• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

वोट डालने गये युवक के साथ मारपीट

June 2, 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

वोट डालने गये युवक के साथ मारपीट

by admin
June 2, 2024
in Sahibganj
0
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

साहिबगंज। संवाददाता। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनशाही, सोतीचौकी खुटहरी, मंडल टोला में मध्य विद्यालय के बूथ नंबर 94 पर वोट देने के दौरान दो-तीन युवकों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव किया। वहीं घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घायल रामप्रताप ठाकुर ने बताया कि गांव के एक दिव्यांग को वोट कराने बूथ पर गए थे। लाइन में लगे कुछ लोगों ने एक साथ चार आदमी के जाने का विरोध किया तो उन्होंने कहा कि दिव्यांग को अंदर छोड़ लाइन में लग जाएंगे। इसके बाद दिव्यांग को छोड़ सभी लाइन में लग गए। एक युवक उल्टा-पुल्टा बोलने लगा। धक्का-मुक्की के बीच उसके भाई ने ईंट से सिर पर वार कर दिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। जबकि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वोट देने जा रहे अधेड़ की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत

साहिबगंज। संवाददाता। साहिबगंज-मिर्जाचौकी के बीच महादेवगंज में शनिवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमलाल मंडल (50) सुबह नाश्ता करने के बाद वोट डालने की बात कह कर घर से निकला था। प्रेमलाल मंडल मजदूरी करता था। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र व अपनी पत्नी छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप मामले की पड़ताल कर रही है। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।

मतदान करने के बाद परिवार संग सेल्फी
-राजमहल लोकसभा के 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में हुआ कैद
-शाम पांच बजे तक ओवरऑल 66.86 फीसदी हुआ मतदान, अब चार जून को आएगा रिजल्ट
-युवा और बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा गजब का जोश, घंटों लाइन में लग कर डाला वोट
साहिबगंज। संवाददाता। सातवें व अंतिम चरण के तहत शनिवार को सुहाने मौसम के बीच राजमहल लोकसभा संसदीय क्षेत्र के 14 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला जनता ने ईवीएम में बटन दबा कर कैद कर दिया। जिला के 1006 बूथों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। हालांकि कुछ बूथों में वोट गिराने की रफ्तार धीमी रही। जिससे शाम पांच के बाद भी वोटरों की लंबी लाइन बूथ पर लगी हुई थी। निर्धारित समय 05 बजे तक राजमहल लोकसभा क्षेत्र के 2020 बूथ में ओवर ऑल 66.85 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें राजमहल विधानसभा क्षेत्र में 63.5 फीसदी, बोरियो विधानसभा क्षेत्र में 62.66 फीसदी, बरहेट विधानसभा क्षेत्र में 63.2 फीसदी, महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में 74.01 फीसदी, पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में 69.09 फीसदी एवं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 69.74 फीसदी मतदान हुआ। समयांतराल में मतदान फीसदी का आंकड़ा बढ़ते रहा। मतदान शुरू होने से पूर्व जिला के सभी बूथों में मतदान दलों ने पहले मॉक पोल किया और जिला प्रशासन को इसकी रिपोर्ट की।
डीसी, एसपी, प्रेक्षक ले रहे थे पल-पल की रिपोर्ट, बूथों का लिया जायजा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी हेमंत सती, डीएफओ मनीष तिवारी, एसपी कुमार गौरव सहित प्रेक्षक व आला अधिकारी जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया। अस्थाई कंट्रोल रूम से सभी बूथों पर लाइव वेबकॉस्टिंग के जरिए पैनी नजर बनी रही। डीसी व एसपी ने कंट्रोल रूम में सभी बूथों का बारीकी से जायजा लिया। वहीं बूथ पर पहुंच कर भी वोटिंग व्यवस्था का अवलोकन किया। बूथों पर मौजूद वोटरों से जानकारी ली। मतदान दलों व सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट से बूथों में वोटिंग फीसदी की जानकारी ली। मतदान समाप्त होने के बाद जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए मतदान दलों पर उनके सुरक्षित लौटने को लेकर पैनी नजर बनी रही। मतदान दलों के आने वाले मार्गो में उक्त थाना क्षेत्र की पुलिस व पारा मिलिट्री फोर्स को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था। देर शाम तक मतदान दलों का पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित रिसीविंग सेंटर तक पहुंचना जारी था।
दियारा व पहाड़ी क्षेत्र के बूथों में भी दिखी वोटरों की कतार
वोटिंग के निर्धारित समय 07 बजे से पहले ही सुबह साढ़े छह बजे से ही बूथ का पहला वोटर बनने को लेकर युवा वोटर अपने बूथों पर पहुंचने लगे थे। शहरी क्षेत्र में सात बजे से पहले से ही दर्जनों बूथों पर युवा की भीड़ लग गई थी। 07 बजे तक भीड़ कतार में तब्दील हो गई। दियारा व ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदाताओं में उत्साह चरम पर रहा। वहीं पहाड़ी क्षेत्र के बूथों में भी वोट देने के लिए लोग बूथों पर उमड़ पड़े। युवा व बुजुर्ग, दिव्यांग वोटरों ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में गजब का उत्साह दिखाया। कई बूथों पर झारखंड प्राइवेट आईटीआई और कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्रनाथ तिवारी ने फर्स्ट टाइम वोटर को टी-शर्ट देकर व सामाजिक कार्यकर्ता विनोद यादव ने फूल माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया।
सेल्फी लेने की मची रही होड़
लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने वाले युवा व महिला वोटरों में उत्साह देखा गया। वोट देने के बाद बूथों पर बने सेल्फी पॉइंट पर सभी अपने परिवारजनों व दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ सेल्फी लेते नजर आए। साथ ही सभी से सेल्फी को सोशल मीडिया में जम कर पोस्ट किया। वहीं डीईओ सह डीसी व एसपी ने पुलिस लाइन स्थित मध्य विद्यालय में कलाकार अमृत प्रकाश की वोट करबे जरूर थीम पर बने सिल्फी पॉइंट पर फोटो शूट कराया।
डॉल्फिन बूथ रहा आकर्षण का केंद्र
राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज गंगा तट स्थित ओझा टोली के बूथ संख्या 111 को डॉल्फिन बूथ के रूप में तैयार किया गया था। यहां युवा मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। बूथ को पूरी तरह से डॉल्फिन और गंगा की थीम पर सजाया गया था। गंगा में डॉल्फिन देखने के लिए बूथ पर दूरबीन की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान राज्य स्तरीय टीम ने आकर डॉल्फिन बूथ का जायजा लिया। इससे पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी हेमंत सती डीएफओ मनीष तिवारी, एसपी कुमार गौरव सहित आला अधिकारियों ने बूथ का जायजा लिया था।
डीसी व एसपी ने किया मतदान
पुलिस लाइन स्थित मध्य विद्यालय में स्थित बूथ संख्या-88 में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी हेमंत सती व एसपी कुमार गौरव ने कतार में लग कर मतदान किया। डीईओ सह डीसी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में एक नागरिक की तरह वोट देकर खुद को सशक्त महसूस किया। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।
चर्चा में रही पीएम के फोटो वाली पर्ची
पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो वाली मतदाता पर्ची चर्चा में रही। कई बूथों पर ऐसी पर्ची मतदाताओं के पास होने का दावा किया गया। हालांकि डीईओ सह डीसी हेमंत सती ने बताया कि उन्हें भी ऐसी शिकायत कई जगहों से मिली थी। लेकिन अभी तक की जांच में इसका सत्यापन नहीं हुआ है।
दियारा के बूथों में नाव और ट्रैक्टर से पहुंचे वोटर
जिला के गंगा से सटे दियारा क्षेत्र के बूथों में सदर प्रखंड क्षेत्र के बूथ नंबर 49, 50, 51, 52, 59 व 60, राजमहल प्रखंड क्षेत्र के बूथ नंबर 115 व 116, उधवा प्रखंड क्षेत्र के बूथ नंबर 347 व 371 में सुबह से मतदाताओं की भीड़ थी। नाव और ट्रैक्टर के सहारे मतदाता अपने बूथ पर पहुंच कर मतदान करके वापस लौटे। मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया।
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण हुआ मतदान : डीसी
डीईओ सह डीसी हेमंत सती ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में शनिवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस कर निर्धारित शाम 05 बजे तक हुए मतदान प्रतिशत की जानकारी दी। वहीं उन्होंने बताया कि कई बूथों पर निर्धारित समय के बाद भी मतदाता के कतार में होने की सूचना मिली है। डीसी ने बताया कि जिले में शांति पूर्वक व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराया गया है।
कई जगह खराब हुई मशीनें
मतदान के दौरान कई जगह से ईवीएम के खराब होने की खबर मिली। हालांकि बाद में उन्हें बदल कर मतदान शुरू कराया गया। राजमहल में बूथ संख्या 166, 52 तथा 207 मवि लखीपुर में वीवीपैट मशीन खराब रहने के कारण मतदान लेट से शुरू हुआ। हालांकि बाद में मशीन बदल कर सुचारू रूप से मतदान कराया गया।
वोट का बहिष्कार कर रहे लोगों को मनाया

प्रखंड अंतर्गत इनायतपुर के बूथ संख्या 176 और 177 में ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह 07 बजे तीनपहाड़-राजमहल स्टेशन के बीच मुरली हॉल्ट में टीआर पैसेंजर के ठहराव की मांग को लेकर वोट बहिष्कार का एलान कर दिया। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने वहां पहुंच लोगों को समझा बुझा कर मतदान कराया। जिसके बाद वहां लोगों ने मतदान किया।

उमस भरी गर्मी से मतदाता हुए मूर्छित

दिन भर सुहाने मौसम के बाद दोपहर तक उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी। इस दौरान राजमहल में पांच मतदाता मूर्छित होकर गिर पड़े। बूथ संख्या 191 में एक व्यक्ति, 194 प्लस 2 जेके हाई स्कूल में एक व्यक्ति, बूथ संख्या 196 मवि नयाबाजार में एक महिला, 229 उर्दू प्रा विद्यालय, प गोविंदपुर में एक-एक व्यक्ति गर्मी के कारण अचित होकर गिर पड़े। चार लोगों को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि एक का इलाज निजी क्लीनिक में हुआ। वहीं शहर के शोभनपुर भट्ठा स्थित बूथ संख्या 46 में भी एक बुजुर्ग महिला मतदाता बेहोश हो गईं। बाद में उनका इलाज कराया गया।

वोट करने से वंचित हुए कई वोटर

राजमहल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बोरियो बाजार के बूथ संख्या 165 में कई मतदाता मतदान करने से वंचित रह गए। मतदाता हुसैन व मुर्शीद अंसारी ने बताया कि उन्हें वोटर लिस्ट में डिलीट कर दिया गया। वहीं बोरियो बाजार के बेल टोला निवासी मुख्तार को करीब 15 किलोमीटर दूर बांझी गांव में बूथ पर मतदान के लिए भेजा गया। नोडल जयशंकर मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, अंतर्राज्यीय सीमा रही सील

लोकसभा चुनाव को लेकर जिले से लगी पश्चिमबंगाल व बिहार की सीमा सील रही। फेरी सेवा के तहत चलने वाला एलसीटी का परिचालन बंद रहा। नाव पर भी रोक रही। सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। मौके पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में सशस्त्र बल की टीम मौजूद है। वोटिंग के मद्देनजर क्षेत्र की सभी शराब दुकानों को सील किया गया था। वहीं जिला के सभी स्थायी व अस्थायी चेकनाका पर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए थे।

नाबालिग ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

राजमहल। संवाददाता। अनुमंडल अंतर्गत तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर को एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चर्चा है कि परिजन मतदान करने के लिए गए हुए थे। घर खाली था। जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे अचेत अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपस्थित चिकित्सक ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया चल रही थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तीनपहाड़ थाना पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

कहां, कब, कितना रहा मतदान प्रतिशत

साहिबगंज। संवाददाता। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत निर्धारित समय सुबह 07 बजे से सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया। सुबह 09 बजे तक राजमहल विधानसभा क्षेत्र में 12.4%, बोरिया विधानसभा क्षेत्र में 11.05%, बरहेट विधानसभा क्षेत्र में 12.3%, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 11.9%, पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में 13.35%, महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में 14% सहित कुल प्रतिशत 12.54 तक मतदान हुआ। वहीं 11 बजे तक राजमहल विधानसभा क्षेत्र में 27.1%, बोरिया विधानसभा क्षेत्र में 30.19%, बरहेट विधानसभा क्षेत्र में 30.2%, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 29.84%, पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में 30.72%, महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में 33.11% सहित कुल प्रतिशत 30.04% मतदान हुआ। मध्याह्न 01 बजे तक राजमहल विधानसभा क्षेत्र में 44.75 %, बोरिया विधानसभा क्षेत्र में 47.86%, बरहेट विधानसभा क्षेत्र में 47.1%, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 48.81%, पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में 47.12%, महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में 52.72% सहित कुल 47.76% मतदान हुआ। वहीं अपराह्न 03 बजे तक राजमहल विधानसभा क्षेत्र में 57.2%, बोरिया विधानसभा क्षेत्र में 57.37%, बरहेट विधानसभा क्षेत्र में 57.3%, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 64.67%, पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में 61.76%, महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में 69.11% सहित कुल 60.9% मतदान हुआ। जबकि शाम 05 बजे तक राजमहल विधानसभा क्षेत्र में 63.5%, बोरिया विधानसभा क्षेत्र में 62.66%, बरहेट विधानसभा क्षेत्र में 63.2%, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 69.74%, पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में 69.09%, महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में 74.01% सहित कुल 66.86% मतदान हुआ।

डीसी ने रिसीविंग सेंटर व स्ट्रांग रूम का लिया जायजा
-दो लेयर सुरक्षा व्यवस्था स्ट्रॉन्ग रूम का
साहिबगंज। संवाददाता। अंतिम चरण के मतदान के बाद मतदान दल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में देर रात तक ईवीएम, वीवीपैट, सीयू लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित रिसीविंग सेंटर पहुंचे। राजमहल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी छह विधानसभा का अलग- अलग रिसीविंग टेबल बनाया गया था। इसके बाद विधानसभावार बनाए गए वज्रगृह में ईवीएम व वीवीपैट को कैमरों की निगरानी में रखा गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी हेमंत सती ने वहां पहुंच पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। डीसी ने बताया कि पॉलिटिकल पार्टी के प्रतिनिधि की उपस्थिति में प्रेक्षक व आला अधिकारी के समक्ष वज्रगृह सील किया जाएगा। वहीं सीआरपीएफ के कंधे पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी। सुरक्षा व्यवस्था में लगभग दो सौ सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। लाइव एलईडी स्क्रीन पर भी पूरा कैंपस निगरानी में होगा। सुरक्षा व्यवस्था ऐसी है कि पॉलिटेक्निक कॉलेज में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।

Share199Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store