• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

March 24, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

by admin
March 24, 2025
in Godda
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-23 मार्च, 1931 को भगत, राजगुरु और सुखदेव को दी गयी फांसी

गोड्डा/संवाददाता। अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर राष्ट्रीय विभूति मंच के तत्वावधान में रविवार पूर्वाह्न 09 बजे भगत सिंह स्मारक स्थल हटिया चौक, गोड्डा में वीर शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विभूति मंच के सचिव राजेश झा ने कहा कि आज पूरे देश के लोग अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। अमृतसर में 13 अप्रैल, 1919 को हुए जालियांवाला बाग हत्याकांड ने भगत सिंह और उनके साथियों पर गहरा प्रभाव डाला था। भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से छुटकारा दिलाने के लिए भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, सुखदेव, शिवराम राजगुरु, विनायक दामोदर सावरकर, बटुकेश्वर दत्त, तरुण क्रांतिकारी खुदीराम बोस, भगवती चरण बौहरा, यशपाल समेत युवा क्रांतिकारियों को संगठित कर ब्रिटिश शासन के विरुद्ध क्रांति की ज्वाला को पूरे देश में फैला दिया। इन लोगों ने मिलकर हिंदुस्तान रिपब्लिकन संगठन की स्थापना की। अंग्रेज की लाठियां से लाला लाजपत राय की मृत्यु से देश भर में खलबली मच गई थी। इन लोगों ने इसका बदला लेने का फैसला किया। इन लोगों ने केंद्रीय असेंबली में बम फेंक कर ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी एवं युवा क्रांतिकारियों को और संगठित करने का कार्य किया। अदालत ने तीनों को फांसी की सजा सुनाई। सर्वजीत झा ने स्मारक स्थल पर भगत सिंह की प्रतिमा के साथ-साथ सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा लगाने की भी मांग की। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव ने कहा कि वीर शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। जिला प्रशासन लोगों की भावनाओं का सम्मान करती है। अनुमंडल पदाधिकारी ने इस अवसर पर शहीदों के सम्मान में कविता पाठ भी किया। शहीद वीरेंद्र महतो की मां का भी सम्मान इस अवसर पर किया गया। मौके पर उपस्थित आर्यन चंद्रवंशी, खेल पदाधिकारी प्राण महतो, पूर्व सैनिक बृजेश झा, करुणाकर भारती चौबे, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, पूर्व मुखिया परमानंद शाह, पवन कुमार साह, सच्चिदानंद उर्फ गप्पू सिन्हा, सुरजीत झा, दिलीप कुमार साह पार्षद, पवन कुमार साह, आशीष कुमार यादव, रोहित वर्मा, पवन कुमार झा, सीताराम राउत, इशांत कुमार, मतीश झा, दिवाकर कुमार आदि उपस्थित थे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिक्षक संघ ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
-मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 26 से होगा आंदोलन
गोड्डा/संवाददाता। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार की शाम शिक्षक संघ की ओर से डीसी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसकी प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को भी दी गई। मंगलवार तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो बुधवार 26 मार्च से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
इस प्रकार होगी आंदोलन की रूपरेखा
बुधवार से लेकर शुक्रवार तक तीन दिनों तक विद्यालय में काला बिल्ला लगा कर कार्य करना है और शाम छह से सात बजे तक शहीद स्तंभ परिसर पर सामूहिक रूप से काला बिल्ला लगा कर विरोध प्रदर्शन करना है। शनिवार की शाम छह बजे शहीद स्तंभ परिसर से लेकर हटिया चौक तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। रविवार को दिन के 12 बजे शहीद स्तंभ परिसर से रौतारा चौक तक और पुन: वापस शहीद स्तंभ परिसर तक विरोध मार्च निकाला जाएगा। प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के शिक्षक और संघीय पदाधिकारी उक्त कार्यक्रम की सफलता को लेकर पूरी तरह से तालमेल बना कर प्रचार-प्रसार करेंगे। उक्त कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को शाम छह बजे सभी कोटि के शिक्षकों की संयुक्त बैठक शहीद स्तंभ परिसर में रखी गई। ज्ञापन सौंपने वालों में संघीय पदाधिकारियों में माध्यमिक शिक्षक संघ से डॉ. सुमन कुमार, अशोक कुमार सिंह, महानंद कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ से निरंजन साह, सुभाष चन्द्र, राधा कांत साह, सोमनाथ झा, भगवान सोरेन, तपेश कुमार, विद्यानंद प्रसाद शामिल थे।
क्या है मुख्य मांगें
आनलाइन औचक निरीक्षण के दौरान निलंबित किए गए दो शिक्षकों का निलंबन के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। मध्याह्न भोजन योजना की छात्रोपस्थिति का एसएमएस पूर्वाह्न 10 बजे दिन तक नहीं करने के कारण जिले भर के 1417 विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों का एक दिन 10 मार्च, 2025 का वेतन स्थगन आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। विपरीत परिस्थितियों में काम करने के बावजूद विभिन्न आदेशों और ज्ञापांकों के माध्यम से शिक्षकों को मानसिक रूप से हतोत्साहित किया जा रहा है जो झारखंड सेवा संहिता और सामान्य न्याय के बिल्कुल प्रतिकूल है इसे यथाशीघ्र रोका जाए। सरकारी काम शिक्षक अपने व्यक्तिगत मोबाइल से नहीं करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को ससमय वेतन भुगतान किया जाए।
उत्क्रमित उच्च विद्यालयों को निकासी एवं व्ययन विद्यालयों से संबंध स्थापित किया जाए। जबकि झारखंड के अन्य जिलों में यह कार्य किया जा चुका है।

वर्षों से लंबित प्रोन्नति के काम को यथाशीघ्र पूरा किया जाए। झारखंड के अन्य जिलों में नियमित रूप से प्रोन्नति दिया जाता है जबकि जिले में विगत 25 वर्षों से प्रोन्नति नहीं दिया गया है। जिला के लगभग 90% विधालयों में प्रधानाध्यापक के पद खाली हैं जबकि उन पदों पर आसीन होने के पद के अनुपात में कई गुना योग्य शिक्षक मौजूद हैं।

तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर चाकू से किया हमला
-घायल युवक पेंटिंग का काम कर लौट रहा था घर

मेहरमा/संवाददाता। एक युवक पर तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र के बिरनियां मोहनगाय संथाली टोला के बुडबा बांध के पास की है। घायल युवक की पहचान बिहार के सनोखर थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई है। 28 वर्षीय आलोक, कपिल देव पासवान के पुत्र हैं। हमले में उनके दाहिने हाथ में चोट आई है। घटना उस समय हुई जब आलोक महागामा से पेंटिंग का काम करके रात में अपने घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने घायल आलोक को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बलबड्डा थाना प्रभारी अमित मार्की को घटना की सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक पीड़ित की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीसी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

गोड्डा/संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर ने शनिवार को ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं, सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख -रखाव आदि की जांच की। उनकी ओर से संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया गया। विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, परिसर की साफ- सफाई, सुरक्षा में तैनात बलों के लॉग बुक, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति और निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त सुरक्षा बलों को कर्तव्य एवं दायित्व के प्रति सजग होकर सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बैधनाथ उरांव, उप निर्वाचन पदाधिकारी पंकज कुमार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।

नगरपालिका में आम निर्वाचन के लिए समीक्षात्मक बैठक संपन्न

गोड्डा/संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन की प्रारंभिक स्तर की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक शनिवार को आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने नगरपालिका आम चुनाव के लिए सभी चुनावी प्रक्रियाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष होकर संपन्न करने, मतदाताओं की बुनियादी सुविधाओं एवं सुरक्षा के लिए कार्य प्रारंभ करने, सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने, डिस्पैच सेंटर से लेकर बूथ तक रूट चार्ट तैयार करने, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों को चिह्नित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिकटिया का भ्रमण कर मतगणना हॉल एवं ब्रजगृह के लिए कमरा चिह्नित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी पवन बाघ, डीडीसी स्मिता टोप्पो, अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा, महागामा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदौलिया मौजूद रहे।

शहीद दिवस पर साहित्यिक संस्था सृजन सुरभि ने किया कवि सम्मेलन

गोड्डा/संवाददाता। शहीद दिवस के अवसर पर सृजन सुरभि की जिला शाखा की ओर से रविवार को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्थानीय विद्यापति भवन के सभागार में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता लोक मंच सचिव सर्वजीत झा अंतेवासी ने और संचालन कवि ओम प्रकाश मंडल एवं युवा कवि सुरजीत झा ने किया। सम्मेलन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने दीप प्रज्वलित करने के पश्चात शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। स्वागत संबोधन कवि एवं सम्मेलन के संयोजक शैलेंद्र रात ने किया। कविताओं के दौर में राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कवियों में नोनीहाट दुमका के विनय सौरभ, पुनसिया बिहार के डॉ. अचल भारती, देवघर के अनिल कुमार झा, साहेबगंज के विजय कुमार भारती, मुंगेर के अंजनी सुमन एवं प्रमोद निराला, दुमका के इंद्र ज्योति, पटना के विनय कुमार झा विमल, चित्रकूट उत्तर प्रदेश के अभिषेक कुमार नीरज, बड़हरवा की इंद्राणी सहित स्थानीय जाने माने कवियों में शिव कुमार भगत, सुरजीत झा, डॉ. ब्रह्मदेव कुमार, शैलेंद्र राम, ओमप्रकाश मंडल, फूल कुमारी, अर्पणा कुमारी, शैलेंद्र प्रसाद, प्रकाश यादव, मधुबाला शांडिल्य एवं विनीता प्रियदर्शिनी ने देशभक्ति एवं वीर रस पर आधारित अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, वरीय अधिवक्ता दीनानाथ झा, सेवानिवृत अनुमंडल पदाधिकारी परमानंद चौधरी, निश्छल ठाकुर, साहित्यकार फिरोज अहमद सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे। सभी प्रतिभागी कवियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सरहुल, ईद व रामनवमी पर्व को लेकर एसडीपीओ ने बुलायी बैठक

बसंतराय/संवाददाता। बसंतराय प्रखंड कार्यालय के मीटिंग हॉल में सरहुल, ईद व रामनवमी पर्व को लेकर रविवार को दिन के 02 बजे एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव चौधरी, बीडीओ श्रीमान मरांडी, थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी ने पुलिस पदाधिकारी व सभी संप्रदाय के लोगों के साथ पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए बैठक में सामाजिक व सांप्रदायिक सौहार्द के साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। विवादित स्थल व अन्य स्थलों पर जाकर शांति समिति की बैठक करने की अपील की। सीडीपीओ की उपस्थिति में थाना स्तर पर सभी समुदाय के जनप्रतिनिधि गणमान्य व्यक्ति व अखाड़ों के साथ शांति समिति की बैठक करने व जुलूस के रूटों का सत्यापन करने को कहा। वहीं एडीपीओ ने कहा कि पूर्व से चयनित रूट से ही जुलूस निकाले, किसी भी जुलूस या अखाड़ों की ओर से किसी भी नए रूट का प्रयोग नहीं करें। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ों के वॉलेंटियर का नाम वह मोबाइल नंबर रखने और जुलूस में डीजे ना बजाने की हिदायत दी। आपत्तिजनक अश्लील गाना नहीं बजाने के लिए लोगों को जागरूक किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई ऐसा काम ना करें जिससे किसी जाति समुदाय विशेष को ठेस पहुंचे। सोशल मीडिया पर तथ्यहीन गलत सूचना फोटो वीडियो धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले की खैर नहीं। वही इस मौके पर प्रमुख अंजर अहमद, जिला परिषद सदस्य एहतेशामुल हक, जिला परिषद सदस्य अरशद वहाब, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुल्तान अहमद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर आलम, बरुण यादव, प्रमोद झा, प्रमोद यादव, मुखिया आलमगीर आलम, मुखिया शाहबाज आलम, मुखिया शंभू मांझी, मुखिया प्रतिनिधि जावेद आलम आदि प्रखंड क्षेत्र के रामनवमी अखाड़ा समिति समेत अन्य मुखिया व पंचायत समिति सदस्य बैठक में मौजूद थे।

राजद कार्यकर्ता ने दिया इफ्तार पार्टी

बसंतराय/संवाददाता। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के केवां पंचायत अंतर्गत बनियाडीह गांव में राजद के सक्रिय कार्यकर्ता सह समाजसेवी बरुण यादव की ओर से रविवार को शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में प्रमुख अंजर अहमद सहित जिला परिषद सदस्य एहतेशामुल हक, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर आलम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुल्तान अहमद सहित लगभग 500 की तादाद में इफ्तार पार्टी में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान समाजसेवी बरुण यादव ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर समुदाय के लोग एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर आपसी एकता मजबूत करते हैं। साथ ही हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में सब भाई-भाई की मिसाल को कायम रखने के लिए इस तरह का इफ्तार पार्टी का आयोजन बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में लगभग कई सालों से होता आ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी जब तक सांस चलेगी मैं तब तक इस तरह का आयोजन करता रहूंगा ताकि हिंदू मुस्लिम एकता बरकरार रहे।

विश्व यक्ष्मा दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गयी जागरूकता रैली

गोड्डा/संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में विश्व यक्ष्मा दिवस के पूर्व संध्या पर सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से कारगिल चौक होते लोहिया नगर तक जागरूकता रैली निकल गई। डॉक्टर प्रीतम कुमार दत्ता, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। डॉ. दत्ता ने बताया कि टीबी मरीजों की पहचान करना आसान है। इस रोग के पांच लक्षण हैं। किसी व्यक्ति को दो हफ्ते से लगातार खांसी हो, बुखार हो, वजन में गिरावट आ रही हो, भूख ना लगना, रात में तेज पसीना आना आदि इसके लक्षण हैं। टीबी की रोकथाम के लिए बच्चों को बीसीजी का टीका लगवाएं. यह आपको टीबी से सुरक्षित रखता है। गुप्त टीबी रोगी को सक्रिय टीबी विकसित होने से रोकें। टीबी के मरीज के पास जाते समय मास्क और रेस्पिरेटर का इस्तेमाल करें। टीबी के मरीजों को खांसते या छींकते समय अपना मुंह और नाक ढंक कर रखना चाहिए। लोगों के संपर्क में आने पर श्वसन संबंधी स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए तथा अभी निक्षय मित्र की ओर से हर महीने फूड बास्केट के रूप में सभी टीबी मरीजों को पोषाहार वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर, दीपक कुमार, सदानंद वर्मा, महेंद्र त्यागी, मनोज कुमार, बीटीटी बेबी कुमारी, प्रहलाद कुमार, साहिया किरण देवी एवं महिला आरोग्य समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

पंडित रंजीत झा कला संरक्षक-संरक्षिका सम्मान समारोह आयोजित

गोड्डा/संवाददाता। अंग क्षेत्र के ख्यातिनाम स्वतन्त्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं समाजसुधारक पंडित रणजीत झा की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार शाम स्थापित परंपरानुसार “पंडित रणजीत झा कला संरक्षक-संरक्षिका सम्मान का आयोजन किया गया। स्थानीय पंडित रणजीत झा फाउंडेशन की ओर से विद्यापति भवन में आयोजित उक्त समारोह के तहत कला को निखारने वाले प्रशिक्षक एवं अभिभावक को बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव एवं बतौर विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो के अलावा स्व. झा की धर्मपत्नी साया झा ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह का संचालन स्व. झा के पंचम पुत्र एवं विभिन्न खेल संघ सचिव सुरजीत झा ने किया जबकि स्व. झा के विशाल व्यक्तित्व एवं अमर कृतित्व पर उनके तृतीय पुत्र सह लोक मंच सचिव सर्वजीत झा एवं पुत्रवधु डॉ. प्रो. नूतन झा ने विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्व. झा की पुत्री बिमल नंदिनी ठाकुर, पुत्रवधू ज्योति झा, नाती की धर्मपत्नी श्वेता ठाकुर उर्फ मोनी ठाकुर, वरीय अधिवक्ता दीनानाथ झा, विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, पूर्व अध्यक्ष परमानंद चौधरी, वरीय सदस्य हरि शंकर मिश्रा एवं डॉ. वंशीधर मिश्रा, राष्ट्रीय विभूति मंच के सचिव राजेश झा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक माधवचंद्र चौधरी, ज्ञान स्थली के निदेशक समीर दुबे, अधिवक्ता विनय ठाकुर, हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पू, उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा एवं आशुतोष झा, संयुक्त सचिव दया शंकर, अधिवक्ता शिशिर झा, कवियित्री फूल कुमारी एवं अर्पणा कुमारी सहित बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित थे। इस दौरान गायक कौशल किशोर मिश्रा एवं गायिका अपराजिता राय की ओर से देशभक्ति गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति हुई। सम्मान पाने वालों में गुरुकुल डांस एकेडमी की निर्देशिका आरती सिंह, प्रसिद्ध नृत्यांगना पीहू श्रीवास्तव की माता अमृता श्रीवास्तव एवं पिता प्रभाकर श्रीवास्तव, शास्त्रीय नृत्यांगना अविका रानी की माता प्रियंका रानी, नृत्यांगना गार्गी रंजन की माता पूनम रंजन, डी डांस एकेडमी की निदेशिका दीक्षा कुमारी, सह निदेशक आकाश सोनी, डॉल्फिन डांस एकेडमी के निदेशक, शशि आनंद, रेनबो म्यूजिकल ग्रुप के सचिव मनीष सिंह, गायिका अपराजिता राय की माता किरण कुमारी, स्वर साधना के निदेशक देव कुमार राय, पी एंड डी डांस एकेडमी के निदेशक प्रेमचंद महतो, फाइन आर्ट की शिक्षक वैष्णवी तिवारी, आर्ट हाउस गोड्डा के निदेशक सिपुल कुमार दुबे, सरगम संगीत प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक कौशल किशोर मिश्रा, साज म्यूजिकल ट्रस्ट के निदेशक इस्लाम, नटराज डांस एकेडमी की निदेशिका मोनालिसा कुमारी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की शिक्षक संगीता कुमारी, बाल नृत्यांगाना अमायरा की माता अमृता झा, नृत्यांगना नियति परशुरामका एवं लाड़ो की माता ज्योति परशुरामका तथा बाल नृत्यांगना श्रेयांशी की माता खुशबू कुमारी के नाम हैं।

नौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दंपति गिरफ्तार
गोड्डा/संवाददाता। जिला मुख्यालय में ब्राउन शुगर की बिक्री एवं सेवन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को पुलिस ने ब्राउन शुगर के धंधे में शामिल पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को रविवार को गुप्त सूचना मिली कि जिला मुख्यालय के मोहल्ला शांतिनगर, गंगटा खुर्द निवासी विनोद कुमार भगत घर में ब्राउन शुगर की बिक्री करते हैं। एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर छापामारी टीम का गठन करते हुए विनोद कुमार भगत के घर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में विनोद कुमार भगत एवं उनकी पत्नी बेबी देवी उर्फ बराती देवी के पास से कुल 9.2 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। विनोद कुमार भगत, पिता स्वर्गीय रघुवीर भगत, उम्र 42 वर्ष एवं उनकी पत्नी बेबी देवी, उम्र 40 वर्ष को छापामारी टीम की ओर से गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में गोड्डा नगर थाना में कांड संख्या 59/2025, एनडीपीएस एक्ट में अंकित किया गया है। छापेमारी के दौरान अभियुक्त विनोद कुमार भगत के पहने हुए पैंट के पॉकेट से एक सिल्वर पुड़िया ब्राउन शुगर, वजन लगभग 0.8 ग्राम एवं बेबी देवी के साड़ी के आंचल में बंधा हुआ दो पुडिया ब्राउन शुगर वजन लगभग 1.2 ग्राम, हरा रंग का बोरोलिन डब्बा में कुल 09 पुड़िया, वजन लगभग 7.2 ग्राम (सभी सिल्वर पेपर में लपेटा हुआ) बरामद कर जब्त किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है। विनोद कुमार भगत के विरुद्ध गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 157/2024, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक अनूप कुमार साहू, बिपिन कुमार यादव, टाइगर मोबाइल गोड्डा थाना एवं थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store