• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अटल चैंपियन लीग का आयोजन

February 5, 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

अटल चैंपियन लीग का आयोजन

by admin
February 5, 2024
in Pakur
0
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिरणपुर/संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत फुटबॉल मैदान में युवाओं की ओर से अटल चैंपियन लीग का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, भाजपा नेता दानियल किस्कू, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, मजीबुल हक, जबरदाहा मुखिया राखी हांसदा और कमेटी अध्यक्ष विकास कुमार दास ने रविवार को संयुक्त रूप से किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। खिलाड़ियों को संबोधित करते थाना प्रभारी ने बताया कि हिरणपुर के इस मैदान में लगातार कई खेल का आयोजन किया गया। इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है। भाजपा नेता दानियल किस्कू ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के नाम से यह खेल आयोजन बहुत ही शानदार है। छोटे से मैदान में आयोजित इस टूर्नामेंट के माध्यम से खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल रहा है। आशा करते हैं भविष्य में यही खिलाड़ी राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर भी खेले। टूर्नामेंट का पहला मैच बरहेट और हिरणपुर की टीम की ओर से खेला गया। जिसमें बरहेट ने टॉस जीत कर बॉलिंग चुना। हिरणपुर की टीम 10 ओवर में 139 रन बनाई। बरहेट टीम 10 ओवर में 100 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच कृष चुने गए, जिन्होंने 28 बॉल में 74 रन की शानदार पारी खेली। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कैलाश सिंह, राजेश हेंब्रम, जामू मरांडी, आसिफ अंसारी, राहुल यादव, दानिश, वसीम आदि उपस्थित रहे।

गरीबों के बीच किया गया कंबल वितरण

हिरणपुर/संवाददाता। डांगापाड़ा में रविवार को गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। समाजसेवी सज्जाद अंसारी उर्फ जुगनू, ग्राम प्रधान मुंशी सोरेन, वार्ड सदस्य लुबिन सोरेन ने दर्जनों गरीब महिलाओं के बीच कंबल बांटा। समाजसेवी ने क्षेत्र के गरीब, असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया, जिससे गरीब लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सके।

आसराफुल शेख हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

पाकुड़/संवाददाता। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष फिलमोन टोप्पो ने आसराफुल शेख को झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर शेख ने पार्टी सुप्रीमो सह मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी और झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष फिलमोन टोप्पो का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अब झारखंड में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर से संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया और आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार दिया जाएगा।

प्रदेश अंगिका समाज स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन
पाकुड़/संवाददाता। प्रदेश अंगिका समाज स्थापना दिवस-2024 के अवसर पर सामाजिक मिलन और जिला तदर्थ समिति की घोषणा के लिए शहर स्थित गुरुदेव कोचिंग सेंटर परिसर में प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनोहर कुमार, डॉ. बिन्दु भूषण, डॉ. निर्भय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत भाषण के दौरान डॉॅ. मनोहर कुमार ने कहा कि अंग क्षेत्र का इतिहास अति प्राचीन है। बाल्मीकि रामायण में वर्णित है कि त्रेतायुग में अंग देश के राजा रोमपाद थे जो राजा दशरथ के मित्र थे। द्वापर में कृष्ण अवतार लिए। इस काल में दुर्योधन ने अपने मित्र कर्ण को अंग देश का राजा बनाया था। अंग देश की राजधानी भागलपुर था। भागलपुर का कर्णगढ़ इसका प्रमाण है। सुपौल के समदा में भी कर्ण गढ़ है। प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने अंगिका क्षेत्र का वर्णन करते हुए कहा कि 7वीं सदी में वामन जयादित्य रचित ग्रंथ काशिका वृत्ति में भी उल्लेख है कि भारत के 16 महाजनपदों में से एक अंग महाजन पद था और इसकी प्रचलित भाषा आंगी थी। बौद्ध ग्रंथ ललित विस्तार में 64 लिपियों की सूची में अंग लिपि चतुर्थ स्थान पर अंकित है। 16 महाजनपदों के मानचित्र में भी अंग देश अंकित है। आज अंग क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि अंगिका इतनी प्राचीन भाषा होने के बावजूद केन्द्र सरकार ने आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया है, न ही झारखंड सरकार इस बिन्दु पर विचार कर रही है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. बिन्दु भूषण, डॉ. निर्भय कुमार सिंह, भागीरथ तिवारी, जवाहर कुमार सिंह, डॉ. मोहन सिंह, मोहन रजक को अंगिका समाज रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला तदर्थ समिति की घोषणा की गई।
पद-पदनाम
संरक्षक- डॉ. बिन्दु भूषण
सहसंरक्षक-धर्मेन्द्र सिंह
अध्यक्ष- डॉ. मनोहर कुमार
उपाध्यक्ष- अम्बोज कुमार वर्मा
उपाध्यक्ष- अशोक प्रसाद
उपाध्यक्ष – गंगाधर मिश्र
उपाध्यक्ष – दिनेश मंडल
महासचिव – विभाष मिश्रा
महासचिव – हिसाबी राय
महासचिव – कृपा सिन्धु बच्चन
सचिव- संजय कुमार शुक्ला
सहसचिव- राजेश चौधरी
सहसचिव- अजय कुमार झा
सह सचिव-भोपाल यादव
सह सचिव – राजीव झा
कोषाध्यक्ष – कैलाश झा
सह कोषाध्यक्ष- मिथिलेश त्रिवेदी
संगठन महासचिव – डॉ. अमरेन्द्र सिन्हा
संगठन सचिव-धर्मेन्द्र तिवारी
संगठन सह सचिव-रीतेश पाण्डेय
संगठन सह सचिव-संजय कुमार साह
संगठन सह सचिव – भोला सिंह
संगठन सह सचिव – हीरा केवट
मीडिया प्रभारी- मनोज चौबे
सह मीडिया प्रभारी-संजय कुमार साह
प्रवक्ता- विनय कुमार सिंह
अंकेक्षक-शम्भूकान्त झा
युवा तदर्थ समिति
संरक्षक-डॉ. निर्भय कुमार सिंह
युवा जिलाध्यक्ष- जयदेव ओझा
युवा उपाध्यक्ष – जवाहर कुमार सिंह
युवा उपाध्यक्ष -अभिनव झा
युवा सचिव – अमन ठाकुर
महिला तदर्थ समिति
महिला अध्यक्ष-रंजू ठाकुर
महिला उपाध्यक्ष-सीमा कुमारी
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक रामरंजन कुमार सिंह ने किया। मंच संचालन संजय कुमार शुक्ला ने किया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में भागीरथ तिवारी, डॉ. मनोहर कुमार, संजय कुमार शुक्ला, कैलाश झा, रीतेश पांडेय, अमन ठाकुर, अभिनव झा एवं राहुल कुमार समेत दर्जनों सदस्यों ने सक्रिय भूमिका अदा की।


लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिये जाने की घोषणा से भाजपा कार्यकर्ताओं में हुआ उत्साह का संचार
-भारत रत्न प्राप्त करने वाले आडवाणी देश के हैं 50वें शख्सियत

पाकुड़/संवाददाता। देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर एक ओर जहां देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार है। सदर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए खुशियां व्यक्त की। वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान अनेक भूमिका में देश के विकास, राजनीति और राष्ट्रनीति में अपना अतुलनीय और प्रेरणास्पद योगदान दिया है। उनका सफर जमीनी स्तर पर कार्य करने से प्रारंभ होकर उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के संस्थापक सदस्य नानाजी देशमुख के बाद आडवाणी सम्मान पाने वाले भाजपा के तीसरे नेता हैं। साथ ही अब तक भारत रत्न से सम्मानित होने वाले लोगों में वें 50वें शख्सियत हैं। लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न का सम्मान मिलना हर भारतवासी और भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए लालकृष्ण आडवाणी को भी बधाई दी है।

जिले में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के लिए बनाये गये हैं 31 परीक्षा केंद्र
-मैट्रिक और इंटर की परीक्षा कल से शुरू

पाकुड़/संवाददाता। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में डीसी के आदेश पर अनुमंडल दंडाधिकारी हरिवंश पंडित ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मंगलवार से परीक्षा समाप्ति तक निषेधाज्ञा लागू किया है। इस दौरान केंद्र के 500 गज की परिधि में पांच से अधिक व्यक्तियों को एक जगह पर एकत्रित होने, घातक हथियार लेकर चलने, मजमा लगाने आदि पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसा करते हुए पाए जाने पर नियम संगत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी गश्ती, उड़नदस्ता दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए परीक्षा प्रारंभ की तिथि से परीक्षा समाप्ति की तिथि तक परीक्षा केंद्र के आसपास कोई अवांछित तत्व नहीं रहे, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिले में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के लिए 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें मैट्रिक के लिए 10 व इंटरमीडिएट के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थियों की संख्या 7,564 है। जबकि इंटर परीक्षा के परीक्षार्थियों की संख्या 4738 है।

वार्षिकी खान सुरक्षा पखवाड़ा-2023 के आयोजन का कार्यभार सौंपा गया बीसीसीएल सिजुआ एरिया को
-पचुवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस ने दो विभागों में प्राप्त किया प्रथम पुरस्कार
पाकुड़/संवाददाता। डीजीएमएस सेंट्रल जोन धनबाद के तत्वावधान में वार्षिकी खान सुरक्षा पखवाड़ा-2023 के आयोजन का कार्यभार बीसीसीएल सिजुआ एरिया को सौंपा गया था। जिसमें सबसे अधिक उत्पादन लक्ष्य श्रेणी के 15 खदानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इन सभी खदानों के बीच बीते 15 से 27 जनवरी तक विभिन्न कार्य भागों में प्रतियोगिता कराई गई। सभी प्रतियोगी खदानों ने अपना उम्दा प्रदर्शन किया। बीते 03 फरवरी को विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें पचुवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस ने दो विभाग पिट ज्योमेट्री और एचईएमएम विभाग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। साथ ही पचुवाड़ा नार्थ कोल माइंस इस प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम दर्ज कराया। मौके पर डीजीएमएस के डीजी प्रभात कुमार ने पचुवाड़ा नार्थ कोल माइंस के जनरल मैनेजर रामाशीष चटर्जी को विजयी शील्ड सौंपा। मौके पर माइंस मैनेजर महेश कुमार, सेफ्टी अफसर टी के घोष, कुमार राजशेखर, विनोद बलिक, अभिलाष पियूष, जामान, कैलाश मंडल, सोमेन ज्ञान, चंद्रशेखर पी, शिवा कुमार, साईं प्रसाद, बबलू को भी शुभकामनाएं दी गई।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store