• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अगलगी से घर जलकर हुआ राख

November 17, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

अगलगी से घर जलकर हुआ राख

by admin
November 17, 2023
in Santhal
0
501
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिंदापाथर। संवाददाता। फतेहपुर प्रखंड अन्तर्गत डुमरीया गांव में आग लगने से एक घर सहित लाखों की संपत्ति जल कर नष्ट हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीब 11.30 बजे निमाई पाल के घर में अचानक आग लग गई। घर से निकल रहे धुंआ और आग की भनक लगते ही पड़ोस के लोग दौड़ते हुए पहुंचे। पुआल एवं लकड़ी का बना घर जलकर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। घर से धुंआ देखकर घरवाले ने हो हल्ला मचाया तथा ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का काफी मशक्कत किया। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग की प्रवाह इतनी तेज थी की फायर ब्रिगेड की टीम एवं ग्रामीण के सहयोग से अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पूरा गांव को लपेट में ले लेती। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम एवं स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी हो कि उस घर में पुआल, धान एवं गेहूं रखा हुआ था, जिसको सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव कोशिश किया गया है। लेकिन इससे पहले आग के चपेट में आने से जल कर नष्ट हो गया। आग बुझाने से आसपास का मकान को हानि नहीं हुई है। मालूम हो की इस आगजनी की घटना में पुआल 17 हजार, धान 95 हजार एवं गेहूं 35 हजार का सहित लगभग 1 लाख 47 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गया। इस घटना से पीड़ित परिवार में मानो दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग किया है। मौके पर स्थानीय लोग काफी संख्या में उपस्थित थे।

झामुमो कार्यकर्ता की बैठक
नाला। संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित नेताजी स्टेडियम में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस मौके पर पार्टी के विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने ताजा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से भी संगठन तथा अन्य समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त की है। सांगठनिक ढांचे को सशक्त बनाने संबंधी महत्वपूर्ण चर्चा किया गया है। बताया गया कि 26 नवंबर को जिला मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन होगा, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वैसे कार्यकर्ताओं के ऊपर अलग अलग दायित्व सौंपा गया। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा किया गया। इस संबंध में विशेष निर्देश दिया गया है। 20 सूत्री ब्लॉक अध्यक्ष उज्जवल भट्टाचार्य की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कार्यक्रम की रुपरेखा एवं सफलता के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया है। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य मो सलीम जहांगीर, प्रखंड सचिव जयधन हांसदा, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो, विधायक प्रतिनिधि बासुदेव हांसदा के अलावा गुपीन सोरेन, जनार्दन भंडारी सहित अन्य मौजूद थे।

पूर्व नपं अध्यक्ष ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
जामताड़ा। संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत जामताड़ा स्थित जलाशयों में साफ सफाई का कार्य जारी है। नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने नगर में स्थित जलाशयों का भ्रमण कर साफ सफाई कार्य का मुआयना किया। श्री मंडल ने अपने संबोधन में बताया कि छठ के प्रथम अर्घ्य से पूर्व साफ सफाई का कार्य, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, चूना छिड़काव, पेयजल आपूर्ति, लाइट आदि सभी सुविधाओं को उपलब्ध करा दिया जाएगा। ताकि छठव्रतियों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो। साथ ही, इस अभियान में लगे नगर पंचायत के पदाधिकारी कर्मियों सफाई मित्रों एवं सफाई जमादारों को धन्यवाद दिया। साथ ही, शहर वासियों से अपील किया इस अभियान में सब का सहयोग बना रहे ताकि अभियान निर्धारित समय से पूर्ण सफल हो सके। शहर के अंतर्गत घोष बांध, सरकार बांध, राजा बांध, एसडीओ तालाब, सहाना तालाब, अजय नदी सहित तमाम तालाबों में साफ सफाई का कार्य जारी है। छठ घाट का भी निर्माण करवाया जा रहा है। साथ ही, छठ घाटों तक पहुंचाने के लिए अप्रोच पथ का भी निर्माण करवाया जा रहा है। मौके पर मुख्य रूप काफी संख्या में प्रबुद्ध गण उपस्थित थे।

सूर्य देव मंदिर में छठ पूजा को लेकर बैठक
बनारस के पांरगत पंडित करेंगे भव्य गंगा आरती
जामताड़ा। संवाददाता। आगामी छठ महापर्व को लेकर जामताड़ा दुमका रोड स्थित जलीय सूर्य मंदिर के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सूर्य मंदिर संचालन समिति की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने किया। बैठक में विष्णु भैया मेमोरियल फाउंडेशन की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा आरती करवाने का निर्णय लिया गया। वही उपस्थित समिति सदस्यों ने भी कहा कि छठ पर्व के दौरान सूर्य मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं और व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैठक की जानकारी देते हुए चमेली देवी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी उत्तर प्रदेश के बनारस से आए गंगा आरती में पारंगत पंडित अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के पश्चात व उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद की जाएगी, जो काफी अलौकिक और भव्य है। वही बीते वर्षों में इसकी बढ़ती ख्याति ने पूरे जिले के लोगों को आकर्षित किया। अब यह यहां की पहचान बन चुकी है। इसके साथ ही घाट की साफ सफाई, सजावट व व्रतियों के लिए हर प्रकार की सुविधा समिति की ओर से की जाएगी। प्रशासन के साथ सहयोग कर छठ पर्व भव्य तरीके से मनाया जायेगा। इस मौके पर जीतू सिंह, अजय पांडेय, शुभेंदु मुखर्जी, अभिषेक तिवारी, बिजय राउत, कुंदन राय, अनूप राय, अष्टम महतो आदि उपस्थित थे।

टास्क फोर्स की बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा
नारायणपुर। संवाददाता। प्रखंड कार्यालय नारायणपुर में गुरुवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स की एक बैठक हुई। बैठक में पल्स पोलियो अभियान एवं अस्पताल प्रबंधन समिति गठन समेत कई अन्य बिन्दुओं पर चर्चा किया गया, जिसमें अगामी 10 से 12 दिसंबर तक चलने वाले 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। 10 दिसंबर को पोलियो बूथ पर दवा खिलाने तथा 11-12 दिसंबर को डोर टू डोर दवा खिलाने पर चर्चा किया गया। इसके पश्चात बैठक में अस्पताल प्रबंधन समिति गठन पर चर्चा किया गया, जिसमें इस समिति में बीडीओ अध्यक्ष, 3 चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक जीएनएम के अलावे अन्य अस्पताल कर्मी समिति के सदस्य होगे। समिति गठन के बाद समिति की ओर से सीएचसी नारायणपुर के लिए दवा खरीदेगी, जिसका भुगतान समिति की ओर से किया जाएगा। लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के दिशा में काम करेगी। मौके पर नारायणपुर प्रमुख अंजना हेंब्रम, एमओआईसी डॉ.ऐके सिंह, बीइइओ सुकदेव यादव, डब्ल्यूएचओ मुनिटर शशिभूषण, युनीसेफ के मो.मुश्ताक आजम, सीएचसी नारायणपुर के बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह, अरूण कुमार यादव, मुकेश कुमार, प्राणेश मिश्रा आदि मौजूद थे।

एसडीपीओ ने किया छठ घाट का निरीक्षण
व्रतियों को नहीं हो किसी प्रकार की कोई परेशानी … एसडीपीओ
जामताड़ा। संवाददाता। एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने शहर के विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी घाट पर पुलिस प्रशासन का एक कैंप बनाने की बात कहीं। कहा कि कैंप के माध्यम से व्रतियों को फल सहित अन्य सामाग्री दिया जायेगा। साथ ही, उनकी सुरक्षा को लेकर भी कार्य किया जायेगा। कहा कि किसी भी हाल में व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही, छठ व्रती किस रूट से आएंगें और किस रूट से जाएंगे। इसके बारे में भी नगर थाना प्रभारी रंजीत कुमार के साथ विचार विमर्श किया गया। बताया कि अक्सर देखा जाता है कि रूट चार्ट सही नहीं होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। एैसा किसी भी हाल में ना हो, इस बात का ध्यान रखने की बात कहीं। कहा कि आस्था का महा पर्व छठ में किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

अज्ञात चोरों ने मिठाई की दुकान से हजारों का समान पर किया हाथ साफ
फतेहपुर। संवाददाता। अज्ञात चोर ने झोपड़ी तोड़कर दुकान में रखे हजारों के समान सहित दुकान के पेटी में रखे 2000 रूपया नगद पर हाथ साफ कर दिया। फतेहपुर प्रखण्ड के बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के कालुपहाड़ी गांव के समीप पहाड़ी मोर पर स्थित मिष्ठान की दुकान से बुधवार की रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे स्थित का बांस का लकड़ी तोड़कर दुकान में रखे हजारों के समान सहित दुकान के पेटी में रखे 2000 नगद पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी ने जब गुरूवार की सुबह 6 बजे दुकान खोली तो समान बिखरा देखा। मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के कालूपहाड़ी गांव निवासी मृगांक शेखर यादव की मिष्ठान की दुकान स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोर कालूपहाड़ी गांव के सामने पर है। रोज की भांति बुधवार की रात 8 बजे मिस्त्री गोपीनाथ महतो अपनी दुकान बन्द करके अपने घर चला गया था। बुधवार की रात में अज्ञात चोरों दुकान के पीछे स्थित लकड़ी तोड़कर दुकान में रखे समान जैसे 4 मिठाई का गमला, मिठाई लगभग 6 किलो, बालुशा 5 किलो, 1 टीना रिफाइन तेल और दुकान की पेटी में रखे लगभग 2000 नगद पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी ने बताया कि गुरूवार की सुबह 6 बजे दुकान खोली तो समान बिखरा देखा और आगे कहा कि इसकी सूचना थाना को देंगे।

सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल, इलाजरत
नारायणपुर। संवाददाता। नारायणपुर ब्लॉक गेट के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। घटना के बारे में बता दें कि नारायणपुर थाना क्षेत्र बोरवा पंचायत के केन्दुआडीह निवासी हतीम अंसारी अपनी पत्नी रहीना बीबी के साथ बाइक से नारायणपुर ब्लॉक आ रहे थे। इसी दौरान गोबिन्दपुर साहेबगंज हाइवे पर पड़ने वाले नारायणपुर ब्लॉक गेट के समीप जैसे ही बाइक सवार व्यक्ति सड़क पार करने की कोशिश का कोशिश किए तभी हजारीबाग से जामताड़ा जा रहे एक वाहन जेएच 02 बीएम 0031 के चालक हजारीबाग निवासी रवि कुमार साह ने ब्रेक लगाते-लगाते बाइक से टक्करा गया, जिसमें बाइक के पीछे बैठी महिला रहीना बीबी सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद घायल महिला को घटनास्थल से उठाकर इलाज कराने के लिए एमएस नर्सिंग होम नारायणपुर में भर्ती करवा दिया, जहां घायल महिला का इलाज किया गया।

पीवीटीजी डाकिया योजना के प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन
नारायणपुर। संवाददाता। नारायणपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग पीवीटीजी डाकिया योजना का सामाजिक अंकेक्षण के प्रखंड स्तरीय सुनवाई की गई। सुनवाई में ज्यूरी के रूप में प्रखंड प्रमुख अंजना हेंब्रम, डीपीएम पंचम वर्मा संस्था के आदर्श कुमार एवं ग्राम प्रधान उपस्थित थे। सामाजिक अंकेक्षण टीम के बाबू मनी मंडल ने बताया कि 22 मामले सामाजिक अंकेक्षण में सामने आए, जिसमें 19 मामले का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। साथ ही, बताया गया कि नारायणपुर प्रखंड में डाकिया योजना के लाभ ले रहे 164 लाभुक है, जिसमें 157 लाभुकों के डोर टू डोर जाकर योजना का जानकारी प्राप्त किया। जिसमें पता चला कि हर पहाड़िया को 35 किलो चावल मशीन के द्वारा सील पैक पैकेट प्राप्त नहीं हो रहा है। साथ ही, कई पहाड़िया समुदाय के लोगों को पेंशन लागू नहीं है, जिस पर बीडीओ मुरली यादव ने बताया कि गांव जाकर 15 दिनों के अंदर सभी को पेंशन स्वीकृत कर दी जाएगी। साथ ही, बताया गया कि शिवपुर गांव में 76 लाभुकों को अक्टूबर एवं सितंबर माह के लाभ को राशन नहीं मिला है। जिस पर एमओ द्वारा बताया गया कि आवंटन नहीं रहने के कारण राशन नहीं मिला है। जब से आवंटन आया है। सभी लाभुकों नियमित रूप से राशन प्राप्त हो रहे हैं। मौके पर कई पहाड़ियां समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

इंस्पेक्टर ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
कुंडहित। संवाददाता। कुंडहित पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार नायक एवं थाना प्रभारी दयाशंकर राय ने छठ महापर्व को लेकर छठ घाटों का निरीक्षण किया। कुंडहित मुख्यालय स्थित राजबांध छठ घाट, शीला नदी छठ घाट तथा बनकाठी बांध छठ घाट का निरीक्षण किया। वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कुंडहित पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार नायक ने स्थानीय लोगों से मिलकर छठ महापर्व को लेकर चर्चा की एवं स्वच्छता पवित्रता के साथ छठ महापर्व मनाने की अपील की।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store