• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जिले भर में मां लक्खी की पूजा धूमधाम से मनाया गया

October 29, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

जिले भर में मां लक्खी की पूजा धूमधाम से मनाया गया

by admin
October 29, 2023
in Santhal
0
505
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मां की प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने की पूजा-अर्चना
जामताड़ा। संवाददाता। जिलेभर में लक्खी पूजा धूमधाम से मनायी गई। शनिवार की शाम में दर्जनों स्थानों पर मां की प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने पूजा-अर्चना की। शहर स्थित सभी दुर्गा मंदिरों में भी मां की प्रतिमा स्थापित की गई है। जबकि स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर एवं हटिया शिवमंदिर परिसर में भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। शहर में सबसे पुराना पूजनोत्सव स्टेशन परिसर में आयोजन किया जाता है। यहां 1946 से ही रेलकर्मियों की ओर से पूजा की जा रही है। प्लेटफार्म संख्या एक के बाहर स्थित पार्क में आकर्षक पंडाल में प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां मेले का भी आयोजन किया गया है। हटिया शिवमंदिर में भी भव्य प्रकाश से सजावट की गई है। जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। शहर स्थित गांधी मैदान, कायस्तपाड़ा, कोर्ट रोड आदि स्थानों में विशेष खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर अमित साव, सचिन साव, सन्नी साव, विकाश साव, मोनू साव, शिबू साव, मानू पाल, रोहित साव, आकाश साव, राहुल रवानी, छोटू साव, गोपाल साव, शंकर साव, चंदन साव, सूरज साव, अनिल साव, सुनील साव सहित अन्य मौजूद थे।

बीडीओ ने किया 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक
जामताड़ा। संवाददाता। सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सुधीर किस्कू व संचालन बीडीओ प्रवीण चौधरी ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से प्रखंड क्षेत्र में संचालित योजनाओं का बारी-बारी से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य जन वितरण प्रणाली, पेयजल व स्वच्छता विभाग, मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाल विकास परियोजना, बिजली विभाग, कृषि, पशुपालन विभाग समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी से विभागों से संबंधित कार्यों की जानकारी ली गई। 20 सूत्री विभाग के अधीन आने वाले विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारी को शो कॉज करने का निर्णय लिया गया। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि सोनबाद पंचायत के पोसई गांव स्थित स्कूल में शिक्षकों की काफी कमी है। यही नहीं वहां मध्याह्न भोजन भी सही ढंग से संचालित नहीं होता है, जिसकी जांच करने की बात कही गई। इस दौरान बताया गया है कि शिक्षकों की कमी की जानकारी जिला कार्यालय को भी दिया जा चुका है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हो सकी है। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि सरकार की ओर से 90 तथा 75 प्रतिशत अनुदान पर बकरा बकरी, मुर्गी, गाय वितरण की योजना लाई गई है। इसलिए समाज के अंतिम पायदान के लाभुक को भी योजना का लाभ मिले इस पर विशेष ध्यान देना है। साथी योजना का लाभ लेने के लिए दिए गए लक्ष्य के अनुरूप आवेदन की समीक्षा हुई और बताया गया कि लाभुक का चयन कर सूची जिला कार्यालय को भेज दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्र की समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रखंड में कुल 244 आंगनबाड़ी केंद्र में से 138 आंगनबाड़ी केंद्र का ही अपना भवन है। अन्य आंगनबाड़ी केंद्र या तो पंचायत भवन में चल रहे हैं या फिर निजी भवन में। वही जगह की कमी रहने के कारण इन जगहों पर आवास का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस दौरान कल्याण विभाग के तहत किए जाने वाले कार्यों की भी समीक्षा की गई। मौके पर विधायक प्रतिनिधि दाउद अंसारी, प्रखंड समन्वयक राकेश महतो, इंद्रजीत मंडल, बीपीओ कुमार अनुराग, बिजली विभाग के ग्रामीण कनीय अभियंता रफीक आलम, जेई वकील मुर्मू सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

विधानसभाध्यक्ष ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास
कुंडहित। संवाददाता। शनिवार को झारखंड विधानसभा के स्पीकर सह स्थानीय झामुमो विधायक रविंद्र नाथ महतो द्वारा पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण विकास विभाग के ग्रामीण कार्य मामले की ओर से कुंडहित प्रखंड के बाबूपुर पंचायत अंतर्गत रणचापड़ गांव में पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाना है। निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से कराया जाएगा। स्पीकर सह विधायक ने शिलापट् का अनावरण कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से कहा कि पीसीसी बनने से आप लोगों को काफी सुलियत होगी। मौके पर काफी संख्या में झामुमो के नेता कार्यकर्ता के अलावे स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित थे।

विस अध्यक्ष ने किया तालाब का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास
जनता की सुरक्षा, किसानों का आर्थिक उत्थान व सम्मान के साथ समझौता नहीं : रविन्द्र
बिंदापाथर। संवाददाता। स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने शनिवार को नारियल फोड़ कर फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के बाघमारा मौजा में दो-दो तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इससे पहले उपस्थित नागरिकों ने माला पहनाकर तथा नारेबाजी करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मालूम हो कि लघु सिंचाई विभाग की ओर से क्रमश 65 लाख 60 हजार एवं 36 लाख 13 हजार की लागत से दोनों तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस मौके पर विस अध्यक्ष ने कहा है कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता है। मैं किसान का बेटा हूं और किसानों के दर्द को अच्छी तरह से समझता हूं। नाला विधानसभा क्षेत्र सहित सूबे की हेमंत सोरेन सरकार की ओर से विकास की गंगा बह रही है। जनता की सुरक्षा, किसानों का आर्थिक उत्थान व किसानों के सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि आज की तिथि में एक तालाब बना दें और मेढ़ में पेड़ लगा दें। इस छोटा सा प्रयास से दूरगामी परिणाम निकलेगा। इस बात को गहराई से समझना होगा कि एक तालाब से सालाना कितना आए होता है और अस्थाई रूप में यह आय का स्रोत बढ़ता हुआ जाएगा, जिससे उस परिवार को आत्मनिर्भर बनने में काफी कारगर साबित होगा। वर्तमान समय में जो भी पोखरा, आहर, जलाशय दिखता है वे सारे के सारे हमारे पूर्वजों ने बनाया है। उन्होंने कहा कि अब आने वाला समय और भी जटिल होगा। पानी संरक्षण के लिए अधिकतर लोगों का ध्यान नहीं है। आप सोच सकते हैं की पानी का बहाव और स्रोत में जिस ढंग से कटौती हो रही है, एक दिन ऐसा आएगा की पानी की किल्लत से परेशानी काफी बढ़ जाएगी। बहते हुए और यूं ही बर्बाद हो रहे पानी को रोकने की जरूरत है। पोखरा सिर्फ नहाने और खेती के लिए ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति के साथ भी मधुर संपर्क रहा है। इसे बचाने के लिए सबको जागरूक होना होगा। इस दिशा में राज्य सरकार ने भी महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की है। इसके तहत लघु सिंचाई, वन विभाग सहित अन्य अन्य विभागों से पुराने बड़े – बड़े आहार, पोखरा और जलाशय का जीर्णोद्धार करने के लिए ठोस निर्णय लिया गया है। ताकि वैकल्पिक खेती के साथ-साथ मवेशियों के लिए भी सुविधा प्राप्त हो। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि भूमिगत जल की कमी से जमीन भी वृक्ष सुन्न नजर आता है। ऐसी स्थिति में वन भूमि में भी उद्धारापन के लिए योजना चलाई जा रही है। जल, जंगल और जमीन का संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गई है। जिस पर कार्य हो रहा है। आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि इससे पहले क्षेत्र में हाथी डूबा तालाब बनता था। शायद आपने नहीं देखा होगा कि ऐसा भी तालाब है जहां आज की तिथि में वहां हाथी डूबता है। मौजूदा राज्य सरकार के कार्यकाल में उस तरह का तालाब दिखावटी के लिए नहीं बल्कि भूमि संरक्षण एवं अन्य विभाग द्वारा जो तालाब बनाए जा रहे हैं उसमें आसपास क्षेत्र स्थित रैयतो की भूमि में धान के साथ-साथ अन्य मौसम में भी फसल लगाया जा सके। उसका उपयोग समुचित ढंग से किया जा सके। इस क्षेत्र में डेढ़ सौ से अधिक पोखरा का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को किया गया जागरूक
आधुनिक तकनीकी की दी जानकारी
नाला। संवाददाता। जिला कृषि कार्यालय आत्मा जामताड़ा एवं उद्यान विभाग की ओर से नाला प्रखंड अंतर्गत खैरा एवं एग्री स्मार्ट विलेज जगनाथपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कृषि एवं संबंधित विभाग द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहें। योजनाओं की जानकारी दी गई। इस क्रम में झारखंड कृषि ऋण माफी, केसीसी, लैंप्स एवं पैक्स के माध्यम से अनुदानित दर पर बीज, उद्यान विभाग द्वारा चलाए जा रही योजनाएं, अनुदानित दर पर पंप सेट, आत्मा द्वारा प्रत्यक्षण, परिभ्रमण एवं प्रशिक्षण की जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई। किसानों द्वारा श्री अन्न के उत्पादन शुरू करने के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मोटे अनाज के उत्पादन एवं इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदे के बारे में भी बताया गया। किसानों को मडुआ, ज्वार एवं मकई जैसे मोटे अनाज खेती करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पधाधिकारी के निर्देश पर पर्यवेक्षक के रूप में नाला बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, बीआरपी वासुदेव गोराई, सुभाष यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

मेरी माटी मेरा देश के तहत 12 सदस्य टीम दिल्ली के लिए रवाना
जामताड़ा। संवाददाता। नेहरू युवा केंद्र जामताड़ा की ओर से अमृत कलश मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर जामताड़ा जिला से 12 सदस्य टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई। स्वयं सेवक सरोज यादव ने बताया प्रधानमंत्री अपने देश को जोड़ने के लिए ये बहुत ही अच्छी पहल की हैं। बलिदानी, वीर वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए मेरी माटी-मेरा देश अभियान की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि गांव के एक सामान्य व्यक्ति को देश की माटी के महत्व को बताते हुए देश की माटी से जोड़ना है। जिला से करण राउत, अपराजिता यादव, बैसाखी सामंत, सेनेहा कुमारी, नीतू कुमारी, मो शहादत अली, असरिता एक्का, मो महफूज आलम, चुनना मण्डल, आलोक कुमार, हरिपद पंडित, संदीप मिंज, मिथुन महतो, मनोज यादव सभी वोलेंटियर को जामताड़ा के एसीटी उदय कुमार की अगुवाई में टीम दिल्ली निकली।

विधायक रणधीर सिंह ने ओपन शेड निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
कुछ लोगों ने किया विरोध
करमाटांड़। संवाददाता। करमाटांड़ में विशेष प्रमंडल जामताड़ा की ओर से हटिया प्लॉट में 18 लाख 3 हजार 700 रूपये की लागत से बनाये जा रहे ओपन शेड निर्माण कार्य का सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह ने विधिवत शिलान्यास किया। मौके पर बाजार एवं क्षेत्र के करीब सैकड़ो लोगों की उपस्थिति थे। पूजा समिति के अध्यक्ष मितेश शाह, सचिव संतोष मंडल, संरक्षक आनंद शाह समेत समिति सदस्यों ने विधायक को पगड़ी एवं तलवार देकर सम्मानित किया। विधायक ने बताया कि हटिया प्लॉट में ओपन शेड निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा। वर्षों से यहां की लोगों ने मांग की थी जो आज पूरा हुआ। साथ ही, रेलवे फाटक से मंडल बड़ा बजरंगबली तक मुख्य बाजार में सड़क मरमती एवं नाला निर्माण समेत गणपत चौक से रेलवे फ़ुट ओवर ब्रिज निर्माण, दो ट्रेन का ठहराव अतिशीघ्र करने की बात कही।
मौके पर दूसरे पक्ष के संवेदक नाराज जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र मंडल ने बोर्ड में अपनी नाम नहीं रहने पर नाराजगी जताई। वही श्याम सुंदर मंडल, रामावतार मंडल, पप्पू मंडल, अजीत मंडल ने शिलान्यास कार्यक्रम का विरोध किया। कहा कि विधायक मनमानी ढंग से कार्य कर रहे हैं। अपने चहेते को काम दिला रहे हैं। मौके पर उपस्थित विधायक ने कहा कि हमारी अनुशंसा में निर्माण योजनाएं में सांसद एवं विधायक का नाम रहता है।

पर्यावरण को स्वच्छ रखने के मिशन को लेकर भारत यात्रा
मिहिजाम। संवाददाता। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बिहार के बांका जिला अंतर्गत रजौन प्रखंड के मालती गांव निवासी कुमार गौरव शनिवार को अपने भारत यात्रा के दौरान मिहिजाम पहुंचे। जहां उन्हें मिहिजाम में लोगों ने स्वागत किया। उन्हें इस भारत यात्रा भ्रमण करने को लेकर बधाई एवं शुभकामना दिया। इस भारत यात्रा भ्रमण में निकले कुमार गौरव ने बताया कि मेरा मुख्य मिशन हैं कि देश के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना। कहा कि मनुष्य अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य ही लगाएं। ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहे। कुमार गौरव ने बताया कि मैं भारत यात्रा का शुभारंभ अपने गृह प्रखंड रजौन से किया हूं। जहां बांका, भागलपुर, जमुई, झाझा, देवघर, जामताड़ा के रास्ते होते हुए मिहिजाम पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस भारत यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह मिल रहा है।

Share202Tweet126Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store