• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जिलावार चौकीदार में अनुसूचित जाति के आरक्षण को शून्य करने के विरोध में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

July 28, 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

जिलावार चौकीदार में अनुसूचित जाति के आरक्षण को शून्य करने के विरोध में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

by admin
July 28, 2024
in Santhal
0
503
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मिहिजाम। संवाददाता। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा के अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया। झारखंड सरकार की ओर से जिलावार चौकीदार में अनुसूचित जाति के आरक्षण को शून्य करने के विरोध में ज्ञापन दिया गया इसमें उपस्थित अनुसूचित जाति प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश दास, बिंदापाथर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रोहित मिर्धा, वार्ड पार्षद गोउर बाउरी, टिंकू पासवान, विवेक कुमार आदि उपस्थित थे।

बीडीओ-सीओ ने किया गोदाम व ज्ञान केंद्र का निरीक्षण
कुंडहित। संवाददाता। शनिवार को उपायुक्त के निर्देश पर कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा और अंचलाधिकारी अमित किस्कू ने संयुक्त रूप से प्रखंड परिसर स्थित झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के गोदाम में भंडारित चावल, गेहूं, चीनी, दाल एवं नमक अन्य खाद्यान्नों का भौतिक सत्यापन किया। अधिकारीद्वय ने गोदाम की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने बताया कि उपायुक्त जामताड़ा के निर्देश पर गोदाम की वस्तु स्थिति का निरीक्षण किया गया है। बताया कि गोदाम में बरसात की वजह से पानी का रिसाव हो रहा है जिससे खाद्यान्न के खराब होने की आशंका बनी हुई है। हालांकि उन्होंने कहा कि पानी के रिसाव से खाद्यान्नों को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा गोदाम में स्टॉक में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई गई है, भंडार पंजी के अनुसार गोदाम में खाद्यान्न उपलब्ध पाया गया।
अधिकारियों ने लिया ज्ञान केंद्र का जायजा
शनिवार को कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा तथा अंचलाधिकारी अमित किस्कू तथा 15 वित्त आयोग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मानस मंडल ने संयुक्त रूप से पंचायत भवन में संचालित ज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ज्ञान केंद्र में मौजूद लाइब्रेरियन सुनील मुर्मू को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा ज्ञान केंद्र का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात कही। गौरतलब है कि पंचायती राज विभाग की ओर से पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र स्थापित किया गया है। ज्ञान केंद्र एक डिजिटल लाइब्रेरी है, जहां आमजन सरकारी योजनाओं एवं गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, कंप्यूटर और इंटरनेट का भी उपयोग कर सकते हैं। ज्ञान केंद्र में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई गई है जो आमजनों के लिए उपलब्ध है। मौके पर 15 वित्त आयोग के प्रखंड समन्वयक अनूप मंडल उपस्थित थे।

बोल-बम और हर-हर महादेव के नारों से शिव भक्ति में डूबे युवा
नाला से सुल्तानगंज के लिए कांवड़ यात्रा प्रस्थान
नाला। संवाददाता। सावन का महीना शुरू होते ही कांवरियों में असाधारण भक्ति और शक्ति का संचार हो जाता है। बिहार के सुल्तानगंज से लगभग 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर देवघर-बैद्यनाथधाम पहुंचते हैं। इतना ही नहीं इस धार्मिक यात्रा के लिए कांवरियों द्वारा नंगे पैर चलने का महीना पहले पूर्वाभास किया जाता है। सभी के मन मस्तिष्क में सिर्फ भोलेनाथ ही भोलेनाथ की कृपा छा जाती है जबकि जुबान में बोल-बम और हर-हर महादेव की पवित्र आवाज। कहते हैं कि सावन के पवित्र महीना में भगवान शिव को गंगाजल चढ़ाने से असामान्य पुण्य संचय होता है तथा मुरादें पूरी होती है। वर्षों पुरानी परंपरा और जल चढ़ाने का जुनून नाला क्षेत्र के युवा पीढ़ी में सर चढ़कर बोलता है। हर साल इस क्षेत्र से कांवरिया काफी संख्या में बाबाधाम पहुंचते हैं। शनिवार को नाला प्रखंड के सुनील कुमार, जयदेव, राजेश कुमार, भारत, परिमल, धीरेंद्र, सागर, भगत, सेंटू, लक्ष्मण, अजय, भागवत, शशांक, बिशु, अद्वैत, निर्मल, मोनज, सुरोजित, श्यामल, नेपाल, बीसू, बिपुल, समीर आदि कांवरियों के जत्था को रवाना किया गया। उनमें अपार उत्साह और भक्ति भाव देखा गया। इस मौके पर उनके मित्र, हितैषियों ने भी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि सुल्तानगंज से गंगाजल कलश युक्त कांवर लेकर बैद्यनाथधाम के लिए यात्रा प्रारंभ करेंगे। इस धार्मिक यात्रा के लिए उन्होंने सात्विक भोजन के साथ आवश्यक तैयारियां की है। इस अवसर पर गेरुआ वस्त्र धारी कांवरियों के साथ साथ उपस्थित लोगों ने भी जमकर बोल-बम के नारे लगाए।

परियोजना निदेशक के अभद्र भाषा के विरोध में शिक्षकों ने जताया विरोध
फतेहपुर। संवाददाता। झारखंड परियोजना निदेशक के अभद्र भाषा का प्रयोग करने के विरोध में बीआरसी कार्यालय के समक्ष शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। झारखंड परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने शिक्षकों को विद्यालय में चप्पल पहनकर आने की स्थिति में उसी चप्पल से मारने के संबंधी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरोध में शनिवार को बीआरसी कार्यालय में झारखंड राज्य प्रथामिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान महासचिव वरुण मंडल के नेतृत्व में किया गया। जिला सांख्यकिक सचिव आशिष सामन्त ने कहा कि भविष्य में ऐसी अभद्र टिप्पणी का शिकार शिक्षक समुदाय ना हो, विरोध कर रहे शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि जब तक अभद्र टिप्पणी को लेकर माफी नहीं मांगा जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर आशिष सामन्त, सोमाय हेम्ब्रम, मन्टू मंडल, शरत चन्द्र मंडल आदि शिक्षक उपस्थित थे।

डीसी ने किया ग्रामीण विकास योजनाओं का निरीक्षण
जरूरतमंद लोग सरकार की योजनाओं का लें लाभ : उपायुक्त
जामताड़ा। संवाददाता। उपायुक्त कुमुद सहाय ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिला अंतर्गत सदर प्रखंड क्षेत्र के सोनबाद पंचायत के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के लाभुकों का भौतिक निरीक्षण किया। इस क्रम में उपायुक्त ने सोनबाद ग्राम की अबुआ आवास योजना की लाभुक साधनी बाउरी के अबुआ आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 2 किस्त की राशि मिली है, जिससे घर लिंटर तक निर्माण हो चुका है। इसके अलावा मोहड़ा में फूलकुमारी बाउरी, साधनी बाउरी, आदोरी बाउरी, जोशना बाउरी के अबुआ आवास के बारे में जानकारी ली। वहीं इस दौरान कई बुजुर्गों एवं अन्य ग्रामीणों आदि से योजना के बारे में जानकारी लेते हुए सभी को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं उन्होंने बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत मोहड़ा के लाभुक भरी बाउरी एवं जिन्नतुन बीवी कूप निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं कूप निर्माण स्थल पर बोर्ड लगाने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्माण के लिए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही, बिरसा हरित ग्राम योजना का भी निरीक्षण किया गया।
वहीं उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों की पेंशन आदि की समस्याओं को सुनकर कई लाभुकों मदन बाउरी, मधु बाउरी सहित अन्य को पेंशन स्वीकृति देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर बीपीओ प्रदीप टोप्पो सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान
जामताड़ा। संवाददाता। जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में रेलवे साइडिंग के समीप वाहन जांच अभियान चलाकर करीब 08 वाहनों से 01 लाख 63 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कोयला ढुलाई में लगे डंफरों के पेपर, फिटनेस आदि की जांच करते हुए जिन वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त नहीं थे, उनको चालान करते हुए 1 लाख 63 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, वाहन चालकों को जल्द से जल्द सभी दस्तावेज को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा की टीम के अलावा पुलिस बल मौके पर मौजूद थे।

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष को पितृ शोक
जामताड़ा। संवाददाता। भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल जामताड़ा ग्रामीण भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णा मंडल के पिता के निधन की खबर पाकर चालना गांव पहुंचे। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल चालना गांव पहुंचकर कृष्णा मंडल के पिता नारायण मंडल के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया और शोक संतृप्त परिवार के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट किए। भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि श्री हरि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। श्री मंडल ने कहा कि मैं इस दुख की घड़ी में भाजपा के समर्पित पदाधिकारी कृष्णा मंडल के परिजनों के साथ हुं और मेरी ओर से हर संभव मदद की जाएगी। मौके पर मुख्य रूप से जामताड़ा भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणजीत राणा, सुजीत मंडल, मैनेजर मंडल, विपद मंडल, काजल मंडल सहित तमाम शोकाकुल परिजन उपस्थित रहे।

खुद करें प्रगतिशील खेती ताकि क्षेत्र के किसान हो प्रेरित : बीडीओ
कुंडहित। संवाददाता। शनिवार को कुंडहित मुख्यालय स्थित अंचल सभागार में कृषि विभाग के तत्वावधान में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा के अलावे प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोरंजन मिर्धा, बीटीएम डॉ नरेश प्रसाद साह सहित जनसेवक, किसान मित्र एवं लैम्पस सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से किसान क्रेडिट कार्ड, ऋण माफी, वैकल्पिक खेती आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं किसान मित्रों से एक सप्ताह के भीतर पंपसेट के योजना के लिए योग्य लाभुकों की सूची तैयार कर जमा करने तथा 30 जुलाई तक मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत होने वाले ग्राम सभा में शामिल होकर योग्य लाभुकों के चयन में सहयोग करने का निर्देश दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ जमाले राजा ने किसान मित्रों से कहा कि आप खुद प्रगतिशील खेती करें ताकि किसान आपको देखकर प्रेरित हो सके। उन्होंने कहा कि योग्य किसानों को ही योजनाओं का लाभ मुहैया कराया जाना चाहिए ताकि योजनाओं के लाभ से उनके जीवन में परिवर्तन हो सके। उन्होंने कहा कि योग्य किसानों की पहचान सुनिश्चित करना आपकी प्रारंभिक जिम्मेवारी है। बैठक के दौरान बीडीओ श्री राजा ने किसान मित्रों से किसानों के बीच कृषि विभाग द्वारा संचालित तमाम योजनाओं की जानकारी प्रसारित करने और उन्हें जागरूक करने की अपील की। बैठक में काजल रजवार, विश्वजीत मान्ना, श्रीकांत भंडारी, अर्जुन मंडल, दीपक घोष, श्यामल फौजदार, हेमलाल सोरेन सहित काफी संख्या में किसान मित्र गण उपस्थित थे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store