नाला। संवाददाता। नाला हाटतल्ला स्थित ग्राम रक्षा काली मंदिर में मां रक्षा काली की पूजा अर्चना की गई। मालूम हो कि पुरोहित मधुसूदन राय, विश्वनाथ राय, जीवन चक्रवर्ती आदि के सानिध्य व मौजूदगी में विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां रक्षा काली की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर दूर-दराज से सैकड़ों श्रद्धालु माता के मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही अपने अपने मन्नतों के अनुसार फल फूल व प्रसाद व गच्छति समर्पित की। इस अवसर पर प्राचीन परंपरानुसार के अनुसार, बकरे की बलि भी चढ़ाई गई। इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल क्रियान्वयन में मां रक्षा काली मंदिर कमेटी के सदस्य सहित अन्य गणमान्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही। इस वार्षिक पूजनोत्सव को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
पूर्व प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर विदायी सह सम्मान समारोह आयोजित
नाला। संवाददाता। राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के प्रशाल भवन में पूर्व प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार घोष की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस क्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमडीसी अध्यक्ष पार्वती हांसदा ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सेवानिवृत शिक्षक मधुसूदन महतो मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सेवानिवृत शिक्षक कृष्णपद बल, प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार मंडल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सिंहवाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य मधुसूदन महतो तथा अन्य विशिष्ट अतिथि ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर स्नेहा मित्र सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने नृत्य गीत भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार घोष को शॉल ओढ़ाकर तथा माला पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, सबों ने बारी बारी से शिक्षा जगत में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार मंडल ने कहा कि पूर्व प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार घोष बहुत ही कर्तव्य निष्ठ तथा मृदु भाषी थे। उन्होंने उनके शैक्षणिक कार्यकलाप तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मधुसूदन महतो ने कहा कि श्री घोष बड़ा ही समर्पण के भाव से विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में काम किए। इनका स्वभाव मधुर था। ये विद्यालय के प्रति समर्पित थे, शिक्षक के रूप में एक आदर्श शिक्षक थे। कार्यक्रम को सहायक शिक्षक सुरजीत भट्टाचार्य, बोकारो के शिक्षक प्रदीप कुमार माजी, गेड़िया के शिक्षक निमाई चंद्र पंडित, आनंद रंजन मिश्रा आदि शिक्षकों ने भी संबोधित किया और सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाध्यापक के व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार मंडल, शिक्षक राजेश कुमार, आनंद रंजन मिश्रा, दिलीप कुमार रवानी, मुक्ति नारायण, प्रियतोष साधु, बादशाह मुखर्जी, बुद्धदेव पाल, पूर्णिमा दास सहित अन्य मौजूद थे।
24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन
जामताड़ा। संवाददाता। नगर पंचायत अंतर्गत गायछांद स्थित हरि मंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन शनिवार को कुंज विलास पाला के साथ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल शामिल हुए। इस अवसर पर प्रसिद्ध कीर्तनीयों ने अपनी मधुर वाणी से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का रसपान कराया।
वीरेंद्र मंडल ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जन्म अत्यंत दुर्लभ है, इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान श्रीकृष्ण का नाम ही मोक्ष का एकमात्र साधन है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अच्छे कर्म करने और प्रभु का निरंतर चिंतन करने का संदेश दिया।
उन्होंने आगे कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य प्रभु की आराधना और सेवा में लगना होना चाहिए। साथ ही, उन्होंने बताया कि भगवान के नाम का जाप सभी पापों से मुक्ति दिलाने का सबसे सरल उपाय है। मौके पर मुख्य रूप से सैकड़ो की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
किसान का देश के विकास में सबसे बड़ा योगदान : भजहरि
नगरी में कृषि कार्यशाला सह उद्यान प्रदर्शनी आयोजित
कुंडहित। संवाददाता। कृषि विभाग के निर्देश पर शनिवार को कुंडहित प्रखंड अंतर्गत नगरी पंचायत भवन में प्रखंड स्तरीय किसान कार्यशाला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, जिप सदस्य रीना मंडल, पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल, मुखिया शंकर कोड़ा, उप निदेशक उद्यान विभाग संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में नगरी पंचायत के विभिन्न गांवो से आए किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। देश के विकास में उनका सबसे बड़ा योगदान है। इसलिए उनके प्रोत्साहन के साथ-साथ मान सम्मान भी होना चाहिए। उन्होंने कई सफल किसानों का उदाहरण देकर सभी किसानों को प्रेरणा लेने को कहा। कहा कि आज सुदूर गांवो के भी किसानों ने भी अपनी बंजर भूमि पर बागवानी लगाकर अपनी आय वृद्धि सुनिश्चित की है। उनका यह काम हम सबों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यशाला को प्रखंड प्रमुख, उपनिदेशक उद्यान, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आदि ने भी संबोधित किया। कार्यशाला के अंत में सभी प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र के साथ साथ कुदाल और फावड़ा देकर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर प्रखंड के किसान मित्र, उद्यान मित्र तथा कृषकगण उपस्थित थे।
दावत-ए-इफ्तार के आयोजन में सैकड़ों रोजेदार हुए शामिल
जामताड़ा। संवाददाता। नामुपाड़ा में एक भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों रोजेदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन समाजसेवी हाफिज एहतशामूल मिर्जा की ओर से किया गया था। दावत-ए-इफ्तार के दौरान पहले एक विशेष दुआ कराई गईं। मौके पर मौलाना इरशाद ने इस आयोजन को एक सामूहिक भाईचारे का प्रतीक बताया और सभी रोजेदारों को रमज़ान के महत्व पर रोशनी डाली। मौके पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इफ्तार के बाद सभी रोजेदारों ने मगरिब की नमाज अदा की। आयोजन में शिरकत करने वाले लोगों ने इसे एक शानदार अनुभव बताया और समाजसेवी एहतशामूल मिर्जा की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रमजान के पाक महीने के संदेश को आत्मसात करने और आपसी एकता व सौहार्द को बढ़ावा देने की अपील की। इफ्तार में मौजूद लोगों ने न केवल सामूहिक दुआ की, बल्कि रमजान के इस पवित्र माह की बुनियादी सीख, जैसे दानशीलता, धैर्य और इंसानियत की भावना को अपनाने का संकल्प भी लिया। मौके पर मुफ्ती मो. सिद्दीक, मुफ्ती फजलुर रहमान, मौलाना मुश्तक मौलाना, इरशाद मौलाना, अजीमुद्दीन मौलाना, सद्दाम फारूक अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी, सनाउल अंसारी सहित काफी संख्या में रोजेदार मौजूद थे।
मिशन अस्पताल का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की अनूठी पहल
जामताड़ा। संवाददाता। शहर के आशीर्वाद मैरिज हॉल में श्री श्री काली मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति और मिशन अस्पताल, दुर्गापुर के संयुक्त प्रयास से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मिशन अस्पताल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था, जो समय पर सही चिकित्सा सुविधा नहीं प्राप्त कर पाते। मिशन अस्पताल के डायरेक्टर, डॉ. पार्थो पॉल ने कहा कि हमारा लक्ष्य उन लोगों तक पहुंचना है, जो किसी कारणवश अस्पताल नहीं जा सकते। सही समय पर सही डॉक्टर से इलाज करवाना हर व्यक्ति का अधिकार है। इसी उद्देश्य से हम इस तरह के शिविरों का आयोजन करते हैं। शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उपचार भी किया गया। जिन मरीजों को विशेष इलाज की आवश्यकता थी, उन्हें उचित संस्थानों में रेफर किया गया ताकि उनका बेहतर इलाज हो सके। कार्डियोलॉजिस्ट विभाग के विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान जीवनशैली और आनुवंशिक कारणों से कम उम्र में हार्ट की समस्याएं बढ़ रही है। विशेषज्ञों ने लोगों को समय पर जांच करवाने और डॉक्टर की सलाह से उपचार कराने की सलाह दी। इस शिविर के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य जांच की गई, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी और जागरूकता भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा वरिष्ठ नेता बीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होता है, क्योंकि इससे उन जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलेगा, जो आर्थिक तंगी या अन्य कारणों से समय पर इलाज नहीं करवा पाते। सरकार और समाज को मिलकर ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इस शिविर के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य जांच की गई, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी समाज में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुलभ बनाते हैं। मिशन अस्पताल का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी और सुलभ बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस आयोजन के दौरान शहीद राजीव कुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। यह शिविर उनके सम्मान में आयोजित किया गया था।
सलिल रमण बने झामुमो नगर अध्यक्ष
झामुमो मिहिजाम नगर कमिटी की नई टीम गठित मिहिजाम। संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा मिहिजाम नगर कमिटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें सलिल रमण उर्फ बंटू आइजक को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि महेंद्र टुडू को सचिव और मुरारी प्रसाद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवगठित कमिटी में कामेश्वर तिवारी, सदानंद मंडल, रंजू प्रसाद और विष्णु देव मुर्मू को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सुजीत राउत, चंद्रभूषण प्रसाद, कैलाश पंडित और कारू यादव को सह सचिव का दायित्व सौंपा गया है। संगठन सचिव के रूप में विकास कुमार वर्मा उर्फ विक्की, राजकुमार दास, धनंजय हरि और इदरीश अंसारी को चुना गया है। इसके अलावा मीडिया प्रभारी के रूप में सुमित राहुल आइजक उर्फ जुगनू और राजीव शर्मा उर्फ पिंटू को नियुक्त किया गया है। नवगठित कमिटी के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही है। मिहिजाम में झामुमो की यह नई टीम स्थानीय स्तर पर पार्टी को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में काम करेगी।
हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी साजिश नाकाम की
चित्तरंजन। संवाददाता। कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी फांड़ी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के दामागोड़िया इलाके में एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शुक्रवार रात को की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान रेहान खान (22) के रूप में हुई है, जो झारखंड के धनबाद का निवासी है। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से गोलियों से भरा अवैध पिस्टल बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी बड़े आपराधिक कृत्य को अंजाम देने की फिराक में था। शनिवार को आरोपी को आसनसोल अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक का असली मकसद क्या था और उसके पीछे कोई अपराधी गिरोह सक्रिय है या नहीं। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में अपराध से जुड़े अन्य लिंक सामने आ सकते हैं।
नारायणपुर प्रखंड में डीडीसी ने 10 अबूआ आवास लाभुकों को कराया गृह प्रवेश
नारायणपुर संवाददाता – उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार ने शनिवार को नारायणपुर प्रखंड के दो पंचायतों में अबुआ आवास योजना के कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत बन रहे घरों का जायजा लिया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। लाभुकों को तीसरी किस्त का भुगतान जल्द करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा कर लाभुकों को गृह प्रवेश कराया जाए। इसी क्रम में प्रखंड के नायडीह पंचायत के भगवानपुर गांव सात लाभुक और मंझलाडीह पंचायत के लकोनिया गांव में तीन लाभुकों गृह प्रवेश कराया गया। सभी लाभुकों के चेहरे पर खुशी दिखी। डीडीसी ने कहा सरकार आपलोगों को पक्का मकान दिया है। खुशी से जीवन व्यतीत करें साथ बीडीओ को आवास कार्य मे गति लाने का निर्देश दिया ताकि अन्य लाभुकों को भी जल्द से जल्द आवास पूरा कर गृह प्रवेश हो सके। मौके पर बीडीओ मुरली यादव, प्रमुख अंजना हेम्ब्रम, मुखिया मनोरथ मरांडी, सूरजमुखी हेम्ब्रम, पंचायत सचिव शिशु धीवर एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने जारी किया परीक्षाफल, अंशु ने किया टॉप
कुंडहित संवाददाता – शनिवार को कुंडहित मुख्यालय स्थित मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय में समारोह आयोजित कर वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। परीक्षाफल की घोषणा विद्यालय के प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल ने की। सभा को संबोधित करते हुए श्री मंडल ने कहा जीवन के अंतिम क्षण तक परीक्षाएं होती रहेगी। इसलिए जीवन में हमेशा मेहनत और लगन के साथ काम करना चाहिए तभी जीवन के तमाम परीक्षाओं में आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। श्री मंडल ने कक्षावार प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार नर्सरी में कोयल पाल प्रथम, लोकेश घोष द्वितीय तथा आराध्या दत्त तृतीय स्थान हासिल किया।