• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

डीएमओ और डीटीओ का छापा, अवैध मिट्टी लदे सात ट्रैक्टर जब्त

March 21, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

डीएमओ और डीटीओ का छापा, अवैध मिट्टी लदे सात ट्रैक्टर जब्त

by admin
March 21, 2025
in Sahibganj
0
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-जेसीबी से गंगा किनारे हो रहे अवैध मिट्टी उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई

उधवा/संवाददाता। जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू और जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने बुधवार देर शाम राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी में संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध मिट्टी लदा सात ट्रैक्टर को पकड़ कर राधानगर थाना पुलिस को सुपुर्द किया। इससे अवैध मिट्टी उत्खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। हालांकि विगत दिनों भी राजमहल एसडीओ की छापेमारी से कुछ हद तक गंगा किनारे से हो रहे मिट्टी उत्खनन पर विराम लगा था। लेकिन प्रशासनिक सख्ती को ठेंगा दिखाते हुए मिट्टी माफियाओं ने रात के अंधेरे में पुन: उक्त कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था। गौरतलब हो कि प्रखंड क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी, पूर्वी प्राणपुर, पश्चिम प्राणपुर और श्रीधर दियारा पंचायत के गंगा किनारे से मिट्टी उत्खनन कर विभिन्न चिमनी भट्ठों में बेचा जाता था। बताया जाता है कि इस कार्य में सौ से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली का परिचालन हो रहा था। मिट्टी लदा ट्रैक्टर का परिचालन उधवा कचहरी घाट उच्च स्तरीय पुल तथा नाशघाट, श्रीधर दियारा, दक्षिण बेगमगंज सिंह टोला उच्च स्तरीय पुल होकर किया जाता था। इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बीएड मान्यता रद्द व कई मुद्दों को लेकर छात्रों में आक्रोश, कॉलेज में की तालाबंदी
-इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित

साहिबगंज/संवाददाता। महाविद्यालय में गुरुवार को आदिवासी कल्याण छात्रावास के बैनर तले सैकड़ों छात्रों ने कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली से नाराज होकर कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला मार आक्रोश व्यक्त किया। वहीं कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने महाविद्यालय पहुंच कर छात्रों की समस्या सुनीं। बीएड मान्यता रद्द होने से छात्रों में आक्रोश था। सैकड़ों छात्र ने बताया कि सभी बीएड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अब इस सत्र में अन्य कॉलेज के लिए क्वालीफाई करना होगा। छात्रों ने कॉलेज के विभिन्न मांगों को लेकर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार को मांग पत्र सौंपा। विद्यार्थियों ने बताया कि कॉलेज में व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। कॉलेज प्रशासन को इससे कोई लेना-देना नहीं है। बीएड कॉलेज की मान्यता रद्द हो गई है। कॉलेज में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। कॉलेज में स्वच्छता का घोर अभाव है। शौचालय गंदा है। शिक्षकों की घोर कमी है। कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो रही हैं। स्नातकोत्तर नामांकन में गड़बड़ी हुई है। कॉलेज की चहारदीवारी टूटी पड़ी है। समस्याओं के समाधान के लिए कई बार कॉलेज प्रशासन को आवेदन भी दिया गया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर नाराज छात्रों ने सख्त लहजे में कहा कि मांगें पूरी होने तक कॉलेज में ताला बंद रहेगी। कॉलेज में तालाबंदी के चलते गुरुवार को इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित कर दी गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि छात्रों की मांग से महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। जल्द ही छात्रों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

भीषण अगलगी में कई दुकान और घर जल कर खाक
-दो गैस सिलेंडर और एक बैटरी में ब्लास्ट, एक बुजुर्ग महिला झुलसी
साहिबगंज/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र से सौ मीटर दूर बनपर टोला स्थित सूर्या सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल समीप सड़क किनारे झोपड़ी में गुरुवार अहले सुबह लगभग तीन बजे लगी भीषण आग में दो चाय दुकान, एक इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर दुकान, एक लोहार का दुकान सहित कुल सात से आठ झोपड़ीनुमा घर जल कर खाक हो गया। इस दौरान दो गैस सिलेंडर और एक बैटरी में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर के टुकड़े कई घरों की छत पर गिरे जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं इससे आग और ज्यादा भड़क गई। अगलगी में बुजुर्ग महिला सुशीला मसोमात झुलस गईं। फिलहाल महिला का इलाज सूर्या सुपर स्पेशएलिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। अगलगी में दीपक राज के इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर दुकान की सारी सामग्री, चाय दुकान और लोहार दुकान का भी सबकुछ जल कर राख हो गया। घर में रखा अनाज, गेहूं, चावल, तेल मसाला, रुपया, कपड़ा सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया। पीड़ित दीपक राज ने बताया कि अहले सुबह लगभग तीन बजे हादसा हुआ। इसकी सूचना सूर्या सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार व कर्मियों सहित फायर ब्रिगेड को दी गई। स्थानीय लोगों, हॉस्पिटल की फायर सेफ्टी व फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग चार बजे सुबह आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
इन लोगों का जला दुकान व घर
अगलगी में पुतुल देवी की चाय दुकान और घर, सुशीला देवी का घर, गणेश शर्मा की चाय दुकान, आशा मसोमात का घर, अमित शर्मा का गुहाल, दीपक राज का इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग दुकान, बहादुर लोहार का दुकान सहित अन्य की झोपड़ी जली है।
बजरंगी यादव ने अगलगी पीड़ितों को दी राहत

इधर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने अपनी ओर से अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री मुहैया कराई। बजरंगी यादव के प्रतिनिधि कृष्णा शर्मा, कुंदन पासवान, सत्यप्रकाश सिन्हा सहित अन्य ने आगजनी पीड़ित सात परिवार को राहत सामग्री चूड़ा़, गुड़, मुढ़ी़, त्रिपाल, साड़ी, लुंगी सहित नगद सहायता राशि दी। मौके पर विजय सिन्हा, हिरन तांती, आलोक पोद्दार सहित अन्य थे।

अगलगी में पांच घर जल कर राख

मंडरो/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मिर्जाचौकी स्थित गांधीनगर गांव में बुधवार की देर रात अगलगी में पांच घर जल कर राख हो गया। आग लगने से मोटरसाइकिल, साइकिल सहित घर में रखा खाने का अनाज, कपड़ा, बर्तन, आवश्यक कागजात सहित लाखों रुपए का सामान जल कर खाक हो गया। अग्नि पीड़ित कमल यादव, राजेश यादव, युगेश यादव, रामाशंकर यादव, राजेंद्र यादव ने बताया कि घर के पीछे भुसा रखने की झोपड़ी की ओर से आग लगी होगी। सभी खाना खाकर सो रहे थे। आधी रात को धुआं और आग से सबकी नींद खुली। जब तक मामला समझ में आता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इधर फाटक जाम रहने से दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंच पाया। सूचना मिलते ही बीडीओ सह सीओ मेघनाथ उरांव, राजस्व कर्मचारी फारुख अंसारी, प्रमुख प्रतिनिधि और विधायक प्रतिनिधि ने पीड़ितों से मिल उन्हें ढांढ़स बंधाया। साथ ही उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई। प्रमुख प्रतिनिधि शिव शंकर गुप्ता ने प्रत्येक परिवार को एक-एक हजार नगद राशि दी। मौके पर राजीव जायसवाल, बिरेंद्र साह व अन्य थे।

डीसी, एसपी, डीएफओ ने पदाधिकारियों के साथ रामसर साइट का किया निरीक्षण
-पक्षी अभ्यारण्य के संरक्षण के ठोस उपायों पर किया मंथन

उधवा/संवाददाता। डीसी हेमंत सती, एसपी अमित कुमार सिंह, डीएफओ प्रबल गर्ग ने गुरुवार को पदाधिकारियों के साथ रामसर साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने शिकारा नौका से झील का भ्रमण कर अभयारण्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया एवं इसके संरक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डीसी, एसपी और डीएफओ ने प्रवासी पक्षियों के संरक्षण, जैव विविधता की सुरक्षा एवं अभयारण्य क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए उपायों पर मंथन किया। वहीं डीसी हेमंत सती ने स्थानीय नागरिकों को अभयारण्य की जैव विविधता को संरक्षित करने एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। डीसी, एसपी और डीएफओ ने अभयारण्य में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। एसपी ने कहा कि रामसर साइट घोषित होने के बाद से यहां सैलानियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए नजदीकी थानों में पुलिस बल बढ़ाए जाएंगे ताकि पर्यटकों की सुरक्षा बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जा सके। मौके पर बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी, नमामि गंगे डीपीओ अमित मिश्रा, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, उधवा अंचल निरीक्षक दारा पासवान, जीपीएस जनकदेव यादव, रेंजर पंचम दुबे, वनपाल राणा रंजीत चौधरी, वनरक्षी इंद्रजीत कुमार सहित अन्य वनकर्मी मौजूद थे।

डीसी ने विद्युत केबल तार लगाने के कार्य का लिया जायजा

साहिबगंज/संवाददाता। शहर में विद्युत विभाग की ओर से चल रहे केबल तार लगाने का कार्य सहित अन्य कार्यों का डीसी हेमंत सती ने जायजा लिया। उनके साथ डीएफओ प्रबल गर्ग भी थे। डीसी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ सुभाष चौक, पूर्वी रेलवे फाटक, कॉलेज रोड, टमटम स्टैंड, ग्रीन होटल चौक सहित अन्य क्षेत्रों में चल रहे कार्य का मुआयना, समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर विद्युत विभाग के जेई नीलगगन सहित अन्य उपस्थित थे।

27 तक लाभुकों का ई-केवाईसी पूर्ण करें : एमओ

राजमहल/संवाददाता। प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी युसूफ की अध्यक्षता में जन वितरण दुकानदारों की बैठक हुई। इस दौरान प्रभारी एमओ ने उपस्थित सभी राशन डीलरों को बताया कि आगामी 27 मार्च तक खाद्य आपूर्ति के सभी लाभुकों का ई-केवाईसी पूर्ण करें और जिनका आधार कार्ड अपडेट की समस्या में परेशानी हो रही है, उसकी विभाग को जानकारी दें। मौके पर किशोर जैन, अर्जुन प्रमाणिक, शाहिद, विष्णु विश्वास, वासु राय, खिदिर सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य डीलर मौजूद थे।

24 प्रहर व्यापी लीला संकीर्तन शुरू

राजमहल/संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत जामनगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में गुरुवार प्रात: 24 प्रहर व्यापी लीला संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। मुखिया प्रतिनिधि सह कमेटी के अध्यक्ष चिरंजीव कुमार सरकार ने बताया कि इस दौरान 26 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें मुख्य रूप से 24 प्रहार लीला कीर्तन, दो रात बाउल गान एवं एक रात प्रसिद्ध कुमकुम बिहारी म्यूजिकल ग्रुप भव्य भक्ति जागरण करेंगे। आयोजन में मणिलाल रजक, मुकुंदलाल मंडल, अरुण प्रमाणिक सहित दर्जनों सहयोग दे रहे हैं।

यूजी सेमेस्टर तीन की हुई परीक्षा

राजमहल/संवाददाता। मॉडल कॉलेज में गुरुवार को यूजी सेमेस्टर-तीन की परीक्षा हुई। प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि एसआरटी कॉलेज धमड़ी, गोड्डा और बीएलएनएल बोहरा कॉलेज, राजमहल की यूजी सेमेस्टर-तीन, 2023, सत्र 2022-26 की प्रैक्टिकल परीक्षा दोनों पाली में हुई। जिसमें 127 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान कॉलेज में विश्व गौरैया दिवस भी मनाया गया। मौके पर सहायक प्राध्यापक अमित कुमार, विवेक कुमार महतो, अरविंद कुमार पाण्डेय, कॉलेज कर्मी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

बाइक की ठोकर से नौ वर्षीय बच्ची नाजुक

राजमहल/संवाददाता। थाना अंतर्गत मनसिंघा गांव स्थित सड़क किनारे गुरुवार की संध्या अनियंत्रित बाइक चालक ने 09 वर्षीय बच्ची को ठोकर मार कर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जाबीर शेख की पुत्री सानिया फातिमा (09) शाम के वक्त घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे धक्का मार दिया। आनन-फानन में परिजनों एवं आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

औद्योगिक गलियारा के विरोध में ग्रामीणों ने निकाली रैली
-सीओ को सौंपा राज्यपाल के नाम का ज्ञापन

बोरियो/संवाददाता। अंचल के साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर बनने वाले औद्योगिक गलियारा के लिए मौजा जेटके कुम्हार जोरी को चिह्नित करने के विरोध में पथरा के ग्राम प्रधान नरसिंह मरांडी के नेतृत्व और दर्जनों ग्राम प्रधान की मौजूदगी में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में तख्ती लिए ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक हथियार के साथ बोरियो के डाकबंगला से रैली निकाली। मुखिया, ग्राम प्रधानों व अन्य लोगों ने ग्रामीणों को संबोधित कर जमीन की रक्षा करने का संदेश दिया। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम सीओ को ज्ञापन सौंपा। प्रधान नरसिंह मरांडी ने बताया कि प्रशासन ने बिना ग्राम सभा कराए व ग्राम प्रधान की अनुमति लिए जमीन को चिह्नित कर सरकार को प्रस्ताव भेज दिया। औद्योगिक गलियारा के लिए बीरबल कांदर, तेतुलिया के लिए 590 एकड़ जमीन एवं चलधोवा, कुम्हारिया, रामपुर, कामोगोडा, सरायबिंधा, जेटके, करमाताड़ मौजा की जमीन को शामिल किया गया है जो संविधान के अनुच्छेद 13/3 क में ग्राम सभा के दिये अधिकार का उल्लंघन है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र मालतो, बड़ा रक्सो मुखिया ताला हांसदा, चलधोवा ग्राम प्रधान तालामय हेंब्रम, शाहरपुर प्रधान होपनमय मुर्मू, जेटके प्रधान विनोद पहाड़िया, कुश्टाड़ प्रधान चांदी पहाड़िन, सरायबिंधा के प्रधान विजय हेंब्रम, कामोंगोड़ा के प्रधान सुकरा पहाड़िया, रामपुर के प्रधान प्रधान हेंब्रम, कुम्हारिया के प्रधान वीरधन सोरेन, जीतपुर के प्रधान बोपला हेंब्रम, पाराडार के प्रधान चांद मुर्मू, अमरपुर के प्रधान नंदू बास्की, शहरजोरी और रचाताड़ के ग्राम प्रधान खैरवा मुखिया बबलू मुर्मू, रतन मरांडी, पंचायत समिति सदस्य रमेश सोरेन, अनिल मालतो सहित अन्य हजारों ग्रामीण मौजूद थे।

हिल एसेंबली पहाड़िया महासभा ने की बैठक

बोरियो/संवाददाता। हिल एसेम्बली पहाड़िया महासभा ने गुरुवार को बिन्देरी बन्दर कोला में बैठक की। जिसमें आगामी 25 मार्च को साहिबगंज में आदिम जनजाति पहाड़िया की समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन और महारैली निकालने का निर्णय लिया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष तिमोति मालतो, बरहेट से सरदार धर्मदेव पहाड़िया, खड़गेदोनी सरदार मरकुस मालतो, पांदेनी बेडो के सरदार फागु पहाड़िया, चतरा मंडरो, सरदार सुरेश पहाड़िया सहित अन्य मौजूद थे।

बाइक की हुई चोरी
तालझारी/संवाददाता। थाना क्षेत्र के महाराजपुर हाट से एक मोटरसाइकिल की चोरी हो गई। जिसकी जानकारी मोती झरना निवासी एहतेशाम ने तालझारी थाना में आवेदन देकर दी है। उन्होंने बताया है कि बीते दिन मोटरसाइकिल जेएच 18 एल 6604 हीरो-स्पलेंडर खड़ी कर हटिया करने गया था। वापस लौटने पर देखा वहां मोटरसाइकिल नहीं थी। थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले को लेकर थाना कांड संख्या 38/25 दर्ज कर जांच की जा रही है।

Share199Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store