• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

चौकीदार नियुक्ति शारीरिक जांच में 105 अभ्यर्थी हुए सफल

April 9, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

चौकीदार नियुक्ति शारीरिक जांच में 105 अभ्यर्थी हुए सफल

by admin
April 9, 2025
in Sahibganj
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-दूसरे दिन 237 अभ्यर्थियों में 16 हुए अनुपस्थित
-डीसी ने परीक्षण का लिया जायजा

साहिबगंज/संवाददाता। चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच और दौड़ मंगलवार को भी सिद्धू-कान्हू स्टेडियम में जारी रहा। दूसरे दिन 237अभ्यर्थियों में 16 अनुपस्थित थे। उपस्थित कुल 221 अभ्यर्थियों की शारीरिक, दौड़ एवं साइकिल चलाने का परीक्षण किया गया। जिसमें 105 अभ्यर्थी सफल हुए। पहले दिन सोमवार को 237 में 11 अनुपस्थित हुए थे, जबकि उपस्थित 226 में 102 अभ्यर्थी सफल हुए थे। ज्ञात हो कि विज्ञापन संख्या 01/24 के तहत चौकीदार भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 जनवरी, 2025 को ली गई थी। लिखित परीक्षा में 946 अभ्यर्थी सफल हुए थे। जिनका शारीरिक जांच और दौड़ परीक्षण 12 अप्रैल तक कराया जा रहा है। परीक्षण सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में कराया जा रहा है। साथ ही इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। दूसरे दिन के शारीरिक प्रशिक्षण के बाद सभी कागजातों का वीडियो फुटेज को बक्से में सील करा कर जिला कोषागार में सुरक्षित रखा गया। वहीं डीसी हेमंत सती ने दूसरे दिन भी परीक्षण का जायजा लिया। इस अवसर पर डीडीसी सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम भगत, चयन समिति में शामिल पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

जमीन लालच में कर दी थी महिला की हत्या : किशोर
-एसडीपीओ ने हत्याकांड का किया खुलासा

साहिबगंज/संवाददाता। बोरियो थाना क्षेत्र के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के शहरपुर, बांझी टोला गांव में एक घर से अधेड़ महिला की लाश बरामदगी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया। अनुमंडलीय कार्यालय स्थित अपने कक्ष में सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने मकु बेसरा (53) का शव 18 मार्च को उसके घर से बरामद किया था। मामले में विलियम हेंब्रम के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही थी। इस बीच पुलिस ने शहरपुर निवासी ताला टुडू उर्फ बगराय टुडू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिसिया पूछताछ में ताला टुडू उर्फ बगराय टुडू ने घटना में संलिप्तता स्वीकारते हुए सारा राज खोल दिया। उसने पुलिस को बताया कि मकु बेसरा का कोई वारिस नहीं था। उसके पास जमीन बहुत थी। जिसे हथियाने के लिए मकु बेसरा का रिश्ते में भतीजा बुदलाल मुर्मू ने उसके व एक अन्य व्यक्ति के साथ 16 मार्च की रात्रि को शराब पीकर पूरी साजिश रची। इसके बाद घर में घुस कर मकु बेसरा का गला दबा कर हत्या कर दी। वहीं उसकी दाहिनी आंख भी फोड़ दी। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को दो दिन बाद इसकी सूचना मिली थी। एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मकु बेसरा का कोई वारिस नहीं था और उसका जमीन काफी था। छापेमारी दल में बोरियो थाना प्रभारी पंकज वर्मा, पुअनि दूधनाथ सिंह, हवलदार धर्मेंद्र मड़ैया, चंद्रप्रकाश दुबे शामिल थे।

पुलिस ने फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

राजमहल/बोरियो/संवाददाता। पुलिस ने आर्म्स एक्ट एवं डकैती की योजना बनाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर मंगलवार को इश्तेहार चिपकाया। हाईकोर्ट से निर्गत आदेश के बाद उक्त कार्रवाई की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार 2017 में राजमहल थाना क्षेत्र के पांचु टोला फुलवरिया निवासी समसुल शेख पर आर्म्स एक्ट एवं डकैती की योजना बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कई बार छापेमारी की गयी। लेकिन आरोपी फरार रहा है। जिसके बाद न्यायालय से निर्गत आदेश पर आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। पुलिस के अनुसार कुछ दिनों में आरोपी ने उच्च न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एसआई विक्रम कुमार एवं सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे। इधर बोरियो संवाददाता के अनुसार पुलिस ने मंगलवार को फरार दो आरोपियों के आवास पर ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार चिपकाया। बोरियो थाना कांड संख्या 53/24 के आरोपी बड़ा बियासी निवासी चारलेश टुडू के आवास पर एवं थाना कांड संख्या 264/23 के आरोपी कुश्तांड निवासी मंगलू पहाड़िया के आवास पर एसआई सिद्धार्थ नाथ टोप्पो ने इश्तेहार चिपकाते हुए परिवार व गांव वालों से आरोपियों को जल्द थाना या न्यायालय के समक्ष सरेंडर करवाने के लिए कहा। जल्द सरेंडर नहीं करने पर कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती करने की चेतावनी दी।

सर्प दंश से किसान हुआ मूर्छित

राजमहल/संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत जामनगर स्थित खेत में मंगलवार को एक किसान को सांप ने डस लिया। मिली जानकारी के अनुसार जामनगर निवासी नोकेश मंडल (55) खेत में लगी फसल में पानी पटा रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। जिससे नोकेश मूर्छित हो गया। खेत में मौजूद अन्य किसानों ने घर वालों को सूचना दी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सक उसके इलाज में लगे थे।

ट्रैक्टर चालक ने हाइवा में मारी टक्कर

राजमहल/संवाददाता। तीनपहाड़-राजमहल मुख्य सड़क पर राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसमारी मोड़ के समीप मंगलवार को एक ही दिशा में जा रहे ट्रैक्टर और हाइवा की टक्कर हो गई। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि ट्रैक्टर के सामने का भाग क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तीनपहाड़ की तरफ से एक हाइवा राजमहल की ओर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से एक मिट्टी लोड तीव्र रफ्तार अनियंत्रित बिना नम्बर के ट्रैक्टर ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। घटना की सूचना थाना को दे दी गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नाबालिग लड़की ने भूलवश विषाक्त पदार्थ का किया सेवन

राजमहल/संवाददाता। थाना अंतर्गत लालमाटी में मंगलवार को 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने भूलवश विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह मूर्छित हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सक उसके इलाज में लगे थे।

मारपीट की घटना में एक घायल

राजमहल/संवाददाता। अनुमंडल अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र के कटहल बाड़ी में मंगलवार को हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार कटहलबाड़ी निवासी प्रभु मंडल (27) मारपीट में घायल हुआ है। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल का इलाज किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सड़क हादसा में एक युवक की मौत, एक घायल

तालझारी/संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरीगली रेलवे स्टेशन के समीप एनएच 80 पर मंगलवार को सड़क हादसे में बिहार, भागलपुर के पीरपैंती बाजार निवासी विजय साह के पुत्र सुकेश कुमार (22)की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त फरहान (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने सुकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि फरहान का प्राथमिक इलाज शुरू किया गया। इस दौरान घायल फरहान ने बताया कि 16 अप्रैल को उसके भाई की शादी है। शादी का कार्ड बांटने के लिए सुकेश के साथ बाइक से महाराजपुर गया था। उधर से वापस लौटने के दौरान पीछे से एक ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। बाइक सुकेश चला रहा था। इधर डॉ. मुकेश कुमार ने सुकेश के शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस में शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं बाइक जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

कांग्रेस का हर कार्यकर्त्ता जनसेवा में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करे: निशात
-जिला कांग्रेस की बैठक में शामिल हुईं प्रभारी सह पाकुड़ विधायक

साहिबगंज/संवाददाता। शहर के बंगाली टोला स्थित जि़ला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में कांग्रेसियों की बैठक हुई। जिसमें नवनियुक्त प्रभारी पाकुड़ विधायक निशात आलम ने शिरकत की। बैठक में ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर से जिला स्तर तक संगठन के सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। विधायक आलम ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार जनता के बेहतर विकास के लिए सभी क्षेत्र में काम कर रही है। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमलोगों को दिलाने के लिए ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा। ताकि संगठन और आमलोगों के बीच का रिश्ता और सुदृढ़ हो सके। सभी मिलकर संगठन को सशक्त बनाएं। कांग्रेस के हर कार्यकर्त्ता को जनसेवा में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करनी होगी। इस दौरान राजमहल प्रखंड से अजय कुमार मंडल एवं पंकज कुमार कर्मकार ने कांग्रेस की नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा। विधायक ने दोनों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिला कर दोनों का पार्टी में स्वागत किया। मौके पर कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, अशोक पासवान, नित्यानंद गुप्ता, सलाउद्दीन, नावेद अंजुम डालिम, नेहाल अख्तर, बीबी नूरजहां, सद्दाम हुसैन, डॉ. विमलदेव भगत, परवेज आलम, एनुअल हक अंसारी, बदरुद्दीन, अनीता साह, अनिता कुमारी, बदरूद्दोजा, प्रेम बबलू सोरेन, थॉमस टुडू व अन्य मौजूद थे। इधर पाकुड विधायक ने सर्किट हाउस में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने गर्मी को देखते हुए पेयजल, बिजली व शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।

खाटू वाले श्याम की निकाली गयी शोभा यात्रा

साहिबगंज/संवाददाता। चैत मास की एकादशी पर खाटू वाले श्याम की शोभा यात्रा सुबह 07 बजे पुरोहित महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में डाकीनाथ मंदिर से निकाली गई। इस दौरान मारवाड़ी समुदाय के श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा का जयकारा लगाया। शोभा यात्रा चौक बाजार, महात्मा गांधी चौक, जेएन राय रोड, महाजन पट्टी होते हुए पुरुषोत्तम गली स्थित खाटू वाले श्याम मंदिर पहुंचा। यात्रा में दर्जनों श्रद्धालु शामिल थे।

17 को सदर अस्पताल में होगी दिव्यांग बोर्ड की बैठक

साहिबगंज/संवाददाता। महावीर जयंती को लेकर गुरुवार को अवकाश रहने के चलते अगले गुरुवार 17 अप्रैल को सदर अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड की बैठक होगी। इसके लिए बोर्ड का गठन किया गया है। दिव्यांग बोर्ड में बरहेट सीएचसी के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन कुमार, सदर अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल वर्मा, पाकुड़ सदर अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सत्यप्रकाश, कोटालपोखर ईपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रशिक्षित मनोचिकित्सक डॉ. अनिमेष नोवेल कुजूर और सदर सीएचसी के नेत्र सहायक डॉ. ललिता मुर्मू अपने उपकरण के साथ शामिल होंगी। दिव्यांग शिविर सुबह 10:30 से 02 बजे तक आयोजित होगा।

मनरेगा श्रमिकों का खोला गया खाता

तालझारी/संवाददाता। मनरेगा श्रमिकों के पोस्ट ऑफिस खाता खोलने को लेकर प्रखंड अंतर्गत तालझारी पंचायत भवन में मंगलवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया दुर्गा किस्कू ने किया। कैंप में पोस्ट ऑफिस कर्मी सुशांत कुमार दत्ता ने 35 श्रमिकों का खाता खोला। वहीं कल्याणी पंचायत के शिविर में सोमवार को 20 श्रमिकों का खाता खोला गया था। बुधवार को प्रखंड के वृंदावन पंचायत भवन में विशेष कैंप लगेगा। मौके पर रोजगार सेवक विश्वनाथ साह व अन्य थे।

बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

तालझारी/संवाददाता। बीडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में बीडीओ पवन कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी पंचायत सहायकों की बैठक हुई। जिसमें बीडीओ ने पीएम आवास योजना, जन मन सहित अबुआ आवास की समीक्षा की। उन्होंने लंबित आवास योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व अन्य मौजूद थे।

नम आंखों से दी गई मां चैती दुर्गा को विदाई
साहिबगंज/संवाददाता। शहर में शांतिपूर्ण चैती दुर्गा संपन्न हुआ। सुबह भारतीय कला मंदिर सकरूगढ़ चैती दुर्गा पूजा समिति, रसूलपुर दहला चैती दुर्गा पूजा समिति, चौक बाजार दुर्गा पूजा समिति, जिरवाबाड़ी तुरी टोला चैती दुर्गा पूजा समिति का प्रतिमा विसर्जन जुलूस मंगलवार को ढोल-नगाड़ा, गाजे-बाजे व पारंपरिक हथियार के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला। विसर्जन जुलूस में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। प्रतिमा विसर्जन जुलूस दुर्गा स्थान से निकल कर मुख्य मार्ग होते हुए स्थानीय गंगा घाट पहुंचा। जगह-जगह पूजा समिति और श्रद्धालुओं की ओर से दुर्गा मां को चुनरी ओढ़ा कर फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत पानी की भी व्यवस्था की गई थी। एसडीओ अमर जॉन आइंद व एसडीपीओ किशोर तिर्की के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। सकरीगली में मुस्लिमों ने शरबत और नींबू जल का वितरण किया। मौके पर शाहजहां अंसारी, समाजिक कार्यकर्ता आशीष रंजन उर्फ गुड्डू, सिकंदर, साजन, हसीबुद्दीन, राजा, शाहरुख, जाफर, शमशेर, साफिया, नितेश गुप्ता, सुभाष कुमार, संजय व अन्य थे।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store