• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जामताड़ा पुलिस का साइबर अपराधियों पर शिकंजा, तीन गिरफ्तार

March 8, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

जामताड़ा पुलिस का साइबर अपराधियों पर शिकंजा, तीन गिरफ्तार

by admin
March 8, 2025
in Santhal
0
503
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

9 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड, 03 आधार कार्ड और 01 पैन कार्ड बरामद
जामताड़ा। संवाददाता। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जामताड़ा साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के जसायडीह पलाश जंगल में छापेमारी की। इस दौरान मोहम्मद अब्दुल हसन, गुलाम अंसारी और गोविंद मंडल को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 9 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड, 03 आधार कार्ड और 01 पैन कार्ड बरामद किया गया है। आपको बता दें कि ये साइबर अपराधी पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक के लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। इनका तरीका बेहद चालाकी भरा था। ये एसबीआई बैंक का क्रेडिट और डेबिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर लोगों के मोबाइल स्क्रीन को एक्सेस कर लेते थे और देखते ही देखते बैंक अकाउंट खाली कर देते थे। जामताड़ा साइबर थाना में प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी चंद्रशेखर ने इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, सावधान रहें, किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर क्लिक न करें और अगर कोई बैंक अधिकारी बनकर आपसे पर्सनल डिटेल मांग रहा है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। साइबर अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है लेकिन आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

जामताड़ा में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा
-मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भारी भीड़
जामताड़ा। संवाददाता। रमजान का पाक महीना को लेकर पूरे जिले में इबादत का माहौल है। शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे की नमाज जिले भर की मस्जिदों में अकीदतमंदों ने अदा की। सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ मस्जिदों की ओर उमड़ पड़ी, जिससे पूरे इलाके में एक अलग ही रौनक दखने को मिली। पाकडीह और सरखेलडीह जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, अमन और शांति के लिए दुआएं मांगी।
रमजान के पहले जुमे को लेकर मस्जिदों की कमेटियों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाजियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए साफ-सफाई, पानी और अन्य व्यवस्थाओं का खास ध्यान रखा गया। मस्जिद के अंदर और आसपास सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे, ताकि कोई अव्यवस्था न हो।
पाकडीह और सरखेलडीह जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अख्तर रजा ने मौके पर बताया कि रमजान का महीना अल्लाह का खास तोहफा है, जिसमें हर मुसलमान को ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत और नेकियों का है। इसमें रोजा रखने से आत्मिक शुद्धि होती है और इंसान को अपने गुनाहों से तौबा करने का मौका मिलता है।
मौके पर स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और इस पाक महीने को सादगी व भक्ति के साथ मनाने की बात कही। नमाज के बाद लोग गले मिले और समाज में शांति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। जामताड़ा के विभिन्न इलाकों में रमजान को लेकर खास रौनक देखी जा रही है। बाजारों में भी हलचल बढ़ गई है, इफ्तार और सहरी के लिए लोग जरूरी सामान खरीद रहे हैं।
रमजान के पहले जुमे को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आया। मस्जिदों और प्रमुख इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई थी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह से बचें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।

सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई शुरू
कुंडहित। संवाददाता। शुक्रवार को कुंडहित मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2021- 24 में संचालित मनरेगा योजनाओं को लेकर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान कुंडहित प्रमुख की अगुवाई में गठित सात सदस्यीय ज्यूरी टीम की ओर से कुल 555 मामलों की सुनवाई की जानी है। जनसुनवाई की शुरुआत खाजूरी पंचायत से की गई। जन सुनवाई के दौरान सामने आए मामलों के मद्देनजर प्रखंड में मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में की गई मनमानियां और गड़बड़ियों का खुलासा हो रहा है। वही जिनके विरुद्ध सरकारी नियमों के अनुसार जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जा रही है। शुक्रवार को चल रही प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में प्रखंड के 10 पंचायतों में किए गए सोशल ऑडिट तथा पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान सामने आए मामलों पर सुनवाई की जा रही है। सोशल ऑडिट और पंचायत स्तरीय जन सुनवाई के दौरान पंचायत स्तर पर कुल 555 मुद्दों की सुनवाई हुई। जिनमे 84615 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जबकि 396964 रुपए की रिकवरी का निर्णय लिया गया है। सोशल ऑडिट के दौरान मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में की जा रही मनमानियां और गड़बड़ियों का लगातार खुलासा हो रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से नियमों के अनुसार दस्तावेजों के अधूरे रहने के मामले सामने आ रहे हैं। काम से अधिक निकासी, बगैर हस्ताक्षर के निर्गत मास्टर रोल जैसे मामले भी देखने को मिल रहे हैं। बगैर समुचित काम कराए भी पैसे निकासी के मामले सामने आ रहे हैं। समाचार लिए जाने तक प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का कार्य जारी है। जनसुनवाई में अधिकतर भागीदारों की उपस्थिति देखने को मिली।

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
फतेहपुर। संवाददाता। प्रखण्ड अंतर्गत सरमुडी गांव में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह पारायण ज्ञान यज्ञानुष्ठान को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा ढोल नगाड़े एवं बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सरमुडी के पवित्र तालाब से 121 कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश में जल भरकर कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर यज्ञ स्थल लाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखा गया। नवद्वीप बंगाल से आये हुए कथावाचक श्रीमद् गिरीधारी लाल गोस्वामी महाराज संध्या के बाद श्रीमद्भागवत कथा का मूल पाठ वर्णन करेंगे। मौके पर आयोजनकर्ता प्रफुल्ल कुमार मंडल, मंजू देवी, निताई मंडल आदि सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

दुनिया में मात्र एक सनातन धर्म ही लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम करता है : नरेंद्रानंद
9 दिवसीय श्री श्री 1008 मारुति नंदन रुद्र महायज्ञ में हुए शामिल
जामताड़ा। संवाददाता। दुनिया में मात्र एक सनातन धर्म है जो लोगों को एक सूत्र में बांधने का आदेश, संदेश और निर्देश देता है। सनातन ही वह विधा है जो विश्व बंधुत्व, विश्व शांति, विश्व कल्याण निहित है। यह कहना है श्रीकाशीसुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अनंत श्रीविभूषित स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज का। शुक्रवार को जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत दक्षिणीडीह गांव में आयोजित 9 दिवसीय श्री श्री 1008 मारुति नंदन रुद्र महायज्ञ में शामिल होने जामताड़ा पहुंचे थे। दुमका रोड स्थित पूर्व विधायक दिवंगत विष्णु प्रसाद भैया के आवास पर रुकने के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कही। साथ हीं, उन्होंने कोलेजियम पर भी सवाल उठाए और जनमानस को सही और उचित न्याय मिले, इसकी वकालत की।
उन्होंने कहा कि सिर्फ एक सनातन धर्म ही है जो सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देती है और विश्व शांति की बात करता है। उन्होंने सनातन धर्मावलंबियों से अपील किया कि अपने बच्चों को प्रतिदिन 10 मिनट नैतिक एवं व्यवहारिक शिक्षा अवश्य दें। उन्होंने कोलेजियम सिस्टम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे न्याय व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश के लिए भी योग्यता होनी चाहिए और कोलेजियम के माध्यम से नहीं बल्कि परीक्षा के माध्यम से योग्यता के आधार पर न्यायाधीश की नियुक्ति होनी चाहिए।
शंकराचार्य ने तर्क दिया कि व्यक्ति के बदले जाने से न्याय बदल जाता है। सिविल कोर्ट में जिस साक्ष्य, सबूत पर जो फैसला आता है वह डिस्ट्रक्टि कोर्ट में बदलकर कुछ और हो जाता है। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से उसी साक्ष्य, सबूत के बावजूद लोग बरी हो जाते हैं। तो कहीं ना कहीं इससे न्याय प्रभावित होता है। इसके लिए कोलेजियम सिस्टम का हटना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निश्चित समय सीमा में पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिले अन्यथा वह भी अन्य के समान है।
ज्ञानवापी के समाधान के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जब भारत 1947 में आजाद हुआ तो देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था। 33 प्रतिशत मुस्लिम लीग बंटवारे के पक्ष में थे। हालांकि महात्मा गांधी ने इसका विरोध किया था। बावजूद बंटवारा हुआ और केरल में पहला कत्लेआम मुसलमानों ने 22 हजार सनातनियों का किया। दूसरा बांग्लादेश में 70 हजार लोगों का कत्लेआम किया गया। उन्होंने कहा कि पहले तो विभाजन नहीं होनी चाहिए थी लेकिन विभाजन हो गया तो धर्म के आधार पर होना चाहिए था। मौके पर समाजसेवी चमेली देवी, उनकी सुपुत्री सुजाता सिंह भैया, अनूप राय, मनोहर राय, लड्डू तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।

चित्तरंजन में रेलवे कर्मचारियों के मुद्दों पर अहम बैठक
चित्तरंजन। संवाददाता। चित्तरंजन रेलवे मेंस कांग्रेस, एनएफआईआर और इंटक के प्रतिनिधिमंडल ने चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के महाप्रबंधक से मुलाकात की। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। महाप्रबंधक ने भरोसा दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए तेजी से कदम उठाए जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने 2025-26 के लिए चिरेका को नया उत्पादन लक्ष्य दिया है। कर्मचारियों को 70 प्रतिशत तक प्रोत्साहन राशि दिलाने के प्रयास जारी हैं। चिरेका अब अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए विशेष लोकोमोटिव बनाने की तैयारी कर रहा है। इससे रेलवे को वैश्विक पहचान मिलेगी। ईएलएएयू डानकुनी के कर्मचारियों को 30 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस अब तक नहीं मिला है। इसे मंजूरी दिलाने के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। महाप्रबंधक ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर डानकुनी कर्मियों के लिए प्रोत्साहन भुगतान योजना जल्द लागू करने की मांग की है। चिकित्सा सुविधाओं में सुधार को लेकर भी चर्चा हुई। अस्पतालों में मरीजों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर चिंता जताई गई। महाप्रबंधक ने भरोसा दिया कि जल्द विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। के.जी. अस्पताल को आधुनिक बनाया जाएगा। ब्लड बैंक और सीटी स्कैन मशीन की सुविधा जल्द मिलेगी। मरीजों से गलत व्यवहार करने वाले डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होगी। कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। क्षेत्र समिति (एरिया कमेटी) का काम जल्द बहाल होगा। चिरेका परिसर में तीन सामुदायिक भवनों का नवीनीकरण किया जाएगा। कर्मचारियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे। बैठक में इंटक महासचिव इंद्रजीत सिंह समेत संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

निजी सागवान बगीचे में आग लगने से मचा हड़कंप
दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मिहिजाम। संवाददाता। मिहिजाम के कृष्णानगर स्थित शिव मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह आग एक निजी चाहरदीवारी के भीतर स्थित सागवान और अन्य बहुमूल्य पेड़ों में भड़क उठी। वहां जमा सूखी लकड़ियां और पत्तियां आग की लपटों में घिर गईं, जिससे चंद ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही जामताड़ा से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि आग के फैलने के बावजूद आसपास के घरों और लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गर्मी और हवाओं के चलते आग तेजी से फैल रही थी। यदि दमकल कर्मियों ने समय पर मोर्चा नहीं संभाला होता, तो यह आग भीषण रूप ले सकती थी। फिलहाल, आग लगने के ठीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और सूखी लकड़ियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

मैट्रिक के हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न
कुंडहित। संवाददाता। शुक्रवार को प्रखंड के सिंहवाहिनी प्लस टू विद्यालय, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कुंडहित तथा आदर्श मध्य विद्यालय स्थित परीक्षा केन्द्रों पर जैक की ओर से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। मैट्रिक का प्रथम पाली में हिंदी का परीक्षा हुआ। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में कुल परीक्षार्थी 234 में 233 उपस्थित 01 अनुपस्थित रहे। सिंहवाहिनी पल्स टू उच्च विद्यालय में कुल परीक्षार्थी 279 में 276 उपस्थित 3 अनुपस्थित रहे। आदर्श मध्य विद्यालय में कुल परीक्षार्थी 239 में 236 उपस्थित 03 अनुपस्थित रहे। तीनों केंद्रो में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस बल की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मौके पर सिंह वाहिनी प्लस टू विद्यालय के केंद्राधीक्षक मंतोष कुमार मंडल, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक मिथिलेश कुमार पांडे तथा आदर्श मध्य विद्यालय की केंद्राधीक्षक ओबोनी रंजन चौधरी सहित तमाम वीक्षक तथा पुलिस बल मौजूद रहे।

प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित
फतेहपुर। संवाददाता। अबुआ आवास एवं मनरेगा योजना की प्रगति को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय बीडीओ प्रेम कुमार दास की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की गयी। इसके साथ ही जेई, पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों से योजनाओं कार्यी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी। बैठक में मनरेगा योजनाओं और अबुआ आवास, पीएम आवास, पीएम जनमन आवास योजनाओं को प्रगति लाने लिए कहा गया। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया की आवास का कार्य जल्दी ही पुरा कराये और आबुआ आवास एवं पीएम आवास मनरेगा के तहत डिमांड दिया जाए तथा निर्धारित नियम का पालन करने संबंधी जानकारी दी गई। इसी मौके बीपीओ टिंकू कुमार, पीएम आवास कोडिनेटर तपस लायक, पंचायत सचिव कालिदास टुडू, रोजगार सेवक गौतम रुई दास, सर्वरंजन कुमार, मिलिट्री पावरिया सहित अन्य मौजूद थे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store