। मौके पर उन्होंने 100 से ज्यादा नए सदस्यों को प्रमाण पत्र और परिचय पत्र दिए और उन्हें शपथ दिलाया गया कि वे समाज के हित में काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष संजय दास, मुर्शिदाबाद जिला अध्यक्ष राजीव दास, जिला अध्यक्ष, लीगल विंग शशांक पांडे, विक्की दास, प्रियंका हालदार, हरेराम प्रसाद, संतु रॉय, अमित सिंह, अभिजीत हालदार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

संध्या आरती में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़
चकाई। संवाददाता। प्रखंड से सटे गोला चकाई दुर्गा मंदिर में यूं तो अहले सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। परंतु संध्या आरती के समय सैकड़ों महिलाएं -युवती व बच्चों की काफी भीड़ जमा हो जाती है। संध्या आरती धीरे-धीरे महाआरती का रूप लेते जा रहा है। इस मंदिर का भी पुराना इतिहास रहा है। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही प्रखंड से लेकर गांव तक का माहौल भक्तिमय बन गया है। प्रखंड के गोला दुर्गा मंदिर सहित घोरमो, नगड़ी, सरौन, माधोपुर, बासुकीटांड़ सहित विभिन्न दुर्गा मंदिर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र धूप व दीप के सुगंध से सुवासित होता रहा। हर तरफ दुर्गा सप्तशती के श्लोक की गूंज सुनाई दे रही हैं। वहीं, शाम में महिला और बच्चियों ने अलग अलग दुर्गा मंदिरों में घूम घूम कर संध्या आरती की। विभिन्न दुर्गा मंदिरों में संध्या आरती को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

गैस लीक की घटना में मृतक के प्रति गहरी संवेदना है : डॉ. स्मृति
जमुई। संवाददाता। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक घर में गैस लीक हो जाने के बाद जमुई जिला के खैरा प्रखंड अंतर्गत गढ़ी के तहत सितमाडीह के दो, बाराडीह मोहल्ला के एक तथा चौकीटांड़ गांव के एक श्रमिक कुल चार की मौत हो गई। रोम सिहरने वाली घटना के बाद पार्थिव शरीर को बेंगलुरु से पैतृक निवास लाया गया और यहीं पर रीति-रिवाज के मुताबिक मिट्टी की गई। प्रसिद्ध समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान घटना की सूचना पाकर सीतमाडीह, बाराडीह और चौकीटांड़ गई। यहां मरहूम इरशाद अंसारी, मुस्तकिम, मो. साबुद तथा मो. दाबुद के प्रिय जनों से भेंटकर उनके प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हादसे के बारे में जान कर हैरान हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। उनके प्रति मेरी संवेदना है। हादसे में कई लोगों की मृत्यु होना अत्यंत दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। गैस के रिसाव की हृदय विदारक खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने सरकार के स्तर से हर संभव सहयोग दिलाए जाने का आश्वासन दिया। शिक्षाविद डॉ. बी. अभिषेक, समाजसेविका काजल शर्मा, सुनीता कुमारी, पूजा शर्मा, अंजली समीरा किंडो, वीरेंद्र सिंह, डॉ. कुर्बान, ब्रजेश बरनवाल समेत कई लोग भी इस अवसर पर उपस्थित होकर मरहूम को नमन किया और परिजनों को ढाढस बंधाया।

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल
अंत्येष्टि में डॉ. स्मृति समेत कई शख्सियत पहुंचे
जमुई। संवाददाता। बिहार के पूर्व वन मंत्री अर्जुन मंडल सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत प्रधानचक पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अर्जुन मंडल को अंतिम विदाई देने के लिए प्रसिद्ध समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान समेत कई शख्सियत मौजूद थे। वहीं उनका अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।
उधर पूर्व मंत्री को मुखाग्नि उनके पुत्र प्रमोद मंडल ने दी। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे थे। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए आम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
अंतिम संस्कार से पहले श्री मंडल का पाथिव शरीर जमुई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पैतृक गांव प्रधानचक पहुंचा। पैतृक गांव में वाहन प्रवेश करते ही लोग श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े। अंतिम विदाई में शामिल होने आए डॉ. स्मृति पासवान ने दिवंगत मंडल की धर्मपत्नी और परिवार वालों से मिलकर उन्हें इस संकट की घड़ी में ढांढस बंधाया।

पूर्व मंत्री की याद में शोक सभा का आयोजित
चंद्रमंडी। संवाददाता। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें कुशल व्यवहार का नेता और जमुई का अभिभावक बताया। इस मौके पर चकाई कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखकर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके कुशल व्यवहार को याद करते हुए कांग्रेसियों की आंखें नम हो गई। वरिष्ठ कांग्रेसी रामेश्वर यादव ने कहा कि उनका व्यवहार हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। मंत्री होते हुए भी वह हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ कुशल व्यवहार रखते थे। उनका निधन जमुई के लिए बड़ा नुकसान है। शोक सभा में मनोज उपाध्याय, जुम्मन अली, रमेश पांडे, विनय चौधरी, पप्पू वर्मा आदि मौजूद थे।

नक्सल प्रभावित गादी गांव में 120 मरीजों की आंख जांच कर दिया मुफ्त चश्मा
चंद्रमंडी। संवाददाता। चकाई प्रखंड के नक्सल प्रभावित बोगी पंचायत के नवीन प्राथमिक विद्यालय गादी सरकारी विद्यालय परिसर में विमल रामकृष्ण बजाज अस्पताल देवघर की ओर से विशेष शिविर लगाकर लोगों का आंख जांच किया गया। शिविर का शुभारंभ मुखिया सुखदेव मुर्मू, पूर्व मुखिया कृष्णा मंडल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर 120 मरीज के आंख की जांच की गई तथा जांच के उपरांत 50 लोगों के बीच चश्मा का मुफ्त वितरण किया गया। साथ ही, 45 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। जिन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इस अवसर पर शिविर आयोजन कमेटी के राजेश कुमार पांडे सुमन कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि विमल रामकृष्ण बजाज अस्पताल देवघर की ओर से लगातार चकाई के सुदूरवर्ती इलाकों में आंख जांच शिविर लगाया जा रहा है तथा लोगों के बीच जांच के बाद मुख्य चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद का लक्षण पाए जाने पर ऑपरेशन भी किया जा रहा है। शिविर के दौरान लोगों को आंख के बचाव साफ-सफाई के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीण प्रमोद मंडल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share205Tweet128Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store