• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

दियारा में दहशत फैलाने वाला कुख्यात सुनील यादव उर्फ ननुआ गिरफ्तार

March 30, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

दियारा में दहशत फैलाने वाला कुख्यात सुनील यादव उर्फ ननुआ गिरफ्तार

by admin
March 30, 2025
in Sahibganj
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-रविंद्र यादव हत्याकांड में भी थी संलिप्तता
-दो देसी कट्टा, सात जिंदा कारतूस व अन्य सामान बरामद
-राजमहल एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

साहिबगंज/संवाददाता। एसपी को मिली गुप्त सूचना के बाद गठित टीम ने दियारा क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले कुख्यात बदमाश सुनील कुमार यादव उर्फ ननुआ को रामपुर टोपरा दियारा से हथियार के साथ धर दबोचा। राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने गंगा थाना परिसर में शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टोपरा में अपने सहयोगियों के साथ हरबे-हथियार के साथ जघन्य अपराध की योजना बना रहे महादेवगंज निवासी बदमाश सुनील कुमार यादव उर्फ ननुआ को उसके सहयोगी मांझी कोला निवासी तालु सोरेन के साथ अवैध देसी पिस्तौल एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। ननुआ के पकड़े जाने से मुफ्फसिल व गंगा नदी थाना के कई कांडों का उद्भेदन हुआ है। ननुआ पर रंगदारी, हत्या व अवैध वसूली से संबंधित 10 कांड पूर्व से दर्ज है। गंगा नदी में आर्म्स एक्ट में कांड संख्या 10/25 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। वहीं सुनील कुमार यादव उर्फ ननुआ और तालु सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनके पास से लोहे का बना दो देशी कट्टा, 3-15 बोर का सात जिंदा कारतूस, ब्लू रंग का बिनडोलिया बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि ननुआ दियारा में घोड़ा दौड़ाता फिरता था। फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाने का कार्य करता था। कुछ दिनों पूर्व ननुआ ने महादेवगंज में दहशत फैलाते हुए एक विवाह समारोह रुकवा दिया था। जिससे उक्त क्षेत्र के लोग काफी रोष व दहशत में थे। गिरफ्तार ननुआ का आपराधिक इतिहास भी है। उसके ऊपर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 97/10, 125/10, 167/10, 11/22, 28/22, 49/23, 88/23, 35/24, 26/25 एवं जिरवाबाड़ी थाना में कांड संख्या 365/21 दर्ज है। छापेमारी दल में मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार, गंगा थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुअनि ब्रजेश कुमार, पुअनि ददन कुमार साह, हवालदार चूड़का हेंब्रम, सदानंद राम, आरक्षी सुदर्शन महतो, जितेंद्र कुमार यादव, सरजू मुर्मू, ख्रीस्त ओमेगा पूर्ति, सुरजीत यादव थे।

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
-इंस्पेक्टर ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

तालझारी/संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक युवक को सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। राजमहल इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि शनिवार को करीब 10 बजे सुबह में सूचना मिली कि तालझारी थाना अंतर्गत डाक बंगला, महाराजपुर के एक युवक ने अपने फेसबुक पेज पर एक महिला का अर्धनग्न फोटो लगाकर आपत्तिजनक पोस्ट किया है। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय, पुअनि अनिल कुमार यादव ने शनिवार को 01 बजे दोपहर में छापामारी कर युवक को उसके घर से दबोच लिया। उससे बरामद मोबाइल से आपत्तिजनक पोस्ट का सत्यापन किया गया। युवक को दोषी पाते हुए विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कांड संख्या 41/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापामारी दल में थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय, पुअनि अनिल कुमार यादव, आरक्षी दिलीप कुमार, विकास चंद्र व थाना के रिजर्व गार्ड मौजूद थे।

होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए लगाया गया कैंप

राजमहल/संवाददाता। सिंघी दलान स्थित टाउन हॉल में होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए कैंप लगाया गया है। इस संदर्भ में एसपीएस टीम लीडर वरुण हलदार ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए 31 मार्च तक कैंप लगाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-2025 का बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च के बाद जमा करने पर 12% अतिरिक्त ब्याज के साथ वसूला जाएगा। अब तक होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने वाले लोग 31 मार्च तक अपना बकाया टैक्स जमा कर लगने वाले ब्याज से बच सकते हैं। रविवार को भी होल्डिंग टैक्स जमा लिया जाएगा।

अलग-अलग मारपीट की घटना में दो जख्मी

राजमहल/संवाददाता। अनुमंडल अंतर्गत दो जगहों पर शुक्रवार को हुई मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए। इलाज के लिए उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाकुड़ी निवासी मिथुन कुमार (30) को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी दिया। वहीं दूसरी ओर राधानगर थाना क्षेत्र में करून घोष गांव में ही हुई मारपीट में गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों जख्मी व्यक्तियों का अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने इलाज किया। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।

अस्पताल का बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम हुआ चालू

राजमहल/संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल में बंद पड़ा बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम शनिवार से काम करने लगा। उक्त डिवाइस के खराब रहने के कारण अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी अपना अटेंडेंस नहीं बना पा रहे थे और कई कर्मी इसका फायदा भी उठाते हुए एक-दो घंटे विलंब से अस्पताल पहुंचे रहे थे। यह सिलसिला मशीन के खराब होने यानी बीते 05 दिनों से चल रहा था। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू ने एक दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों के विलंब से अस्पताल पहुंचने पर शुक्रवार की उनकी उपस्थिति काट ली थी। इस संदर्भ में सुशीत कुमार ने बताया कि 05 दिनों से मशीन में तकनीकी खराबी के कारण मैन्युअल अटेंडेंस का सहारा लेकर काम किया जा रहा था। अब बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम पहले की तरह काम करने लगा है।

नगर परिषद ने चलाया विशेष सफाई अभियान

साहिबगंज/संवाददाता। चैत्र नवरात्रि व आगामी ईद को लेकर डीसी हेमंत सती के निर्देशानुसार नगर परिषद ने चैती दुर्गा मंदिरों, मंदिरों, गंगा तटों, मस्जिदों, ईदगाह में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया। मौके पर सफाई समिति अध्यक्ष शिव हरि, आयुष कुमार, विष्णु हरि, टिंकू मल्लिक, उत्तम हरि, रंजीत हरि, लक्ष्मण हरि सहित अन्य थे।

ई-केवाईसी की समय सीमा बढ़ी

साहिबगंज/संवाददाता। राशन कार्ड धारकों के लिए आधार से राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का आधार नंबर जोड़ कर ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। बिना ई-केवाईसी कराए राशन का लाभ नहीं मिल सकता। अब राशन कार्ड से आधार लिंक ई केवाईसी कराने की समय सीमा 31 मार्च से बढ़ा कर 30 अप्रैल कर दी गई है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नू मिश्रा ने कहा कि जो भी राशन कार्डधारी और उसके सदस्य अब तक अपना आधार नंबर जोड़ कर ई-केवाईसी नहीं किए है, वो जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराएं ताकि योजना का लाभ सभी को समय से मिल सके।

संथाली साहित्य क्विज में शामिल हुए 210 छात्र

साहिबगंज/संवाददाता। सरहुल बाहा पर्व व संताली साहित्य दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को साहिबगंज कॉलेज में संथाली साहित्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। जिसमें कॉलेज परिसर के बी 1, बी 3, बी 4 में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में संथाली साहित्य, संथाली व्याकरण, पोरोब पोबास, आरी याली, सिरजोन खोनाक, ओनोलिया ओनोरोम और पुथी को सेलेब्स के अनुसार प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में 210 छात्र-छात्रा शामिल हुए। मौके पर अध्यक्ष माइकिल बेसरा, अरुण बेसरा, ललित हांसदा, प्रकाश हांसदा, डेविड टुडु, राकेश कुमार सोरेन, अनिल टुडु सहित अन्य थे।

लॉटरी के माध्यम से हुआ दुकानों का आवंटन

साहिबगंज/संवाददाता। नगर परिषद सभागार में प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को गोराबाड़ी हटिया परिसर में निर्मित 49 दुकान व कौशल विकास केंद्र गुल्ली भट्टा में निर्मित तीन दुकान लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया गया। प्रशासक ने बताया कि गोराबाड़ी हटिया परिसर में 49 दुकान में 43 लोगों ने ही दुकान लेने के लिए आवेदन किया था। जबकि कौशल विकास केंद्र गुल्ली भट्टा में तीन लोगों ने आवेदन किया था। लॉटरी के माध्यम से सभी को दुकान आवंटित किया गया है। बस स्टैंड में निर्मित दुकानों के आवंटन के लिए विचार किया जाएगा। मौके पर लेखा पदाधिकारी कुमारी पूर्णिमा, सिटी मैनेजर बिरेश कुमार, मणि प्रकाश सिन्हा, बड़ा बाबू सुभाष सिंह, वार्ड तहसीलदार बिक्की हरी, संतोष तांती, दिलीप शर्मा, राकेश पासवान, अतीउर रहमान सहित अन्य थे।

ईद को लेकर 169 स्थानों में मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त

साहिबगंज/संवाददाता। आगामी ईद पर्व को लेकर जिला के सभी थाना क्षेत्र की सभी मस्जिदों व ईदगाह में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ईद पर्व को लेकर जिला के 169 जगहों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस ऑफिसर व पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं ड्रोन व सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जाएगी। मुख्य चौक चौराहों पर भी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गई है। नियंत्रण कक्ष भी 24 घंटे सेवा में रहेगा। इसके अलावा फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट रखा गया है।

1001 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

साहिबगंज/संवाददाता। भारतीय कला मंदिर सकरूगढ़ चैती दुर्गा पूजा समिति की ओर से शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन करके निकाली गई। जिसमें 1001 महिलाएं व बच्चियां पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर निकलीं। कलश में जलकर भर कर यात्रा वापस सकरूगढ़ चैती दुर्गा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। आज हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2082 का शुरूआत चैती नवरात्री के साथ मां दुर्गा, प्रभु श्री राम, बजरंगबली की पूजा आराधना करके नववर्ष की शुरूआत होगी।

महिला ने दुष्कर्म का दर्ज कराया केस

तालझारी/संवाददाता। थाना क्षेत्र में केसारी पहाड़ में एक महिला के साथ दुष्कर्म मामले में पीड़िता के दिए आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आवेदन अनुसार पीड़िता ने बताया कि 25 मार्च को घर में सोई थी। तभी गांव के ही लोले पहाड़िया रात के करीब 12 बजे उसके घर में घुस कर उसका मुंह में गमछा से बंद कर दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

पोखर में डूबने से बच्ची की मौत

मंडरो/संवाददाता। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के झरना टोला ग्राम की रहने वाली अंजली बेसरा (12) की मौत शनिवार को पोखर में डूबने से हो गई। जानकारी के अनुसार बच्ची अपने अन्य दो बहनों के साथ बिहार के इसीपुर थाना क्षेत्र स्थित धर से करीब सौ मीटर दूर स्थित पोखर में स्नान करने गई थी। तभी अचानक तीनों बहन डूबने लगी। पोखर पर मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर गांव के ही एक युवक ने दो बहनों को तो बचा लिया। लेकिन एक बहन के गहरे पानी चले जाने के कारण उसे नहीं बचाया जा सका। अंजली अपने मामा मथुर मुर्म के घर रहकर गोखुला मिशन में पढ़ती थी और वर्ग चार की छात्रा थी। अंजली मूल रूप से बिहार के इसीपुर थाना क्षेत्र के कुशाल पुर ग्राम की रहने वाली थी। बच्ची की अकस्मात मौत से मां पक्कू मुर्मू सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

दिव्यांग के लिए सौंपी बैसाखी

तालझारी/संवाददाता। प्रखंड के भतभंगा संथाली पंचायत का 01 मार्च को डीसी हेमंत सती ने निरीक्षण किया था। उसी दौरान एक दिव्यांग चापो पहाड़िन चलने में असमर्थता व्यक्त करते हुए उपायुक्त से बैसाखी देने को गुहार लगाई थी। जिसके आलोक में शनिवार को बीडीओ पवन कुमार ने चापो पहाड़िन को चलने के लिए उसके परिजन पुना मालतो को बैसाखी सौंपा।

आवास मित्र हुए घायल

तालझारी/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बाकुडी पंचायत के आवास मित्र भागवत ठाकुर जमीन सर्वे को लेकर पाकटुडी पहाड़ जाने के क्रम में गदाय टुंगी पहाड़ के समीप सड़क हादसे में घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें बीडीओ ने अपने वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

थाना में भूमि विवाद का निपटारा
तालझारी/संवाददाता। भूमि विवाद के निपटारा को लेकर थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीओ राम सुमन प्रसाद ने की। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र से कुल तीन मामला आया। जिसमें एक जमीन विवाद का दोनों पक्षों में समझौता कराकर निपटारा कर दिया गया। मौके पर पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store