• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

आर्ट ऑफ लिविंग परिवार का महा रुद्राभिषेक 15 अगस्त को

August 8, 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

आर्ट ऑफ लिविंग परिवार का महा रुद्राभिषेक 15 अगस्त को

by admin
August 8, 2024
in Santhal
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जामताड़ा। संवाददाता। मंगलवार संध्या स्थानीय सरस्वती मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 15 अगस्त को स्थानीय मारवाड़ी महिला मंडप में महा रुद्राभिषेक के आयोजन पर चर्चा की गई। सदस्यों को विभिन्न सेवा कार्य सौंपे गए। बैठक की अध्यक्षता आर्ट ऑफ लिविंग जामताड़ा के प्रशिक्षक राजेंद्र गोराई ने किया। बैठक में संस्था के वरीय सदस्य रंजीत गोराई, रीता घोष, छवि घोष तथा जामताड़ा वैदिक धर्म संस्थान के जिला कोऑर्डिनेटर अरुण चौधरी, अंजू भगत, रीना द्विवेदी, वर्षा कश्यप एवं जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग के जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर विजय भगत उपस्थित हुए।
श्री भगत ने बैठक में कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से आयोजित रुद्राभिषेक अनुष्ठान में अधिक से अधिक लोग भाग लें। पूजा सुनियोजित तरीके से संपन्न हो, जिसके लिए सभी सदस्यों को अलग-अलग सेवा कार्य सौंपा गया। जैसे- आयोजन स्थल की सफाई, पूजा सामग्री की व्यवस्था, प्रसाद वितरण, अंतर्राष्ट्रीय आश्रम बैंगलोर द्वारा भेजे गए स्वामी एवं वेदाचार्य का ठहरने का प्रबंध एवं आयोजन स्थल पर उनका स्वागत के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं का स्वागत का प्रबंध के लिए अलग-अलग सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई। प्रशिक्षक राजेंद्र गोराई ने रुद्राभिषेक के संबंध में कहा गुरु देव रविशंकर कहते हैं कि यह संसार सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का खेल है। जब हम शिव की आराधना करते हैं तो रोग, अवसाद और उदासी के रूप में जो भी नकारात्मक ऊर्जा हमारे भीतर और आस-पास है, उसका संहार करने का सबसे आसान उपाय है रूद्र पूजा।
इसे करने से सकारात्मक ऊर्जा जैसे शांन्ति, उल्लास और समृद्धि की बढ़ोत्तरी होती है, जिससे हमारे शरीर, मन और आत्मा प्रसन्न रहता है। बैठक के समापन में रंजीत गोराई ने संस्था के सभी सदस्यों से 15 अगस्त को दिन के 10.30 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंच जाने की अपील की।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बैठक
जामताड़ा। संवाददाता। बुधवार को बुद्धुडीह स्थित जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में देशव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने का अपील किया है। इस बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को जामताड़ा जिले में ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के हर बूथ और मंडल तक तिरंगा पहुंचाने को लेकर बैठक में रणनीति बनाई गई। दिनांक 11, 12, 13 अगस्त को युवा मोर्चा के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। दिनांक 12,13,14 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी एवं युद्ध स्मारकों पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के रूप में जिला कार्यालय में मनाया जाएगा। जामताड़ा जिले के आखिरी बूथ तक तिरंगा पहुंचाने की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई। सभी जामताड़ा जिले वासियों से अपील है कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अपने-अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में 13,14, और 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज लगाएं। इस बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह और कार्यक्रम सफल मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री प्रभास हेंब्रम ने किया। मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, मिहीजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, हरिमोहन मिश्रा, संजय मंडल, सुखमणि हेंब्रम, सुकुमार सरखेल, पिंटू गुप्ता, गौउर बाउरी, पप्पू शर्मा, मनीष दुबे, विष्णु मंडल, निपेन सिंह, सुभाष यादव, मनोज गोस्वामी, समरेश प्रताप सिंह, लखींद्र सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्तागण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

भक्तिमय माहौल में मधुश्रावणी व्रत संपन्न
नाला। संवाददाता। सुखी वैवाहिक जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए नव विवाहिताओं के 14 दिनों तक रखे गए मधुश्रावणी व्रत अनुष्ठान बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह और शाम दोनों समय पूजन आरती तथा लगभग एक पखवारा तक सात्विक भोजन और पूरे नियम निष्ठा के साथ हर-गौरी की पूजा उपासना नवविवाहिता के लिए कठिन परीक्षा और तपस्या से कम नहीं है। पूजा अर्चना और भगवान महेश को प्रसन्न करने के लिए सावन माह को अति पवित्र माना जाता है। वर्षा ऋतु में चारों ओर हरियाली से मानो प्रकृति भी श्रृंगार के साथ तैयार है। उक्त सुसज्जित धरा पर सावन में ही नव विवाहिता द्वारा मधुश्रावणी व्रत काफी निष्ठा के साथ रखा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने ही इस व्रत की शुरुआत की है। तभी से नव विवाहिता द्वारा काफी श्रद्धा और भक्ति भाव से इस परंपरा को निभाया जाता है। गौरतलब है कि मूलरूप में यह व्रत मिथिलांचल में सावन के कृष्ण पक्ष के पंचमी तिथि यानी नाग पंचमी से चौदह दिन तक मनाया जाता है यानि 7 अगस्त को संपन्न हुआ। गौरतलब है कि जामताड़ा जिला में उस क्षेत्र के रहने वाले मैथिल ब्राह्मण परिवार के अलावा देवघर, बासुकीनाथ, दुमका, गोड्डा सहित संथाल परगना क्षेत्र में यह व्रत काफी श्रद्धा भाव से मनाया गया है। इस पर्व के दौरान नव विवाहिता सोलह श्रृंगार से सज-धजकर हर गौरी एवं नाग-नागिन स्थापित कर फल, फूल, नैवेद्य आदि से पूजा करती है।

विधानसभा चुनाव को लेकर राजद चला रही है जनसंपर्क अभियान
नाला। संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अन्य राजनीतिक दलों की तरह राजद कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र दौरा से लेकर भिन्न भिन्न पंचायत में बैठक कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आसन्न चुनाव के मद्देनजर नाला विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड अध्यक्ष सहित राजद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी खड़ा करने का निर्णय लिया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि चुनाव में राजद की ओर से स्थानीय युवा, कर्मठ, जुझारू और योग्य नेता अशोक माजी को नाला विधानसभा से प्रत्याशी बनाने की मांग राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार युवा नेता तेजस्वी यादव से मांग किया जाएगा। कहा कि पार्टी का अपना प्रत्याशी होने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा तथा संगठन भी सशक्त होगा। पार्टी के नाला प्रखंड अध्यक्ष सुधामय घोष की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिला सचिव गणेश भंडारी, नाला प्रखंड अध्यक्ष सुधामय घोष, कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष राजेश हेम्ब्रम, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अनाउल अंसारी के अलावा शिवानंद यादव, मो शरीफ, साजिद अंसारी, राजकुमार घोष, परिमल मंडल, जयदेव घोष, खुर्शिद आलम सहित अन्य मौजूद थे।

संथाल परगना प्रमंडल आयुक्त ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश
मतदाता पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुक्त
बिंदापाथर। फतेहपुर। संवाददाता। संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल ने नाला विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। इस क्रम में उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौकुंदा व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डांढ़पूजा के बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही, सुपरवाइजर व बीएलओ से हाउस टू हाउस वेरिफिकेशन कार्य, फार्म 6, 7 एवं 8 कलेक्शन, एएसडी वोटर, सुपर चेकिंग समेत अन्य कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा आयुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को कई अहम निर्देश भी दिए। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिता केरकेट्टा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार दास सहित अन्य उपस्थित थे।
फतेहपुर संवाददाता के अनुसार, कमिश्नर लाल चन्द्र डाडेल ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए बूथों में बिजली, पानी, रैम्प, शौचालय आदि दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने जल्द से जल्द सर्वे कार्य सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा जिन लोगों की उम्र 18 साल हो चुका है, उनका नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। बीएलओ को छुटे हुए योग नागरिकों का फार्म भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़ने का निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ प्रेम कुमार, एसडीओ मनोज महतो, थाना प्रभारी बिहारी मराण्डी, हरीपद रुई दास, समीर बाध्यकर उपस्थित थे।

कारा की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए : उपायुक्त
कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
जामताड़ा। संवाददाता। उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों बंदियों के परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, रिक्त पदों पर कक्षपालों का पदस्थापन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।
उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि कारा की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। कारा सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित अंतराल पर सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना करते रहें। वहीं जेल में आने जाने वालों का सघन तलाशी करने, मुलाकाती के बाद परिजनों के द्वारा बंदियों को भेजे जाने वाले सामग्री का पूरे जांच के बाद ही कारा में प्रवेश सुनिश्चित करने सहित विभिन्न सुरक्षात्मक बिंदुओं पर कड़ी निगरानी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कारा की सुरक्षा में चूक होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की गई।
इस दौरान उपायुक्त ने रिक्त पदों पर कक्षपालों के पदस्थापन को लेकर कारा महानिरीक्षक, झारखंड रांची से पुन: पत्राचार कर अनुरोध करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सीसीटीवी एवं एक्स रे बैगेज मशीन को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने के लिए जेनरेटर उपलब्ध कराने के लिए विभाग से पत्राचार करने का निर्देश दिया। वहीं इसके अलावा मंडल कारा में संसीमित बंदियों के उपयोग के लिए टेलीमेडिसिन सेवा चालू करने, सदर अस्पताल में चिन्हित कैदी वार्ड में सुरक्षा गार्ड की प्रतिनियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि कारा में संसिमित कैदियों बंदियों को जेल मैनुअल के हिसाब सभी मूलभूत सुविधाओं को अनिवार्य रूप उपलब्ध कराएं। मौके पर प्रभारी कारा अधीक्षक पंकज कुमार रवि, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभारी कारापाल प्रियरंजन सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

पांचवें दिन दुरुस्त हुआ सर्वर तो जमा हुआ ऑनलाइन आवेदन
जामताड़ा। संवाददाता। मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को लेकर महिलाओं में बढ़ रही हताशा और निराशा बुधवार को कम होने लगी। सर्वर के दुरुस्त होने और पोर्टल के ओपन होने के बाद ऑनलाइन आवेदन बुधवार से प्रारंभ हो गया है। जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत सुपायडीह पंचायत में आयोजित शिविर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ डटी रही। संयोगवश जब कर्मियों ने सिस्टम ऑन किया तो सरवर ने भी साथ दिया और उसके बाद ऑनलाइन आवेदन जमा होना शुरू हो गया है। हालांकि सर्वर स्लो होने की वजह से समय ज्यादा लग रहा था लेकिन देर से हीं सही आवेदन ऑनलाइन जमा होना शुरू हो गया है। दोपहर तक लगभग 45 महिलाओं का आवेदन ऑनलाइन अपलोड किया गया है। वही महिलाएं अपनी बारी आने का इंतजार शाम तक करती रही। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाने के कारण महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है, और उम्मीद भी जगी है कि जल्द ही उन लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

सड़क दुर्घटना में जीजा-साला घायल
नारायणपुर। संवाददाता। नारायणपुर थाना क्षेत्र के बथानबाड़ी गांव के समीप बीते रात्रि मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में 2 युवक घायल हो गया। घटना के बाद दोनों घायलों का इलाज सीएचसी नारायणपुर में किया गया। बता दें नारायणपुर थाना क्षेत्र के पतरोडीह निवासी बिनोद तूरी के 15 वर्षीय पुत्र निकास तूरी अपने जीजा पूर्वी टूंडी थाना क्षेत्र के कमारडीह निवासी माथुर तूरी के पुत्र 19 वर्षीय आकाश तूरी के साथ बाइक से अपने जीजा के बहन घर थाना क्षेत्र के भैयाडीह से पतरोडीह गांव लौट रहे थे। तभी अचानक थाना क्षेत्र के बथानबाड़ी गांव के समीप बाइक का संतुलन बिगड जाने के कारण दोनों गिर कर घायल हो गया।

एससी-एसटी संगठन चिरेका इकाई का चुनाव हुआ संपन्न
सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण हुआ चुनाव
मिहिजाम। संवाददाता। एससी-एसटी एसोसिएशन चितरंजन रेल इंजन कारखाना संगठन का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। बुधवार को संगठन के कार्यालय में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव संपन्न कराया गया, जहां एससी-एसटी एसोसिएसन के मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव आरंभ होते ही वोट डालने के लिए लोगों की लाइन लग गई दिन में काफी समय तक वोटर की लंबी लाइन लगी रही। प्रत्याशियों के समर्थक भी अलग-अलग टीम के साथ अपने समर्थक के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे थे। प्रत्याशी ने भी स्वयं चुनाव कार्य पर नजर बनाए रखा शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। दिन भर चुनाव को लेकर गहमा गहमी का माहौल बना रहा। काफी वर्षों बाद संगठन के चुनाव हो रहे हैं जिसे लेकर लोगों में उत्साह है। मतदान केंद्र पर विधिवत चुनाव संपन्न कराया गया। वोटिंग टीम द्वारा आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव आयोजित किए गए।

दो लाख रुपये नकद सहित जेवरात की चोरी
मिहिजाम। संवाददाता। नगर के मस्जिद रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने दो लाख रुपये नगर सहित जेवरात की चोरी कर ली है। यह मकान मो ईशान खान नामक व्यक्ति का है। चोरी की घटना मकान की छत पर बने एक कमरे में हुई है। इस कमरे में मकान में रह रहे लोग कई दिनों से नही गए थे। मंगलवार को सुबह छत पर जाने पर कमरे का दरबाजा टूटा हुआ देखने पर चोरी की जानकारी मिली। चोरो ने कमरे में रखे आलमीरा के ताले को तोड़ कर नगदी व सोने चांदी के जेवरात निकाल लिया है। घटना की जानकरी पुलिस के मिलने पर थाना राजीव रंजन कुमार घटनास्थल का मुआयाना किया। इस मामले में मकान मालिक मो ईशान खान ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराया है। बातया गया है कि अलमीरा में करीब 2 लाख नगद एवम पत्नी व बच्चों के सोने चांदी के जेवरात थे। थाना थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि चोरी की शिकायत की मिली है मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store